NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी (Knowing Our Numbers) प्रश्नावली – 1.2 in hindi

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी (Knowing Our Numbers)

TextbookNCERT
Class  6th
Subject गणित (Mathematics)
Chapter1st
Chapter Nameअपनी संख्याओं की जानकारी (Knowing Our Numbers)
CategoryClass 6th गणित
MediumHindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी (Knowing Our Numbers) हम इस अध्याय में संख्याओं, इकाई, दहाई, सैकड़ा, हजार, दस हजार, लाख, दस लाख, करोड़, मिलियन, बिलियन आदि जैसे बड़ी या छोटी राशियों को पहचानना साथ ही साथ वस्तुओं को गिनना, गुणा, भाग की संक्रियाएँ इत्यादि के बारे में पढ़ेंगे और जानेने के साथ-साथ Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी प्रश्नावली – 1.2 in hindi के सभी प्रश्न-उत्तर को हल करेंगे।

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी (Knowing Our Numbers)

Chapter – 1

अपनी संख्याओं की जानकारी

प्रश्नावली – 1.2

प्रश्न 1. किसी स्कूल में चार दिन के लिए एक पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की गई। पहले, दूसरे, तीसरे और अंतिम दिन खिड़की पर क्रमश: 1094, 1812, 2050 और 2751 टिकट बेचे गए। इन चार दिनों में बेचे गए टिकटों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।

हल: पहले दिन बेची गई टिकट की संख्या = 1094
दूसरे दिन बेची गई टिकट की संख्या = 1812
तीसरे दिन बेची गई टिकट की संख्या = 2050
अंतिम दिन बेची गई टिकट की संख्या = 2751
कुल चारों दिन बेची गई टिकट = 1094 + 1812 + 2050 + 2751 = 7707
इस तरह, कुल चार दिनों में 7,707 टिकटें बेची गईं।

प्रश्न 2. शेखर एक प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी है। वह टैस्ट मैचों में अब तक 6980 रन बना चुका है। वह 10,000 रन पूरे करना चाहता है। उसे कितने और रनों की आवश्यकता है?

हल: शेखर रन पूरा करना चाहता है = 10,000
अब तक बने हुए रन = 6980
रनों की आवश्यकता = 10,000 – 6980 = 3020
इसतरह, शेखर को 3,020 और रनों की आवश्यकता है।

प्रश्न 3. एक चुनाव में, सफल प्रत्याशी ने, 5,77,500 मत प्राप्त किए, जबकि उसके निकटतम प्रतिद्न्द्धी ने 3,48,700 मत प्राप्त किए। सफल प्रत्याशी ने चुनाव कितने मतों से जीता?

हल: सफल प्रत्याशी द्वारा प्राप्त मतों की संख्या = 5,77,500
निकटतम प्रतिद्वंदी द्वारा प्राप्त मतों की संख्या = 3,48,700
दोनों के बीच मतों का अंतर = 5,77,500 – 3,48,700 = 2,28,800
इसतरह, सफल प्रत्याशी कुल 2,28,800 मतों से अपनी जीत प्राप्त की गईं।

प्रश्न 4. कीर्ति बुक-स्टोर ने जून के प्रथम सप्ताह में ₹ 2,85,891 मूल्य की पुस्तकें बेचीं। इसी माह के दूसरे सप्ताह में ₹ 4,00,768 मूल्य की पुस्तकें बेची गईं। दोनों सप्ताहों में कुल मिलाकर कितनी बिक्री हुई? किस सप्ताह में बिक्री अधिक हुई और कितनी अधिक?

हल: जून के प्रथम सप्ताह में बेची गई पुस्तकों का मूल्य = ₨. 2,85,891
जून के दूसरे सप्ताह में बेची गई पुस्तकों का मूल्य = ₨. 4,00,768
कुल बेची गई पुस्तकों का मूल्य = 2,85,891 + 4,00,768 = ₨. 6,86,659
इस तरह, दोनों सप्ताह मिलाकर कुल ₨. 6,86,659 मूल्य की पुस्तकें बेची गईं
क्योंकि, ₨.4,00,768 > ₨. 2,85,891

इस तरह, दूसरे सप्ताह में अधिक बिक्री हुई
जून के दूसरे सप्ताह में बेची गई पुस्तकों का मूल्य = ₨. 4,00,768
जून के प्रथम सप्ताह में बेची गई पुस्तकों का मूल्य = ₨. 2,85,891
बेची गई अधिक पुस्तकों का मूल्य = 4,00,768 – 2,85,891 = ₨. 1,14,877
इस तरह दूसरे सप्ताह ₨. 1,14,877 अधिक मूल्य की पुस्तकें बेची गईं।

प्रश्न 5. अंको 6,2,7,4 और 3 में से प्रत्येक का केवल एक बार प्रयोग करते हुए, पांच अंको की बनाई जा सकने वाली सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्यांओ का अंतर ज्ञात कीजिए।

हल: पाँच अंकों 6, 2, 7, 4 और 3 से बनी सबसे बड़ी संख्या = 76432
पाँच अंकों 6, 2, 7, 4 और 3 से बनी सबसे छोटी संख्या = 23467
अंतर = 76432 – 23467 = 52965
इस तरह, दोनों अंकों का अंतर 52,965 है।

प्रश्न 6. एक मशीन औसतन एक दिन में 2,825 पेज बनाती है। जनवरी 2006 में उस मशीन ने कितने पेंच बनाए।

हल: एक दिन में बनाई गई पेंचों की संख्या = 2,825
जनवरी के महीने के दिनों (31) में बनाई गई पेंचों की संख्या = 2,825 × 31 = 87,575
इस तरह, जनवरी 2006 में 87,575 पेंच बनाई गई।

प्रश्न 7. एक व्यापारी के पास ₹ 78,592 थे। उसने 40 रेडियो खरीदने का आर्डर दिया तथा प्रत्येक रेडियो का मूल्य ₹ 1200 था। इस खरीदारी के बाद उसके पास कितनी धनराशि शेष रह जाएगी?

