NCERT Solutions Class 6th Social Science (Civics) Chapter – 3 सरकार क्या है ? (What is Government) Notes in Hindi

NCERT Solutions Class 6th Social Science (Civics) Chapter – 3 सरकार क्या है? (What is Government)

TextbookNCERT
Class6th
SubjectSocial Science (Civics)
Chapter3rd
Chapter Nameसरकार क्या है? (What is Government)
CategoryClass 6th सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन (Civics)
Medium Hindi
Source Last Doubt
Class 6th Social Science (Civics) Chapter 3 – सरकार क्या है? Notes in Hindi जिसमे हम सरकार, सरकार क्यों जरूरी है?, सरकार क्या है?, सरकार अपने लोगों के लिए क्या करती है?, सरकार किसे कहते हैं?, सरकार का मूल अर्थ क्या है?, सरकार के कितने अंग होते हैं?, सरकार के कितने स्तर होते हैं?, संविधान में कितने अंग हैं?, राज्य में कितने अंग हैं?, सरकार का क्या काम है?, भारत सरकार का मतलब क्या है?, भारत में सरकार कैसे बनती है?, लोकतंत्र का अर्थ क्या है?, लोकतंत्र कितने प्रकार के होते हैं?, भारत में लोकतंत्र की स्थापना कब हुई थी?, भारत लोकतंत्र क्यों बनता है?, सरकार के स्तर, सरकार के प्रकार, इत्यादि के बारे में पढ़ेंगे। 

NCERT Solutions Class 6th Social Science (Civics) Chapter – 3 सरकार क्या है? (What is Government)

Chapter – 3

सरकार क्या है?

Notes

सरकार क्यों जरूरी है? – सरकार को जनता के द्वारा चुना जाता है। हर एक देश को विभिन्न फैसला लेना एवं काम करने के लिए सरकार की भूमिका जरूरी होती है। यह निर्णय कई विषय संबंधित हो सकता है। जैसे कि कानून बनाना मैं महंगाई को कम करना विकास को बढ़ाना शिक्षा बढ़ाना स्वास्थ्य सेवा को ठीक करना और सामाजिक व्यवस्था को सही ढंग से चलाना इत्यादि सारे काम सरकार द्वारा किया जाता है।

सरकार के स्तर (Level of government) – आपको पता है कि सरकार कितने सारे अलग-अलग चीजों के लिए जिम्मेदार है तो क्या आप सोच सकते हैं कि सरकार यह सारे इंतजाम कैसे करती होगी दरअसल सरकार अलग-अलग स्तर पर बटा होता है जैसे –

1 केंद्रीय स्तर या राष्ट्रीय स्तर
2 राज्य स्तर
3 जिला स्तर
4 गांव स्तर

सरकार एवं कानून (Government and law) – सरकार कानून बनाती है और देश में रहने वाले सभी लोगों को वह कानून मानना होता है केवल यही तरीका है जिससे सरकार काम कर सकती है सरकार के पास जैसे कानून बनाने की ताकत होती है वैसे ही ताकत भी होती है कि लोगों को कानून मानने के लिए बाध्य करें और कानून सभी के लिए समान होती है उदाहरण के लिए एक कानून है कि गाड़ी चलाने वाले के पास लाइसेंस होना चाहिए अगर कोई लाइसेंस के बिना गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाए तो उसे जेल की सजा काटनी पड़ती है या जुर्माना भरना पड़ता है।

सरकार के कितने प्रकार होते है – सरकार दो प्रकार की होते है

• राजतंत्र
• प्रजातंत्र (लोकतंत्र)

राजतंत्र – जब सरकार का मुखिया राजा होता है, तो ऐसी सरकार को राजतंत्र कहते हैं। राजा के पास असीम शक्ति होती है। सत्ता एक राजा से दूसरे राजा के हाथ में वंशानुगत तरीके से जाती है। इसका मतलब यह है कि राजा का बेटा या बेटी ही अगला राजा या अगली रानी बनते हैं। इस प्रकार की सरकार के चयन में लोगों की कोई भूमिका नहीं होती है। अभी भी कुछ देशों में राजतंत्र है; जैसे भूटान और सउदी अरब।

