NCERT Solutions Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) मुहावरे और लोकोक्तियाँ

NCERT Solutions Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) मुहावरे और लोकोक्तियाँ

TextbookNCERT
Class 6th
Subject Hindi
Chapterहिन्दी व्याकरण  (Grammar)
Grammar Nameमुहावरे और लोकोक्तियाँ
CategoryClass 6th  हिन्दी व्याकरण  
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) मुहावरे और लोकोक्तियाँ, मुहावरों का अर्थ क्या होता है?, मुहावरा, अगर-मगर करना (टाल-मटोल करना), आँखें चुराना (अपने को छिपाना), ईद का चाँद होना (बहुत दिनों बाद दिखाई देना) मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ क्या है?, मुहावरे और लोकोक्तियों में क्या अंतर होता है?, मुहावरे क्या है कुछ उदाहरण दें?, दस मुहावरे और दस लोकोक्तियाँ लिखकर वाक्यों में प्रयोग करें, लोकोक्ति को क्या कहते हैं?, 20 मुहावरे व लोकोक्तियां लिख कर वाक्यों में प्रयोग करें L?, लोकगीत के 5 प्रकार कौन से हैं?, मुहावरे कितने होते हैं?, मुहावरे की क्या विशेषताएं हैं?, 35 करना मुहावरे का अर्थ क्या है?, किन्ही 15 मुहावरों का अर्थ बताकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए?, बात से जुड़े कई मुहावरे प्रचलित है 10 मुहावरे लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए?, चीनी मुहावरे कितने हैं?, कितने पानी में है मुहावरे का अर्थ? और 12 मुहावरे का अर्थ क्या है? आदि के बारे में जानेंगे।

CBSE Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) मुहावरे और लोकोक्तियाँ

हिन्दी व्याकरण

मुहावरे और लोकोक्तियाँ

मुहावरा – ‘मुहावरा’ शब्द अरबी भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है “अभ्यास”। हिंदी भाषा को सुंदर और प्रभावशाली बनाने के लिए हम मुहावरों और लोकोक्तियों का प्रयोग करते हैं। मुहावरा ऐसा शब्द-समूह या वाक्यांश होता है जो अपने शाब्दिक अर्थ को छोड़कर किसी विशेष अर्थ को प्रकट करता है। विशेष अर्थ में प्रयुक्त होने वाले ये वाक्यांश ही मुहावरे (Muhavare) कहलाते हैं। हिंदी भाषा में मुहावरों का प्रयोग भाषा को सुंदर, प्रभावशाली, संक्षिप्त तथा सरल बनाने के लिए करते है। इनके विशेष अर्थ कभी नहीं बदलते। ये सदैव एक-से रहते हैं। ये लिंग, वचन और क्रिया के अनुसार वाक्यों में प्रयुक्त होते हैं। इस प्रकार जो वाक्यांश अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ को प्रकट करता है, वह मुहावरा होता है।

(नीचे कुछ महत्वपूर्ण मुहावरे दिए गए हैं)

