NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics Chapter- 3 लोकतंत्र और विविधता (democracy and diversity ) प्रश्न उत्तर

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics Chapter- 3 लोकतंत्र और विविधता (democracy and diversity )

Text BookNCERT
Class  10th
Subject  Social Science (Civics)
ChapterChapter – 3rd
Chapter Name लोकतंत्र और विविधता (democracy and diversity )
CategoryClass 10th Social Science Civics 
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics Chapter- 3 लोकतंत्र और विविधता (democracy and diversity )

?Chapter – 3?

✍लोकतंत्र और विविधता

?प्रश्न उत्तर

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 3) Question.1

प्रश्न. 1. सामाजिक विभाजनों की राजनीति के परिणाम तय करने वाले तीन कारकों की चर्चा करें।
?‍♂️उत्तर – सामाजिक विभाजनों की राजनीति के परिणाम तीन कारकों पर निर्भर करते हैं जो निम्नलिखित हैं:
• यह इस बात पर निर्भर करता है कि लोग अपनी सामाजिक पहचान को किस रूप में लेते हैं। यदि लोग अपने आप को विशिष्ट मानने लगते हैं तो ऐसे में सामाजिक विविधता को पचा पाना मुश्किल हो जाता है।
• राजनेता किसी समुदाय की मांगों को किस तरह से पेश करते हैं।
• किसी समुदाय की मांग पर सरकार की कैसी प्रतिक्रिया होती है। यदि किसी समुदाय की मांग को सही तरीके से माना जाता है तो इससे राजनीति सबल बनती है।

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 3) Question.2

प्रश्न .2. सामाजिक अंतर कब और कैसे सामाजिक विभाजनों का रूप ले लेते हैं?
?‍♂️उत्तर – जब सामाजिक अंतर से लोगों में विशेष होने की भावना भरने लगती है तो इससे सामाजिक विभाजन का जन्म होता है। भारत में पुराने समय से ही सभी संसाधनों पर ऊँची जाति के लोगों का नियंत्रण रहा है। इसके अलावा सवर्णों ने दलितों और पिछड़ी जाति के लोगों को आर्थिक विकास का फायदा उठाने से रोक कर रखा। इससे देश में सामाजिक विभाजन बढ़ता चला गया।

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 3) Question.3

प्रश्न .3.सामाजिक विभाजन किस तरह से राजनीति को प्रभावित करते हैं? दो उदाहरण भी दीजिए।
?‍♂️उत्तर – किसी भी देश की राजनीति वहाँ के सामाजिक विभाजन से अछूती नहीं रह सकती। राजनैतिक दल हमेशा ही किसी न किसी सामाजिक समुदाय का प्रतिनिधित्व करेंगे और उनकी आवाज को उठाएँगे। उदाहरण के लिए बहुजन समाज पार्टी को लीजिए। इस पार्टी के संस्थापकों ने दलितों के मुद्दों को उठाया और इस तरह से इस पार्टी का जन्म हुआ।

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 3) Question.4

प्रश्न. 4. …………….सामाजिक अंतर गहरे सामाजिक विभाजन और तनावों की स्थिति पैदा करते हैं। ………….सामाजिक अंतर सामान्य तौर पर टकराव की स्थिति तक नहीं जाते।
?‍♂️उत्तर –  सबको अलग करने वाला, सबको मिलाने वाला

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 3) Question.5

प्रश्न 5. सामाजिक विभाजनों को सँभालने के संदर्भ में इनमे से कौन सा बयान लोकतांत्रिक व्यवस्था पर लागू नहीं होता?
(क)लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते सामाजिक विभाजनों की छाया राजनीति पर भी पड़ती है।
(ख) लोकतंत्र में विभिन्न समुदायों के लिए शांतिपूर्ण ढ़ंग से अपनी शिकायतें जाहिर करना संभव है।
(ग) लोकतंत्र सामाजिक विभाजनों को हल करने का सबसे अच्छा तरीका है।
(घ) लोकतंत्र सामाजिक विभाजनों के आधार पर समाज को विखंडन की ओर ले जाता है।
?‍♂️उत्तर –  लोकतंत्र सामाजिक विभाजनों के आधार पर समाज को विखंडन की ओर ले जाता है।

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 3) Question.6

प्रश्न .6. निम्नलिखित तीन बयानों पर विचार करें:
(क)  जहाँ सामाजिक अंतर एक दूसरे से टकराते हैं वहाँ सामाजिक विभाजन होता है।
(ख) यह संभव है कि एक व्यक्ति की कई पहचान हो।
(ग)  सिर्फ भारत जैसे बड़े देशों में ही सामाजिक विभाजन होते हैं।

इन बयानों में से कौन-कौन से बयान सही हैं?
(क) अ, ब और स (ख) अ और ब (ग) ब और स (घ) सिर्फ स
?‍♂️उत्तर –(ख) अ और ब सही हैं।

