NCERT Solutions Class- 7 Hindi Chapter – 6 रक्त और हमारा शरीर प्रश्न – उत्तर

NCERT Solutions Class -7 Hindi Chapter – 6 रक्त और हमारा शरीर 

TextbookNCERT
Class  7th
Subject Hindi
Chapter6th
Chapter Name  रक्त और हमारा शरीर
CategoryClass 7th  Hindi Question & Answer
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class -7 Hindi Chapter – 6 रक्त और हमारा शरीर शरीर में खून कहाँ बनता है? शरीर में खून कहां बनता है? खून के कितने रंग होते हैं? इंसान में कितने खून होते हैं? रक्त में सफ़ेद कणों का क्या काम है? पुरुष के शरीर में कितना खून होता है? एक दिन में कितना खून बनता है? प्लेटलेट्स का दूसरा नाम क्या है? खून के कितने रंग होते हैं? वाइट ब्लड कैसे बनता है?

NCERT Solutions Class 7 Hindi Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर 

Chapter -6

रक्त और हमारा शरीर

प्रश्न उत्तर

पाठ से

प्रश्न 1. रक्त के बहाव को रोकने के लिए क्या करना चाहिए ?
उत्तर-
रक्त के बहाव को रोकने के लिए उस स्थान पर कसकर एक साफ़ कपड़ा बाँध देना चाहिए। ताकि दबाव पड़ने से रक्त का बहना कम हो जाता है। फिर घायल व्यक्ति को जल्द ही डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए।
प्रश्न 2. खून को ‘भानुमती का पिटारा’ क्यों कहा जाता है ? 
उत्तर-
 खून को भानुमती का पिटारा कहा गया है क्योंकि यदि सूक्ष्मदर्शी से खून की एक बूंद को जाँचा जाए तो उसमें लाखों की संख्या में लाल रक्त-कण मौजूद होते हैं जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। इसके अलावा सफ़ेद कण व प्लेटलैट कण भी उसमें पाए जाते हैं।
प्रश्न 3. एनीमिया से बचने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए ?
उत्तर- एनीमिया से बचने के लिए हमें पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए। मसलन हरी सब्जी, फल, दूध, अंडा और मांस का प्रयोग करना चाहिए। इनमें प्रोटीन, लौह तत्व और विटामिन काफ़ी मात्रा में मिलते हैं। ये रक्त के निर्माण में सहायक होते हैं, जिससे एनीमिया रोग होने का खतरा टल जाता है।
प्रश्न 4. पेट में कीड़े क्यों हो जाते हैं? इनसे कैसे बचा जा सकता है।
उत्तर-
पेट में कीड़े दूषित जल और खाद्य पदार्थों द्वारा शरीर में प्रवेश करते हैं। अतः इनसे बचने के लिए खाद्य पदार्थ ग्रहण करना चाहिए। साफ़ जल पीना चाहिए और भोजन करने से पहले हाथ अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके अलावे नंगे पैर हमें नहीं घूमना चाहिए, क्योंकि कुछ कीड़े ऐसे हैं, जिनके अंडों से उत्पन्न लार्वा त्वचा के रास्ते शरीर में प्रवेश कर आँतों में पहुँच जाते हैं। इनसे बचने के लिए जरूरी है कि शौचालय का प्रयोग किया जाए और नंगे पाँव नहीं घूमे।।
प्रश्न 5. रक्त के सफ़ेद कणों को ‘वीर सिपाही’ क्यों कहा गया है ?
उत्तर-
रक्त के सफ़ेद कणों को वीर सिपाही इसलिए कहा गया है, क्योंकि ये हमारे शरीर की रक्षा करते हैं। ये रोग के कीटाणुओं को शरीर में घुसने नहीं देते उनसे डटकर मुकाबला करते हैं।
प्रश्न 6. ब्लड-बैंक में रक्तदान से क्या लाभ है ?
उत्तर-
ब्लड-बैंक में दान दिए गए रक्त को सुरक्षित रूप में रखा जाता है। किसी भी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़े तो उसके लिए किसी भी रक्त समूह को रक्त वहाँ से लिया जा सकता है। इस प्रकार आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में ब्लड-बैंक में किया हुआ रक्तदान काम आता है।
प्रश्न 7. साँस लेने पर शुद्ध वायु से जो ऑक्सीजन प्राप्त होती है, उसे शरीर के हर हिस्से में कौन पहुँचाता है ?

