NCERT Solutions Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप (Major Landforms of the Earth) Notes in Hindi

NCERT Solutions Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप (Major Landforms of the Earth)

TextbookNCERT
Class 6th
Subject भूगोल (Geography) Social Science
Chapter6th
Chapter Name पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप (Major Landforms of the Earth)
 GeographyClass 6th भूगोल (Geography)
Medium  Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप (Major Landforms of the Earth) Notes in Hindi स्थलरूप , मंडल, वायुमंडल, स्थलरूप का विस्तार, स्थलरूप की खोज, स्थलरूप के घटक, जल मंडल, अपरदन, निक्षेपण, पर्वत, श्रृंखला, पठार, मैदान, परिवहन, पठार कितने प्रकार के होते हैं, मैदान का निर्माण कैसे होता है, तिब्बत का पठार कौन से देश में स्थित है, पहाड़ के नीचे की भूमि को क्या कहते हैं, क्या एक पठार एक पहाड़ है, भारत का सबसे बड़ा पठार कौन सा है, विश्व का सबसे बड़ा पठार कौन सा है, विश्व का सबसे बड़ा पठार कौन सा है, एशिया का सबसे बड़ा पठार कौन सा है, विश्व का सबसे छोटा पठार कौन सा है, पामीर का पठार कहाँ पर स्थित है?, तिब्बत पठार का दूसरा नाम क्या है?, तिब्बत के पठार का नाम क्या है?, इंटरमोंटेन पठार क्या है?, पहाड़ और पठार में क्या अंतर है, मैदान और पठार में क्या अंतर है?, भारत में इंटरमोंटेन पठार कौन सा है, भारत में कितने पठार हैं, सबसे पुराना पठार कौन सा है, आदि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप (Major Landforms of the Earth)

Chapter – 6

पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप

Notes

स्थलरूप और लोग क्या है ?

पृथ्वी पर अनेक प्रकार के स्थलरूप होते हैं। इनमें से मुख्य हैं – पर्वत, पठार और मैदान। विभिन्न स्थलरूपों के निर्माण में दो प्रक्रियाओं का हाथ रहता है। इन प्रक्रियाओं को आंतरिक प्रक्रिया तथा वाह्य प्रक्रिया कहते हैं।

आंतरिक प्रक्रिया किसे कहते है ?

पृथ्वी के अंदर लगातार गति होती रहती है। इस गति के फलस्वरूप आंतरिक प्रक्रिया होती है। आंतरिक प्रक्रिया के कारण पृथ्वी की सतह कहीं पर ऊँची हो जाती है तो कहीं पर धंस जाती है।

बाह्य प्रक्रिया किसे कहते है ?

बाह्य-स्त्रोतिकरण वह प्रक्रिया है, जिसमें कोई देश अपने देश के रोजगार को बाहर स्थानांतरित करके कार्य को संपन्न कराता है 

अपरदन (Erosion) क्या है ?

पृथ्वी की सतह के घिस जाने को अपरदन कहते हैं। उदाहरण के लिए वर्षा, नदियाँ, बाढ़, झीलें और समुद्र।

निक्षेपण (Deposition) किसे कहते है ?

पृथ्वी की सतह पर पदार्थों के जमा होने की क्रिया को निक्षेपण कहते हैं। निक्षेपण से सतह का निर्माण होता है। निक्षेपण के मुख्य दूत हैं पवन और जल।

पर्वत (Mountain) क्या है ?

पृथ्वी की सतह की प्राकृतिक ऊँचाई को पर्वत कहते हैं। पर्वत का शिखर छोटा तथा आधार चौड़ा होता है। पर्वत अपने आस पास के क्षेत्र से अत्यधिक ऊँचा होता है। हम जानते हैं की ऊँचाई बढ़ने के साथ तापमान में कमी आती है। इसलिए ऊँचे पहाड़ अक्सर बर्फ से ढ़के होते हैं।

हिमानी (Glacial) क्या है ?

पर्वत पर बर्फ की नदियाँ होती हैं। ऐसी जमी हुई इन नदीयों को हिमानी कहते हैं।

पर्वत पर जीवन किसे कहते है ?

पर्वत पर कठोर जलवायु तथा खड़ी ढाल होती है। जिसके वजह से पर्वत की जमीन खेती के लिए उपयुक्त नहीं होती है। इसलिए पर्वतीय क्षेत्रों में बहुत काम ही जनसंख्या निवास करती है।

पर्वतमाला (Ranges) क्या है ?

