NCERT Solutions Class 10th  Social Science Civics Chapter – 4 राजनीतिक दल (Political Party) Question & Answer

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics Chapter – 4 सत्ता की साझेदारी (Power Sharing)

Text BookNCERT
Class 10th
Subject  Social Science (Civics)
Chapter4th
Chapter Nameराजनीतिक दल (Political Party)
CategoryClass 10th Social Science Civics
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 10th  Social Science Civics Chapter – 4 राजनीतिक दल (Political Party) Question & Answer राजनीतिक दल से आप क्या समझते हैं, राजनीतिक दलों का अर्थ क्या है?, राजनीतिक दल कितने प्रकार के होते हैं?, भारत में कितने राजनीतिक दल हैं?, राजनीतिक दल की विशेषताएं क्या हैं?, राजनीतिक दलों की विशेषताएं क्या हैं?, राजनीतिक दल और दबाव समूह में क्या अंतर है?, भारत की राजनीति क्या है?, भारत में कौन सी दलीय व्यवस्था है?, एक राजनीतिक दल को राष्ट्रीय दल के रूप में कैसे पहचाना जाता है?, निम्नलिखित में से कौन एक राजनीतिक दल नहीं है?, निम्नलिखित में से कौन एक, राजनीतिक दल का प्रमुख भाग नहीं है?, कर्नाटक में कौन सा राजनीतिक दल है?, केरल का राजनीतिक दल क्या है?, नागालैंड में कितने राजनीतिक दल हैं आदि आगे पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics Chapter – 4 सत्ता की साझेदारी (Power Sharing)

Chapter – 4

राजनीतिक दल

Notes

प्रश्न 1. लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की विभिन्न भूमिकाओं की चर्चा करें।
उत्तर –
 राजनीतिक दलों की निम्न भूमिका होती है-
• चुनाव लड़ना
• सरकार बनाना और सरकार चलाना
• चुनाव हारने वाली पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाती है।
• राजनीतिक दल लोगों को सरकारी मशीनरी से जोड़ते हैं और लोगों तक सरकार की समाज कल्याण योजनाएँ पहुँचाते हैं।
• जनता की धारणा को बनाते हैं, नियम और कानून बनाते हैं।

प्रश्न 2. राजनीतिक दलों के सामने क्या चुनौतियाँ हैं?
उत्तर –
 राजनीतिक दलों के सामने विभिन्न चुनौतियाँ निम्नलिखित हैं-
• आंतरिक लोकतंत्र का अभाव
• वंशवाद
• पैसा और अपराधी तत्वों का प्रभाव
• एक सकारात्मक विकल्प देने की अक्षमता

प्रश्न 3. राजनीतिक दल अपना कामकाज बेहतर ढंग से करें, इसके लिए उन्हें मज़बूत बनाने के लिए कुछ सुझाव दें।
उत्तर –
 राजनीतिक दल के बेहतर कामकाज और मजबूती के लिए कुछ सुझाव निम्नलिखित हैं-
• राजनीतिक पार्टी के आंतरिक कामकाज को व्यवस्थित करने के लिये एक कानून बनाया जाये।
• हर पार्टी के लिये यह अनिवार्य हो कि कुछ टिकट (लगभग एक तिहाई) महिला उम्मीदवारों को दें।
• चुनाव का खर्चा सरकार वहन करे। चुनावी खर्चे का वहन करने के लिये सरकार की ओर से पार्टियों को पैसे मिलने चाहिए। कुछ खर्चे सुविधाओं के रूप में दिये जा सकते हैं; जैसे पेट्रोल, कागज, टेलिफोन, आदि। या किसी पार्टी द्वारा पिछले चुनाव में जीते गये वोटों के आधार पर सरकार कैश दे सकती है।
• दो अन्य तरीके हैं जिनसे राजनीतिक पार्टियों में सुधार किया जा सकता है। ये तरीके हैं; लोगों का दबाव और लोगों की भागीदारी।

