NCERT Solutions Class 6th Hindi बाल राम कथा Chapter – 12 राम का राज्याभिषेक
Textbook | NCERT |
Class | 6th |
Subject | बाल राम कथा |
Chapter | 11th |
Chapter Name | राम का राज्याभिषेक |
Category | Class 6th Hindi बाल राम कथा |
Medium | Hindi |
Source | Last Doubt |
NCERT Solutions Class 6th Hindi बाल राम कथा Chapter – 12 राम का राज्याभिषेक Questions Answer हम पढ़ेंगे राम का Class कैसे हुआ? , सभा में राम के राज्याभिषेक की बात सुनकर सब ने क्या किया? , लंका विजय के पश्चात राम का राज्याभिषेक कैसे हुआ बाल रामायण के आधार पर विस्तारपूर्वक लिखिए? , राम का राज्याभिषेक कब और किसने किया?, श्री राम जी का असली नाम क्या है? , राम की उम्र कितनी है?, राम का राज्याभिषेक कैसे हुआ?, राम का राज्याभिषेक कब और किसने किया?, भगवान श्री राम का राज्याभिषेक कब हुआ था?, राजा दशरथ राम का राज्याभिषेक क्यों करना चाहते थे?, अयोध्या में राम को किसने नष्ट किया?, राज्याभिषेक का अर्थ क्या है?, राज्याभिषेक का क्या मतलब है?, हनुमान जी की मृत्यु कैसे हुई?, भगवान राम ने कितने साल राज किया था?, राम के आखिरी वंशज कौन थे?, राम कितने समय तक जीवित रहे?, क्या राम सेतु असली है?, सीता कितने दिन लंका में रही?, राज्याभिषेक के उदाहरण क्या हैं?, राज्याभिषेक किसने किया था?, राज्याभिषेक कहां होते हैं?, राज्याभिषेक के लिए किस मुकुट का उपयोग किया जाता है? आदि। |
NCERT Solutions Class 6th Hindi बाल राम कथा Chapter – 12 राम का राज्याभिषेक
Chapter – 12
राम का राज्याभिषेक
प्रश्न – उत्तर
प्रश्न 1. विभीषण ने राम से क्या अनुरोध किया?
उत्तर – विभीषण ने राम से अनुरोध किया कि वे कुछ दिन तक लंका में ही विश्राम करे और बाद में आराम से जाएँ।
प्रश्न 2. राम कौन से विमान से अयोध्या को वापस गये थे?
उत्तर – राम “पुष्पक विमान” से अयोध्या वापस गये थे।
प्रश्न 3. विमान कौन-सी दिशा में उड़ान भर रहा था?
उत्तर – विमान लंका के उत्तर दिशा में उड़ान भर रहा था।
प्रश्न 4. ऋषि भरद्वाज का आश्रम कहाँ था?
उत्तर – ऋषि भरद्वाज का आश्रम गंगा-यमुना के संगम स्थान पर था।
प्रश्न 5. राम का विमान कहाँ उतरा था?
उत्तर – राम का विमान नंदीग्राम में उतरा था।
प्रश्न 6. भरत ने राम को कब राज्य लौटा दिया था?
उत्तर – भरत ने राम को उनका राज्य अयोध्या पहुचने से पहले ही लौटा दिया था।जब राम नंदीग्राम तक ही पहुचे थे तो वही पर भरत ने राम को उनका राज्य लौटा दिया था।
प्रश्न 7. राम ने लंका-नगरी में कदम क्यों नहीं रखा?
उत्तर – राम ने लंका नगरी में कदम नही रखा क्योकि राम जानते थे कि भरत ,अपने बड़े भाई प्रभु राम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उन्हें और इंतजार नही कराना चाहते थे।
प्रश्न 8. विभीषण ने राम के सामने क्या प्रस्ताव रखा?
उत्तर – अयोध्या लौटने पर प्रभु राम का भव्य स्वागत होने के साथ साथ राम का राज्यभिषेक भी होने वाला था।इसी बात को लेकर विभीषण ने राम के सामने प्रस्ताव रखा कि वे उनको अपने राज्याभिषेक में अयोध्या अवश्य बुलाये।
प्रश्न 9. निषादराज गुह ने हनुमान को क्या बताया?
उत्तर – जब हनुमान ने निषादराज गुह से भेंट किया। तब निषादराज ने उन्हें अयोध्या के बारे में सभी जानकारिया देते हुए वहा का हाल बताया।
प्रश्न 10. सीता किष्किंधा क्यों गयीं?
उत्तर – सीता विमान में विराजमान थी और विमान किष्किंधा से होता हुआ निकल रहा था। तब विमान वहा सुग्रीव, तारा और रूपा को लेने के लिए उतरा था।
प्रश्न 11. राम के आने की सुचना पाकर भरत ने क्या किया?
उत्तर – राम के आने की सुचना पाकर भरत अतीव प्रसन्न हुए। भरत राम को याद करने लगे और उनके आँखों में आंसू आ गये और वो अयोध्या में उत्सव की तैयारी में जुट गये। उन्होंने प्रभु राम के आने की जानकारी सभी को बताई।
प्रश्न 12. जिस विमान में राम अयोध्या लौट कर आए, उसका क्या नाम था? उस विमान को किसने किसको दिया था?
