NCERT Solutions Class 11th Hindi अंतरा Chapter – 2 दोपहर का भोजन Question & Answer

NCERT Solutions Class 11th Hindi अंतरा Chapter – 2 दोपहर का भोजन

TextbookNCERT
Class Class 11th
Subject Hindi
ChapterChapter – 2
Grammar Nameदोपहर का भोजन
CategoryClass 11th Hindi अंतरा अभ्यास
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 11th Hindi अंतरा Chapter – 2 दोपहर का भोजन Question & Answer भोजन का पूरा अर्थ क्या है?, रात का खाना कितने बजे का है?, दिन का पहला भोजन कौन सा है?, भोजन का कार्य क्या है?, भोजन की अच्छी परिभाषा क्या है?, पोषण में भोजन क्या है?, भोजन कितने प्रकार का होता है?, सबसे संपूर्ण भोजन कौन सा है?, भोजन बनाने का उद्देश्य क्या है?, भोजन के चार मुख्य गुण कौन से हैं?, भोजन के कितने भाग होते हैं?, भोजन के मुख्य घटक क्या हैं?

NCERT Solutions Class 11th Hindi अंतरा Chapter – 2 दोपहर का भोजन

Chapter – 2

दोपहर का भोजन

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न-अभ्यास

प्रश्न 1. सिद्धेश्वरी ने अपने बड़े बेटे रामचंद्र से मँझले बेटे मोहन के बारे में झूठ क्यों बोला?
उत्तर – घर की स्थिति सही नहीं चल रही थी। रामचंद्र की नौकरी छूट गई थी। उसी के पैसों से घर चल रहा था। ऐसे में जब थका-हारा रामचंद्र बाहर से आकर मोहन के बारे में पूछने लगा, तो सिद्धेश्वरी को झूठ बोलना पड़ा। वह रामचंद्र को यह नहीं बता सकती थी कि मोहन पढ़ने के स्थान पर आवारागर्दी कर रहा है। मोहन पढ़ने के स्थान पर समय नष्ट कर रहा था। अतः यह झूठ बोलकर वह घर में शांति बनाए रखना चाहती थी।
प्रश्न 2. कहानी के सबसे जीवंत पात्र के चरित्र की दृढ़ता का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
उत्तर – कहानी का सबसे जीवंत पात्र सिद्धेश्वरी है। वह जानती है कि घर की स्थिति सही नहीं है। खाने के लिए प्रयाप्त भोजन नहीं है। फिर भी वह स्थिति को संभाले रखती है। घर में किसी को पता नहीं चलने देती कि घर में खाने के लिए भोजन नहीं है। वह जानती है कि परिवारजन सच्चाई से वाकिफ है लेकिन अपने झूठ से वह उनके अंदर विश्वास कायम रखती है। वह परिवारजनों के मध्य भी प्रेमभाव को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सबके मन हालातों से टूटे हुए हैं लेकिन वह इन टूटे हुए सभी मन को अपने झूठ से संभाले हुए रखती है।
प्रश्न 3. कहानी के उन प्रसंगों का उल्लेख कीजिए जिनसे गरीबी की विवशता झाँक रही हो।
उत्तर – निम्नलिखित प्रसंगों से गरीबी की विवशता झाँक रही है-

(क) लड़का नंग-धड़ंग पड़ा था। उसके गले तथा छाती की हड्डियाँ साफ़ दिखाई दे रही थी। उसके हाथ-पैर बासी ककड़ियों की तरह सूखे, बेजान पड़े थे और उसका पेट हँडिया की तरह फूला हुआ था।

