NCERT Solution Class 9th Science Chapter – 1 हमारे आस-पास के पदार्थ (Matter in Our Surroundings) Question & Answer In Hindi

NCERT Solution Class 9th Science Chapter – 1 हमारे आस-पास के पदार्थ (Matter in Our Surroundings)

TextbookNCERT
Class9th
Subjectविज्ञान (Science)
Chapter1st
Chapter Nameहमारे आस-पास के पदार्थ (Matter in Our Surroundings)
CategoryClass 9th विज्ञान (Science)
MediumHindi
SourceLast Doubt
NCERT Solution Class 9th Science Chapter – 1 हमारे आस-पास के पदार्थ (Matter in Our Surroundings) Question & Answer In Hindi जिसमे हम जो विद्यार्थी 9वीं कक्षा में पढ़ रहे है।, उन सब का सपना होता है। कि वे अच्छे अंक से पास हो, ताकि उन्हें आगे दसवीं में एडमिशन लेने में कोई दिक्कत न आए जो विद्यार्थी 9th क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है। आदि के बारे में पढ़ेंगे  साथ-साथ हम NCERT Solution Class 9th Science Chapter – 1 हमारे आस-पास के पदार्थ (Matter in Our Surroundings) Question & Answer In Hindi करेंगे 

NCERT Solution Class 9th Science Chapter – 1 हमारे आस-पास के पदार्थ (Matter in Our Surroundings)

Page No. 4

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन पदार्थ हैं?
कुर्सी, वायु, स्नेह, गंध, घृणा, बादाम, विचार, शीत, शीतल पेय, इत्र की सुगंध
उत्तर – कुर्सी, वायु, बादाम और शीतल पेय पदार्थ हैं क्योंकि इन का द्रव्यमान होता है और ये स्थान घेरते हैं।

प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रेक्षण के कारण बताएँ? गर्मा-गरम खाने की गंध कई मीटर दूर से आपके पास पहुंच जाती है, लेकिन ठंडे खाने की महक लेने के लिए आपको उसके पास जाना पड़ता है।
उत्तर –
 गर्मागरम खाने के कणों का तापमान अधिक होने के कारण इसकी गतिज ऊर्जा बहुत अधिक बढ़ जाती है। अधिक गतिज उर्जा होने के कारण भोजन के सुगंध के कण हवा के कणों के साथ मिलकर कम समय में ज्यादा दूरी तक पहुँच जाते हैं। जबकि ठंडे खाने का उष्मा नगण्य होने के कारण उससे निकलने वाली खुशबू के कणों में गतिज उर्जा बहुत ही कम होती है, तथा वे अधिक दूर तक नहीं पहुँच पाते हैं।

प्रश्न 3. स्वीमिंग पूल में गोताखोर पानी काट पाता है। इससे पदार्थ का कौन-सा गुण प्रेक्षित होता है?
उत्तर –
यह इसलिए हो पाता है क्योंकि पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता हैं। यदि पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान नहीं होता तो गोताखोर पानी को नहीं काट पाता । द्रव के कणों के बीच में आकर्षण बल ठोस की तुलना में कम होता है। इसलिए स्वीमिंग पुल में गोताखोर पानी को आसानी से काट पाता है।

प्रश्न 4. पदार्थ के कणों की क्या विशेषताएं होती हैं?
उत्तर –
प्रत्येक पदार्थ कणों के मिलने से बनता है। प्रत्येक पदार्थ के कण बहुत छोटे होते हैं इतने छोटे कि उन की छोटे आकार की हम कल्पना भी नहीं कर सकते। उनकी विशेषताएं निम्नलिखित हैं –
(1) पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है।
(2) तापमान बढ़ाने से कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है।
(3) पदार्थ के कण एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं। यह आकर्षण बल अलग-अलग पदार्थों में अलग-अलग होता है।
(4) पदार्थ के कण स्वयं अंत:मिश्रित हो जाते हैं।
(5) पदार्थ के कण निरंतर गतिशील होते हैं। उनमें गतिज ऊर्जा होती है।

