NCERT Solutions Class 10th Civics Social Science Chapter – 5 लोकतंत्र के परिणाम (Consequences of Democracy) Question & Answer In Hindi

NCERT Solutions Class 10th Civics Social Science Chapter – 5 लोकतंत्र के परिणाम (Consequences of Democracy)

Text BookNCERT
Class10th
Subject Social Science (Civics)
Chapter5th
Chapter Nameलोकतंत्र के परिणाम (Consequences of Democracy)
CategoryClass 10th Social Science Civics
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics Chapter – 5 लोकतंत्र के परिणाम (Consequences of Democracy) Question & Answer in Hindi जिसमे हम लोकतंत्र के 3 प्रकार होते हैं?, लोकतंत्र के दो प्रकार कौन से हैं?, लोकतंत्र के 3 स्तंभ कौन से हैं?, लोकतंत्र की विशेषताएं क्या हैं?, लोकतंत्र के प्रमुख तत्व क्या हैं?, लोकतंत्र के मूल्य क्या है?, लोकतंत्र सरकार का बेहतर रूप क्यों है?, लोकतंत्र के गुण और दोष क्या है?, लोकतंत्र को 300 शब्दों में क्या कहते हैं?, क्या लोकतंत्र सरकार का सबसे अच्छा रूप है?, लोकतंत्र विकिपीडिया क्या है?, आदि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 10th Civics Social Science Chapter – 5 लोकतंत्र के परिणाम (Consequences of Democracy)

Chapter – 5

लोकतंत्र के परिणाम

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. लोकतंत्र किस प्रकार उत्तरदायी, जिम्मेवार और वैध सरकार का गठन करता है?
उत्तर – (क) जवाबदेह सरकार –
लोकतंत्र एक जवाबदेह सरकार का निर्माण करता है क्योंकि लोगों को चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से अपने प्रतिनिधियों को चुनने का अधिकार है। ये चुने हुए प्रतिनिधि सरकार बनाते हैं और लोगों की ओर से निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेते हैं। यदि ये निर्वाचित प्रतिनिधि ठीक से काम नहीं करते हैं, तो लोगों के पास अगले चुनाव में उन्हें नहीं चुनने का मौका होता है।

(ख) लोकतंत्र उत्तरदायी सरकार का निर्माण करता है – लोकतांत्रिक सरकारें जनता द्वारा चुनी जाती हैं ये सरकार जनता और संसद के प्रति उत्तरदायी होती हैं। ये सरकारें जनमत संग्रह को बढ़ावा देती हैं और लोगों की जरूरतों और अपेक्षाओं का ध्यान रखती हैं।

(ग) लोकतंत्र कानूनी सरकार का निर्माण करता है – एक लोकतांत्रिक सरकार लोगों के द्वारा चुनी हुई सरकार होती है। लोग उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा शासित होते हैं। वे ये भी मानते हैं कि लोकतंत्र उनके देश के लिए उपयुक्त है। लोकतंत्र अपनी स्वयं की सहायता के लिए उत्पन्न की गई क्षमता ही एक परिणाम है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

प्रश्न 2. लोकतंत्र किन स्थितियों में सामाजिक विविधताओं को संभालता है और उनके बीच सामंजस्य बैठाता है?
उत्तर –
जहाँ सामाजिक विविधता होगी वहाँ टकराव होना स्वाभाविक है। लोकतंत्र से हमें भिन्नताओं का सम्मान करने की सीख मिलती है। लोकतंत्र में आम राय बनाते समय सामाजिक विविधताओं को सम्मान दिया जाता है। किसी भी अहम फैसले को लेते वक्त समाज के विभिन्न वर्गों की आकांछाओं का सम्मान किया जाता है। इस तरह से लोकतंत्र सामाजिक विविधता को संभालता है और उनके बीच सामंजस्य बैठाता है

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों के पक्ष या विपक्ष में तर्क दें-