(ख) बच्चे के मुँह पर अपना एक फटा, गंदा ब्लाउज़ डाल दिया।

(ग) बटलोई की दाल को कटोरे में उँड़ेल दिया, पर वह पूरा भरा नहीं। छिपुली में थोड़ी-सी चने की तरकारी बची थी, उसे पास खींच लिया। रोटियों की थाली को उसने पास खींच लिया, उसमें केवल एक रोटी बची थी। मोटी, भद्दी और जली उस रोटी को वह जूठी थाली में रखने जा रही रही थी कि अचानक कुछ देर तक एकटक देखा, फिर रोटी को दो बराबर टुकड़ों में विभाजित कर दिया। एक टुकड़े को तो अलग रख दिया और दूसरे टुकड़े को अपनी जूठी थाली में रख लिया। तदुपरांत एक लोटा पानी लेकर खाने बैठ गई। उसने पहला ग्रास मुँह में रखा और तब न मालूम कहाँ से उसकी आँखों से आँसू चूने लगे।

(घ) सारा घर मक्खियों से भनभन कर रहा था। आँगन में अलगनी पर एक गंदी साड़ी टँगी थी, जिसमें कई पैबंद लगे हुए थे।
प्रश्न 4. ‘सिद्धेश्वरी का एक दूसरे सदस्य के विषय में झूठ बोलना परिवार को जोड़ने का अनथक प्रयास था’ – इस संबंध में आप अपने विचार लिखिए।
उत्तर – सिद्धेश्वरी जानती थी कि घर की स्थिति को लेकर घर का प्रत्येक सदस्य एक-दूसरे से खींचा हुआ था। वह झूठ बोलकर उसे सामान्य करने का प्रयास करती है। हम यह नहीं कह सकते कि यह प्रयास अनथक था या अथक। वह प्रयास अवश्य कर रही थी। पिता उसके मुँह से तारीफ को सुनकर प्रसन्न हो गए थे। कठिन समय में यही तारीफ घरवालों को आपस में बाँधे हुए थी।