जब कई पर्वत एक रेखा में होते हैं, तो इसे पर्वतमाला या पर्वत श्रृंखला कहते हैं। कई पर्वतमालाएँ तो सैंकड़ों किलोमीटर तक फैली होती हैं।

पर्वतों के प्रकार

पर्वत तीन प्रकार के होते हैं- वलित पर्वत, भ्रंशोत्थ पर्वत और ज्वालामुखीय पर्वत।

वलित पर्वत (Fold Mountain) क्या है ?

जब किसी टेक्टोनिक प्लेट पर दो तरफ से दबाव पड़ता है, तो यह प्लेट मुड़ जाती है। प्लेट का कुछ भाग ऊपर उठकर पर्वत बन जाता है। जो भाग नीचे रह जाता है, वहाँ घाटी बन जाती है। हिमालय, ऐन्डीज़ और आल्प्स वलित पर्वत के उदाहरण हैं। ये सभी इस दुनिया के नवीनतम पर्वत हैं और इन पर्वतमालाओं में दुनिया की ऊँची-ऊँची चोटियाँ हैं। अरावली भी वलित पर्वत है। लेकिन अपरदन के कारण यह श्रृंखला घिस चुकी है।

भ्रंशोत्थ पर्वत (Crested Mountain) कहते है ?

जब टेक्टोनिक प्लेट दबाव के कारण टूट जाता है तो इसका कुछ भाग ऊपर उठकर पर्वत बनाता है। ऊपर उठे हुए भाग को उत्खंड (हॉर्स्ट) तथा नीचे धंसे हुए भाग को भ्रंश (ग्राबेन) कहते हैं। यूरोप की राइन घाटी और वोस्जेस पर्वत इस प्रकार के पर्वत के उदाहरण हैं।

ज्वालामुखीय पर्वत (Volcanic Mountain) कहते है ?

ज्वालामुखीय गतिविधि के कारण बने पर्वत को ज्वालामुखीय पर्वत कहते हैं। किलिमंजारो और फ्यूजियामा इस प्रकार के पर्वत हैं।

पर्वतों का महत्व क्या है ?

पर्वत हमारे लिए पानी के महत्वपूर्ण स्रोत होते हैं। कई प्रमुख नदियाँ पर्वतों पर स्थित हिमानियों से निकलती हैं। पर्वत से मिलने वाला पानी सिंचाई और पनबिजली के लिए इस्तेमाल होता है। नदी घाटियाँ तथा वेदिकाएँ कृषि के लिए उपयुक्त होती हैं। पर्वतों पर विभिन्न प्रकार की वनस्पतियाँ तथा जीव जंतु पाए जाते हैं। पर्वतों से कई महत्वपूर्ण उत्पाद मिलते हैं, जैसे कि लकड़ी, जड़ी-बूटी, शहद, आदि। पर्वतीय क्षेत्र सैलानियों को बहुत पसंद आते हैं। यहाँ पर कई रोमांचक खेल खेले जा सकते हैं, जैसे कि रिवर राफ़्टिंग, पैराग्लाइडिंग, हैंग ग्लाइडिंग, स्कीइंग, आदि।

श्रृंखला (Series) किसे कहते हैं ?

कठोर जलवायु होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों मैं बहुत कम लोग निवास करते हैं। वहाँ का धरातल खड़ी ढाल वाला होता हैं तथा कृषि योग्य भूमि की कमी होती हैं पर्वत एक रेखा के क्रम मैं भी व्यवस्थित हो सकता हैं। जिसे श्रंखला कहा जाता हैं।

पठार (Plateau) किसे कहते है ?

पठार उठी हुई एवं सपाट भूमि होती हैं। यह आस-पास के क्षेत्रों से अधिक उठा हुआ होता हैं तथा इसका ऊपरी भाग मेज के सामान सपाट होता हैं। किसी पठार के एक या एक से अधिक किनारे होतें हैं जिनके ढाल खड़े होतें हैं।

मैदान (Plain) किसे कहते है ?