(क) औद्योगिक देश ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का भार उठा सकते हैं पर गरीब देशों को आर्थिक विकास करने के लिए तानाशाही चाहिए।
उत्तर –
 एक तरफ हमारे पास संयुक्त राज्य अमेरिका और जर्मनी जैसे विकसित देश हैं जहाँ लोकतंत्र है तो दूसरी तरफ कई ऐसे देश भी हैं जहाँ गरीबी पर काफी हद तक काबू पाई जा चुकी है। इनमें से अधिकतर देशों में लोकतांत्रिक सरकार है। कई ऐसे भी देश हैं जहाँ तानाशाही है लेकिन भीषण गरीबी है। इसलिए हम कह सकते हैं कि आर्थिक विकास को तय करने में शासन व्यवस्था एकलौता कारक नहीं हो सकता।

(ख) लोकतंत्र अपने नागरिकों के बीच की असमानता को कम नहीं कर सकता।
उत्तर –
 यह कथन गलत है। सरकार और अन्य नीतियों द्वारा लागू न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, जो मूल्य को नियंत्रित करती है, जहाँ कृषि उत्पादक और छोटे उद्योग अपना माल बेचते हैं, जिससे देश की प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने में मदद की है इसने नागरिकों को अधिक समृद्ध बनाया गया है।

(ग) गरीब देशों की सरकार को अपने ज्यादा संसाधन गरीबी को कम करने और आहार, कपड़ा, स्वास्थ्य तथा शिक्षा पर लगाने की जगह उद्योगों और बुनियादी आर्थिक ढाँचे पर खर्च करने चाहिए।
उत्तर –
 अर्थव्यवस्था को सुधारने में उद्योगों और बुनियादी आर्थिक ढ़ाँचे का अपना महत्व है। लेकिन इनके साथ मानव संसाधन का विकास भी महत्वपूर्ण है। इसलिए  कपड़ा, आहार,स्वास्थ्य तथा शिक्षा पर भी संसाधन व्यय करने की जरूरत है।

(घ) नागरिकों के बीच आर्थिक समानता अमीर और गरीब, दोनों तरह के लोकतांत्रिक देशों में है।
उत्तर –
 आर्थिक असमानता है दुनिया के हर देश में है; चाहे वहाँ किसी भी प्रकार की सरकार क्यों न हो। रूस और चीन जैसे देशों में समाजवाद विफल ही रहा है। इससे यह साबित होता है कि ऐसा समाज बनाना असंभव है जहाँ सबकी आय एक समान हो।

(ङ) लोकतंत्र में सभी को एक ही वोट का अधिकार है। इसका मतलब है कि लोकतंत्र में किसी तरह का प्रभुत्व और टकराव नहीं होता।
उत्तर –
 हर मनुष्य का यह नैसर्गिक गुण होता है कि किसी दूसरे पर अपना प्रभुत्व जमाये। यही बात लोगों के समूह पर भी लागू होती है। इसलिए हर समाज में प्रभुत्व के टकराव की पूरी संभावना रहती है। लेकिन यह बात भी सच है कि लोकतंत्र की मदद से इस टकराव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

प्रश्न 4. नीचे दिए गए ब्यौरों में लोकतंत्र की चुनौतियों की पहचान करें। ये स्थितियाँ किस तरह नागरिकों के गरिमापूर्ण, सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन के लिए चुनौती पेश करती हैं। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए नीतिगत-संस्थागत उपाय भी सुझाएँ-

(क) उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद ओडिशा में निम्न वर्गों और गैर-निम्न वर्गों के प्रवेश के लिए अलग-अलग दरवाज़ा रखने वाले एक मंदिर को एक ही दरवाजे से सबको प्रवेश की अनुमति देनी पड़ी।
उत्तर –
 यहाँ पर लोगों की गरिमा और स्वतंत्रता की चुनौती की बात आती है। उच्च न्यायालय ने दलितों को समान अधिकार दिलाने के लिए हस्तक्षेप किया था।

(ख) भारत के विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। लोकतंत्र के परिणाम?
उत्तर –
किसान की आत्महत्या से आर्थिक असमानता की चुनौती का पता चलता है। इसे रोकने के लिए सरकार कई कदम उठा सकती है। किसान का कर्जा माफ करना, कृषि उत्पाद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, आदि ऐसे ही उपाय हैं।

