NCERT Solution Class 9th Science Chapter – 3 परमाणु एवं अणु (Atoms and Molecules) Question & Answer in Hindi

NCERT Solution Class 9th Science Chapter – 3 परमाणु एवं अणु (Atoms and Molecules)

TextbookNCERT
Class9th
Subjectविज्ञान (Science)
Chapter3rd
Chapter Nameपरमाणु एवं अणु (Atoms and Molecules)
CategoryClass 9th विज्ञान (Science)
Medium Hindi
Source Last Doubt

 NCERT Solution Class 9th Science Chapter – 3 परमाणु एवं अणु (Atoms and Molecules)

Chapter – 3

परमाणु एवं अणु

प्रश्न – उत्तर 

Page No. 30

प्रश्न 1. एक अभिक्रिया में 5.3g सोडियम कार्बोनेट एवं 6.0g एथेनॉइक अम्ल अभिकृत होते हैं। 2.2g कार्बन डाइऑक्साइड, 8.2g सोडियम एथेनॉएट एवं 0.9g जल उत्पाद के रूप में प्राप्त होते हैं। इस अभिक्रिया द्वारा दिखाइए कि यह परीक्षण द्रव्यमान संरक्षण के अनुरूप है।
सोडियम कार्बोनेट + एथेनॉइक अम्ल → सोडियम एथेनॉएट + कार्बन डाइऑक्साइड + जल
उत्तर – अभिकारकों का द्रव्यमान = सोडियम कार्बोनेट का द्रव्यमान + एथानोइक अम्ल विलयन का द्रव्यमान
= (4.2 + 10)g = 14.2 g
उत्पादों का द्रव्यमान = सोडियम एथेनॉएट + कार्बन डाइऑक्साइड
= (12 + 2.2)g = 14.2 g
अत: अभिकारकों का द्रव्यमान = उत्पादों का द्रव्यमान
अत: यह द्रव्यमान के संरक्षण के नियम के साथ सहमति है

प्रश्न 2. हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन द्रव्यमान के अनुसार 1:8 के अनुपात में संयोग करके जल निर्मित करते हैं 3 g हाइड्रोजन गैस के साथ पूर्ण रूप से संयोग करने के लिए कितने ऑक्सीजन गैस के द्रव्यमान की आवश्यकता होगी?
उत्तर –
हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के द्रव्यमान में अनुपात = 1 : 8
1g हाइड्रोजन से सम्पूर्ण अभिक्रिया के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता = 8g
3g हाइड्रोजन से सम्पूर्ण अभिक्रिया के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता = 8 x 3 = 24g

प्रश्न 3. डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिग्रहित द्रव्यमान के संरक्षण के नियम का परिणाम है?
उत्तर –
डाल्टन के परमाणु सिद्धांत, ‘परमाणु अविभाज्य सूक्ष्मतम कण होते हैं जो रासायनिक अभिक्रिया में न तो सृजित होते हैं न ही उनका विनाश होता है’ द्रव्यमान के संरक्षण के नियम का परिणाम है।

प्रश्न 4. डॉल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिग्रहित निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है?
उत्तर –
किसी भी यौगिक के परमाणुओं की सापेक्ष संख्या और प्रकार निश्चित होते हैं। डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का यह निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है।

Page No. 34

प्रश्न 1. परमाणु द्रव्यमान इकाई को परिभाषित कीजिए।
उत्तर –
एक परमाणु इकाई द्रव्यमान वह इकाई द्रव्यमान है जो कार्बन-12 के एक परमाणु के द्रव्यमान के 1/12 भाग के बराबर होता है।

प्रश्न 2. एक परमाणु को आँखों द्वारा देखना क्यों संभव नहीं होता ?
उत्तर –
एक परमाणु का आकार इतना सूक्ष्म है कि इसे आँखों द्वारा देखना संभव नहीं होता है साथ ही, किसी तत्व के परमाणु स्वतंत्र रूप से विद्यमान नहीं होते है।

Page No. 38

प्रश्न 1. निम्न के सूत्र लिखिए।

(i) सोडियम ऑक्साइड
उत्तर – सोडियम ऑक्साइड = Na2O

(ii) ऐलुमिनियम क्लोराइड
उत्तर – ऐलुमिनियम क्लोराइड = AlCl3

(iii) सोडियम सल्फाइड
उत्तर – सोडियम सल्फाइड = Na2S

(iv) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड
उत्तर – मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड = Mg(OH)2

