NCERT Solutions Class 10th science Chapter – 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण (Periodic classification of elements) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 10th science Chapter – 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण (Periodic classification of elements)

Text BookNCERT
Class  10th
Subject  Science
Chapter5th
Chapter Nameतत्वों का आवर्त वर्गीकरण (Periodic classification of elements)
CategoryClass 10th Science Question & Answer
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 10th science Chapter – 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण (Periodic classification of elements)

Chapter – 5

तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1: क्या न्यूलैंड्स के ऑक्टेव में डॉबेराइनर के टायड भी मौजूद थे? पता कीजिए।
?‍♂️उत्तर – लीथियम (Li), सोडियम (Na) और पोटाशियम (Na) डॉबेराइनर ट्रायड बनाते हैं। ये तीनों तत्व न्यूलैंड्स के ऑक्टेव में एक ही कॉलम में आते हैं।

प्रश्न 2: डॉबेराइनर के वर्गीकरण की क्या खामियाँ हैं?
?‍♂️उत्तर – डॉबेराइनर केवल तीन ट्रायड ही बना पाया। इसलिये उसके वर्गीकरण सिस्टम को मान्यता नहीं मिल पाई।

प्रश्न 3: न्यूलैंड्स के ऑक्टेव के नियम की क्या खामियाँ थीं?
?‍♂️उत्तर – न्यूलैंड्स के ऑक्टेव के नियम की खामियाँ निम्नलिखित हैं:
• यह नियम केवल कैल्सियम तक लागू होता था। कैल्सियम के बाद, हर आठवां तत्व पहले तत्व जैसे गुण नहीं दिखाता था। न्यूलैंड्स के समय तक केवल 56 तत्वों की जानकारी थी।

• उसने मान लिया था कि भविष्य में और किसी भी तत्व की खोज नहीं होगी। लेकिन बाद में जब नये तत्वों की खोज हुई तो वे इस नियम पर फिट नहीं बैठते थे।

• अपने टेबल में कुछ तत्वों को फिट करने के लिये न्यूलैंड्स ने एक ही खाने में दो-दो तत्वों को भी रखा; जैसे कोबाल्ट और निकेल।

• उसने कुछ विभिन्न गुणों वाले तत्वों को भी एक ही सुर के अंदर रख दिया। जैसे; कोबाल्ट और निकेल को उसी सुर के अंदर रखा गया जहाँ क्लोरीन और फ्लोरीन को रखा गया। हम जानते हैं कि कोबाल्ट और निकेल धातु हैं, जबकि क्लोरीन और फ्लोरीन अधातु हैं।

प्रश्न 4: मेंडेलीव के पीरियॉडिक टेबल का इस्तेमाल करते हुए इन तत्वों के ऑक्साइड के फॉर्मूले बताएँ। (K, C, Al, Si, Ba)
?‍♂️उत्तर –
• पोटाशियम प्रथम ग्रुप में है और इस ग्रुप के तत्वों के ऑक्साइड का फॉर्मूला R2O है। इसलिए पोटाशियम के ऑक्साइड का फॉर्मूला K2O है।

• कार्बन चौथे ग्रुप में है और इस ग्रुप के तत्वों के ऑक्साइड का फॉर्मूला RO2 है। इसलिये कार्बन के ऑक्साइड का फॉर्मूला CO2 है।

• अलमुनियम तीसरे ग्रुप में है और इस ग्रुप के तत्वों के ऑक्साइड का फॉर्मूला R2O3 है। इसलिये अल्मुनियम के ऑक्साइड का फॉर्मूला Al2O3 है।

• सिलिकॉन चौथे ग्रुप में है और इस ग्रुप के तत्वों के ऑक्साइड का फॉर्मूला RO2 है। इसलिये सिलिकॉन के ऑक्साइड का फॉर्मूला SiO2 है।

• बेरियम दूसरे ग्रुप में है और इस ग्रुप के तत्वों के ऑक्साइड का फॉर्मूला RO है। इसलिये बेरियम के ऑक्साइड का फॉर्मूला BaO है।

प्रश्न 5: गैलियम के अलावा, किसी अन्य दो ऐसे तत्वों के नाम बताएँ जो मेंडेलीव के पीरियॉडिक टेबल में छोड़े गये खाली स्थान में फिट हो गये।
?‍♂️उत्तर – स्कैंडियम और जर्मेनियम

प्रश्न 6: अपने पीरियॉडिक टेबल के लिये मेंडेलीव ने किस लक्षण को चुना था?
?‍♂️उत्तर –एटमिक मास और रासायनिक गुणों में आवर्त

