NCERT Solutions Class 10th Geography Chapter – 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ (Lifelines of National Economy) Question & Answer in hindi

Class 10th Geography Chapter - 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ (Lifelines of National Economy) Question & Answer in hindi
Last Doubt

NCERT Solutions Class 10th Social Science Geography Chapter – 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ (Lifelines of National Economy)

Text BookNCERT
Class  10th
Subject  Social Science (भूगोल)
ChapterChapter – 7
Chapter Nameराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ
CategoryClass 10th Social Science Geography Question & Answer in hindi
Medium Hindi
SourceLast Doubt
राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं प्रश्न उत्तर, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं PDF, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं Notes, कक्षा 10 भूगोल अध्याय 7 नोट्स, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में उद्योगों का योगदान लिखिए, हिंदी में कक्षा 10 भूगोल अध्याय 7 question and answer, परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं?, हिंदी में कक्षा 10 भूगोल अध्याय 7 पीडीएफ, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा’ शीर्षक का क्या महत्व है?, देश की जीवन रेखा कौन सी है?, भारतीय अर्थव्यवस्था की जीवन शक्ति कैसे बढ़ी है?, अर्थव्यवस्था के 3 मुख्य क्षेत्र कौन से हैं?, व्यवस्था में नंबर 1 कौन सा देश है?, मान में भारत की अर्थव्यवस्था क्या है?, व्यवस्था को कितने भागों में बांटा गया है?, व्यवस्था के 4 क्षेत्र कौन से हैं?, प्रकार के उद्योग कौन से हैं, जीडीपी का दूसरा नाम क्या है?, जी डी पी का पूरा नाम क्या है?, जीडीपी का मतलब क्या है?, हमारे देश की जीडीपी कितनी है?, वर्तमान में प्रति व्यक्ति आय कितनी है?, जीडीपी कितने प्रकार के होते हैं?, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं क्या है?, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा क्या है और क्यों?, हमारे राष्ट्र और इसकी आधुनिक अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं क्या हैं?, भारत की जीवन रेखाएं क्या हैं?, भारत की रेखाएं कितनी है?, जीवन रेखा क्या दर्शाती है?, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा’, शीर्षक का क्या महत्व है?, देश की जीवन रेखा कौन सी है?, सरल रेखा क्या दर्शाती है?, रेखा से आप क्या समझते हो?, आर्थिक विकास का जीवन रेखा कौन है?, हमारे देश की अर्थव्यवस्था को संचालित करने के दो मुख्य साधन कौन कौन से हैं?, भारतीय अर्थव्यवस्था में परिवहन का मुख्य साधन क्या है?, जीवन रेखा कहाँ से शुरू होती है?, दो मुखी जीवन रेखा का क्या मतलब होता है?, रेखा कितनी तरह की होती है? आदि के प्रश्न-उत्तर को हल करेंगे।

NCERT Solutions Class 10th Social Science Geography Chapter – 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ (Lifelines of National Economy)

Chapter – 7

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न – उत्तर

पाठ्यपुस्तक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. बहुवैकल्पिक प्रश्न
(i) निम्नलिखित में से कौन-से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी-पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं?


(क) मुंबई तथा नागपुर
(ख) मुंबई और कोलकाता
(ग) सिलचर तथा पोरबंदर
(घ) नागपुर तथा सिलिगुड़ी

उत्तर – (ग) सिलचर तथा पोरबंदर

(ii) निम्नलिखित में से परिवहन का कौन-सा साधन वहनांतरण हानियों तथा देरी को घटाता है?

(क) रेल परिवहन
(ख) पाइप लाइन
(ग) सड़क परिवहन
(घ) जल परिवहन

उत्तर – (ख) पाइप लाइन

(iii) निम्न में से कौन-सा राज्य हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर पाइप लाइन से नहीं जुड़ा है?

(क) मध्य प्रदेश
(ख) गुजरात
(ग) महाराष्ट्र
(घ) उत्तर प्रदेश

उत्तर – (ग) महाराष्ट्र

(iv) इनमें से कौन-सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अंत:स्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण सुरक्षित है?

(क) चेन्नई
(ख) तूतीकोरिन
(ग) पारादीप
(घ) विशाखापट्टनम

उत्तर – (घ) विशाखापट्टनम

(V) निम्न में से कौन-सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है?

(क) पाइप लाइन
(ख) सड़क परिवहन
(ग) रेल परिवहन
(घ) वायु परिवहन

उत्तर – (ग) रेल परिवहन

(Vi) निम्न से कौन-सा शब्द दो या अधिक देशों के व्यापार को दर्शाता है?