Page No. 6

प्रश्न 1. किसी तत्व के द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन को घनत्व कहते हैं। (घनत्व = द्रव्यमान/आयतन) बढ़ते हुए घनत्व के क्रम में निम्नलिखित को व्यवस्थित करें : वायु, चिमनी का धुआं, शहद, जल, चॉक, रूई और लोहा।
उत्तर – चिमनी का धुआं, वायु, रूई, जल, शहद, चॉक, लोहा।

प्रश्न 2. (A) पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों में होने वाले अंतर को सारणीबद्ध कीजिए।
(B) निम्नलिखित पर टिप्पणी कीजिए- दृढ़ता, संपीड्यता, तरलता, बर्तन में गैस का भरना, आकार, गतिज ऊर्जा एवं घनत्व
उत्तर – (A) –

ठोसद्रवगैस
ठोसों का निश्चित आकार तथा निश्चित आयतन होता है।द्रवों का आयतन निश्चित होता है परंतु उनका आकार निश्चित नहीं होता है।गैसों का न तो निश्चित आकार होता है और न निश्चित आयतन।
 ठोसों को अधिक दबाया नहीं जा सकता है।द्रवों को अधिक नहीं दबाया जा सकता है।गैसों को आसानी से दबाया जा सकता है।
अणुओं की गतिज ऊर्जा ठोसों में न्यूनतम होती है।अणुओं की गतिज ऊर्जा द्रवों में अधिक होती है।अणुओं की गतिज ऊर्जा गैसों में अधिकतम होता है।

उत्तर – (B) –
1. दृढ़ता – पदार्थ का वह गुण, जिससे उसके आकार में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
2. संपीड्यता – यह पदार्थ का वह गुण है जिससे बल लगाए जाने पर उसके आयतन में परिवर्तन होता है।
3. तरलता – यह पदार्थ के बहाव की क्षमता है।
4. बर्तन – में गैस का भरना- बर्तन में गैस भरने पर यह उसी का आकार ले लेता है।
5. आकार – स्पष्ट सीमाएँ होती हैं|
6. गतिज ऊर्जा – पदार्थ के कणों के निरंतर गतिशील होने के कारण इनमें गतिज ऊर्जा होती हैं।
7. घनत्व – घनत्व = पदार्थ का द्रव्यमान / पदार्थ का आयतन
8. ठोसों का घनत्व उच्च – द्रवों का कम तथा गैसों का घनत्व सबसे कम होता है।

प्रश्न 3. कारण बताएँ

(A) गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है, जिसमें इसे रखते हैं।
उत्तर –
 गैस में कणों की स्थिति बहुत ढीली होती है और उनके बीच रिक्त स्थान बहुत अधिक होते हैं। उन में आकर्षण बल न के समान होता है और वे तीव्र गति से सभी दिशाओं में इधर-उधर गति कर सकते हैं। इनका निश्चित आयतन भी नहीं होता इसलिए गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है, जिस में इसे रखा जाता है।

(B) गैस बर्तन की दीवारों पर दबाव डालती है।
उत्तर – गैस के कण तेज गति से सभी दिशाओं में इधर उधर भागते है। जिसके कारण वे एक दूसरे से टकराते है और बर्तन की दीवारों से और ज्यादा बल से टकराते है। इसलिए गैस बर्तन की दीवारों पर दबाव डालती है।

(C) लकड़ी की मेज ठोस कहलाती है।
उत्तर – एक लकड़ी की मेज का एक निश्चित आकार तथा आयतन होता है, जो कि ठोस पदार्थ का विशेष गुण है। अत: लकड़ी की मेज ठोस कहलाती है।

(D) हवा में हम आसानी से अपना हाथ चला सकते हैं लेकिन एक ठोस लकड़ी के टुकड़े में हाथ चलाने के लिए हमें कराटे में दक्ष होना पड़ेगा।
उत्तर – हवा एक गैस है, जिसके कारण हवा के कणों के बीच आकर्षण बल नगण्य होता है, जिसके कारण गैस के कण आपस में जुड़े नहीं रहते हैं। जबकि ठोस के कणों के बीच आकर्षण बल अधिकतम होता है, जिसके कारण ठोस के कण आपस में अत्यधिक मजबूती से जुड़े तथा संपीड़ित होते हैं। यही कारण है कि हवा में हम आसानी से अपना हाथ चला सकते हैं, लेकिन एक ठोस लकड़ी के टुकड़े में हाथ चलाने के लिए हमें कराटे में दक्ष होना पड़ेगा।