1. अगर-मगर करना (टाल-मटोल करना) – माँ ने अंकित से पढ़ने के लिए कहा तो वह अगर-मगर करने लगा।
2. आँखें चुराना (अपने को छिपाना) – गलत काम करके आँखें चुराने से कुछ नहीं होगा।
3. आँखें खुलना (होश आना) – जब पांडव जुए में अपना सब कुछ हार गए तो उनकी आँखें खुलीं।
4. आँखों का तारा (अतिप्रिय) – हर बेटा अपनी माँ की आँखों का तारा होता है।
5. आँखों में धूल झोंकना (धोखा देना) – ठग यात्री की आँखों में धूल झोंककर उसका सामान लेकर भाग गया।
6. आसमान सिर पर उठाना (बहुत शोर करना) – अध्यापक के कक्षा से चले जाने पर बच्चों ने आसमान सिर पर उठा लिया।
7. ईद का चाँद होना (बहुत दिनों बाद दिखाई देना) – अरे आयुष! कहाँ रहते हो? तुम तो ईद का चाँद हो गए हो।
8. कान भरना (चुगली करना) – विशाल को कान भरने की बुरी आदत है।
9. खाक छाननी (दर-दर भटकना) – नौकरी की तलाश में बेचारा मोहन खाक छान रहा है।
10. कमर कसना (चुनौती के लिए तैयार होना) – भारतीय सैनिक हर संकट के लिए कमर कसे रहते हैं।
11. खून-पसीना एक करना (कठोर परिश्रम करना) – खून-पसीना करके ही हम, अपने लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं।
12. खून का प्यासा (जान लेने पर उतारू होना) – जायदाद बटवारे की समस्या ने दोनों भाइयों को एक-दूसरे के खून का प्यासा बना दिया।
13. ईंट-से ईंट बजाना (विनाश करना) – पांडवों ने कौरव-सेना की ईंट-से ईंट बजा दी।
14. ईमान बेचना (बेईमान होना) – आजकल सीधे-सादे आदमी को असानी से उल्लू बनाया जा सकता है।
15. होश उड़ जाना (घबरा जाना) – अपने सामने जीते – जागते शेर को देखकर मेरे होश उड़ गए।
16. गड़े मुर्दे उखाड़ना (पुरानी बातें दुहराना) – गड़े मुर्दे उखाड़कर रोने से कोई फायदा नहीं होता।
17. गाल बजाना (बहुत अधिक बोलना) – नेहा की बातों पर ध्यान मत दो, उसे तो गाल बजाने का शौक है।
18. गागर में सागर भरना (थोड़े शब्दों में बहुत अधिक कहना) – बिहारी लाल ने अपने दोहों में गागर में सागर भर दिया है।
19. गुदड़ी के लाल (देखने में सामान्य, भीतर से गुणी व्यक्ति) – लाल बहादुर शास्त्री वास्तव में गुदड़ी के लाल थे।
20. घी के दिए जलाना (खुशियाँ मनाना) – भारत द्वारा क्रिकेट की श्रृंखला जीतने का समाचार सुनकर क्रिकेट प्रेमियों ने घी के दिए जलाए।
21. घोड़े बेचकर सोना (निश्चित रहना) – परीक्षा देने के बाद आयुष घोड़े बेचकर सो रहा है।
22. चिकना घड़ा (कुछ असर न होना) – नेहा पर किसी भी बात का कोई असर नहीं होता, वह तो चिकना घड़ा है।
23. हवा से बातें करना (बहुत तेज दौड़ना) – बाबा भारती का घोड़ा हवा से बातें करता था।
24. धुन का पक्का (निश्चय पर स्थिर रहने वाला) – मनोज अपनी धुन का पक्का है, इस बार अवश्य सफलता प्राप्त करेगा।
25. छक्के छुड़ाना (बुरी तरह हराना) – भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीकी टीम के छक्के छुड़ा दिए।
26. चल बसना (मर जाना) – आयुष के दादा जी चल बसे।
27. नाक में दम करना (परेशान करना) – गाँव के इन बच्चों ने नाक में दम कर रखा है।
28. दबे पाँव (बहुत धीमे) – चोर दबे पाँव घर में घुसा और चोरी करके चला गया।
29. टेढ़ी खीर (कठिन कार्य) – आई.आई.टी. परीक्षा पास करना टेढ़ी खीर है।
30. पहाड़ टूट पड़ना (बड़ा संकट आना) – व्यापार में बड़े नुकसान से तो मानो अमर पर पहाड़ टूट पड़ा।
31. खून खौलना (बहुत क्रोध आना) – उसके अपशब्द सुनकर मेरा खून खौल गया।
32. पीठ ठोकना (उत्साहित करना) – मेरी सफलता पर गुरु जी ने मेरी पीठ ठोकी।
33. पत्थर की लकीर (पक्की बात) – उसने जो कह दिया उसे पत्थर की लकीर समझो।
34. नौ दो ग्यारह हो जाना (भाग जाना) – पुलिस को देखते ही चोर नौ दो ग्यारह हो गया।
35. फूला न समाना (अत्यंत प्रसन्न होना) – कक्षा में प्रथम आने पर नेहा फूली न समाई।
36. बाजी मारना (आगे निकलना) – इस बार कक्षा में श्रेया अंशु से बाजी मार ले गई।
37. मुह में पानी भर आना (जी ललचाना) – रसगुल्ले देखते ही उर्वशी के मुँह में पानी भर आया।
38. रंग में भंग पड़ना (मजा किरकिरा होना) – वर्षा के आते ही पार्टी के रंग में भंग पड़ गया।
39. रंगा-सियार (ढोंगी होना, धूर्त होना) – अरे, उसकी बात मान बैठना, वह तो रंगा सियार है।
40. भैंस के आगे बीन बजाना (मूर्ख के सामने ज्ञान की बातें करना) – ओजस्व को समझाना तो भैंस के आगे बीन बजाने जैसा है।
41. छाती पर साँप लोटना (दूसरे की तरक्की देखकर जलना) – पड़ोसिन के पास हीरे के जेवरात देखकर नंदिता की छाती पर साँप लोटने लगे।
42. मुट्ठी गरम करना (रिश्वत खिलाना) – आजकल मुट्ठी गरम किए बिना कोई काम नहीं बनता।
43. लाल-पीला होना (क्रुद्ध होना) – थोड़ा-सा नुकसान होते ही राजू लाल-पीला होने लगता है।
44. आँख मारना (इशारा करना) – उसने आँख मारकर मुझे बुलाया।
45. आँख चुराना (सामना करने से बचना) – राजा अपने भाई ओजस्व को देखते ही अपनी आँख चुरा लेता है।
46. घात लगानी (मौका ताकना) – बैंक में डकैती करने के लिए डकैत घात लगाए पहले से बैठा था।
47. राई का पहाड़ बनाना (जरा सी बात को बहुत बढ़ाना) – उसकी बात का विश्वास मत करो। वह तो राई को पर्वत बना देता है।
48. हवा लगना (संगत का असर पड़ना) – दिल्ली में आते-जाते रहने से उसे शहर की कुछ ज़्यादा हवा लग गई है।
49. हाथ बँटाना (सहायता करना) – बच्चों को माता-पिता के काम में अवश्य हाथ बँटाना चाहिए।