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 3) Question.7

प्रश्न .7.निम्नलिखित बयानों को तार्किक क्रम से लगाएँ।
(अ) सामाजिक विभाजन की सारी राजनीतिक अभिव्यक्तियाँ खतरनाक ही हों यह जरूरी नहीं है।
(ब)  हर देश में किसी न किसी तरह के सामाजिक विभाजन रहते ही हैं।
(स) राजनीतिक दल सामाजिक विभाजन के आधार पर राजनीतिक समर्थन जुटाने का प्रयास करते हैं।
(द) कुछ सामाजिक अंतर सामाजिक विभाजनों का रूप ले सकते हैं।

(क) द, ब, स, अ (ख) द, ब, अ, से (ग) द, अ, स, ब (घ) अ, ब, स, द
?‍♂️उत्तर – (ख) द, ब, अ, स

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 3) Question.8

प्रश्न .8. निम्नलिखित में किस देश को धार्मिक और जातीय पहचान के आधार पर विखंडन का सामना करना पड़ा? (बेल्जियम, भारत, यूगोस्लाविया, नीदरलैंड)
?‍♂️उत्तर –  यूगोस्लाविया

NCERT Solutions Class 10th Social Science Civics (Chapter – 3) Question.9

प्रश्न .9.  मार्टिन लूथर किंग जूनियर के 1963 के प्रसिद्ध भाषण के निम्नलिखित अंश को पढ़ें। वे किस सामाजिक विभाजन की बात कर रहे हैं? उनकी उम्मीदें और आशंकाएँ क्या-क्या थीं? क्या आप उनके बयानों और मैक्सिको ओलंपिक की उस घटना में कोई संबंध देखते हैं जिसका जिक्र इस अध्याय में था?

“मेरा एक सपना है कि मेरे चार नन्हें बच्चे एक दिन ऐसे मुल्क में रहेंगे जहाँ उन्हें चमड़ी के रंग के आधार पर नहीं, बल्कि उनके चरित्र के असल गुणों के आधार पर परखा जाएगा। स्वतंत्रता को उसके असली रूप में आने दीजिए। स्वतंत्रता तभी कैद से बाहर आ पाएगी जब यह हर बस्ती, हर गाँव तक पहुँचेगी, हर राज्य और हर शहर में होगी और हम उस दिन को ला पाएँगे जब ईश्वर की सारी संतानें – अश्वेत, स्त्री-पुरुष, गोरे लोग, यहूदी तथा गैर-यहूदी, प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक – हाथ में हाथ डालेंगी और इस पुरानी नीग्रो प्रार्थना को गाएँगी – ‘मिली आजादी, मिली आजादी! प्रभु बलिहारी, मिली आजादी!’ मेरा एक सपना है कि एक दिन यह देश उठ खड़ा होगा और अपने वास्तविक स्वभाव के अनुरूप कहेगा, “हम इस स्पष्ट सत्य को मानते हैं कि सभी लोग समान हैं।“
?‍♂️उत्तर –  मार्टिन लूथर रंग के आधार पर होने वाले भेदभाव की बात कर रहे हैं। वह अश्वेत लोगों के खिलाफ पूर्वाग्रह के प्रति अपनी चिंता जता रहे हैं। वह ऐसे समाज की परिकल्पना करते हैं जहाँ सामाजिक विभाजन के आधार पर भेदभाव के लिए कोई जगह न हो। मैक्सिको ओलंपिक में अश्वेत द्वारा गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद ‘अश्वेत सलामी’ दी गई थी। जब टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस नाम के दो अश्वेत एथलीट मेडल पोडियम पर खड़े थे और अमरीका राष्ट्रगान बज रहा था तो दोनों अथलीटों ने काले दस्ताने पहन कर सलामी दी थी। इस घटना ने अश्वेतों की हक की लड़ाई को एक नई ताकत दी थी। यह सलामी एक तरह से रंगभेद के खिलाफ सलामी थी।

अतरिक्त प्रश्न उत्तर 

प्रश्न 1. एफ्रो अमेरिकन कौन हैं?

?‍♂️उत्तर – एफ्रो अमेरिकन वह अश्वेत लोग हैं जिनके पूर्वज औपनिवेशिक शासन में अमेरिका में गुलामों के रूप में लाए गए थे। वह सत्रहवीं से लेकर उन्नीसवीं सदी के बीच लाए गए थे। अधिकतर एफ्रो अमेरिकन लोग उत्तरी अमेरिका तथा कैरेबियन देशों में लाए गए थे।

प्रश्न 2. नागरिक अधिकार आंदोलन क्या था?

?‍♂️उत्तर – नागरिक अधिकार आंदोलन 1954 में मार्टिन लूथर किंग जूनियर द्वारा प्रजातीय भेदभाव के विरुद्ध चलाया गया था। अश्वेत लोगों के साथ प्रजातीय भेदभाव होता था। वह बहुत ही निर्धन थे तथा उन्हें कोई अधिकार प्राप्त नहीं थे। यहाँ तक कि उन्हें वोट देने का अधिकार भी प्राप्त नहीं था। इसलिए ही उन्होंने नस्ली भेदभाव के विरुद्ध अपनी आवाज़ उठाने के लिए तथा लोगों का ध्यान इस तरफ खींचने के लिए यह आंदोलन चलाया था।

प्रश्न 3. अश्वेत शक्ति आंदोलन क्या था?

