NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics Chapter- 5 जन संघर्ष और आंदोलन (peoples-struggle-and-movement) प्रश्न उत्तर

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics Chapter- 5 जन संघर्ष और आंदोलन (peoples-struggle-and-movement) 

TextbookNCERT
Class10th
SubjectSocial Science (Civics)
Chapter 5th
Chapter Name जन संघर्ष और आंदोलन (peoples-struggle-and-movement)
CategoryClass 10th Social Science (Civics)
MediumHindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics Chapter- 5 जन संघर्ष और आंदोलन (peoples-struggle-and-movement)

?Chapter 5?

✍जन संघर्ष और आंदोलन✍

?प्रश्न उत्तर?

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 5) Question.1
प्रश्न . 1. दबाव समूह और आंदोलन राजनीति को किस तरह प्रभावित करते हैं?

?‍♂️उत्तर – दबाव समूह और आंदोलन विभिन्न तरीकों से राजनीति पर प्रभाव डालते हैं।
• वे सूचना अभियान चलाने, बैठकें आयोजित करने, याचिकाएँ दायर करने आदि आयोजित कर लिए जनता का समर्थन और सहानुभूति हासिल करने की कोशिश करते हैं।
• हड़तालें और व्यवधानों का आयोजन कर वे सरकार से उनकी मांगों पर ध्यान आकर्षित करवाना चाहते हैं।
• वे पैरवी करके निर्णय लेने को भी प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 5) Question.2
प्रश्न. 2. दबाव समूहों और राजनीतिक दलों के आपसी संबंधों का स्वरूप कैसा होता है, वर्णन करें?

?‍♂️उत्तर –  सामान्यतया दबाव समूहों और राजनीतिक दलों के बीच कोई प्रत्यक्ष रिश्ता नहीं होता है। वे अक्सर एक दूसरे के विपरीत मान्यता रखते हैं। लेकिन दोनों के बीच संवाद और मोलभाव चलता रहता है। राजनीतिक दलों के कई नए नेता दबाव समूहों से आते हैं।

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 5) Question.3
प्रश्न . 3. दबाव समूहों की गतिविधियाँ लोकतांत्रिक सरकार के कामकाज में कैसे उपयोगी होती हैं?

?‍♂️उत्तर – दबाव समूहों की गतिविधियों से लोकतंत्र की जड़े मजबूत करने में मदद मिलती है। ऐसे समूह शक्तिशाली बिजनेस लॉबी के खिलाफ आम जनता की आवाज बुलंद करने में मदद करते हैं। कई बार दबाव समूहों का क्रियाकलाप विध्वंसकारी लगता है लेकिन इन क्रियाकलापों से शक्तिशाली शासक वर्ग और व्यवसायी वर्ग तथा शक्तिहीन आम नागरिक के बीच संतुलन बनाने में मदद मिलती है।

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 5) Question.4
प्रश्न . 4. दबाव समूह क्या हैं? कुछ उदाहरण बताएँ।

?‍♂️उत्तर –  एक दबाव समूह एक संगठन है जो विरोध और प्रदर्शनों के माध्यम से सरकारी नीतियों को प्रभावित करने का प्रयास करता है। दबाव समूह तब बनते हैं जब समान उद्देश्य वाले लोग समान उद्देश्यों के लिए साथ आते हैं। दबाव समूहों के उदाहरण फेडेकोर और बामसेफ हैं।

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 5) Question.5
प्रश्न . 5. दबाव समूह और राजनीतिक दल में क्या अंतर है?

?‍♂️उत्तर –  एक दबाव समूह एक संगठित या एक असंगठित निकाय है जो अपने हितों की रक्षा करने की कोशिश करता है। इसके लिए वे लड़ते हैं और एक सामान्य उद्देश्य को प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। राजनीतिक दल चुनाव लड़ते हैं क्योंकि उनका उद्देश्य राजनीतिक शक्ति प्राप्त करना होता है। उनके एक से अधिक हित और उसकी अपनी-अपनी विचारधाराऐं होती है। वे विभिन्न हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका लक्ष्य को प्राप्त करने का अपना तरीका है।

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 5) Question.6
प्रश्न.  6:जो संगठन विशिष्ट सामाजिक वर्ग जैसे मजदूर, कर्मचारी, शिक्षक और वकील आदि के हितों को बढ़ावा देने की गतिविधियाँ चलाते हैं उन्हें ………………कहा जाता है।