मोहन और रामचंद्र के मध्य अवश्य एक खींचतान दिखाई देती है लेकिन सिद्धेश्वरी अपने झूठ से उसे भी कम करने का प्रयास करती है। यदि वह ऐसा न करे, तो घर में सब बिखर कर रह जाए। वह जहाँ-तहाँ यह प्रयास करते हुए दिखाई देती है। इस तरह अपने घर को एक किए हुए है। अतः इसे अनथक प्रयास नहीं कहा जा सकता है।
प्रश्न 5. ‘अमरकांत आम बोलचाल की ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं जिससे कहानी की संवेदना पूरी तरह उभरकर आ जाती है।’ कहानी के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – अमरकांत की भाषा आम बोलचाल की भाषा है। इसमें बनावट का लेशमात्र नहीं है। वे बड़े सहज रूप में बात कह जाते हैं। उदाहरण के लिए-सिद्धेश्वरी ने पूछा, ‘बड़का की कसम, एक रोटी देती हूँ। अभी बहुत-सी हैं।’मुंशी जी ने पत्नी की ओर अपराधी के समान तथा रसोई की ओर कनखी से देखा, तत्पश्चात किसी घुटे उस्ताद की भाँति बोले, ‘रोटी….. रहने दो, पेट काफ़ी भर चुका है। अन्न और नमकीन चीज़ों से तबीयत ऊब भी गई है। तुमने व्यर्थ में कसम धरा दी। खैर, रखने के लिए ले रहा हूँ। गुड़ होगा क्या? ’इसमें लेखक ने ‘कनखी’, ‘घुटे उस्ताद’, ‘बड़के धरा दी’ जैसे शब्दों का प्रयोग कर भाषा को सजीव बना दिया है।
प्रश्न 6. रामचंद्र मोहन और मुंशी जी खाते समय रोटी न लेने के लिए बहाने करते हैं, उसमें कैसी विवशता है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – सब जानते हैं कि घर में पेटभर भोजन करने के लिए अन्न नहीं है। सिद्धेश्वरी रोटी देने पर ज़ोर डालकर उन्हें यही साबित करना चाहती है कि अन्न भरा पड़ा है। किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। रामचंद्र तथा मुंशी जी स्थिति से वाकिफ हैं। वे रोटी न लेने के लिए बहाने बनाकर सिद्धेश्वरी को धोखा देने का प्रयास करते हैं कि उन्हें भूख नहीं है। यह उनकी विवशता है कि वे आधे पेट होने पर भी पेट भरे होने की बात कह रहे हैं। यह उनकी गरीबी है, जो उनसे झूठ बुलवा रही है।
प्रश्न 7. सिद्धेश्वरी की जगह आप होते लो क्या करते?
उत्तर – यदि सिद्धेश्वरी की जगह मैं होती तो परिवार के सभी सदस्यों को परिवार की वास्तविक स्थिति से परिचित कराकर, उन्हें रोजी-रोजगार तलाश करने के लिए बोलती, जिससे परिवार की स्थिति में थोड़ा सुधार होता। मँझले लड़के को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने के लिए कहती। शेष जो सिद्धेश्वरी ने अपने परिवार की एकता और सदस्यों में आपसी स्नेह बनाए रखने के लिए हल्का-फुल्का झूठ बोला, मैं भी बोलती।
प्रश्न 8. रसोई सँभालना बहुत जिम्मेदारी का काम है – सिद्ध कीजिए।
उत्तर – रसोई में जितना भी सामग्री हो गृहिणी को उतने में ही सभी सदस्यों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर पूरी स्थिति का समावेश करना पड़ता है। यदि सामग्री पर्याप्त है तब चिंता की कोई बात नहीं होती। लेकिन सामग्री बहुत कम हो और सभी सदस्यों को पूरा न पड़े तो गृहिणी की परीक्षा हो जाती है। ऐसे में कुशल गृहिणियाँ अपनी जिम्मेदारी की परीक्षा बड़े लगन और मेहनत से देती हैं। वे कम सामग्री में भी सभी सदस्यों की पूर्ति करती हैं। भले ही अंत में स्वयं भूखी क्यों न रह जाएँ।
प्रश्न 9. आपके अनुसार सिद्धेश्वरी के झूठ सौ सत्यों से भारी कैसे हैं? अपने शब्दों में उत्तर दीजिए।
उत्तर – सिद्धेश्वरी ने जो भी झूठ बोले वह अपने परिवार के मध्य एकता, प्रेम और शांति स्थापित करने के लिए बोले थे। उसके झूठों में किसी प्रकार का स्वार्थ विद्यमान नहीं था। उसके झूठ एक भाई का दूसरे भाई के प्रति, बच्चों का पिता के प्रति तथा पिता की बच्चों के प्रति आपसी समझ और प्रेम बढ़ाने के लिए बोले गए थे।

इस तरह वह परिवार को मुसीबत के समय एक बनाए रखने का प्रयास करती है। अतः उसके झूठ सौ सत्यों से भारी हैं। झूठ वह कहलाता है, जिससे किसी का नुकसान हो। इन झूठों से किसी का नुकसान नहीं था। परिवार को जोड़े रखने का ये माध्यम थे। ये झूठ अच्छी भावना लेकर बोले गए थे। अतः ये सौ सत्य से बहुत अच्छे हैं।
प्रश्न 10. आशय स्पष्ट कीजिए-

(क) वह मतवाले की तरह उठी और गगरे से लोटा भर पानी लेकर गट-गट चढ़ा गई।
(ख) यह कहकर उसने अपने मँझले लड़के की ओर इस तरह देखा, जैसे उसने कोई चोरी की हो।
(ग) मुंशी जी ने चने के दानों की ओर इस दिलचस्पी से दृष्टिपात किया, जैसे उनसे बातचीत करनेवाले हो।

उत्तर – (क) सिद्धेश्वरी को अचानक याद आया कि उसे पानी की प्यास लगी है। अतः वह ऐसे उठी मानो वह मतवाली हो गई है। उसने उसी अंदाज़ में घड़े में लोटा डाला और उससे गटा-गटा पानी पी गई।

