NCERT Solutions Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप (Major Landforms of the Earth) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप (Major Landforms of the Earth)

Textbook NCERT
Class 6th
Subject (भूगोल) Social Science 
Chapter 6th
Chapter Nameपृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप (Major Landforms of the Earth)
CategoryClass 6th (भूगोल) Social Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप (Major Landforms of the Earth) Notes in Hindi स्थलरूप, मंडल, वायुमंडल, स्थलरूप का विस्तार, स्थलरूप की खोज, स्थलरूप के घटक, जल मंडल, अपरदन, निक्षेपण, पर्वत, श्रृंखला, पठार, मैदान, परिवहन, स्थलरूप कौन-कौन से है आदि के बारे में पढ़ेंगे। व हम इस अध्याय में  और इसके प्रश्न – उत्तर को हल करेंगे और अति लघु प्रश्न को भी हल करेंगे।

NCERT Solutions Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप (Major Landforms of the Earth)

Chapter – 6

पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) प्रमुख स्थलरूप कौन-कौन से है?
उत्तर – पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप जैसे – पर्वत, पठार और मैदान हैं।

(ii) पर्वत एवं पठार में क्या अंतर है?
उत्तर – 

पर्वत पठार
पर्वतों का शिखर छोटा होता हैपठार का उपरी भाग मेज के समान सपाट होता है।
पहाड़ों की ऊँचाई कई हजार मीटर तक होती है।पठारो की ऊँचाई प्रायः कुछ सौ मीटर से लेकर कई हजार मीटर तक होती है।
पर्वतों का शिखर बर्फ से ढ़का होता है।पठार का ऊपरी भाग बर्फ से नहीं ढ़का होता है।
पहाड़ों से वन संपदा और जड़ी-बूटियाँ आदि प्राप्त होता है।पठार से विभिन्न तरह के खनिज पदार्थ आदि प्राप्त होता है।

(iii) पर्वतों के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से हैं?
उत्तर – पर्वतों के तीन प्रकार होते हैं वलित, भ्रंशोत्थ और ज्वालामुखी पर्वत।

(iv) मनुष्यों के लिए पर्वत किस प्रकार उपयोगी हैं?
उत्तर –  मनुष्यों के लिए पर्वत बहुत उपयोगी है। पर्वत जल का भंडार होता है। बहुत सारी प्रमुख नदियाँ पर्वतों में स्थित हिमालय से निकलती है। पर्वतों के जल का उपयोग सिंचाई और बिजली के उत्पादन के लिए किया जाता है। नदी घाटियाँ और मैदान कृषि के लिए बहुत उपयोगी होती है। पहाड़ों में भिन्न-भिन्न प्रकार की वनस्पतियाँ और जीव-जन्तु पाए जाते हैं। पहाड़ी वनों से हमें विभिन्न तरह की चीजें जैसे – जड़ी-बूटी के पौधे, शहद, गोंद, चारा और लकड़ी प्राप्त होते हैं। पहाड़ बाहर से आए हुए लोगों के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र है। यहाँ विभिन्न प्रकार के खेल जैसे- पैराग्लाइडिंग, हैंग ग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और स्कीइंग आदि खेले जाते हैं।

(v) मैदानों का निर्माण किस प्रकार होता है?
उत्तर – नदियों और उसकी सहायक नदियों द्वारा होता है। नदियाँ पहाड़ों की ढाल पर नीचे की ओर बहती है और उन्हें अपरदित (अलग-अलग) कर देती है। इन अपरदित पदार्थों जैसे – बालू, पत्थर और सिल्ट को वे अपने साथ आगे की ओर ले जाती और उन्हें घाटियों में निक्षेपित कर देती है। इन्हीं अलग-अलग पदार्थों से मैदानों का निर्माण होता है।

(vi) नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं, क्यों?
उत्तर – प्रायः मैदानी भाग काफी उपजाऊ होते हैं। इसलिए यहाँ खेती करना आसान होता है। समतल भूमि के कारण परिवहन के साधनों का और घर का निर्माण करना भी आसान होता है। उपर्युक्त परिस्थितियों के कारण मानव के रहने के लिए ये सबसे सही जगह है। इसलिए मैदानी क्षेत्र विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र होते हैं।

(vii) पर्वतों में जनसंख्या कम होती है, क्यों?
उत्तर – पहाड़ी क्षेत्रों की जलवायु कठोर होती है। पहाड़ों की भूमि काफी खड़ी होती है। जिसके कारण खेती करने में बहुत ज्यादा कठिन होता है। ये सभी कुछ प्रमुख कारण है। जिसके वजह से पर्वतों में बहुत कम जनसंख्या होती है।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिन्हित (✔) कीजिए।

(i) पर्वत पठारों से भिन्न होते हैं?

(क) ऊँचाई
(ख) ढाल
(ग) अभिमुखता

उत्तर – (क) ऊँचाई

(ii) हिमानी कहाँ पाई जाती है ?

(क) पर्वतों में
(ख) मैदानों में
(ग) पठारो में

उत्तर –  (क) पर्वतों में

(iii) दक्कन पठार कहाँ स्थित है ?

(क) केन्या
(ख) आस्ट्रेलिया
(ग) भारत

उत्तर – (ग) भारत

(iv) यांगत्से नदी कहाँ बहती है ?

(क) दक्षिण अमेरिका
(ख) आस्ट्रेलिया
(ग) चीन

उत्तर – (ग) चीन

(v) यूरोप की एक महत्वपूर्ण पर्वत श्रृंखला कौन-सी है ?

(क) एंडीज
(ख) आल्प्स
(ग) रॉकीज

उत्तर – (ख) आल्प्स

प्रश्न 3. खाली स्थान भरें। 

(i) समतल भूमि वाले विस्तृत क्षेत्र को ______ कहते हैं।
उत्तर – मैदान

(ii) हिमालय एवं आल्प्स ______ पर्वतों के उदाहरण हैं।
उत्तर – वलित

(iii) ______ क्षेत्रो में खनिजों की प्रचुरता होती है।
उत्तर – पठारी

(iv) ______ पर्वतों का एक क्रम है।
उत्तर – पर्वत श्रृंखला

(v) ______ क्षेत्र कृषि के लिए सबसे अधिक उत्पादक क्षेत्र होता है।
उत्तर – मैदानी

NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल All Chapters Question & Answer In Hindi
Chapter 1 – सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter 2 – ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter 3 – पृथ्वी की गतियां
Chapter 4 – मानचित्र
Chapter 5 – पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter 6 – पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
Chapter 7 – हमारा देश: भारत
Chapter 8 – भारत: जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी
NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल All Chapters MCQ Question & Answer in
Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ
Chapter – 4 मानचित्र
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter – 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
Chapter – 7 हमारा देश: भारत
Chapter – 8 भारत: जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी
NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल All Chapters Notes In Hindi
Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ
Chapter – 4 मानचित्र
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter – 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
Chapter – 7 हमारा देश: भारत
Chapter – 8 भारत: जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here