NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics Chapter- 8 लोकतंत्र की चुनौतियाँ (challenges of democracy)Notes in Hindi

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics Chapter- 8 लोकतंत्र की चुनौतियाँ (challenges of democracy)

Text BookNCERT
Class  10th
Subject  Social Science (Civics)
Chapter8th
Chapter Nameलोकतंत्र की चुनौतियाँ (challenges of democracy)
CategoryClass 10th Social Science Civics
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics Chapter- 8 लोकतंत्र की चुनौतियाँ (challenges of democracy)

?Chapter – 8?

✍लोकतंत्र की चुनौतियाँ 

?Notes?

चुनौती 

वैसी समस्या जो महत्वपूर्ण हो , जिसे पार पाया जा सके और जिसमें आगे बढ़ने के अवसर छुपे हुए हों , चुनौती कहलाती है।

  जब हम किसी चुनौती को जीत लेते हैं तो हम आगे बढ़ पाते है ।

 लोकतंत्र –  एक ऐसी शासन व्यवस्था जहाँ सरकार जनता द्वारा चुनी जाती है।
लोकतंत्र की चुनौतियाँ- दुनिया के एक चैथाई हिस्से में अभी भी लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था नहीं है । इन इलाकों में लोकतंत्र के लिए बहुत ही मुश्किल चुनौतियाँ है । इन देशों में लोकतांत्रिक सरकार गठित करने के लिए जरूरी बुनियादी आधार बनाने की चुनौती है।

लोकतंत्र की मुख्य चुनौतियाँ निम्नलिखित हैं 

 बुनियादी आधार की चुनौती – इस चुनौती में मौजूदा गैर – लोकतांत्रिक सरकार को गिराने , सत्ता पर सेना के नियंत्रण को समाप्त करने और एक सम्प्रभु तथा कारगर शासन व्यवस्था को स्थापित करने की चुनौती है।

 विस्तार की चुनौती  इस चुनौती में लोकतांत्रिक शासन के बुनियादी सिद्धांतो को सभी क्षेत्रों , सभी सामाजिक समूहों और विभिन्न संस्थाओं में लागू करना शामिल हैं।

लोकतंत्र को मजबूत करने की चुनौती – इस चुनौती में लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रथाओं को मजबूत करना शामिल है 

लोकतंत्र की चुनौतियों पर हम कैसे विजय प्राप्त कर सकते है 

•  सैद्धान्तिक रूप से सुधार मुख्यतः राजनीतिक दलों के द्वारा ही लाये जाने चाहिए 
•  जनादेश के अनुसार समुचित संवैधानिक आधार अपनाया जाना चाहिए 
•  पंचायती राज व्यवस्था के द्वारा प्रशासन में लोगों की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास 
•  सामाजिक जरूरतों के अनुसार नियमों में समय – समय पर बदलाव 

लोकतंत्र को कैसे मजबूत किया जा सकता है 

•  लोकतांत्रिक संस्थाओं और उनकी कार्य पद्धतियों को मजबूत बनाना 
•  लोगों द्वारा लोकतंत्र से जुड़ी अपनी उम्मीदों को पूरा करना 
•  लोगों की भागीदारी में वृद्धि 
•  सरकारी फैसलों में पारदर्शिता 

अच्छे लोकतंत्र की विशेषताएँ 

•  धर्म , नस्ल , जाति और लिंग आदि किसी भी आधार पर भेदभाव को रोका जाना चाहिए 
•  एक निश्चित कार्यकाल के बाद चुनाव सम्पन्न 
•  एक से अधिक दल 
•  स्वतंत्र और निष्पक्ष न्यायपालिका 

भारतीय लोकतंत्र की चुनौतियां 

•  भ्रष्टाचार
•  जातिवाद
•  क्षेत्रवाद
•  भाषावाद
•  आतंकवाद

भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था की कमियों को दूर करने के तरीके और जरिये 

•  बेहतर कानून बनाकर सुधार लाना 
•  चुनावी खर्च को लेकर बनाए गए कानून का कड़ाई से पालन करना 
•  अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर राजनीति में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध 
•  दल बदल करने पर उसकी सदस्यता समाप्त करना 
•  राजनीतिक दलों के चंदे को सूचना का अधिकार कानून के अंतर्गत लाना 
•  पार्टी के भीतर आंतरिक लोकतंत्र को हर हाल में बहाल करना

NCERT Solution Class 10th राजनीतिक शास्त्र Notes in Hind