(ख) सिद्धेश्वरी ने मोहन को यह झूठ बोला कि बड़ा भाई उसकी तारीफ़ कर रहा था। मोहन जानता था कि उसका बड़ा भाई उसकी तारीफ नहीं कर सकता है। अतः सिद्धेश्वरी ने झूठ बोलकर मोहन की ओर देखा। वह यह जानना चाहती थी कि कहीं मोहन ने उसका झूठ पकड़ तो नहीं लिया है।

(ग) कटोरे में दाल पीने के बाद कुछ चने के दाने बच गए थे। मुंशी को भरपेट खाना नहीं मिला था। अतः कटोरे में बचे चने के दानों को वह ललचाई निगाहों से देख रहे थे। अतः जिस तरह से वह चने के दानों को देख रहे थे ऐसा प्रतीत होता था मानो कुछ कहना चाह रहे हों।

योग्यता-विस्तार

प्रश्न 1. अपने आस-पास मौजूद समान परिस्थितियों वाले किसी विवश व्यक्ति अथवा विवशतापूर्ण घटना का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर – हमारे घर के समीप गोविंदी नाम की स्त्री रहती हैं। उनके पति की मृत्यु के बाद उन पर घोर कष्ट आन पड़ा। वे पढ़ी-लिखी नहीं हैं। अतः दो बच्चों की ज़िम्मेदारी उन पर आन पड़ी। दो महीने तक वे जैसे-तैसे घर चलाती रहीं लेकिन उसके बाद घर चलाना उनके लिए कठिन हो गया। घर में खाने के लिए पैसे नहीं थे। मज़बूर होकर उन्होंने गुरुद्वारे का सहारा लिया।

सुबह बच्चे स्कूल भूखे जाते और दोपहर तथा श्याम को गुरुद्वारे में खाना खाते। गुरुद्वारे वालों ने तरस खाकर उन्हें अपने यहाँ छोटा-मोटा काम दे दिया है। तब जाकर वह बच्चों की स्कूल की फीस भर पा रही हैं। खाने के लिए वे सब गुरुद्वारे के सहारे ही जिंदा है। हमारे घरों से उनके बच्चों के लिए कपड़े जाते हैं। उनके बच्चे कभी नए कपड़े पहनते थे। आज वे दूसरों के उतारे कपड़े पहनने को विवश हैं। उन्हें देखकर बहुत दुख होता है।
प्रश्न 2. ‘भूख और गरीबी में प्राय: धैर्य और संयम नहीं टिक पाते हैं।’ इसके आलोक में सिद्धेश्वरी के चरित्र पर कक्षा में चर्चा कीजिए।
उत्तर – ऐसा देखा गया है कि भूख और गरीबी में प्रायः धैर्य और संयम नहीं टिक पाते हैं। सिद्धेश्वरी भी भयंकर गरीबी का सामना कर रही थी। वह इसका सामना अकेली नहीं कर रही थी। उस पर तीन बेटों और परिवार की ज़िम्मेदारी थी। यदि वह अपना धैर्य और संयम छोड़ देती है, तो परिवार का सर्वनाश होना निश्चित था। अतः वह दृढ़ता के साथ डटी रहती है। परिवार के किसी सदस्य का धैर्य या संयम हिल न जाए, तो वह झूठ बोलकर सबमें इसे बनाए रखने का प्रयास करती है।

इससे पता चलता है कि वह समझदार, दृढ़ व्यक्तित्व, ममतामयी, कुशल गृहणी थी। जो पहले परिवार की सोचती है और बाद में अपना। वह परिवारवालों की भूख का ध्यान अपनी भूख से अधिक रखती है। वह परिवारवालों के मध्य प्रेमभाव को बनाए रखती है। इसके लिए वह झूठ भी बोलती है मगर वह झूठ उसके परिवार की नींव को मज़बूत किए हुए हैं। जब तक वह परिवार में है, उसके परिवार को कोई दुख छू नहीं सकता है। उसका व्यक्तित्व बहुत विशाल है।

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here