?‍♂️उत्तर –  वर्ग विशेष के हित समूह

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 5) Question.7

प्रश्न.  7. निम्नलिखित में किस कथन से स्पष्ट होता है कि दबाव समूह और राजनीतिक दल में अंतर होता है :
(क) राजनीतिक दल राजनीतिक पक्ष लेते हैं जबकि दबाव समूह राजनीतिक मसलों की चिंता नहीं करते।
(ख) दबाव समूह कुछ लोगों तक ही सीमित होते हैं जबकि राजनीतिक दल का दायरा ज़्यादा लोगों तक फैला होता है।
(ग) दबाव समूह सत्ता में नहीं आना चाहते जबकि राजनीतिक दल सत्ता हासिल करना चाहते हैं।
(घ) दबाव-समूह लोगों की लामबंदी नहीं करते जबकि राजनीतिक दल करते हैं।
?‍♂️उत्तर –  (ग) दबाव समूह सत्ता में नहीं आना चाहते जबकि राजनीतिक दल सत्ता हासिल करना चाहते हैं।

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 5) Question.8

प्रश्न 8. सूची-I ( संगठन और संघर्ष) का मिलान सूची-II से कीजिए और सूचियों के नीचे दी गई सारणी से सही उत्तर चुनिए 

सूची-Iसूची-II
1. किसी विशेष तबके या समूह के हितों को बढ़ावा देने वाले संगठन ।(क) आंदोलन
2. जन-सामान्य के हितों को बढ़ावा देने वाले संगठन ।(ख) राजनीतिक दल
3. किसी सामाजिक समस्या के समाधान के लिए चलाया गया एक ऐसा संघर्ष जिसमें सांगठनिक संरचना हो भी सकती है और नहीं भी।(ग) वर्ग-विशेष के हित समूह
4. ऐसा संगठन जो राजनीतिक सत्ता पाने की गरज से लोगों को लामबंद करता है।(घ) लोक कल्याणकारी हित समूह
1234
(क )ग क 
(ख )ग क 
(ग )ग क 
(घ)ग क 

?‍♂️उत्तर –(ख) ग घ के ख

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 5) Question.9

प्रश्न 9. सूची-I का सूची-II से मिलान करें और सूचियों के नीचे दी गई सारणी में से सही उत्तर को चुनें 

सूची-Iसूची-II
1. दबाव समूह(क) नर्मदा बचाओ आंदोलन
2. लंबी अवधि का आंदोलन(ख) असम गण परिषद
3. एक मुद्दे पर आधारित आंदोलन(ग) महिला आंदोलन
4. राजनीतिक दल (घ) खाद विक्रेताओं का संघ
1234
(अ) ग क 
(ब)क ग 
(स)ग क 
(द)ग क 

?‍♂️उत्तर – (अ) घ ग क ख

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 5) Question.10

प्रश्न 10. दबाव-समूहों और राजनीतिक दलों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

(क) दबाव-समूह समाज के किसी खास तबके के हितों की संगठित अभिव्यक्ति होते हैं।
(ख) दबाव-समूह राजनीतिक मुद्दों पर कोई-न-कोई पक्ष लेते हैं।
(ग) सभी दबाव -समूह राजनीतिक दल होते हैं।

अब नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनें

(अ) क, ख और ग
(ब) क और ख
(स) ख और ग
(द) क और ग
?‍♂️उत्तर – (ब) क और ख सही हैं।

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 5) Question.11

प्रश्न 11. मेवात हरियाणा का सबसे पिछड़ा इलाका है। यह गुड़गाँव और फ़रीदाबाद जिले का हिस्सा हुआ करता था।
मेवात के लोगों को लगा कि इस इलाके को अगर अलग ज़िला बना दिया जाय तो इस इलाके पर ज्यादा ध्यान जाएगा। लेकिन, राजनीतिक दल इस बात में कोई रुचि नहीं ले रहे थे। सन् 1996 में मेवात एजुकेशन एंड सोशल
आर्गनाइजेशन तथा मेवात साक्षरता समिति ने अलग ज़िला बनाने की माँग उठाई। बाद में सन् 2000 में मेवात विकास सभा की स्थापना हुई। इसने एक के बाद एक कई जन-जागरण अभियान चलाए। इससे बाध्य होकर बड़े दलों यानी कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल को इस मुद्दे पर अपना समर्थन देना पड़ा। उन्होंने फ़रवरी 2005 में होने वाले विधान सभा के चुनाव से पहले ही कह दिया कि नया जिला बना दिया जाएगा। नया ज़िला सन् 2005 की जुलाई में बना।