प्रजातंत्र (लोकतंत्र) – इस तरह की सरकार में शासक का चयन लोगों द्वारा होता है। जो सरकार लोगों द्वारा, लोगों की और लोगों के लिए होती है उसे प्रजातंत्र या लोकतंत्र कहते हैं। इस तरह की सरकार में लोगों की इच्छा के अनुसार सत्ता का हस्तांतरण होता है।

आज अधिकांश देशों में प्रतिनिधि लोकतंत्र देखने को मिलता है। इस प्रकार के तंत्र में लोग अपने प्रतिनिधि को चुनते हैं।

चुनाव के बाद, लोगों की इच्छा के अनुसार एक नई सरकार का गठन होता है। इसे समझने के लिए भारत में केंद्र सरकार के गठन को समझने की कोशिश करते हैं।

भारत में हर पाँच साल पर एक नई सरकार को चुनने के लिये आम चुनाव होते हैं। पूरे देश को 543 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में बाँटा गया है। हर संसदीय क्षेत्र के लोग अपने प्रतिनिधि को चुनते हैं जिसे सांसद (मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट) कहते हैं।

जिस राजनैतिक पार्टी या समूह को संसद में कम से कम 272 सीटें (आधे से एक अधिक) आती हैं उसे सरकार बनाने का मौका मिलता है। उसके बाद जीतने वाली पार्टी या गुट के सांसद अपना नेता चुनते हैं। वही नेता प्रधानमंत्री बनता है।

लोकतांत्रिक सरकार (Democratic government) – भारत एक लोकतंत्र है। इस लोकतांत्रिक व्यवस्था को पाने के लिए हमने लंबी लड़ाई लड़ी है। संसार में और भी कई देश हैं जहाँ लोगों ने लोकतंत्र लाने के लिए संघर्ष किए हैं। ऊपर बताया जा चुका है कि लोकतंत्र की मुख्य बात यह है कि लोगों के पास अपने नेता को चुनने की शक्ति होती है। इसलिए एक अर्थ में लोकतंत्र लोगों का ही शासन होता है।

केंद्रीय स्तर या राष्ट्रीय – यह सरकार का सबसे शीर्ष स्तर है। केंद्र सरकार का काम है राष्ट्रीय हितों की देखभाल करना। प्रधान मंत्री केंद्र सरकार का मुखिया होता है। केंद्र सरकार देश की राजधानी नई दिल्ली से काम करती है।

राज्य स्तर – हर राज्य की अपनी एक सरकार होती है। मुख्यमंत्री राज्य सरकार का मुखिया होता है। राज्य के अधीन रहने वाले मुद्दों की देखभाल राज्य सरकार करती है।

जिला स्तर – जिला स्तर पर सरकार चलाने का काम सरकारी अधिकारियों के हाथ में है। इन अधिकारियों को लोक सेवक (सिविल सर्वेंट) कहते हैं। सरकारी अधिकारी का काम है विभिन्न कार्यक्रमों पर अमल करना।

गांव स्तर – गांव के स्तर पर सरकार का मुखिया होता है सरपंच। गांव के स्तर की सरकार को ग्राम पंचायत कहते हैं। इसका काम है स्थानीय महत्व के मुद्दों की देखभाल करना। केंद्र सरकार को राष्ट्रीय सरकार कहते हैं, जबकि अन्य स्तर की सरकारों को स्थानीय सरकार कहते हैं।