(ग) जम्मू-कश्मीर के गंडवारा में मुठभेड़ बताकर जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा तीन नागरिकों की हत्या करने के आरोप को देखते हुए इस घटना के जाँच के आदेश दिए गए।
उत्तर –
 यह उदाहरण स्वतंत्रता, आत्मसम्मान और समानता के अधिकर की चुनौती को दर्शाता है। इस मामले में पुलिस और न्यायपालिका को सही कदम उठाने की जरूरत है।

प्रश्न 5. लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के संदर्भ में इनमें से कौन-सा विचार सही है? लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं ने सफलतापूर्वक-

(क) लोगों के बीच टकराव को समाप्त कर दिया है।
(ख) लोगों के बीच की आर्थिक असमानताएँ समाप्त कर दी हैं।
(ग) हाशिए के समूहों से कैसा व्यवहार हो, इस बारे में सारे मतभेद मिटा दिए हैं।
(घ) राजनीतिक गैर-बराबरी के विचार को समाप्त कर दिया है।

उत्तर – (घ) लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं ने सफलतापूर्वक राजनीतिक गैर-बराबरी के विचार को समाप्त कर दिया है।

प्रश्न 6. लोकतंत्र के मूल्यांकन के लिहाज से इनमें कोई एक चीज़ लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के अनुरूप नहीं है। उसे चुनें-

(क) स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव
(ख) व्यक्ति की गरिमा
(ग) बहुसंख्यकों का शासन
(घ) कानून के समक्ष समानता

उत्तर – (ख) व्यक्ति की गरिमा

प्रश्न 7. लोकतांत्रिक व्यवस्था के राजनीतिक और सामाजिक असमानताओं के बारे में किए गए अध्ययन बताते हैं कि-

(क) लोकतंत्र और विकास साथ ही चलते हैं।
(ख) लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में असमानताएँ बनी रहती हैं।
(ग) तानाशाही में असमानताएँ नहीं होती।
(घ) तानाशाहियाँ लोकतंत्र से बेहतर साबित हुई हैं।

उत्तर – (घ) तानाशाहियाँ लोकतंत्र से बेहतर साबित हुई हैं।

अति लघु-उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. तानाशाही की परिभाषा दें?
उत्तर –
 तानाशाही सरकार का एक वह रूप है, जिसमें सत्ता केवल एक ही व्यक्ति (अथवा कुछ व्यक्तियों) के हाथों में केंद्रित होती है तथा वह अपनी इच्छा अनुसार शासन करते हैं।

प्रश्न 2. लोकतंत्र के अर्थ को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर –
 लोकतंत्र का अर्थ ऐसी सरकार से है, जो लोगों के लिए लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा चलाई जाती है।

प्रश्न 3. लोकतंत्र तानाशाही से बढ़िया है। कैसे? अथवा लोकतंत्र को सरकार का अधिक अच्छा रूप क्यों माना जाता है? कोई दो कारण बताएँ।
उत्तर –
 लोकतंत्र तानाशाही से अच्छा है क्योंकि लोकतंत्र में जनता को प्रत्येक प्रकार की स्वतंत्रता जैसे कि बोलने की, कार्य करने की, कुछ भी करने की तथा सबसे अधिक इसमें समानता होती है। परंतु यह सभी चीजें तानाशाही में नहीं होती हैं।

प्रश्न 4. लोकतंत्र में पारदर्शिता का क्या अर्थ है?
उत्तर –
 लोकतंत्र में निर्णय लेने के लिए कुछ नियम होते हैं। इसलिए अगर कोई नागरिक यह जानना चाहे कि अधिकारियों ने क्या निर्णय लिया है तो वह सही तरीके से इसके बारे में आसानी से पता कर सकते हैं। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को निर्णय लेने की प्रक्रिया को जानने का अधिकार है तथा इसे ही लोकतंत्र में पारदर्शिता कहते हैं।