?‍♂️उत्तर – अश्वेत शक्ति आंदोलन एक उग्र तथा जातीय भेदभाव के विरुद्ध आंदोलन था जोकि 1966 में अमेरिका में हिंसा की सहायता से, जातीय भेदभाव खत्म करने के लिए चलाया गया था। 1975 में यह आंदोलन खत्म हुआ था। यह अमेरिका में से जातीय भेदभाव खत्म करने के लिए हिंसा का प्रयोग करने के भी पक्ष में था।

प्रश्न 4. किस प्रकार 1968 के ओलंपिक में दो अमेरिकी खिलाड़ियों ने जातीय भेदभाव के विरुद्ध अपना गुस्सा दिखाया?

?‍♂️उत्तर – दो अमेरिकी खिलाड़ियों टामी स्मिथ तथा जॉन कार्लेस, जिन्होंने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण तथा कांस्य का पदक जीता था, अमेरिकी राष्ट्रीय गान के समय अपनी बंद मुट्ठियों को हवा में रखे हुए तथा सिर नीचे किए हुए खड़े रहे। उन्होंने सिर्फ मोज़े पहने हुए थे : तथा बिना जूतों के पदक ग्रहण किए ताकि जातीय भेदभाव के विरुद्ध गुस्सा दिखाया जा सके।

प्रश्न 5. सामाजिक अंतर का क्या अर्थ है?

?‍♂️उत्तर – सामाजिक अंतर वह स्थितियाँ हैं जिनमें जनता के साथ आर्थिक, जातीय तथा सामाजिक असमानता के आधार पर भेदभाव किया जाता है। इससे ही सामाजिक विविधता सामने आती है तथा सामाजिक विविधता अलग-अलग समाजों में अलग-अलग होती है।

प्रश्न 6. सामाजिक विभाजन से आप क्या समझते हैं ?

?‍♂️उत्तर – सामाजिक विभाजन का अर्थ है समाज का सामाजिक अंतरों के आधार पर विभाजन। यह प्रादेशिक तथा भाषायी विविधता को भी दर्शाते हैं।

प्रश्न 7. अमेरिकी समाज में दो सामाजिक विभाजन कौन-से हैं?

?‍♂️उत्तर – अमेरिका में समाज दो सामाजिक विभाजनों में विभाजित है। पहले हैं श्वेत अमेरिकी तथा दूसरे हैं अफ्रीकी अमेरिकी या काले अमेरिकी जिन्हें सत्रहवीं से उन्नीसवीं शताब्दी के बीच अमेरिका में गुलाम बनाकर लाया गया था।

प्रश्न 8. उत्तरी आयरलैंड के प्रमुख जातीय समूहों के नाम बताएँ।

?‍♂️उत्तर – उत्तरी आयरलैंड के 44 प्रतिशत लोग रोमन कैथोलिक हैं तथा 53 प्रतिशत लोग प्रोटेस्टेंट हैं। प्रश्न 10. यूगोस्लाविया में कौन-से धार्मिक जातीय समूह रहते हैं? उत्तर कैथोलिक, मुस्लिम तथा रूढ़िवादी ईसाई लोग यूगोस्लाविया के धार्मिक जातीय समूह हैं।

प्रश्न 9. मेक्सिको में ओलंपिक खेलों का आयोजन कब हुआ?

?‍♂️उत्तर – मेक्सिको में ओलंपिक खेलों का आयोजन 1968 में हुआ।

प्रश्न 10. सिविल राईट मूवमेंट (नागरिक अधिकार आंदोलन) की शुरुआत क्यों हुई थी?

?‍♂️उत्तर –  अमेरिका में अफ्रीकी-अमेरिकन लोगों के साथ होने वाले भेद-भाव को खत्म करने के लिए इस आंदोलन की शुरुआत हुई।

प्रश्न 11. अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन कब तक चला?

?‍♂️उत्तर – अमेरिका में चला नागरिक अधिकार आंदोलन 1954 में शुरू हुआ और 1968 तक चला।

प्रश्न 12. अमेरिकी समाज के दो विभाजन कौन-कौन से थे?

?‍♂️उत्तर – (क) अश्वेत अमेरिकी समाज
(ख) श्वेत अमेरिकी समाज

प्रश्न 13. सामाजिक भिन्नता के दो आधार कौन-से हैं?

?‍♂️उत्तर – (क) जन्म आधारित
(ख) हमारी पसंद

प्रश्न 14. अमेरिका में नागरिक आंदोलन का नेतृत्व किस ने किया?

?‍♂️उत्तर – मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने अमेरिका में नागरिक आंदोलन का नेतृत्व किया।

प्रश्न 15. अल्पसंख्यक वर्ग का क्या अर्थ है ?

?‍♂️उत्तर – समाज का वह वर्ग जिसकी संख्या देश की आधी जनसंख्या से भी कम हो उन्हें अल्पसंख्यक कहते हैं।

NCERT Solution Class 10th राजनीतिक शास्त्र Question Answer in Hindi