प्रश्न 7: नोबल गैसों को एक अलग ग्रुप में क्यों रखा गया?
?‍♂️उत्तर – मेंडेलीव के समय में नोबल गैसों की खोज नहीं हुई थी। ये अक्रिय गैसें हैं और बहुत ही अल्प मात्रा में पाये जाते हैं, इसलिये इनकी खोज में काफी समय लगा। नोबल गैसें अक्रिय होती हैं इसलिए उन्हें आसानी से एक अलग ग्रुप में रखना संभव हो पाया। इससे मेंडेलीव के पीरियॉडिक टेबल की मूल रचना में कोई छेड़छाड़ भी नहीं करनी पड़ी।

प्रश्न 8: मॉडर्न पीरियॉडिक टेबल ने मेंडेलीव के पीरियॉडिक टेबल की विभिन्न कमियों को कैसे दूर किया?
?‍♂️उत्तर – मॉडर्न पीरियॉडिक टेबल ने मेंडेलीव के पीरियॉडिक टेबल की विभिन्न कमियों को निम्न तरीके से दूर किया:
• तत्वों को उनकी परमाणु संख्या के आधार पर लगाने से, उनके रासायनिक गुणों के आधार पर कोई एडजस्टमेंट करने की जरूरत नहीं पड़ी। मेंडेलीव को ऐसा करने के लिये अधिक एटमिक मास वाले तत्व को कम एटमिक मास वाले तत्व से पहले रखना पड़ा था।
• ग्रुप नंबर से वैलेंस इलेक्ट्रॉन का पता चलता है, जबकि पीरियड नम्बर से कक्षा की संख्या का पता चलता है।
आइसोटोप के स्थान को लेकर कोई भ्रम नहीं है क्योंकि किसी तत्व के सभी आइसोटोप की परमाणु संख्या समान होती है।
• हाइड्रोजन का स्थान स्पष्ट है क्योंकि हाइड्रोजन के ग्रुप का नम्बर उसके वैलेंस इलेक्ट्रॉन से मैच करता है।

प्रश्न 9: मैग्नीशियम के समान रासायनिक प्रतिक्रिया करने वाले किसी दो तत्वों के नाम लिखें। आपने किस आधार पर इन तत्वों को चुना?
?‍♂️उत्तर – बेरीलियम और कैल्सियम की रासायनिक प्रतिक्रिया मैग्नीशियम के जैसी होती है, क्योंकि:
इन तत्वों के वैलेंस इलेक्ट्रॉन (2) की संख्या समान है। इसका मतलब है ये सभी किसी कंपाउंड को बनाने के लिये 2 इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं। ये सभी ग्रुप 2 में आते हैं।

प्रश्न 10: इनके नाम बताएँ:

प्रश्न (a): तीन तत्व जिनकी बाहरी कक्षा में 1 इलेक्ट्रॉन है।
?‍♂️उत्तर – हाइड्रोजन, लीथियम और सोडियम

प्रश्न (b): दो तत्व जिनकी बाहरी कक्षा में 2 इलेक्ट्रॉन हैं।
?‍♂️उत्तर – कैल्सियम और मैग्नीशियम

प्रश्न (c): तीन तत्व जिनकी बाहरी कक्षा पूरी तरह से भरी हुई है।
?‍♂️उत्तर – हीलियम, नियॉन और आर्गन

प्रश्न 11: इन प्रश्नों के उत्तर दें:

प्रश्न (a): लीथियम, सोडियम और पोटाशियम; ये सभी धातु हैं जो पानी से प्रतिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस बनाते हैं। इन तत्वों के परमाणुओं में क्या समानता है?
?‍♂️उत्तर – लीथियम, सोडियम और पोटाशियम की बाहरी कक्षा में एक-एक इलेक्ट्रॉन है। इसका मतलब है कि ये आसानी से 1 इलेक्ट्रॉन का त्याग करके किसी अन्य तत्व के साथ आयनिक बॉन्ड बना सकते हैं। इसलिये ये अत्यधिक इलेक्ट्रोपॉजिटिव और प्रतिक्रियाशील धातु हैं।

प्रश्न (b): हीलियम एक अक्रिय गैस है और नियॉन बहुत ही कम प्रतिक्रियाशीलता दिखाता है। इन दोनों के परमाणुओं में क्या समानता है?
?‍♂️उत्तर – हीलियम और नियॉन की बाहरी कक्षा पूरी तरह से भरी हुई होती हैं। इसलिये ये तत्व स्टेबल हैं और अक्रिय हैं।

प्रश्न 12: मॉडर्न पीरियॉडिक टेबल के पहले 10 तत्वों में धातु कौन हैं?
?‍♂️उत्तर – लीथियम और बेरीलियम

