NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी (Knowing Our Numbers) Examples in Hindi

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी (Knowing Our Numbers)

TextbookNCERT
Class  6th
Subject गणित (Mathematics)
Chapter1st
Chapter Nameअपनी संख्याओं की जानकारी (Knowing Our Numbers)
CategoryClass 6th गणित Examples
MediumHindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी (Knowing Our Numbers) हम इस अध्याय में संख्याओं, इकाई, दहाई, सैकड़ा, हजार, दस हजार, लाख, दस लाख, करोड़, मिलियन, बिलियन आदि जैसे बड़ी या छोटी राशियों को पहचानना साथ ही साथ वस्तुओं को गिनना, गुणा, भाग की संक्रियाएँ इत्यादि के बारे में पढ़ेंगे और जानेने के साथ-साथ Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी प्रश्नावली के सभी प्रश्न-उत्तर को हल करेंगे।

NCERT Solutions Class 6th Maths Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी (Knowing Our Numbers)

Chapter – 1

अपनी संख्याओं की जानकारी

Examples

उदाहरण 1. वर्ष 1991 में सुंदरनगर की जनसंख्या 2,35,471 थी। वर्ष 2001 में पता चला कि जनसंख्या में 72,958 की वृद्धि हो गई। वर्ष 2001 में इस शहर की जनसंख्या क्या थी?

हल: 2001 में इस शहर की जनसंख्या = 1991 में जनसंख्या + जनसंख्या में वृद्धि = 2,35,471 + 72,958

अब, 235471 + 72958 = 308429

सलमा ने इन संख्याओं को इस प्रकार जोड़ा : 235471 = 200000 + 35000 + 471, 72958 = 72000 + 958 और फिर 200000 + 107000 + 1429 = 308429

तथा मेरी ने इस जोड़ को इस प्रकार किया : 200000 + 35000 + 400 + 71 + 72000+ 900 + 58 = 308429

उत्तर – 2001 में शहर की जनसंख्या 3,08,429 थी। तीनों विधियाँ सही हैं।

उदाहरण 2. किसी राज्य में, वर्ष 2002-2003 में 7,43,000 साइकिलें बेची गईं। वर्ष 2003-04 में बेची गई साइकिलों की संख्या 8,00,100 थी । किस वर्ष में अधिक साइकिलें बेची गईं और कितनी अधिक बेची गईं?

हल: स्पष्ट है कि संख्या 8,00,100 संख्या 7,43,000 से अधिक है। अतः, उस राज्य में वर्ष 2003-04 में वर्ष 2002-03 से अधिक साइकिलें बेची गईं। अब, 800100 – 743000 = 057100

जोड़ कर उत्तर की जाँच कीजिए : 743000 + 57100 = 800100

क्या आप इसे करने के और भी तरीके सोच सकते हैं?

उत्तर – वर्ष 2003-04 में 57,100 साइकिलें अधिक बेची गईं।

उदाहरण 3. एक शहर में समाचार पत्र प्रतिदिन छपता है। एक प्रति में 12 पृष्ठ होते हैं। प्रतिदिन इस समाचार पत्र की 11,980 प्रतियाँ छपती हैं। प्रतिदिन सभी प्रतियों के लिए कितने पृष्ठ छपते हैं?

हल: एक प्रति में 12 पृष्ठ हैं।

अत: 11,980 प्रतियों में 12 x 11,980 पृष्ठ होंगे।
यह संख्या क्या होगी?
1,00,000 से अधिक या कम। अब, 11980 × 12 = 143760

उत्तर – प्रतिदिन सभी प्रतियों के लिए 1,43,760 पृष्ठ छपते हैं।

उदाहरण 4. अभ्यास – पुस्तिकाएँ बनाने के लिए कागज़ की 75,000 शीट (sheet) उपलब्ध हैं। प्रत्येक शीट से अभ्यास – पुस्तिका के 8 पृष्ठ बनते हैं। प्रत्येक अभ्यास – पुस्तिका में 200 पृष्ठ हैं। उपलब्ध कागज़ से कितनी अभ्यास – पुस्तिकाएँ बनाई जा सकती हैं?

हल: प्रत्येक शीट से 8 पृष्ठ बनते हैं। अत:, 75,000 शीटों से 8 × 75,000 पृष्ठ बनेंगे।

75000 × 8 = 600000

इस प्रकार, अभ्यास-पुस्तिका बनाने के लिए 6,00,000 पृष्ठ उपलब्ध हैं।

अब, 200 पृष्ठों से एक अभ्यास- पुस्तिका बनती है।

अत: 6,00,000 पृष्ठों से 6,00,000 + 200 अभ्यास – पुस्तिकाएँ बनेंगी। = 3000

200/600000 = 3000

उत्तर – 3,000 अभ्यास-पुस्तिकाएँ।

प्रश्नावली – 1.1
प्रश्नावली – 1.2
NCERT Solution Class 6th Maths All Chapters In Hindi
Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी
Chapter – 2 पूर्ण संख्याएँ
Chapter – 3 संख्याओं के साथ खेलना
Chapter – 4 आधरभूत ज्यामितीय अवधरणाएँ
Chapter – 5 प्रारंभिक आकारों को समझना
Chapter – 6 पूर्णांक
Chapter – 7 भिन्न
Chapter – 8 दशमलव
Chapter – 9 आँकड़ों का प्रबंधन
Chapter – 10 क्षेत्रमिति
Chapter – 11 बीजगणित
Chapter – 12 अनुपात और समानुपात

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here