मैदान समतल भूमि के बहुत बड़े भाग होते हैं। वे सामान्यतः माध्य समुद्री तल से 200 मीटर से अधिक उँचे नहीं होते हैं। कुछ मैदान काफी समतल होते हैं कुछ उर्मिल तथा तरंगित हो सकते हैं। अधिकांश मैदान नदियों तथा उनकी सहायक नदियों के द्वारा बने हैं। नदियों परतों के ढालों पर नीचे की ओर बहती हैं तथा उन्हें अपरदित कर देती हैं।

परिवहन (Transportation) क्या है ?

वस्तुओं तथा यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की प्रक्रिया को परिवहन कहते हैं। परिवहन के लिए मनुष्य पशुओं तथा विभिन्न प्रकार के वाहनों का प्रयोग किया जाता है। आधुनिक युग में परिवहन तथा संचार आर्थिक विकास के अभिन्न अंग बन गए हैं।

स्वच्छ भारत मिशन क्या है ?

स्वच्छ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता हैं। और स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छ पर्यावरण विशेष रूप से साफ जल, वायु तथा स्वच्छ वातावरण प्राथमिक आवश्यकताएं हैं। इन सभी प्राथमिक आवश्यकताओं को सभी लोगों को सुलभ करने हेतु भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं।

प्रश्न 1. अपरदन किसे कहते हैं ?

जब पृथ्वी की सतह टूटकर घिस जाती है तो उसे अपरदन कहते हैं।

प्रश्न 2. निक्षेपण किसे कहते हैं ?

हिमालय, आल्प्स और एंडीज पर्वत

प्रश्न 3. विश्व की सबसे पुरानी वलित पर्वत श्रृंखला कौन है ?

विश्व की सबसे पुरानी वलित पर्वत श्रृंखला भारत की अरावली पर्वत श्रृंखला है।

प्रश्न 4. ज्वालामुखी क्रियाओं के कारण बने दो पर्वतों के नाम बताओ।

अफ्रीका का माउंट किलिमंजारो और जापान का फ्यूजियामा पर्वत ज्वालामुखी क्रियाओं के कारण बने हैं।

प्रश्न 5. विश्व का सबसे उँचा पठार कौन है? इसकी ऊँचाई कितनी है ?

विश्व का सबसे उँचा पठार तिब्बत का पठार है। जिसकी ऊँचाई समुद्र तल से 4000 से 6000 मीटर तक है।

प्रश्न 6. पठारों से कौन – कौन से खनिज प्राप्त होते हैं ?

पठारो से लोहा, कोयला, सोना, हीरा और मैंगनीज आदि तरह के खनिज प्राप्त होते हैं।

प्रश्न 7. भारत के दो प्रमुख जलप्रपातों के नाम लिखो।

भारत के दो प्रमुख जलप्रपात छोटानागपुर का हुंडरू का जलप्रपात और कर्नाटक का जोग जलप्रपात है।

प्रश्न 8. भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला क्षेत्र कौन सा है ?

गंगा का मैदानी क्षेत्र

प्रश्न 9. ब्रह्मांड क्या है ?

सम्पूर्ण समय और अंतरिक्ष और उसकी अंतर्वस्तु को कहते हैं।

प्रश्न 10. पर्वतों में जनसंख्या कम होती है ?

पहाड़ी क्षेत्रों की जलवायु कठोर होती है। पहाड़ों की भूमि काफी खड़ी होती है। जिसके कारण खेती करने में बहुत ज्यादा कठिनाई होती है। इन सभी कारणों से पर्वतों में बहुत कम जनसंख्या होती है।

प्रश्न 11. पर्वतों का एक क्रम कौन सा है ?

श्रृंखला पर्वतों का एक क्रम है।

प्रश्न 12. स्थलरूप कौन कौन से हैं ?

तीन प्रकार है (1) पर्वत (2) पठार (3) मैदान।

प्रश्न 13. दो पर्वतों के बीच की जगह को क्या कहते हैं ?

दो पर्वतों की बीच की भूमि के लिए ‘घाटी’ एवं पर्वत के नीचे तलहटी की भूमि हैं।

प्रश्न 14. पृथ्वी के चारों प्रमुख परिमंडल कौन कौन से हैं ?

पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल भूमंडल, वायुमंडल, जलमंडल और जीवमंडल हैं।

प्रश्न 15. मैदान का निर्माण कैसे होता है ?