प्रश्न 13: पीरियॉडिक टेबल में स्थान के अनुसार, इनमें से कौन सा तत्व सबसे अधिक मेटलिक गुण दिखायेगा? (Ga, Ge, As, Se, Be)
?‍♂️उत्तर –पीरियड 2 में बेरीलियम सबसे बाईं तरफ है, जबकि Ga, Ge, As और Se दाईं ओर। हम जानते हैं कि किसी पीरियड में बाएँ से दाएँ जाने पर मेटलिक गुण कम होने लगता है। इसलिये बेरीलियम सबसे अधिक मेटलिक गुण दिखायेगा।

अभ्यास

प्रश्न 1: किसी पीरियड में बाएँ से दाएँ जाने पर ट्रेंड के बारे में इनमें से कौन सा कथन गलत है?

तत्व कम मेटलिक हो जाते हैं
वैलेंस इलेक्ट्रॉन की संख्या बढ़ती है
परमाणु आसानी से इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं
ऑक्साइड अधिक अम्लीय हो जाते हैं
?‍♂️उत्तर – (c) परमाणु आसानी से इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं

प्रश्न 2: एक तत्व X एक क्लोराइड बनाता है जिसका फॉर्मूला XCl2 है। यह क्लोराइड एक ठोस होता है जिसका मेल्टिंग प्वाइंट उच्च होता है। तत्व X के इनमें से किस तत्व के ग्रुप में होने की प्रबल संभावना है?
a. Na
b. Mg
c. Al
d. Si
?‍♂️उत्तर – (b) Mg

व्याख्या: मैग्नीशियम का इलेक्ट्रॉनिक कंफिगरेशन Mg (12): 2, 8, 2 दिखाता है कि यह 2 इलेक्ट्रॉन का त्याग कर सकता है। क्लोरीन का इलेक्ट्रॉनिक कंफिगरेशन Cl (17): 2, 8, 7 दिखाता है कि यह 1 इलेक्ट्रॉन का ग्रहण कर सकता है। इसलिये क्लोरीन के दो परमाणु मैग्नीशियम के एक परमाणु के साथ मिलकर मैग्नीशियम क्लोराइड बना सकते हैं जिसका फॉर्मूला MgCl2 है।

प्रश्न 3: किस तत्व के पास

प्रश्न (a): दो कक्षाएँ हैं, जो इलेक्ट्रॉन से पूरी तरह भरी हुई हैं?
?‍♂️उत्तर – नियॉन (10): 2, 8

प्रश्न (b): का इलेट्रॉनिक कंफिगरेशन 2, 8, 2 है?
?‍♂️उत्तर – मैग्नीशियम

प्रश्न (c): तीन कक्षाएँ है, और चार वैलेंस इलेक्ट्रॉन हैं?
?‍♂️उत्तर – अल्मुनियम (13): 2, 8, 3

प्रश्न (d): दो कक्षाएँ हैं, और तीन वैलेंस इलेक्ट्रॉन हैं?
?‍♂️उत्तर – बोरोन (5): 2, 3

प्रश्न(e): दूसरी कक्षा में इलेक्ट्रॉन की संख्या पहली कक्षा की तुलना में दोगुनी है?
?‍♂️उत्तर –कार्बन (6): 2, 4

प्रश्न 4: इन प्रश्नों के उत्तर दें:

प्रश्न (a): जिस कॉलम में बोरोन है, उस कॉलम के अन्य तत्वों में कौन सा गुण समान है?
?‍♂️उत्तर – बोरोन एक मेटलॉयड है, जबकि इस ग्रुप के अन्य तत्व मेटल हैं।

प्रश्न (b): जिस कॉलम में फ्लोरीन है, उस कॉलम के अन्य तत्वों में कौन सा गुण समान है?
?‍♂️उत्तर – इस ग्रुप के सभी तत्व आसानी से 1 इलेक्ट्रॉन का ग्रहण करके कंपाउंड बना सकते हैं। इसलिए इस ग्रुप के सभी तत्व अत्यधिक इलेक्ट्रोनेगेटिव हैं और अत्यधिक प्रतिक्रियाशील हैं।

प्रश्न 5: एक परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक कंफिगरेशन 2, 8, 7 है

प्रश्न (a): इस तत्व की परमाणु संख्या क्या है?
?‍♂️उत्तर – इस तत्व की परमाणु संख्या = 2 + 8 + 7 = 17

प्रश्न (b): यह तत्व इनमें से किस तत्व जैसा रासायनिक गुण दिखायेगा? (एटमिक नम्बर कोष्ठ में दिये गये हैं।) [N(7), F(9), P(15), Ar(18)]
?‍♂️उत्तर – यह रासायनिक गुण में फ्लोरीन (9): 2, 7 के समान होगा, क्योंकि फ्लोरीन की बाहरी कक्षा में भी 7 इलेक्ट्रॉन हैं।