प्रजातंत्र का इतिहास (History of democracy) – आज से 300 वर्षों से भी पहले दुनिया के ज्यादातर देशों में राजतंत्र का बोलबाला हुआ करता था। कई देशों के लोगों ने कई वर्षों तक इस बात के लिए संघर्ष किया कि राजतंत्र को हटाकर प्रजातंत्र बहाल हो सके। भारत में विदेशी हुकूमत को उखाड़ फेंकने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी गई। अंग्रेजी राज के अंत के साथ भारत में प्रजातंत्र की शुरुआत हुई।

सबके लिए मताधिकार – आज लगभग हर देश के हर वयस्क को मताधिकार मिला हुआ है। सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का मतलब है कि देश के हर वयस्क नागरिक को वोट देने का अधिकार है। हर नागरिक के वोट की कीमत एक समान होती है; चाहे वह अमीर या गरीब हो, पुरुष या महिला हो, किसी भी धर्म का हो या किसी भी जाति का हो। अधिकांश देशों में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार एक लंबे संघर्ष के बाद ही मिल पाया।

महिलाओं के लिए मत (Votes for Women) – संसार में कहीं भी सरकारों ने स्वेच्छा से अपनी शक्ति लोगों के साथ नहीं बाँटी है। पूरे यूरोप और अमरीका में महिलाओं और गरीबों को सरकार के कार्यों में भागीदारी के लिए संघर्ष करना पड़ा। महिलाओं द्वारा मताधिकार के लिए किए गए संघर्ष ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान और मजबूती पकड़ी। इस आंदोलन को महिला मताधिकार आंदोलन कहते हैं और अंग्रेजी में इसे ‘सफ्रेज मूवमेंट’ कहते हैं।

‘सफ्रेज’ का मतलब होता है वोट देने का अधिकार युद्ध के दौरान बहुत-से पुरुष लड़ाई में थे, इसीलिए महिलाओं को उन कामों को करने के लिए बुलाया गया जो पहले पुरुषों के काम माने जाते थे। जब महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के काम और उनकी व्यवस्था करना शुरू किया तो लोगों को यह देखकर बड़ा आश्चर्य हुआ कि उन्होंने महिलाओं और उनकी क्षमताओं के बारे क्यों इतनी गलत रूढ़िबद्ध धारणाएँ बना रखीं थीं कि महिलाएँ ये काम नहीं कर सकतीं।

इस तरह महिलाओं को निर्णय लेने में समान रूप से योग्य माना जाने लगा। महिला मताधिकार आंदोलन की साथियों ने सभी महिलाओं के लिए वोट देने के अधिकार की माँग की। उनकी आवाज सुनी जाए, इसके लिए उन्होंने जगह-जगह पर अपने आपको लोहे की जंजीरों से बाँधकर प्रदर्शन किया। उनमें से कई क्रांतिकारी महिलाएँ जेल गई और भूख हड़ताल पर बैठीं।

अमरीका में औरतों को वोट देने का अधिकार 1920 में मिला, जबकि इंग्लैंड की औरतों को यह अधिकार कुछ सालों बाद 1928 में मिला।

प्रश्न 1. सरकार किसे कहते हैं?

किसी देश के संविधान के अनुसार उस देश पर शासन चलाने वाली संस्था को सरकार कहते हैं।

प्रश्न 2. भारत में सरकार के तीन स्तर कौन-कौन से हैं?

1. राष्ट्रीय स्तर की सरकार
2. राज्य स्तर की सरकार
3. स्थानीय स्तर की सरकार

प्रश्न 3. सरकार का एक कार्य लिखो।

सरकार का एक कार्य है- कीमतों पर नियंत्रण रखना।

प्रश्न 4. भारत में कितने राज्य हैं?

भारत में 28 राज्य हैं।

प्रश्न 6. भारत में कितने केंद्र-शासित प्रदेश हैं।

भारत में 9 केंद्र-शासित प्रदेश हैं।

प्रश्न 7. भारत में राष्ट्रीय स्तर की सरकार का मुख्यालय कहाँ स्थित हैं?