प्रश्न 2. निम्नलिखित सूत्रों द्वारा प्रदर्शित यौगिकों के नाम लिखिए-

(i) Al2(SO4)3
उत्तर – Al2(SO4)3 → ऐलुमिनियम सल्फ़ेट

(ii) CaCl2
उत्तर – CaCl2 → कैल्शियम कलोराइड

(iii) K2SO4
उत्तर – K2SO4 → पोटैशियम सल्फ़ेट

(iv) KNO3
उत्तर – KNO3 → पोटैशियम नाइट्रेट

(v) CaCO3
उत्तर –CaCO3 → कैल्शियम कार्बोनेट

प्रश्न 3. रासायनिक सूत्र से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर – किसी पदार्थ के अणु को संकेत रूप में प्रदर्शित करना रासायनिक सूत्र कहलाता है। जैसे जल का अणु सूत्र H2O है। रासायनिक सूत्र को अणु सूत्र भी कहते हैं।

प्रश्न 4. निम्न में कितने परमाणु विद्यमान हैं?

(I) H2S अणु एवं
(Ii) (PO4)3– आयन?

उत्तर – (i) H2S अणु में, 3 परमाणु विद्यमान है 2 हाइड्रोजन तथा 1 सल्फर का
(ii) (PO4)3– आयन में, पाँच परमाणु विद्यमान है 1 फ़ॉसफोरस तथा 4 ऑक्सीजन का

Page No. 39

प्रश्न 1. निम्न यौगिकों के आण्विक द्रव्यमान का परिकलन कीजिए-
H2, O2, Cl2, CO2, CH4, C2H6, C2H4, NH3, CH3OH
उत्तर – H2 का आणविक द्रव्यमान = 2 × 1 = 2u
O2 का आणविक द्रव्यमान = 2 × 16 = 32u
Cl2 का आणविक द्रव्यमान = 2 × 35.5 = 71 u
CO2 का आणविक द्रव्यमान= 12 + 2 × 16 = 44 u
CH4 का आणविक द्रव्यमान = 12 + 4 × 1 = 16 u
C2H6 का आणविक द्रव्यमान = 2 × 12 + 6 × 1 = 30u
C2H4 का आणविक द्रव्यमान= 2 × 12 + 4 × 1 = 28u
NH3 का आणविक द्रव्यमान = 14 + 3 × 1 =17 u
CH3OH का आणविक द्रव्यमान = 12 + 4 × 1 + 16 = 32 u

प्रश्न 2. निम्न यौगिकों के सूत्र इकाई द्रव्यमान का परिकलन कीजिए:
ZnO, Na2O एवं K2CO3
दिया गया है:
Zn का परमाणु द्रव्यमान = 65u,
Na का परमाणु द्रव्यमान = 23u,
K का परमाणु द्रव्यमान = 39u,
C का परमाणु द्रव्यमान = 12u एवं
O का परमाणु द्रव्यमान = 16u हैl
उत्तर – (i) ZnO का सूत्र द्रव्यमान = (1 x 65 + 1 x 16)u
= (65 + 16)u = 81u

(ii) Na2O का सूत्र द्रव्यमान = (2 x 23 + 1 x 16)u
= (46 + 16)u = 62u

(iii) K2CO3 का सूत्र द्रव्यमान = (2 x 39 + 1 x 12 + 3 x 16)u
= (78 + 12 + 48)u = 138u

अभ्यास के प्रश्न उत्तर Page: 40 – 41

प्रश्न 1. 0.24 g ऑक्सीजन एवं बोरॉन युक्त यौगिक के नमूने में विश्लेषण द्वारा यह पाया गया कि उसमें 0.096 g बोरॉन एवं 0.144 g ऑक्सीजन है। उस यौगिक के प्रतिशत संघटन का भारात्मक रूप में परिकलन कीजिए।
उत्तर – 0.24g यौगिक में बोरॉन = 0.096g
100g यौगिक में बोरॉन = 0.09 × 100/0.24 = 40%
0.24 यौगिक में ऑक्सीजन = 0.144g
100g यौगिक में ऑक्सीजन = 0.144 × 100/0.24 = 60%
प्रश्न 2. 3.0 g कार्बन 8.00 g ऑक्सीजन में जलकर 11.00 g कार्बन डाइऑक्साइड निर्मित करता है। जब 3.00 g कार्बन को 50.00 g ऑक्सीजन में जलाएँगे तो कितने ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण होगा? आप का उत्तर रासायनिक संयोजन के किस नियम पर आधारित होगा?
उत्तर – क्योंकि 3.0g कार्बन 8.00g ऑक्सिजन में जलकर 11.00g (3.00 + 8.00)
कार्बन डाइऑक्साइड निर्मित करता है,
अत: 3.0g कार्बन को 50.00g ऑक्सीजन में जलाने पर (3.0 + 50.00) = 53g
कार्बन डाइऑक्साइड प्रप्त होगी , यह स्थिर अनुपात के नियम पर आधारित है
प्रश्न 3. बहुपरमाणुक आयन क्या होते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर – परमाणुओं के समूह जिन पर नेट आवेश विद्यमान हो उसे बहुपरमाणुक आयन कहते हैं। उदाहरण के लिए, नाइट्रेट (NO3–), हाइड्रॉक्साइड आयन (OH–)
प्रश्न 4. निम्नलिखित के रासायनिक सूत्र लिखिए :