 

सफ़ेद कण
साँस नली
लाल कण
फेफड़े

उत्तर- साँस लेने पर शुद्ध वायु से ऑक्सीजन प्राप्त होती है, उसे शरीर के हर हिस्से में लाल रक्त कण पहुँचाता है।

पाठ से आगे

प्रश्न 1. रक्त में हीमोग्लोबिन के लिए किस खनिज की आवश्यकता पड़ती है

 

जस्ता
लोहा
शीशी
प्लैटिनम

उत्तर- लोहा।

प्रश्न 2. बिंबाणु (प्लेटलैट कण) की कमी किस बीमारी में पाई जाती है

 

टायफ्रायड
डेंगू
मलेरिया
फ़ाइलेरिया

उत्तर- डेंगू।

भाषा की बात

प्रश्न 1. (क) चार महीने के होते-होते ये नष्ट हो जाते हैं
इस वाक्य को ध्यान से पढ़िए। इस वाक्य में ‘होते-होते’ के प्रयोग से यह बताया गया है कि चार महीने से पूर्व ही ये नष्ट हो जाते हैं। इस तरह के पाँच वाक्य बनाइए जिनमें इन शब्दों का प्रयोग हो
बनते-बनते, पहुँचते-पहुँचते, लेते-लेते, करते-करते
उत्तर-
बनते-बनते–मेरा काम बनते-बनते बिगड़ गया।
पहुँचते पहुँचते–स्टेशन पहुँचते पहुँचते ट्रेन खुल गई ।
लेते-लेते-मैं कार लेते-लेते रह गया।
करते-करते-वह होम वर्क करते-करते थक गया।

(ख) इन वाक्यों को पढ़िए
सड़क के किनारे-किनारे पेड़ लगे हैं।
आज दूर-दूर तक वर्षा होगी।
ठीक, घड़ी-घड़ी, कहीं-कहीं, घर-घर, क्या-क्या
आप भी निम्नलिखित शब्दों
इन वाक्यों में होते-होते’ की तरह ‘किनारे-किनारे’ और ‘दूर-दूर’ शब्द दोहराए गए हैं। पर हर वाक्य में अर्थ भिन्न है। किनारे-किनारे का अर्थ है-किनारे से लगा हुआ और दूर-दूर का-बहुत दूर तक।
का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए और उनके अर्थ लिखिएठीक
उत्तर-
ठीक-ठीक (एकदम सही)-वह ठीक-ठीक काब कर लेता है।
घड़ी-घड़ी (हर पल)-वह घड़ी-घड़ी रुपये माँगता रहता है।
कहीं-कहीं (कुछ जगहों पर)-रास्ते में कहीं-कहीं पेड़ नज़र आ रहे थे।
घर-घर (हर घर में)-घर-घर में राम की सफलता की चर्चा हो रही है।
क्या-क्या (कौन सी)-आज तुमने बाजार से कौन-कौन-सा फल लाया।
प्रश्न 2.इस पाठ में दिए गए मुहावरों और कहावतों को पढ़िए और वाक्यों में प्रयोग कीजिएभानुमती का पिटारा, दस्तक देना, धावा बोलना, घर करना, पीठ ठोकना।

 