प्रश्न 5. लोकतांत्रिक राजनीति किसे कहते हैं?
उत्तर –
 लोकतांत्रिक राजनीति वह होती है जिसमें एक से अधिक राजनीतिक दल अस्तित्व में हों, जिसमें औपचारिक संविधान हो, जिसमें लगातार चुनाव होते हों तथा जो अपने नागरिकों को उनके अधिकारों की गारंटी देता हो।

प्रश्न 6. क्यों लोग लोकतांत्रिक सरकार को सम्मान देते हैं?
उत्तर –
 लोग केवल एक कारण के कारण लोकतांत्रिक सरकार को सम्मान देते हैं क्योंकि यह वैध सरकार होती है, चाहे यह धीरे-धीरे कार्य करती है तथा कम प्रभावशाली होती है, परंतु इस प्रकार की सरकार जनता की सरकार होती है जिसे जनता द्वारा चुना जाता है।

प्रश्न 7. किन कारकों पर देश की आर्थिक उन्नति निर्भर करती है?
उत्तर – 
देश की आर्थिक उन्नति बहुत-से कारकों पर निर्भर करती है जैसे कि देश की जनसंख्या, विश्वव्यापी स्थितियाँ, और देशों का सहयोग, देश की आर्थिक प्राथमिकताएँ, देश के संसाधन और स्रोत इत्यादि।

प्रश्न 8. लोकतंत्र आर्थिक असमानता तथा शोषण को कम नहीं कर सका है? उदाहरण दें।
उत्तर –
 लोकतंत्र आर्थिक असमानता तथा शोषण को कम नहीं कर सका है परंतु हम देश में किसी को भी आर्थिक रूप से प्रगति करने से रोक नहीं सकते। हरेक व्यक्ति को समान अवसर प्राप्त होते हैं तथा इसीलिए अमीर और अमीर हो रहे हैं तथा निर्धन और निर्धन हो रहे हैं।

प्रश्न 9. किसी भी लोकतंत्र के मुख्य लक्षण क्या हैं?
उत्तर –
 साधारणतया लोकतंत्र के मुख्य लक्षण होते हैं-
(क) राजनीतिक दल
(ख) लिखित तथा कठोर संविधान
(ग) नियमित तथा निष्पक्ष चुनाव
(घ) हरेक नागरिक के लिए मौलिक अधिकार।

प्रश्न 10. लोकतंत्र का सबसे मौलिक परिणाम क्या होना चाहिए?
उत्तर –
 लोकतंत्र का सबसे मौलिक परिणाम यह होना चाहिए कि यह एक वैधानिक सरकार का गठन करे, जो जनता की आवश्यकता के अनुरूप हो, जो जनता के प्रति उत्तरदायी हो, जो सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व करती हो तथा जो देश के नागरिकों की आशाओं पर खरी उतरती हो।

प्रश्न 11. लोकतंत्र में आर्थिक असमानता के कौन-कौन से रूप होते हैं?
उत्तर –
 लोकतंत्र में आर्थिक असमानता के दो रूप होते हैं। एक तरफ तो कुछेक बहुत ही अमीर व्यक्ति होते हैं जिनके पास बेहिसाब संपदा तथा आय होती है। दूसरी तरफ लाखों निर्धन व्यक्ति हैं जो रोज़ाना पैसे कमाते हैं तथा मुश्किल से गुज़ारा करते हैं। कई बार तो वह अपनी आवश्यकताएँ भी पूर्ण नहीं कर पाते हैं।

प्रश्न 12. लोकतंत्र में क्यों सरकारें जनता के प्रति उत्तरदायी होती हैं?
उत्तर –
 लोकतंत्र में सरकारें जनता के प्रति उत्तरदायी होती हैं क्योंकि उन्हें जनता द्वारा चुना तथा बनाया गया है। अगर सरकार जनता के हितों की अनदेखी करनी शुरू कर दे तो जनता के हाथ में शक्ति होती है कि वह सरकार को उखाड़ फेंके। इसलिए ही सरकारें जनता के कल्याण के कार्य करती हैं।

प्रश्न 13. सम्पूर्ण विश्व में लोकतंत्र के प्रति ज़बरदस्त समर्थन का भाव क्यों है? एक कारण स्पष्ट कीजिए।
उत्तर –
 लोकतांत्रिक शासन-व्यवस्था लोगों की अपनी शासन-व्यवस्था मानी जाती है।

