NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 6 रघुवीर सहाय जीवनी

NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 6 रघुवीर सहाय जीवनी

TextbookNCERT
Class Class 12th
Subject Hindi
ChapterChapter – 6
Grammar Nameरघुवीर सहाय जीवनी
CategoryClass 12th Hindi अंतरा
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 6 रघुवीर सहाय जीवनी इस में हम पढेंगें जन्म, मृत्यु, शिक्षा एवं व्यवसाय, रचनाएँ, काव्य संग्रह, आलोचना ग्रंथ, निबंध संग्रह, संपादित ग्रंथ, सम्मान और पुरस्कार, साहित्यिक विशेषताएँ आदि के बारे में।

NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 6 रघुवीर सहाय जीवनी

Chapter – 6

रघुवीर सहाय जीवनी

जन्म – 9 दिसंबर 1929 ई0 – लखनऊ, उत्तरप्रदेश

मृत्यु – 30 दिसंबर 1990 – नई दिल्ली।

शिक्षा और व्यवसाय – उनकी संपूर्ण शिक्षा लखनऊ में हुई। वहीं से उन्होंने 1951 में अंग्रेजी साहित्य में एम. ए. किया। पेशे से पत्रकार। उन्होंने प्रसिद्ध पत्रिका ‘प्रतीक’ ‘आकाशवाणी’ के समाचार विभाग, ‘कल्पना’ तथा ‘दिनमान’ पत्रिकाओं का भी सपांदन किया।

रचनाएँ – उनकी कुछ कविताएँ ‘अज्ञेय’ द्वारा संपादित ‘दूसरा सप्तक’ 1951 में प्रकाशित हुई

काव्य संग्रह – सीढ़ियों पर धूप में, आत्महत्या के विरूद्ध, हँसो हँसो जल्दी हँसो, लोग भूल गए हैं, कुछ प कुछ चिट्ठियाँ, एक समय था।

निबंध संग्रह – दिल्ली मेरा परदेश, लिखने का कारण, ऊबे हुए सुखी आदि

कहानी संग्रह – रास्ता इधर से है, जो आदमी हम बना रहे हैं।

पुरस्कार – ‘लोग भूल गए हैं’ काव्य संग्रह पर उन्हें सन् 1984 में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

साहित्यिक विशेषताएँ – भाव व विचार पक्ष-

  • इनकी रचनाओं में पत्रकार दृष्टि का रचनात्मक उपयोग किया गया है। वे अखबा खबरों में छिपी मानवीय पीड़ा की अभिव्यक्ति को जरूरी समझते हैं।
  • इनकी रचनाओं में आत्मपरक अनुभवों की जगह जनजीवन के अनुभवों को व्यक्त किया गया है।
  • भावुकता के बिना यथार्थ का सटीक चित्रण करते हैं।
  • वे कविता के भीतर कथा या वृत्तांत का भी उपयोग करते हैं।

NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 6 रघुवीर सहाय

NCERT Solutions Class 12th हिंदी All Chapters अंतरा

काव्य खंड

गद्य खंड

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here