NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 3 सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ जीवनी

NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 3 सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ जीवनी

TextbookNCERT
Class Class 12th
Subject Hindi
ChapterChapter – 3
Grammar Nameसच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ जीवनी
CategoryClass 12th Hindi अंतरा 
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 3 सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ जीवनी इस में हम पढेंगें जन्म, मृत्यु, शिक्षा, रचनाएँ, अन्य काव्य कृतियाँ, उपन्यास, साहित्यिक विशेषताएँ आदि के बारे में।

NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 3 सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ जीवनी

Chapter – 3

सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ जीवनी

जन्म – मार्च 1911 ई0 – कुशीनगर, उत्तर प्रदेश।

मृत्यु – 4 अप्रैल सन् 1987।

शिक्षा – इनकी प्रारंभिक शिक्षा अंग्रेजी और संस्कृत में हुई। मैट्रिक पंजाब वि. वि., इंटर मद्रास, बी. एस. सी. पंजाब और एम. ए. लाहौर वि. वि. से किया। स्वतंत्रता आंदोलन में कूदने के कारण पढाई छोड़ दी। जेल में ही इन्होंने अपना साहित्यिक जीवन प्रारम्भ किया। ‘अज्ञेय’ इनका उपनाम है।

रचनाएँ – आँगन के पार द्वार काव्य कृति पर सन् 1964 में इन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार’ तथा ‘कितनी नावों में कितनी बार’ कृति पर सन् 1978 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अन्य काव्य कृतियाँ – ‘भग्नदूत’ चिंता, इत्यलम, हरी घास पर क्षणभर, बावरा अहेरी, इंद्रधनु रौंदे हुए ये, क्योंकि मैं उसे जानता हूँ नदी की बाँक पर पहले मैं सन्नाटा बुनता हूँ आदि।

उपन्यास – नदी के द्वीप, शेखर: एक जीवनी, अपने अपने अजनबी।
इसके अतिरिक्त अज्ञेय ने कहानी, यात्रा-वृतांत और ललित निबंध आदि में भी अपना भरपूर योगदान दिया। इन्होंने बहुचर्चित तार सप्तक, दूसरा सप्तक, तीसरा सप्तक तथा चौथा सप्तक का भी संपादन किया।

साहित्यिक विशेषताएँ – प्रकृति प्रेम एवं मानव मन के अंतर्द्वन्द्वों के कवि। काव्य वस्तु एवं काव्य शिल्प दोनों में सुरूचि एवं शालीनता। कविताओं में वैयक्तिक स्वर की प्रधानता। प्रकृति के अद्भुत दृश्यों का वर्णन। नवीन उपमानों व प्रतीकों का प्रयोग। भाषा के नवीन प्रयोग। भाषा संस्कृतनिष्ठ, स्वच्छ एवं परिष्कृत खड़ी बोली है। उन्होंने शब्दों को नया अर्थ देने का प्रयास करते हुए हिंदी काव्य भाषा का विकास किया।

NCERT Solutions Class 12th हिंदी All Chapters अंतरा Chapter – 3 सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’