इस उदाहरण में आपको आंदोलन, राजनीतिक दल और सरकार के बीच क्या रिश्ता नज़र आता है? क्या आप कोई ऐसा उदाहरण दे सकते हैं जो इससे अलग रिश्ता बताता हो?
?‍♂️उत्तर –   इस उदाहरण में देखा गया कि मेवात को अलग जिला बनाने के लिए दबाव-समूह और आंदोलनों ने राजनीतिक दलों व सरकार को प्रभावित किया । जब चुनाव का समय आया तो राजनीतिक दलों को दबाव-समूहों के समर्थन की आवश्यकता हुई । इसलिए इन्होंने दबाव-समूहों की बात मानकर मेवात को अलग जिला बना दिया। इससे पता चलता है कि दबावसमूह राजनीतिक दलों पर अपनी माँगों को मनवाने के लिए दबाव डालते हैं तथा राजनीतिक दल सरकार में आने के लिए दबाव- समूहों का समर्थन चाहते हैं।

 अतरिक्त प्रश्न उत्तर 

प्रश्न 1. तीसरी लहर के देश कौन-से थे?

?‍♂️उत्तर –  तीसरी लहर के देश वह देश हैं जिन्होंने राजतंत्र, तानाशाही अथवा औपनिवेशिक शासन से बीसवीं शताब्दी के दूसरे उत्तरार्ध में स्वतंत्रता प्राप्त की है अथवा लोकतंत्र को प्राप्त किया है।

प्रश्न 2. नेपाल के अप्रैल 2006 के आंदोलन का क्या उद्देश्य था?

?‍♂️उत्तर –  अप्रैल 2006 में नेपाल में एक विलक्षण जन-आंदोलन शुरू हुआ। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य देश में लोकतंत्र को लाना तथा राजा ज्ञानेंद्र के हाथों से देश का नियंत्रण हासिल करना था जोकि कई प्रकार से राजनीतिक दलों को दबा रहा था।

प्रश्न 3. दबाव-समूह और राजनीतिक दल के बीच किसी एक अंतर को स्पष्ट कीजिए।

?‍♂️उत्तर –  दबाव-समूह चुनाव नहीं लड़ते जबकि राजनीतिक दल चुनाव लड़ते हैं।

प्रश्न 4. भारत के किसी एक राजनीतिक दल का नाम लिखिए, जिसका जन्म आंदोलन से हुआ हो।

?‍♂️उत्तर –  असम गण परिषद्

प्रश्न 5. नेपाल में लोकतंत्र के आने के बाद असली सत्ता किसके पास आ गई?

?‍♂️उत्तर –  नेपाल में देश का मुखिया असल में राजा था। परंतु लोकतंत्र के आने के पश्चात्, सभी शक्तियाँ उससे ले ली गईं तथा जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को दे दी गईं ताकि वह देश के हित में निर्णय ले सके।

प्रश्न 6. नेपाल तथा बोलिविया के जन-आंदोलनों में मुख्य अंतर कौन-सा था?

?‍♂️उत्तर –  नेपाल तथा बोलिविया के दोनों जन-आंदोलन एक-दूसरे से काफ़ी अलग थे। नेपाल का जन-आंदोलन मुख्यतः देश की राजनीति के मुख्य आधार से संबंधित था अथवा देश को राजतंत्र से लोकतंत्र में परिवर्तित करने के लिए था। परंतु बोलिविया का जन-आंदोलन सरकार की एक विशेष नीति के विरुद्ध था

प्रश्न 7. एस०पी०ए० (S.P.A.) ने नेपाल में आंदोलन क्यों शुरू किया था?

?‍♂️उत्तर –  एस०पी०ए० नेपाल में सात राजनीतिक दलों का गठबंधन था। इसने नेपाल में आंदोलन इसलिए शुरू किया था ताकि नेपाल की संसद को दोबारा बहाल किया जाए, सभी दलों की सरकार को शक्तियाँ दी जाएँ तथा संवैधानिक असेंबली का दोबारा गठन किया जाए।

प्रश्न 8. फेडेकोर (FEDECOR) का क्या अर्थ है?

?‍♂️उत्तर –  फेडेकोर (FEDECOR) बोलिविया का एक संगठन है जिसका गठन वहाँ के स्थानीय पेशेवरों, इंजीनियरों तथा पर्यावरणवादियों ने किया था। इसने बोलिविया में पानी के निजीकरण के विरोध में संघर्ष किया था।

प्रश्न 9. दबाव समूहों अथवा हित समूहों द्वारा अपनी माँगें मनवाने के लिए कौन-से ढंग अपनाए जाते हैं?

?‍♂️उत्तर –  दबाव समूह जनसंचार, हड़तालों, रैली निकालकर, लॉबी करके अपनी माँगें मनवा सकते हैं। यह राजनेताओं अथवा मंत्रियों से संपर्क बनाकर उन्हें अपनी मांगों के बारे में बता सकते हैं। वह संचार के माध्यमों का प्रयोग करके जनता को अपनी माँगों के बारे में बता सकते हैं।

प्रश्न 10. बामसेफ (BAMCEF) का क्या अर्थ है?