(क) आंतरिक व्यापार
(ख) बाहरी व्यापार
(ग) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
(घ) स्थानीय व्यापार

उत्तर – (ग) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
(i) सड़क परिवहन के तीन गुण बताएँ।
उत्तर – सड़क परिवहन के तीन गुण निम्नलिखित हैं:

रेल की तुलना में सड़कें बनाने की लागत कम पड़ती है।
सड़कें ऊबड़-खाबड़ और विछिन्न भूभागों पर भी बनाई जा सकती हैं।
सड़कों के कारण घर-घर तक सामान और सेवाएँ पहुँचाना संभव हो पाता है।

(ii) रेल परिवहन कहाँ पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है तथा क्यों?
उत्तर – रेल परिवहन उत्तरी मैदानों में अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है क्योंकि इसके विस्तृत समतल भूमि, सघन जनसंख्या घनत्व, संपन्न कृषि व प्रचुर संसाधनों के कारण रेल परिवहन के विकास व वृद्धि में सहायक रहे हैं।

(iii) सीमांत सड़कों का महत्व बताएँ
उत्तर – भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों के दुर्गम इलाकों को जोड़ने में सीमांत सड़के अहम भूमिका निभाती हैं। सीमांत सड़कों का सामरिक महत्व भी होता है क्योंकि इनके द्वारा सैनिकों और आयुधों को जरूरत पड़ने पर सीमा तक पहुँचाया जाता है।

(iv) व्यापार से आप क्या समझते हैं ? स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर – राज्यों व देशों में व्यक्तियों के बीच वस्तुओं का आदान-प्रदान व्यापार कहलाता है। दो देशों के बीच के व्यापार को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कहलाता है जबकि स्थानीय व्यापार एक ही देश के भीतर शहरों, कस्बों, तथा गांवों के बीच होता है।
प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए।
(i) परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की अर्थव्यवस्था की जीवन-रेखा क्यों कहे जाते हैं?

उत्तर – परिवहन अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। परिवहन के कारण ही कच्चा माल कारखानों तक पहुँच पाता है और उत्पाद ग्राहकों तक पहुँच पाते हैं। किसी भी देश के विकास की दर वहाँ उत्पादित होने वाली वस्तुओं और सेवाओं तथा एक कोने से दूसरे कोने तक उनके आवगमन पर निर्भर करती है। इसलिए तेज विकास के लिए कुशल परिवहन अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है।
• इसके अलावा, संचार की सहूलियत; जैसे टेलिफोन और इंटरनेट; से सूचना का आदान प्रदान सहजता से होता है।
• स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार ने भारत की अर्थव्यवस्था को जीवंत बना दिया है। इससे हमारा जीवन और भी सुखमय हो गया है और इससे जिंदगी जीने के लिये जरूरी सुख सुविधाओं का विकास हुआ है।
• इन्हीं कारणों से परिवहन तथा संचार के साधन को किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था कहा जाता है।

(ii) पिछले पंद्रह वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रवृत्ति पर एक लेख लिखें।
उत्तर –
पिछले पंद्रह वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में निम्न बदलाव आए हैं –
• एक समूह के रूप में भारी वस्तुओं के आयात में वृद्धि हुई है और यह कुल आयात का 39.09% हो गया है। इसमें उर्वरक (67.01%), अनाज (25.23%), खाद्य तेल (7.94%) और छपाई मशीनें (5.51%) शामिल हैं।
• पिछले पंद्रह वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भारी बदलाव हुए हैं। वस्तुओं के आदान प्रदान के मुकाबले सूचना और ज्ञान का आदान प्रदान बढ़ा है।
• अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत सॉफ्टवेअर की एक महाशक्ति के रूप में उभरा है और सूचना प्रौदिकी के निर्यात से विदेशी मुद्रा की आमदनी भी बढ़ी है।
NCERT Solution Class 10th भूगोल Question Answer in Hindi
Chapter – 1 संसाधन एवं विकास
Chapter – 2 वन और वन्य जीव संसाधन
Chapter – 3 जल संसाधन
Chapter – 4 कृषि
Chapter – 5 खनिज और ऊर्जा संसाधन
Chapter – 6 विनिर्माण
Chapter – 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ
NCERT Solution Class 10th भूगोल Notes in Hindi
Chapter – 1 संसाधन एवं विकास
Chapter – 2 वन और वन्य जीव संसाधन
Chapter – 3 जल संसाधन
Chapter – 4 कृषि
Chapter – 5 खनिज और ऊर्जा संसाधन
Chapter – 6 विनिर्माण उद्योग
Chapter – 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ
NCERT Solution Class 10th Geography MCQ in Hindi
Chapter – 1 संसाधन एवं विकास
Chapter – 2 वन और वन्य जीव संसाधन
Chapter – 3 जल संसाधन
Chapter – 4 कृषि
Chapter – 5 खनिज और ऊर्जा संसाधन
Chapter – 6 विनिर्माण उद्योग
Chapter – 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here