(a) मैग्नीशियम क्लोराइड
उत्तर – मैग्नीशियम क्लोराइड – MgCl2

(b) कैल्सियम क्लोराइड
उत्तर – कैल्सियम क्लोराइड – CaCl2

(c) कॉपर नाइट्रेट
उत्तर – कॉपर नाइट्रेट – Cu(NO3)2

(d) ऐलुमिनियम क्लोराइड
उत्तर – ऐलुमिनियम क्लोराइड – AlCl3

(e) कैल्सियम कार्बोनेट
उत्तर – कैल्सियम कार्बोनेट – CaCO3
प्रश्न 5. निम्नलिखित यौगिकों में विद्यमान तत्वों का नाम दीजिए:
(a) बीझा हुआ चूना
(b) हाइड्रोजन ब्रोमाइड
(c) बेकिंग पाउडर (खाने वाला सोडा)
(d) पोटैशियम सल्फ़ेट
उत्तर –
यौगिकतत्वों के नाम
(a) बुझा हुआ चूना Ca(OH)2कैल्शियम, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन
(b) हाइड्रोजन ब्रोमाइड HBrहाइड्रोजन और ब्रोमीन
(c) बेकिंग पाउडर (खाने वाला सोडा) NaHCO3सोडियम, कार्बन और हाइड्रोजन
(d) पोटैशियम सल्फेट K2SO4पोटेशियम, सल्फर और ऑक्सीजन
प्रश्न 6. निम्नलिखित पदार्थों के मोलर द्रव्यमान का परिकलन कीजिए-
(a) एथाइन, C2H2
उत्तर – एथाइन, C2H2 = 2 x 12 + 2 x 1 = 26 u

(b) सल्फ़र अणु, S8
उत्तर – सल्फ़र अणु,, S8 = 8 x 32 = 256 u

(c) फॉस्फोरस अणु, P4 (फॉस्फोरस का परमाणु द्रव्यमान = 31)
उत्तर – फॉस्फोरस अणु, P4 (फॉस्फोरस का परमाणु द्रव्यमान = 31) = 4 x 31 = 124 u

(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, HCl
उत्तर – हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, HCl = 1 x 1 + 1 x 35.5 = 36.5 u

(e) नाइट्रिक अम्ल, HNO3
उत्तर – नाइट्रिक अम्ल, HNO3 = 1 x 1 + 1 x 14 + 3 x 16 = 63 u 

NCERT Solution Class 9th विज्ञान Question Answer in Hindi

Chapter – 1 हमारे आस-पास के पदार्थ
Chapter – 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं
Chapter – 3 परमाणु एवं अणु
Chapter – 4 परमाणु की संरचना
Chapter – 5 जीवन की मौलिक इकाई
Chapter – 6 ऊतक
Chapter – 7 गति
Chapter – 8 बल तथा गति के नियम
Chapter – 9 गुरुत्वाकर्षण
Chapter – 10 कार्य तथा ऊर्जा
Chapter – 11 ध्वनि
Chapter – 12 खाद्य संसाधनों में सुधार

NCERT Solution Class 9th विज्ञान MCQ in Hindi

Chapter – 1 हमारे आस-पास के पदार्थ
Chapter – 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं
Chapter – 3 परमाणु एवं अणु
Chapter – 4 परमाणु की संरचना
Chapter – 5 जीवन की मौलिक इकाई
Chapter – 6 ऊतक
Chapter – 7 गति
Chapter – 8 बल तथा गति के नियम
Chapter – 9 गुरुत्वाकर्षण
Chapter – 10 कार्य तथा ऊर्जा
Chapter – 11 ध्वनि
Chapter – 12 खाद्य संसाधनों में सुधार

NCERT Solution Class 9th विज्ञान Notes in Hindi

Chapter – 1 हमारे आस-पास के पदार्थ
Chapter – 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं
Chapter – 3 परमाणु एवं अणु
Chapter – 4 परमाणु की संरचना
Chapter – 5 जीवन की मौलिक इकाई
Chapter – 6 ऊतक
Chapter – 7 गति
Chapter – 8 बल तथा गति के नियम
Chapter – 9 गुरुत्वाकर्षण
Chapter – 10 कार्य तथा ऊर्जा
Chapter – 11 ध्वनि
Chapter – 12 खाद्य संसाधनों में सुधार

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here