लोकोक्तियाँ – लोकोक्ति का अर्थ होता है “लोक की उक्ति” अर्थात लोगों द्वारा कही गई बात। इसमें लौकिक जीवन का सत्य एवं अनुभव समाया होता है, ये स्वयं में एक पूर्ण वाक्य होती है; जैसे- अधजल गगरी छलकत जाए। इसका अर्थ है “कम जानकार द्वारा अपने गुणों का बखान करना”

लोकोक्ति के कुछ प्रचलित उदाहरण

1. अंधों में काना राजा (मूर्खा में कम पढ़ा लिखा व्यक्ति) – हमारे गाँव में एक कंपाउंडरे ही लोगों का इलाज करता है, सुना नहीं है-अंधों में काना राजा।
2. अंधा चाहे दो आँखें (जिसके पास जो चीज नहीं है, वह उसे मिल जाना) – आयुष को एक घर की चाह थी, वह उसे मिल गया ठीक ही तो है–अंधा चाहे दो आँखें।
3. अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत (काम खराब हो जाने के बाद पछताना बेकार है) – पूरे वर्ष तो पढ़े नहीं अब परीक्षा में फेल हो गए, तो आँसू बहा रहे हो। बेटा, अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत।।
4. आटे के साथ घुन भी पिस जाता है (अपराधी के साथ निर्दोष भी दंड भुगतता है) – क्षेत्र में दंगा तो गुंडों ने मचाया, पुलिस दुकानदारों को भी पकड़कर ले गई। इसे कहते हैं, आटे के साथ घुन भी पिस जाता है।
5. आगे नाथ न पीछे पगहा (जिम्मेदारी का न होना) – पिता के देहांत के बाद रोहन बिलकुल स्वतंत्र हो गया है। आगे नाथ न पीछे पगहा।।
6. धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का (कहीं का न रहना) – बार-बार दल-बदल करने वाले नेता की स्थिति धोबी के कुत्ते ‘ जैसी हो जाती है, वह ने घर का न घाट का रह जाता है।
7. खोदा पहाड़ निकली चुहिया (अधिक परिश्रम कम लाभ) – सारा दिन परिश्रम के बाद भी कुछ नहीं मिला।
8. आ बैल मुझे मार (जान बूझकर मुसीबत मोल लेना) – बेटे के जन्मदिन पर पहले सबको बुला लिया अब खर्चे का रोना रोता है। सच है आ बैल मुझे मार।
9. नाच न जाने आँगन टेढ़ा (काम तो आता न हो, दूसरों में दोष निकालना) – काम करना तो आता नहीं, कहते हो औजार खराब है। इसी को कहते हैं नाच न जाने आँगन टेढ़ा।
10. भीगी बिल्ली बनना (दबकर रहना) – लाला की नौकरी करना है, तो भीगी बिल्ली बनकर रहना पड़ेगा।
11. दूध का दूध पानी का पानी (उचित न्याय करना) – बीरबल ने गरीब किसान को न्याय दिलाकर दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया।
12. उलटा चोर कोतवाल को डाँटे (अपराधी निरपराध पर दोष लगाए) – एक तो राजा ने ओजस्व की पुस्तक फाड़ दी, ऊपर से उसे ही दोष दे रहा है। इसे कहते हैं, उलटा चोर कोतवाल को डाँटे।
13. जैसी करनी वैसी भरनी (कार्य के हिसाब से फल मिलना) – नेहा ने पूरा साल खेल कूद में बिता दिया, इसलिए परीक्षा में उसके अच्छे अंक नहीं आए। इसे कहते हैं-जैसी करनी वैसी भरनी।
14. दाल-भात में मूसलचंद (व्यर्थ टाँग अड़ाने वाला) – हम दोनों के बीच बोलने वाले तुम कौन होते हो? दाल-भात में मूसलचंद बनने की आवश्यकता नहीं।
15. नदी में रहकर मगर से बैर (बलवान से बैर नहीं करना चाहिए) – अपने ही बॉस के खिलाफ तुम शिकायत दर्ज करा रहे हो, पर ध्यान रखना, नदी में रहकर मगर से बैर करना अच्छा नहीं।

NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar Vyaakaran
भाषा, लिपि और व्याकरण
वर्ण-विचार
शब्द-विचार
संज्ञा
संज्ञा के विकार
वचन
कारक
सर्वनाम
विशेषण
क्रिया
काल
वाच्य
अव्यय या अविकारी शब्द
संधि
समास
उपसर्ग
प्रत्यय
वाक्य-विचार
विराम-चिह्न
अशुद्ध वाक्यों का संशोधन
मुहावरे और लोकोक्तियाँ
शब्द-भंडार
निबंध-लेखन
अपठित गद्यांश
अपठित पद्यांश
पत्र-लेखन
अनुच्छेद-लेखन

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here