NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 2 गीत गाने दो मुझे Question & Answer

NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 2 गीत गाने दो मुझे

TextbookNCERT
Class 12th
Subject Hindi
Chapter2nd
Grammar Nameगीत गाने दो मुझे
CategoryClass 12th  Hindi अंतरा
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 2 गीत गाने दो मुझे Question & Answer इस में हम पढ़ेंगे कवि ने नीचे झुका क्या देखा?, रोने वाली औरत की कीमत कितनी है?, रोने वाली औरत कहां स्थित है?, भगवाना की मृत्यु कैसे हुई थी?, औरत के कितने नाम है?, एक औरत के कितने रूप होते हैं?, ज्यादा रोने वाले व्यक्ति कैसे होते हैं?, भगवाना कितने वर्ष का था?, भगवाना के घर में कौन कौन था?, मनुष्य बेटा बेटी तक को बेचने के लिए मजबूर क्यों हो जाता है?, शरीर क्यों रोता है?, हमारी आंखों में आंसू क्यों आते हैं?, दर्द होने पर हम क्यों रोते हैं?

NCERT Solutions Class 12th Hindi अंतरा Chapter – 2  गीत गाने दो मुझे

Chapter – 2

गीत गाने दो मुझे

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. कंठ रुक रहा है, काल आ रहा है- यह भावना कवि के मनमें क्यों आई?
उत्तर – कवि का जीवन बहुत संघर्षपूर्ण रहा है। उसने बहुत ही कठिन हालतों का सामना किया है। जीवन में वेदना और दुख ने उसका कभी पीछा नहीं छोड़ा है। षकशो वर्गों के अत्याचार और शोषण ने उसे बहुत दुखी किया है। उसने जब भी विरोध किया है, उसकी आवाज़ को दबाया दिया गया है। उसने फिर भी हार नहीं मानी और इन सबसे लड़ता रहा है। परन्तु इन सब हालतों से लड़ते हुए उसके अंदर जीने की इच्छा समाप्त हो गई है और वह मरणासन्न स्थिति में पहुँच गया है। और उसे प्रतीत हो रहा है कि उसका कंठ अब कुछ कहने में समर्थ नहीं है तथा उसकी मृत्यु समीप ही है।
प्रश्न 2. ‘ठग-ठाकुरों’ से कवि का संकेत किसकी ओर है?
उत्तर – कवि ठग-ठाकुरों शब्द कहकर समाज में व्याप्त धोखेबाज़ लोगों की ओर संकेत कर रहा है। उसके अनुसार इस प्रकार के लोग समाज में फैले हुए हैं। इनका निशाना गरीब किसान और मज़दूर वर्ग हैं। ये उनका लगातार शोषण करते हैं और उनका जीवन नरकीय बनाए हुए हैं। ये सामंती वर्ग के प्रतिनिधि हैं, जिनका उद्देश्य किसानों ओर मज़दूरों का खून चूसना है।
प्रश्न 3. ‘जल उठो फिर सींचने को’ इस पंक्ति का भाव-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – यह पंक्ति निराशा और दुख से उभरने की प्रेरणा देती है। कवि के अनुसार मनुष्य को निराशा और दुख से उभरने के लिए एक बार फिर प्रयत्नशील होना चाहिए। यह कविता जहाँ उत्साह का संचार करती है, वहीं यह आशा भी बाँधती है कि संघर्ष से लड़कर निकला जा सकता है। अत: कवि लोगों को जीवन में निराशा और दुख से लड़ने के लिए प्रेरित कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग बताता है।
प्रश्न 4. प्रस्तुत कविता दुख और निराशा से लड़ने की शक्ति देती है? स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर – प्रस्तुत कविता पढ़ने पर प्रेरणा का भाव संचारित होता है। कवि के अनुसार आज का समय दुख और निराशा से युक्त है। जीवन कठिन और संघर्षपूर्ण हो गया है। इसके लिए आवश्यक है कि मनुष्य संघर्ष के लिए तत्पर हो जाए। संघर्ष ही ऐसा मार्ग है जिसका हाथ पकड़कर कठिन समय से बाहर निकला जा सकता है।

NCERT Solutions Class 12th हिंदी All Chapters अंतरा Chapter – 2 सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’

NCERT Solutions Class 12th हिंदी All Chapters अंतरा

काव्य खंड

गद्य खंड

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here