उत्तर – जिस विमान में राम अयोध्या लौट कर आए, उसका नाम पुष्पक था। जब भगवान राम लंका से अयोध्या अनेक वर्षो बाद जा रहे थे। तब लंका से अयोध्या लौटते समय ये विमान विभीषण ने राम को दिया।
प्रश्न 13. राम ने राजसी वस्त्र कहाँ धारण किया?
उत्तर – अनेक वर्षो के बाद राम लंका-विजय करके अयोध्या वापस लौट रहे थे। जब वे नंदीग्राम तक ही पहुचे थे। तब अयोध्या पहुचने से पहले ही राम ने नंदीग्राम के पास ही राजसी वस्त्र धारण किया था।
प्रश्न 14. राम के राजतिलक के बारे में बताईये?
उत्तर – राम के अयोध्या पहुचने से पहले ही राजतिलक की पूरी तैयारी कर ली गई थी। जब राम राजमहल पहुंचे तो अगले दिन सुबह मुनि वशिष्ठ ने राम और सीता का राजतिलक किया। पूरी प्रजा अत्यंत प्रसन्न थी।
प्रश्न 15. विभीषण क्या चाहते थे?
उत्तर – विभीषण राम को कुछ दिन लंका में रोकना चाहते थे ताकि वे वहा रहकर थोडा विश्राम कर सके। साथ ही विभीषण राम को लंका की खूबसूरती दिखाना भी चाहते थे। वो राम से रीतिनीति का भी पाठ पढना चाहते थे।
प्रश्न 16. हनुमान को पहले अयोध्या क्यों भेजा गया?
उत्तर – राम ने हनुमान को सबसे पहले अयोध्या भेजा ताकि वे सबसे पहले ये जान सके कि भरत को उनके आने की ख़ुशी है या नहीं। इसीलिए वे सीधा अयोध्या नहीं जाना चाहते थे। उनके मन में यह भी संदेह था कि कहीं भरत को सत्ता का मोह तो नहीं आ गया है। उन्होंने हनुमान को कहा की ध्यान से देखना कि यह समाचार सुनकर भरत को प्रसन्नता हुई की नही। अगर नहीं हुयी तो मैं अयोध्या नहीं जाऊंगा।
प्रश्न 17. राम के शासन-काल में व्याप्त खुशहाली पर प्रकाश डालिए।
उत्तर – राम जब अनेक वर्षो बाद अयोध्या लौटे और जब उन्होंने राजकाज सम्भाला तो पूरी प्रजा बोहोत प्रसन्न और उत्साहित थी। लोग उनके शासन काल को रामराज्य कहने लगे। उनके शासन काल में किसी से किसी भी तरीके का भेद-भाव नहीं होता था। पूरी प्रजा का हर प्रकार से ध्यान रखा जाता था। हर किसी के साथ न्याय होता था। चारो ओर खुशिया व्याप्त थी।
प्रश्न 18. विमान कौनसे रास्ते से होकर अयोध्या को पंहुचा?
उत्तर – विमान ने सबसे पहले लंका की उत्तर दिशा में उड़ान भरी। विमान उसी रास्ते से वापस लौट रहा था जिस रास्ते से रावण सीता को हरण करके ले गया था। विमान किष्किंधा से होता हुआ गया। जहा से सुग्रीव और तारा को लेकर विमान पर्वत को लांघते हुए पंपा सरोवर किनार पंहुचा। इसके बाद गोदावरी नदी को पार करते हुए पंचवटी पहचा। अंत में ऋषि भरद्वाज के आश्रम में उनसे भेंट करते हुए अंततःविमान अयोध्या पंहुचा।
प्रश्न 19. राम के आने की सूचना पाकर भरत की मनोदशा का वर्णन करिये।
उत्तर – राम के आने की सुचना पाकर भरत अत्यंत प्रसन्न हुए और राम को देखने के लिए व्याकुल हो उठे। भरत अपने बड़े भाई राम को याद करते हुए भावुक हो गए और रोने लगे। उन्होंने बिना किसी देरी के अपने प्रभु राम के आने की खबर पुरे नगरी में फैला दी। उन्होंने अयोध्या में उत्सव की तैयारिया शुरू कर दी। सभी राम से मिलने निकल पड़े इसमें भी भरत उत्साह और प्रसन्नता से भरपूर सबसे आगे चल रहे थे।
प्रश्न 20. राम के राज्याभिषेक के बाद कौन कहाँ-कहाँ लौटा?
उत्तर – राम का अयोध्या लौटने पर भव्य स्वागत हुआ और उनका राज्य अभिषेक भी किया गया। इस उत्सव में दूर दूर से लोग आये थे। राम के राज्याभिषेक के समाप्त होने के बाद सभी अपने निवास स्थल को रवाना हुए। विभीषण अपने राज्य लंका को लौट गये। सुग्रीव किष्किंधा की ओर निकल पड़े। ऋषि-मुनि अपने आश्रम चले गये। लेकिन हनुमान जीवन भर राम दरबार में ही रहे।
NCERT Solution Class 6th Hindi All Chapters Bal Ram Katha |
You Can Join Our Social Account
Youtube | Click here |
Click here | |
Click here | |
Click here | |
Click here | |
Telegram | Click here |
Website | Click here |