?‍♂️उत्तर –  बामसेफ (BAMCEF) का अर्थ है बैकवर्ड एवं माइनॉरिटी कम्युनिटीज़ एम्पलाइज फैडरेशन इस संगठन में मुख्यतया सरकारी कर्मचारी हैं जो जातीय भेदभाव के विरुद्ध प्रचार करते हैं साथ ही साथ वह सामाजिक समानता में विश्वास भी करते हैं।

प्रश्न 11. बोलिविया में सोशलिस्ट पार्टी को सत्ता कब हासिल हुई?

?‍♂️उत्तर –  बोलिविया में सोशलिस्ट पार्टी को सत्ता सन् 2006 में हासिल हुई थी।

प्रश्न 12. ग्रीन बेल्ट (हरी पट्टी) मूवमेंट के नेता कौन थे?

?‍♂️उत्तर –  ग्रीन बेल्ट (हरी पट्टी) मूवमेंट के नेता वंगारी मत्थाई (Wangari Maathai) थे।

प्रश्न 13. नेपाल का अंतिम राजा कौन था?

?‍♂️उत्तर –  नेपाल का अंतिम राजा ज्ञानेन्द्र था।

प्रश्न 14. नेपाल में असाधारण लोकप्रिय आन्दोलन कब प्रारम्भ हुआ?

?‍♂️उत्तर –  नेपाल में असाधारण लोकप्रिय आन्दोलन अप्रैल 2006 में आरम्भ हुआ था।

प्रश्न 15. मेवात विकास सभा की स्थापना कब हुई?

?‍♂️उत्तर –  सन् 2000 में मेवात विकास सभा की स्थापना हुई।

प्रश्न 16. नेपाल की राजधानी का नाम लिखिए।

?‍♂️उत्तर –  नेपाल की राजधानी का नाम काठमाण्डू है।

प्रश्न 17. संवैधानिक राजतन्त्र किसे कहते हैं?

?‍♂️उत्तर –  एक ऐसी सरकार जिसमें देश का मुखिया राजा होता है तथा वह नाममात्र की शक्तियों का प्रतीक होता है। उसकी सारी शक्तियों का प्रयोग संवैधानिक रूप से चुने गए प्रतिनिधि करते हैं।

प्रश्न 18. नेपाल के लोगों की किन्हीं दो माँगों का उल्लेख करें?

?‍♂️उत्तर –  नेपाल के लोगों की दो माँगें थीं

(क) लोकतंत्र की पुनर्स्थापना करना
(ख) नए संविधान का गठन करना

प्रश्न 19. ‘दबाव-समूहों’ का निर्माण कैसे होता है?

?‍♂️उत्तर –  दबाव-समूहों का निर्माण उस समय होता है, जब समान व्यवसाय, हितों, इच्छाओं तथा मतों के लोग एक समान उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एक साथ आते हैं।

प्रश्न 20. भारत के किसी एक ‘दबाव-समूह’ का उदाहरण दीजिए जो ‘राजनीतिक दल’ की एक शाखा के रूप में कार्य करता

?‍♂️उत्तर – भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस पार्टी की एक शाखा के रूप में कार्य करता है।

प्रश्न 21. ‘बोलिविया जल युद्ध’ का मुख्य कारण स्पष्ट कीजिए।

?‍♂️उत्तर –  बोलिविया जल युद्ध’ का मुख्य कारण पानी के निजीकरण के कारण उसकी बढ़ी हुई कीमत थी।

प्रश्न 22. आंदोलन किसे कहते हैं?

?‍♂️उत्तर –  किसी संस्था की सहायता से अथवा बिना किसी संस्था की सहायता से राजनीति, सामाजिक एवं आर्थिक समस्या के प्रस्ताव के लिए शुरू किए गए संघर्ष को आंदोलन कहते हैं।

प्रश्न 23. नेपाल में फरवरी 2005 में, जनता द्वारा निर्वाचित संसद को किसने भंग किया?

?‍♂️उत्तर –  राजा ज्ञानेंद्र ने।

प्रश्न 24. बोलिविया में ‘फेडेकोर’ संगठन की भूमिका क्या थी?

?‍♂️उत्तर –  ‘फेडेकोर’ बोलिविया में श्रमिकों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का एक गठबंधन था जिसने जल आंदोलन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा बहुराष्ट्रीय कंपनी को जलपूर्ति फिर से नगरपालिका को देनी पड़ी।

NCERT Solution Class 10th राजनीतिक शास्त्र Question Answer in Hindi