मैदान का निर्माण अधिकांशत नदियों और उसकी सहायक नदियों द्वारा होता है। नदियाँ पहाड़ों की ढाल पर नीचे की ओर बहती है और उन्हें अपरदित कर देती है। इन अपरदित पदार्थों जैसे- बालू, पत्थर और सिल्ट को वे अपने साथ आगे की ओर ले जाती और उन्हें घाटियों में निक्षेपित कर देती है। इन्हीं निक्षेपों से मैदानों का निर्माण होता है।

प्रश्न 16. पर्वत पठार से भिन्न क्यों होते हैं?

पर्वत का शिखर छोटा तथा आधार चौड़ा होता है, जबकि पठार का ऊपरी भाग मेज के समान सपाट तथा आसपास के क्षेत्रों से अधिक उठा हुआ होता है।

प्रश्न 17. मैदान और पठार में क्या अंतर है?

धरातल का विशिष्ट स्थल रूप जो अपने आस पास की जमींन से पर्याप्त ऊँचा होता है, और जिसका ऊपरी भाग चौड़ा और सपाट हो पठार कहलाता है। जबकि मैदान ,500 फ़ीट से कम ऊँचाई वाले भू-पृष्ठ के समतल भाग को कहा जाता है।

प्रश्न 18. पहाड़ी भागों में जनसंख्या कम होती है क्यों ?

पर्वतीय और पहाड़ी क्षेत्र परिवहन – तंत्र के विकास में अवरोधक हैं, इसलिए प्रारंभ में कृषिगत और औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल नहीं होते

प्रश्न 19. भारत में कुल कितने पर्वत है ?

भारत में कुल कितने पर्वत है? भारत में बड़े और छोटे पर्वत मिलाकर कुल 13857 पर्वत है.

प्रश्न 20. पर्वत प्रकार कौन से हैं ?

1. वलित पर्वत
2. भ्रंशोत्थ पर्वत या ब्लॉक पर्वत
3. होर्स्ट पर्वत
4. ज्वालामुखी पर्वत
5. अवशिष्ट पर्वत

प्रश्न 21. भूमि को किस नाम से भी जाना जाता है ?

भूमि जिसे भूदेवी और वसुंधरा के नाम से भी जाना जाता है

प्रश्न 22. भूमि के दो प्रकार कौन-कौन से हैं?

भूमि या जमीन कितने प्रकार के होती है ?
1. कृषि योग्य भूमि
2. स्थायी चारागाह एवं पशुचारण,
3. वृक्षों एवं झाड़ियों के अंतर्गत भूमि,
4. वन भूमि
5. बंजर तथा कृषि अयोग्य भूमि,
6. गैर-कृषि उपयोग हेतु प्रयुक्त भूमि,
7. सामुदायिक क्षेत्र भूमि
8. सड़क भूमि

प्रश्न 23. भूमि के भाग को क्या कहते हैं?

पृथ्वी के भूमि वाले भाग को स्थल मण्डल कहते है

प्रश्न 24. बेकार भूमि का नाम क्या है?

आमतौर पर जो भूमि खाली पड़ी रहती है उसे बंजर कहा जाता है

प्रश्न 25. बंजर भूमि किसे कहते हैं?

ऊसर या बंजर (barren land) वह भूमि है जिसमें लवणों की अधिकता हो, (विशेषत: सोडियम लवणों की अधिकता हो

प्रश्न 26. भूमि किससे मिलकर बनती है?

मृदा निर्माण के मुख्य कारक जनक शैल का स्वरूप और जलवायविक कारक हैं। मृदा निर्माण के अन्य कारक स्थलाकृति, जैव पदार्थों की भूमिका और मृदा निर्माण के संघटन में लगा समय है।
NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल All Chapters Notes in Hindi
Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियां
Chapter – 4 मानचित्र
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter – 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
Chapter – 7 हमारा देश: भारत
Chapter – 8 भारत: जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी
NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल All Chapters Question & Answer In Hindi
Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ
Chapter – 4 मानचित्र
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter – 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
Chapter – 7 हमारा देश: भारत
Chapter – 8 भारत: जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी
NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल All Chapters MCQ Question & Answer in Hindi
Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ
Chapter – 4 मानचित्र
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter – 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
Chapter – 7 हमारा देश: भारत
Chapter – 8 भारत: जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here