प्रश्न 6: तीन तत्व A, B और C का स्थान पीरियॉडिक टेबल में नीचे दिखाया गया है

ग्रुप 16ग्रुप 17
A
BC

प्रश्न (a): बताएँ A एक धातु है या अधातु।

?‍♂️उत्तर – ग्रुप 17 के सभी तत्व हैलोजन हैं जो अधातु होते हैं, इसलिए A एक अधातु है।

प्रश्न (b): बताएँ कि A की तुलना में C कम प्रतिक्रियाशील है या अधिक?
?‍♂️उत्तर – जब हम किसी ग्रुप में नीचे जाते हैं तो इलेक्ट्रोनेगेटिविटी घटती है, इसलिए A की तुलना में C कम प्रतिक्रियाशील है।

प्रश्न (c): तत्व B की तुलना में C बड़ा होगा या छोटा?
?‍♂️उत्तर –जब किसी पीरियड में आगे बढ़ते हैं तो एटमिक रेडियस घटता है, इसलिये B की तुलना में C छोटा होगा।

प्रश्न (d): तत्व A किस प्रकार का आयन बनायेगा, धनायन या ऋनायन?

?‍♂️उत्तर –ऋणायन

प्रश्न 7: नाइट्रोजन (एटमिक नम्बर 7) और फॉस्फोरस (एटमिक नम्बर 15) ग्रुप 15 में आते हैं। इन तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक कंफिगरेशन लिखें। इनमें से कौन अधिक इलेक्ट्रोनेगेटिव होगा? क्यों?
?‍♂️उत्तर –N (7): 2, 5
P (15): 2, 8, 5
जब हम किसी ग्रुप में नीचे जाते हैं इलेक्ट्रोनेगेटिविटी घटती है, इसलिए नाइट्रोजन अधिक इलेक्ट्रोनेगेटिव होगा।

प्रश्न 8: किसी तत्व के इलेक्ट्रॉनिक कंफिगरेशन और उसकी मॉडर्न पीरियॉडिक टेबल में स्थिति में क्या रिश्ता है?
?‍♂️उत्तर – किसी तत्व के इलेक्ट्रॉनिक कंफिगरेशन और उसकी मॉडर्न पीरियॉडिक टेबल में स्थिति में निम्न रिश्ता है:
वैलेंस इलेक्ट्रॉन की संख्या उस तत्व के ग्रुप का नम्बर बताती है।
कक्षाओं की संख्या उस तत्व के पीरियड का नम्बर बताती है।

प्रश्न 9: मॉडर्न पीरियॉडिक टेबल में कैल्सियम (एटमिक नम्बर) के चारों ओर मौजूद तत्वों के एटमिक नम्बर 12, 19, 21 और 28 हैं। इनमें से किसके भौतिक और रासायनिक गुण कैल्सियम से मिलते हैं?
?‍♂️उत्तर – इन तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक कंफिगरेशन निम्नलिखित हैं:
Ca (20): 2, 8, 8, 2
12: 2, 8, 2
19: 2, 8, 8, 1
21: 2, 8, 8, 3
38: 2, 8, 8, 18, 2
इनमें से 12 और 38 एटमिक नम्बर वाले तत्वों के वैलेंस इलेक्ट्रॉन की संख्या 2 है, जो कैल्सियम के समान है। इसलिये ये दोनों तत्व कैल्सियम के समान भौतिक और रासायनिक गुण दिखाएँगे।

प्रश्न 10: मेंडेलीव के पीरियॉडिक टेबल और मॉडर्न पीरियॉडिक टेबल की तुलना करें।
?‍♂️उत्तर –

मेंडेलीव का पीरियॉडिक टेबलमॉडर्न पीरियॉडिक टेबल
तत्वों को उनके एटमिक मास के बढ़ते क्रम में लगाया गया है।तत्वों को उनके एटमिक नम्बर के बढ़ते क्रम में लगाया गया है।
इसमें 8 ग्रुप हैं।इसमें 18 ग्रुप हैं।
ग्रुप को सब-ग्रुप में बाँटा गया है।ग्रुप को सब-ग्रुप में नहीं बाँटा गया है।
हाइड्रोजन के स्थान के बारे में दुविधा है।हाइड्रोजन के स्थान के बारे में कोई दुविधा नहीं है।
आइसोटोप के लिये कोई स्थान नहीं है।आइसोटोप का स्थान स्पष्ट है।

NCERT Solution Class 10th विज्ञान Question Answer in Hindi

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here