प्रश्न 4. राजनीतिक दल का क्या अर्थ होता है?
उत्तर –
एक राजनीतिक दल कुछ लोगों का समूह होता है जिनकी विचारधारा एकसमान होती है तथा जो एक – दूसरे के नज़दीक आते हैं ताकि वह चुनाव लड़कर बहुमत प्राप्त कर सकें तथा सरकार बना सकें। एक राजनीतिक दल के लोग समाज के कल्याण के लिए बनाई गई नीतियों पर सहमत होते हैं। प्रत्येक राजनीतिक दल की अलग-अलग मुद्दों पर अलग ही विचारधारा होती है तथा उन मुद्दों को सुलझाने के लिए अपनी ही नीतियाँ होती हैं। सभी राजनीतिक दल साधारण जनता के हितों के लिए कार्य करते हैं।

प्रश्न 5. किसी भी राजनीतिक दल के क्या गुण होते हैं?
उत्तर –
इस तरह से राजनीतिक दल समाज के मूलभूत राजनैतिक विभाजन का आइना होते हैं। कोई भी पार्टी सोसाइटी के किसी खास पार्ट का प्रतिनिधित्व करती है और इसलिये इसमें पार्टिजनशिप की बात होती है। इसलिये कोई भी पार्टी इस बात के लिये जानी जाती है कि यह समाज के किस पार्ट की बात करती है, किन नीतियों का समर्थन करती है और किनके हितों की वकालत करती है।

प्रश्न 6. चुनाव लड़ने और सरकार में सत्ता संभालने के लिए एकजुट हुए लोगों के समूह को …… कहते हैं।
उत्तर –
राजनीतिक दल।

प्रश्न 7. सूची 1 और सूची 2 का मिलान करें

सूची 1सूची 2
1. कांग्रेस पार्टी(A) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
2. भारतीय जनता पार्टी(B) प्रांतीय दल
3. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)(C) संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन
4. तेलुगुदेशम पार्टी(D) वाम मोर्चा
1234
(क)
(ख)
(ग)
(घ)

उत्तर – (ग) ग क घ ख

प्रश्न 8. इनमें से कौन बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक हैं?

(क) कांशी राम
(ख) साहू महाराज
(ग़) बी आर अम्बेडकर
(घ) जोतिबा फुले

उत्तर – (क) कांशी राम

प्रश्न 9. भारतीय जनता पार्टी का मुख्य प्रेरक सिद्धांत क्या है?

(क) बहुजन समाज
(ख) क्रांतिकारी लोकतंत्र
(ग)  सांस्कृतिक राष्ट्रवाद
(घ) आधुनिकता

उत्तर – (ग)  सांस्कृतिक राष्ट्रवाद

प्रश्न 10. पार्टियों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर गौर करें-

(क) राजनीतिक दलों पर लोगों का ज्यादा भरोसा नहीं है।
(ख) दलों में अक्सर बड़े नेताओं के घोटालों की गूँज सुनाई देती है।
(ग) सरकार चलाने के लिए पार्टियों का होना जरूरी नहीं।

इन कथनों में से कौन सही है?
(क) अ, ब और स
(ख) अ और ब
(ग) ब और स
(घ) अ और स

उत्तर – (ख) अ और ब सही है।

NCERT Solution Class 10th Social Science Civics All Chapters Question & Answer In Hindi
Chapter – 1 सत्ता की साझेदारी
Chapter – 2 संघवाद
Chapter – 3 जाति, धर्म और लैंगिक मसले
Chapter – 4 राजनीतिक दल
Chapter – 5 लोकतंत्र के परिणाम
Class 10th Social Science Civics All Chapters MCQ In Hindi
Chapter – 1 सत्ता की साझेदारी
Chapter – 2 संघवाद
Chapter – 3 जाति, धर्म और लैंगिक मसले
Chapter – 4 राजनीतिक दल
Chapter – 5 लोकतंत्र के परिणाम
NCERT Solution Class 10th Social Science Civics All Chapters Notes In Hindi
Chapter – 1 सत्ता की साझेदारी
Chapter – 2 संघवाद
Chapter – 3 जाति, धर्म और लैंगिक मसले
Chapter – 4 राजनीतिक दल
Chapter – 5 लोकतंत्र के परिणाम

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here