उत्तर-

भानुमती का पिटाराभाँति-भाँति की वस्तुएँ-जादूगर की झोली तो मानो भानुमती का पिटारा हो।
दस्तक देना खटखटाना-रात को जब किसी ने दरवाजे पर दस्तक दी तो मैं घबरा गई।
धावा बोलनाआक्रमण करना- यदि पाकिस्तान ने जरा भी सर उठाया तो भारत उस पर धावा बोलने से चूकेगा नहीं।
घर करना   अपना स्थान बनाना-रोगाणु धीरे-धीरे मनुष्य के शरीर में घर करने लगते हैं।
पीठ ठोकना शाबाशी देना-कक्षा में प्रथम आने पर पिताजी ने मेरी पीठ ठोकी।कुछ करने को

कुछ करने को 

प्रश्न 1. अपने परिवार के अट्ठारह वर्ष से पचास वर्ष तक की आयु वाले सभी स्वस्थ सदस्यों को रक्तदान के लिए प्रेरित कीजिए और समय आने पर स्वयं भी रक्तदान करने का संकल्प लीजिए।
उत्तर-
रक्त दान करने से न केवल आप दूसरों की मदद करेंगे बल्कि ऐसा करके आप दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। रक्तदान को सबसे बड़ा दान कहा गया है। इसलिए आप लोगों को रक्दान करने के लिए जागरूक करें। वहीं खुद भी इस नेक काम को कर सामाजिक कार्य में अपना योगदान दें।
प्रश्न 2. शरीर-रचना का चित्र देखकर उसमें रक्त-संचार क्रिया को ठीक-ठीक समझिए।
उत्तर-
परीक्षोपयोगी नहीं है।
प्रश्न 3. नीचे दिए गए प्रश्नों के बारे में जानकारी एकत्र कीजिए ?
(क) ब्लू बेबी क्या है ?
(ख) रक्त के जमाव की क्रिया में बिंबाणु (प्लेटलैट) का कार्य क्या है ?
(ग) रक्तदान के लिए कम-से-कम कितनी उम्र होनी चाहिए ?
(घ) कितने समय के बाद दोबारा रक्तदान किया जा सकता है ?
(ङ) क्या स्त्री का रक्त पुरुष को चढ़ाया जा सकता है ?
उत्तर- (क)
नवजात शिशु का अगर हृदय कमज़ोर हो तो उसे पर्याप्त रूप में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। धीरे-धीरे उसका शरीर पीला होने लगता है क्योंकि ऑक्सीजन की कमी से खून सही रूप से पूरे शरीर में प्रवाहित नहीं करता।
(ख) रक्त जमाव की क्रिया में बिंबाणु की प्रमुख भूमिका होती है। जब कोई चोट लग जाए या शरीर के किसी अंग में जख्म हो जाए तो रक्त के तरलभाग प्लाज्मा में एक विशेष किस्म की प्रोटीन, होती है जो रक्तवाहिका की कटी-फटी दीवार में जाला बुन देती है। बिंबाणु इस जाले से चिपक जाते हैं और इस तरह दीवार में आई दरार भर जाती है, जिससे रक्त का बहना बंद हो जाता है।
(ग) रक्तदान के लिए कम से कम आयु सीमा अट्ठारह वर्ष होनी चाहिए।
(घ) छह महीने बाद दोबारा रक्तदान किया जा सकता है।
(ङ) हाँ, स्त्री का रक्त पुरुष को चढ़ाया जा सकता है।
प्रश्न 4. शरीर के किसी अंग में अचानक रक्त-संचार रुक जाने से क्या-क्या परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं?
उत्तर-
शरीर के किसी अंग में अचानक रक्त-संचार बंद हो जाए तो मनुष्य का वह अंग सही रूप से काम करना बंद कर देता है। कई बार इतनी गंभीर समस्या पैदा हो जाती है कि जिस स्थान में रक्त संचार नहीं होता वहाँ के रुके हुए खून में जहर फैल जाता है और उस अंग को काटने तक की नौबत भी आ जाती है।

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here