NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 6 पूर्णांक (Integers) प्रश्नावली – 6.1 in Hindi

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 6 पूर्णांक (Integers)

TextbookNCERT
Class  6th
Subject गणित (Mathematics)
Chapter6th
Chapter Nameपूर्णांक (Integers )
CategoryClass 6th गणित
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 6 पूर्णांक (Integers) in Hindi जिसमे हम इस अध्याय में प्राकृत संख्याएँ, पूर्ण संख्याएँ, ऋणात्मकपूर्णांक, शून्य, पूर्णांक, योज्य प्रतिलोम, पूर्णांकों का योग, संख्या रेखा पर पूर्णांकों का निरूपण, पूर्णांकों में क्रमबद्धता तथा धनात्मक इत्यादि के बारे में पढ़ेंगे और जानने के साथ – साथ NCERT Solution Class 6th Maths Chapter – 6 पूर्णांक प्रश्नावली – 6.1 के सभी प्रश्न उत्तर को हल करेंगे।

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 6 पूर्णांक (Integers)

Chapter – 6

पूर्णांक

प्रश्नावली – 6.1

प्रश्न 1. निम्नलिखित के विपरीत (opposite) लिखिए-

(a) भार में वृद्धि
हल: भार में कमी

(b) 30 किमी उत्तर दिशा
हल: 30 किमी दक्षिण दिशा

(c) 80 मी पूर्व
हल: 80 मी पश्चिम

(d) ₹700 की हानि
हल: ₹700 का लाभ

(e) समुद्र तल से 100 मी ऊपर
हल: समुद्र तल से 100 मी नीचे

प्रश्न 2. निम्नलिखित में प्रयुक्त हुई संख्याओं को उचित चिन्ह लगाकर पूर्णांकों के रूप में लिखिए:

(a) एक हवाई जहाज भूमि से दो हजार मीटर की ऊँचाई पर उड़ रहा है।
हल: + 2000m

(b) एक पनडुब्बी समुद्र तल से 800 मीटर की गहराई पर चल रही है।
हल: – 800m

(c) खाते में ₹200 जमा कराना।
हल: + 200 रु

(d) खाते में से ₹700 निकालना।
हल: – 700 रु

प्रश्न 3. निम्नलिखित संख्याओं को संख्या रेखा पर निरूपित कीजिए:
(a) + 5 (b) – 10 (c) + 8 (d) – 1 (e) – 6

हल:

 

प्रश्न 4. संलग्न आकृति में एक ऊर्ध्वाधर संख्या रेखा को दिखाया गया है, जो पूर्णांकों को निरूपित करती है। इस रेखा को देखिए और निम्नलिखित बिंदुओं के स्थान ज्ञात कीजिए।

(a) यदि बिंदु D पूर्णांक + 8 है, तो – 8 वाला बिंदु कौन सा है?
हल: यदि बिंदु D पूर्णांक + 8 हैं, तो – 8 वाला बिंदु F हैं।

(b) क्या G एक ऋणात्मक पूर्णांक है या घनात्मक?
हल: G एक ऋणात्मक पूर्णांक हैं।

(c) बिंदु B और E के संगत पूर्णांक लिखिए।
हल: बिंदु b का संगत पूर्णांक +4 हैं और बिंदु E का संगत  पूर्णांक -10 है। 

(d) इस संख्या रेखा पर अंकित बिंदुओं में से किसका मान सबसे कम है?
हल: संख्या रेखा पर अंकित बिंदुओं मे से सबसे कम मान E का है। 

(e) सभी बिंदुओं को उनके मानों के घटते हुए क्रम में लिखिए।
हल: D, C, B, A, O, H, G, F, E

प्रश्न 5. वर्ष के विशेष दिन के लिए भारत के पाँच स्थानों पर रहे तापमान की सूची नीचे दी गई है-

स्थानतापमान
सियाचिन0˚C से 10˚C नीचे —-
शिमला0˚C से 2˚C नीचे ——
अहमदाबाद0˚C से 30˚C उपर —–
दिल्ली0˚C से 20˚C उपर —–
श्रीनगर0˚C से 5˚C नीचे —–

(a) इन स्थानों के तापमानों को पूर्णांकों के रूप में रिक्त स्तम्भ में लिखिए।
हल:

स्थानतापमान
सियाचिन-10˚C
शिमला-2˚C
अहमदाबाद30˚C
दिल्ली20˚C
श्रीनगर-5˚C

(b) निम्नलिखित संख्या रेखा डिग्री सेल्सियस (Degree Celsius) में तापमानों को निरूपित करती है-

उपरोक्त स्थानों के नाम संख्या रेखा पर उनके तापमानों के संगत अंकित कीजिए।

हल:

(c) कौन सा स्थान सबसे ठंडा है?