प्रश्न 14. लोकतंत्र में पारदर्शिता का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर –
 लोकतांत्रिक सरकार पारदर्शी होती है, अर्थात् इसमें कोई निर्णय या नीति छुपी नहीं रह सकती। विपक्ष को तथा नागरिकों को सरकार के प्रत्येक निर्णय की जानकारी मिलती रहती है।

प्रश्न 15. लोकतंत्र का कोई एक लाभ लिखें।
उत्तर –
 लोकतंत्र अपने नागरिकों को प्रत्येक प्रकार की समानता प्रदान करता है।

प्रश्न 16. लोकतंत्र का कोई एक दोष लिखें।
उत्तर –
 लोकतंत्र हमेशा गुणवत्ता की जगह संख्या को महत्व देता है।

प्रश्न 17. क्या यह मुमकिन है कि लोकतंत्र जनता की सभी सामाजिक तथा आर्थिक समस्याओं का हल कर दे? यदि हाँ तो कैसे?
उत्तर –
 जी हाँ, यह मुमकिन है कि लोकतंत्र जनता की सभी सामाजिक तथा आर्थिक समस्याओं का हल कर दे, क्योंकि केवल लोकतंत्र ही अपने नागरिकों को सामाजिक तथा आर्थिक उन्नति के समान अवसर देता है।

प्रश्न 18. एक ऐसे देश का नाम बताओ जिसकी आधे से अधिक जनसंख्या गरीबी में रहती है?
उत्तर –
 बांग्लादेश की आधे से अधिक जनसंख्या गरीबी में रहती है।

प्रश्न 19. विश्व भर में किस प्रकार की सरकारें विद्यमान हैं?
उत्तर –
 विश्व भर में राजतंत्र, संविधानिक राजतंत्र, तानाशाही, लोकतंत्र इत्यादि सरकारें विद्यमान हैं।

प्रश्न 20. तानाशाही की दो विशेषताएँ लिखो?
उत्तर –
 (क) फैसले अधिक तेज़ी से लिए जाते हैं।
(ख) लोगों की राय को विशेष ध्यान से नहीं सुना जाता अथवा ध्यान नहीं दिया जाता।

प्रश्न 21. कोई दो ऐसे मुद्दे लिखें जिन पर अधिकांश लोकतंत्र असफल हुए हैं?
उत्तर –
 यह मुद्दे हैं-
(क) भ्रष्टाचार
(ख) निर्धनता।

प्रश्न 22. महिलाओं को आत्मसम्मान देने में लोकतंत्र किस पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है?
उत्तर –
 सामाजिक एवं आर्थिक समानता का अधिकार देकर लोकतंत्र ने महिलाओं के आत्मसम्मान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रश्न 23. उस देश का नाम बताओ जिसने सामाजिक विभिन्नताओं को सफलतापूर्वक हल कर लिया है?
उत्तर –
 बेल्जियम ने सामाजिक विभिन्नताओं को सफलतापूर्वक हल कर लिया है।

NCERT Solution Class 10th Social Science Civics All Chapters Question & Answer In Hindi
Chapter – 1 सत्ता की साझेदारी
Chapter – 2 संघवाद
Chapter – 3 जाति, धर्म और लैंगिक मसले
Chapter – 4 राजनीतिक दल
Chapter – 5 लोकतंत्र के परिणाम
Class 10th Social Science Civics All Chapters MCQ In Hindi
Chapter – 1 सत्ता की साझेदारी
Chapter – 2 संघवाद
Chapter – 3 जाति, धर्म और लैंगिक मसले
Chapter – 4 राजनीतिक दल
Chapter – 5 लोकतंत्र के परिणाम
NCERT Solution Class 10th Social Science Civics All Chapters Notes In Hindi
Chapter – 1 सत्ता की साझेदारी
Chapter – 2 संघवाद
Chapter – 3 जाति, धर्म और लैंगिक मसले
Chapter – 4 राजनीतिक दल
Chapter – 5 लोकतंत्र के परिणाम

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here