हल: क्योंकि, एक रेडियो का मूल्य = ₨.1200
इसलिए, 40 रेडियो का मूल्य = 1200 × 40 = 48,000
व्यापारी के पास कुल धनराशि = ₹ 78,592
व्यापारी द्वारा खर्च की गई राशि = ₹ 48,000
शेष राशि = 78,592 – 48,000 = ₹ 30,592
इसतरह, व्यापारी के पास ₨.30,592 धनराशि शेष बची गईं।

प्रश्न 8. एक विद्यार्थी ने 7236 को 56 के स्थान पर 65 से गुणा कर दिया। उसका उत्तर सही उत्तर से कितना अधिक था? (संकेत: दोनों गुणा करना आवश्यक नहीं है)

हल: गुणनफल में अंतर
= 7236 (65 – 56)
= 7236 × 9 =  65,124

प्रश्न 9. एक कमीज सीने के लिए 2 मीटर 15 सेंटीमीटर कपड़े की आवश्यकता है। 40 मी कपड़े में से कितनी कमीजें सी जा सकती है और कितना कपड़ा शेष बच जाएगा?

हल: क्योंकि, 1 m = 100 cm
इसलिए, 2 मीटर 15 सेंटीमीटर = 2 × 100 + 15 cm = 215 cm
और, 40 m = 40 × 100 cm = 4000 cm
अब क्योंकि, 215 cm में 1 कमीज़ सिलती है।
इसलिए, 1 cm में 1/215 कमीज़ सिलेगी
इसलिए, 4000 cm  में 1 ÷ 215 × 4000 = 4000 ÷ 215 कमीज़ सिलेगी।
4000 = 215 × 18 + 130
इस तरह, 18 कमीज़ सिलने के बाद 1 m 30 cm कपड़ा शेष बच जाएगा।

प्रश्न 10. दवाइयों को बक्सों में भरा गया है और ऐसे प्रत्येक बॉक्स का भार 4 किग्रा 500 ग्रा है, एक वैन (Van) में जो 800 किग्रा से अधिक का भार नहीं ले जा सकती, ऐसे कितने बक्से लादे जा सकते है?

हल: क्योंकि, 1 बक्से का भार 4 किग्रा और 500 ग्रा = 4000 + 500 ग्रा = 4500 ग्राम
1 वैन में अधिकतम 800 किग्रा = 800 × 1000 किग्रा = 800000 ग्राम भार ले जाया जा सकता है
क्योंकि, 4500 ग्राम = 1 बक्सा
इसलिए, 800000 = 800000 ÷ 4500 बक्सा = 177 बक्सा
इस तरह, एक वैन में 177 बक्सा ले जाया जा सकता है।

प्रश्न 11. एक स्कूल और किसी विद्यार्थी के घर के बीच की दूरी 1 किमी 875 मी है। प्रत्येक दिन यह दूरी दो बार तय की जाती है। 6 दिन में उस विद्यार्थी द्वारा तय की गई कुल दूरी ज्ञात कीजिए।

हल: क्योंकि, घर से स्कूल के बीच की दूरी 1 km 875 m = 1.875 km
उसी तरह, स्कूल से घर के बीच की दूरी भी 1 km 875 m = 1.875 km
इसलिए, एक दिन में दो बार तय की गई दूरी = 1.875 km + 1.875 km = 3.750 km
इसलिए, 6 दिन में तय की गई दूरी = 3.750 km × 6 = 22.500 km
इसतरह, 6 दिन में कुल 22 किमी 500 मी दूरी तय की गई।

प्रश्न 12. एक बर्तन में 4 ली 500 मिली दही है। 25 मिली धारिता वाले कितने गिलासों में इसे भरा जा सकता है?

हल: एक बर्तन में भरी गई दही = 4 से 500 मिली
= 4 × 1000 + 500 मिली
= 4500 ml (1ली = 1000 मिली)
25 ml धारिता की 1 गिलास भरी है,
इसलिए, 4500 ml दही से 4500 ÷ 25 = 180 गिलास भरा जा सकता है।
इसतरह, 25 मिली धारिता वाले 180 गिलासों में दही भरा जा सकता है।

Example
प्रश्नावली – 1.1
NCERT Solution Class 6th Maths All Chapters In Hindi
Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी
Chapter – 2 पूर्ण संख्याएँ
Chapter – 3 संख्याओं के साथ खेलना
Chapter – 4 आधरभूत ज्यामितीय अवधरणाएँ
Chapter – 5 प्रारंभिक आकारों को समझना
Chapter – 6 पूर्णांक
Chapter – 7 भिन्न
Chapter – 8 दशमलव
Chapter – 9 आँकड़ों का प्रबंधन
Chapter – 10 क्षेत्रमिति
Chapter – 11 बीजगणित
Chapter – 12 अनुपात और समानुपात

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here