हल: सियाचिन

(d) उन स्थानों के नाम लिखिए जिनका तापमान 10˚C से ऊपर है।

हल: अहमदाबाद और  दिल्ली

प्रश्न 6. निम्नलिखित युग्मों से, कौन-सी संख्या, संख्या रेखा पर दूसरी संख्या के दाईं ओर स्थित है?

(a) 2, 9
हल: 9

(b) – 3, – 8
हल: – 3

(c) 0, – 1
हल: 0

(d) – 11, 10
हल: 10

(e) – 6, 6
हल: 6

(f) 1, – 100
हल: 1

प्रश्न 7. नीचे दिए गए युग्मों के पूर्णांकों के बीच के सभी पूर्णांक लिखिए (बढ़ते हुए क्रम में लिखिए):

(a) 0 और – 7

हल: -6, -5, -4, -3, -2, -1

(b) – 4 और 4

हल: -3, -2, -1, 0, 1, 2, 3

(c) – 8 और – 15

हल: -14, -13, -12, -11, -10, -9

(d) – 30 और – 23

हल: -29, -28, -27, -26, -25, -24

प्रश्न 8. (a) – 20 से बड़े चार ऋणात्मक पूर्णांक लिखिए।
हल: – 19, – 18, – 17, – 16

(b) – 10 से छोटे चार पूर्णांक लिखिए।
हल: – 11, – 12, – 13, – 14

प्रश्न 9. निम्नलिखित कथनों के लिए सत्य अथवा असत्य लिखिए। यदि कथन असत्य है तो सत्य बनाइए।

(a) संख्या रेखा पर – 8, – 10 के दाईं ओर स्थित है।
हल: सत्य

(b) संख्या रेखा पर – 100, – 50 के दाईं ओर स्थित है।
हल: असत्य: संख्या रेखा पर – 100, – 50 की बाईं ओर स्थित है।

(c) सबसे छोटा ऋणात्मक पूर्णांक – 1 है।
हल: असत्य: सबसे छोटा ऋणात्मक पूर्णांक असंख्य है।

(d) – 26 पूर्णांक – 25 से बड़ा है।
हल: असत्य: – 26 पूर्णांक – 25 से छोटा है।

प्रश्न 10. एक संख्या रेखा खींचिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(a) यदि हम – 2 के दाईं ओर 4 कदम चलें, तो हम किस संख्या पर पहुँच जाएँगे?
हल: + 2 पर

(b) यदि हम 1 के बाईं ओर 5 कदम चलें, तो हम किस संख्या पर पहुँच जाएँगे?
हल: – 4 पर

(c) यदि हम संख्या रेखा पर – 8 पर हैं तो – 13 पर पहुँचने के लिए हमें किस दिशा में चलना चाहिए?
हल: बाईं ओर

(d) यदि हम संख्या रेखा पर – 6 पर हैं तो – 1 पर पहुँचने के लिए हमें किस दिशा में चलना चाहिए?
हल: दाईं ओर

Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी
Chapter – 2 पूर्ण संख्याएँ
Chapter – 3 संख्याओं के साथ खेलना
Chapter – 4 आधरभूत ज्यामितीय अवधरणाएँ
Chapter – 5 प्रारंभिक आकारों को समझना
Chapter – 6 पूर्णांक
Chapter – 7 भिन्न
Chapter – 8 दशमलव
Chapter – 9 आँकड़ों का प्रबंधन
Chapter – 10 क्षेत्रमिति
Chapter – 11 बीजगणित
Chapter – 12 अनुपात और समानुपात

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here