NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 5 प्रारंभिक आकारों को समझना (Understanding Elementary Shapes) प्रश्नावली – 5.1 in Hindi

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 5 प्रारंभिक आकारों को समझना (Understanding Elementary Shapes)

TextbookNCERT
Class  6th
Subject गणित (Mathematics)
Chapter 5th
Chapter Nameप्रारंभिक आकारों को समझना (Understanding Elementary Shapes)
CategoryClass 6th गणित
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 5 प्रारंभिक आकारों को समझना (Understanding Elementary Shapes) जिसमे हम रेखाखंडो का मापना, कोण – समकोण और ऋजुकोण, कोण – न्यून, अधिक, प्रतिवर्ती, कोणों का मापना, लंब रेखाएं, त्रिभुजों का वर्गीकरण, चतुर्भुज, आयत, वर्ग, समांतर चतुर्भुज, समचतुर्भुज और बहुभुज आदि के पढ़ेंने के साथ-साथ प्रश्नावली – 5.1 को हल करेंगे।

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 5 प्रारंभिक आकारों को समझना (Understanding Elementary Shapes)

Chapter – 5

प्रारंभिक आकारों को समझना

प्रश्नावली – 5.1

प्रश्न 1. रेखाखंड की तुलना केवल देखकर करने से क्या हानि है?

हल: रेखाखंड की तुलना केवल देखकर करने से जब हम लगभग एक ही लंबाई के दो रेखाखंडों की तुलना करते हैं, तो हम अधिक लंबाई के रेखाखंड के बारे में पक्का नहीं कह सकते। इसलिए, यह उनकी लंबाई के बीच एक मामूली अंतर वाले रेखाखंडों की तुलना करने के लिए एक सही तरीका नहीं है। सही माप मिलने की उम्मीद नहीं कर सकते है। इससे गलती होने की अधिक संभावना रहती है।

प्रश्न 2. एक रेखाखंड की लंबाई मापने के लिए रूलर की अपेक्षा डिवाइडर का प्रयोग करना क्यों अधिक अच्छा है?

हल: रेखाखंड की लंबाई मापने के लिए रूलर की अपेक्षा डिवाइडर का प्रयोग करने से सही माप मिलती है।

प्रश्न 3. कोई रेखाखंड AB¯ खींचिए। A और B के बीच स्थित बिंदु C लीजिए। AB, BC और CA की लंबाई मापिए। क्या AB = AC + CB है?
(टिप्पणी: यदि किसी रेखा पर बिंदु A, B, C इस प्रकार स्थित हों कि AC + CB = AB है, तो निश्चित रूप से बिंदु C बिंदु A और B के बीच स्थित होता है।)

हल: यदि किसी रेखा पर A, B, C इस प्रकार स्थित हों कि बिंदु C बिंदु A और B के बीच स्थित हो तो AB = AC + CB होगा।

प्रश्न 4. एक रेखा पर बिन्दु A, B और C इस प्रकार स्थित है कि AB = 5 cm, BC = 3 cm और AC = 8 cm है। इनमें से कौन सा बिंदु अन्य दोनों बिंदुओं के बीच स्थित है?

हल: यहाँ पर AB + BC = 5 + 3 = 8 = AC
इसलिए बिंदु B दो बिंदुओं A और C के बीच स्थित है।

प्रश्न 5. जाँच कीजिए कि संलग्न आकृति में D रेखाखंड AG का मध्य बिंदु है।

हल: AG = 7 – 1 = 6
AD = 4 – 1 = 3
चूँकि 3 = 6 ÷ 2
इसलिए AD = AG ÷ 2
इससे यह सिद्ध होता है कि बिंदु D रेखाखंड AG का मध्य बिंदु है।

प्रश्न 6. B रेखाखंड AC का मध्य बिंदु है और C रेखाखंड BD का मध्य बिंदु है, जहाँ A, B, C और D एक ही रेखा पर स्थित है। बताइए कि AB = CD क्यों है।

हल: दिये गये फिगर में

AB = BC (B रेखाखंड AC का मध्य बिंदु है।)
BC = CD (C रेखाखंड BD का मध्य बिंदु है।)
इसलिए AB = CD

प्रश्न 7. पाँच त्रिभुज खींचिए और उनकी भुजाओं को मापिए। प्रत्येक स्थिति में जाँच कीजिए कि किन्हीं दो भुजाओं की लंबाईओं का योग तीसरी भुजा की लंबाई से सदैव बड़ा है।

हल: यह सिद्ध करने का सबसे आसान तरीका है समान लंबाई की दो सींक या माचिस की तीली इस्तेमाल करना। एक तीली को दो बराबर टुकड़ों में तोड़ लीजिए। इन दोनों टुकड़ों की लंबाई का योग बची हुई तीली की लंबाई के बराबर होगा। इन तीनों को मिलाकर आप त्रिभुज बनाने का प्रयास कीजिए। त्रिभुज नहीं बनेगा, क्योंकि दो भुजाओं की लंबाई का योग तीसरी भुजा की लंबाई से अधिक नहीं है।

प्रश्नावली – 5.2
प्रश्नावली – 5.3
प्रश्नावली – 5.4
प्रश्नावली – 5.5
प्रश्नावली – 5.6
प्रश्नावली – 5.7
प्रश्नावली – 5.8
NCERT Solution Class 6th Maths All Chapters In Hindi
Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी
Chapter – 2 पूर्ण संख्याएँ
Chapter – 3 संख्याओं के साथ खेलना
Chapter – 4 आधरभूत ज्यामितीय अवधरणाएँ
Chapter – 5 प्रारंभिक आकारों को समझना
Chapter – 6 पूर्णांक
Chapter – 7 भिन्न
Chapter – 8 दशमलव
Chapter – 9 आँकड़ों का प्रबंधन
Chapter – 10 क्षेत्रमिति
Chapter – 11 बीजगणित
Chapter – 12 अनुपात और समानुपात

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here