भारत में राष्ट्रीय स्तर की सरकार दिल्ली में स्थित हैं

प्रश्न 8. राष्ट्रीय स्तर की सरकार द्वारा किया जाने वाला एक कार्य लिखो।

राष्ट्रीय स्तर की सरकार द्वारा किया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण कार्य है देश की सीमाओं की रक्षा करना।

प्रश्न 9. राज्य स्तर की सरकार द्वारा किया जाने वाला एक कार्य लिखो।

राज्य स्तर की सरकार द्वारा किया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण कार्य है राज्य के किसानों को मुफ्त बिजली देने का निर्णय लेना।

प्रश्न 10. स्थानीय स्तर पर सरकार के द्वारा किया जाने वाला एक कार्य लिखो।

स्थानीय स्तर पर सरकार के द्वारा किया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण कार्य है गाँव में सार्वजनिक कुएँ के स्थल का चुनाव करना।

प्रश्न 11. कानून कौन बनाता है?

कानून सरकार द्वारा बनाया जाता है।

प्रश्न 12. लोकतंत्रीय सरकार किसे कहते हैं?

कानून सरकार द्वारा बनाया जाता है।

प्रश्न 13. लोकतंत्रीय सरकार किसे कहते हैं?

जिस सरकार का गठन लोगों के द्वारा अपनी पसंद के नेता को वोट देकर चुनने के द्वारा होता है उसे लोकतंत्रीय सरकार कहते हैं।

प्रश्न 14. भारत सरकार के तीन भाग कौन से हैं?

भारत सरकार के तीन अंग होते हैं जैसे न्यायपालिका , कार्यपालिका और विधायक

प्रश्न 15. संसद के कितने अंक हैं?

भारतीय संविधान के अनुसार भारत की संसद के तीन अंग हैं- . राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा ।

प्रश्न 16. राष्ट्रपति कितने साल तक रहता है?

राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 साल तक के लिए होता है और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर बिना कोई भी कानून भारत में लागू नहीं हो सकता है

प्रश्न 17. सरकार के कितने प्रकार होते है

सरकार दो प्रकार की होते है

• राजतंत्र
• प्रजातंत्र (लोकतंत्र)

प्रश्न 18. राज्य स्तर किसे कहते हैं

हर राज्य की अपनी एक सरकार होती है। मुख्यमंत्री राज्य सरकार का मुखिया होता है। राज्य के अधीन रहने वाले मुद्दों की देखभाल राज्य सरकार करती है।

प्रश्न 19. दुनिया में नंबर 1 प्रधानमंत्री कौन है?

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 78 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं।
NCERT Solution Class 6th Civics All Chapters Notes In Hindi
Chapter – 1 विविधता की समझ
Chapter – 2 विविधता एवं भेदभाव
Chapter – 3 सरकार क्या है
Chapter – 4 पंचायती राज
Chapter – 5 गांव का प्रशासन
Chapter – 6 नगर प्रशासन
Chapter – 7 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter – 8 शहरी क्षेत्र में आजीविका
NCERT Solution Class 6th Civics All Chapters Question Answer In Hindi
Chapter – 1 विविधता की समझ
Chapter – 2 विविधता एवं भेदभाव
Chapter – 3 सरकार क्या है
Chapter – 4 पंचायती राज
Chapter – 5 गांव का प्रशासन
Chapter – 6 नगर प्रशासन
Chapter – 7 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter – 8 शहरी क्षेत्र में आजीविका
NCERT Solution Class 6th Civics All Chapter MCQ In Hindi
Chapter – 1 विविधता की समझ
Chapter – 2 विविधता एवं भेदभाव
Chapter – 3 सरकार क्या है
Chapter – 4 पंचायती राज
Chapter – 5 गांव का प्रशासन
Chapter – 6 नगर प्रशासन
Chapter – 7 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter – 8 शहरी क्षेत्र में आजीविका

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here