प्रश्न 4. सामान्यतया ठोस पदार्थ की अपेक्षा द्रवों का घनत्व कम होता है। लेकिन आपने बर्फ के टुकड़े को पानी में तैरते हुए देखा होगा। पता लगाइए, ऐसा क्यों होता है ?
उत्तर – बर्फ जो ठोस होता है तथा जल के अणुओं के बीच रिक्त स्थान होता है, जिसके कारण पानी की तुलना में बर्फ हल्का होता है। यही कारण है कि बर्फ का टुकड़ा जल में तैरता है।

Page No. 9

प्रश्न 1 . निम्नलिखित तापमान को सेल्सियस में बदलें।

(A) 300 K 
उत्तर –
(A) 300 K = (300 – 273)°C
= 27 °C

(B) 573 K.
उत्तर –
 573 K = (573 – 273)°C
= 300 °C

प्रश्न 2. निम्नलिखित तापमान पर पानी की भौतिक अवस्था क्या होगी?

(A) 250 °C
उत्तर –
250 oC पर जल की भौतिक अवस्था जल-वाष्प की होगी।

(B) 100 °C ?
उत्तर –
100 oC पर जल की भौतिक अवस्था उबलते जल की होगी।

प्रश्न 3. किसी भी पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान तापमान स्थिर क्यों रहता है?
उत्तर –
किसी भी पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान तापमान स्थिर रहता हैं क्योंकि दी गई उष्मीय ऊर्जा का उपयोग पदार्थ की अवस्था को बदलने में होता है।

प्रश्न 4. वायुमंडलीय गैसों को द्रव में परिवर्तन करने के लिए कोई विधि सुझाइए।
उत्तर –
वायुमंडलीय गैसों को किसी बंद बर्तन में बंद करके और दाब बढ़ा कर तथा तापमान कम कर के द्रव में बदला जा सकता है।

Page No. 11

प्रश्न 1. गर्म, शुष्क दिन में कूलर अधिक ठंडा क्यों करता है?
उत्तर –
कूलर अपने आस-पास की नमी को बढ़ा देता है। वायु में उपस्थित जल के कणों का आस-पास के ऊष्मा से वाष्पीकरण होता है। गर्म, शुष्क दिन में वातावरण में नमी का स्तर बहुत कम होता है, जिसके कारण वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है। वाष्पीकरण की तीव्र दर के कारण कूलर अच्छी तरह काम करता है। इसलिए गर्म, शुष्क दिन में कूलर अधिक ठंडा करता है।

प्रश्न 2. गर्मियों में घड़े का जल ठंडा क्यों होता है?
उत्तर –
घड़ों में छोटे-छोटे रंध्र होते हैं। जिन से घड़ों में भरा पानी रिसता रहता है। बाहर रिसे हुए पानी का सतह क्षेत्र बढ़ जाता है जिसका तेज़ी से वाष्पण होता है। वाष्पण से ठंडक उत्पन्न होती है।

प्रश्न 3. एसीटोन/पेट्रोल या इत्र डालने पर हमारी हथेली ठंडी क्यों हो जाती है?
उत्तर –
एसीटोन/पेट्रोल या इत्र कम तापमान पर वाष्पीकृत हो जाते हैं। जब कोई एसीटोन/पेट्रोल या इत्र हथेली पर डालता है, तो इसके कण हथेली या उसके आस-पास से ऊर्जा प्राप्त कर लेते हैं तथा वाष्पीकृत हो जाते हैं, जिस से हथेली ठंडी हो जाती है।

प्रश्न 4. कप की अपेक्षा प्लेट से हम गर्म दूध या चाय जल्दी क्यों पी लेते हैं?
उत्तर –
प्लेट का सतह क्षेत्र कप की अपेक्षा अधिक होता है। सतही क्षेत्र बढ़ने पर वाष्पीकरण की दर भी बढ़ जाती है जिस कारण गर्म दूध या चाय जल्दी ठंडी हो जाती है और उसे जल्दी पी लेते हैं।

प्रश्न 5. गर्मियों में हमें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए?
उत्तर –
गर्मियों में हमें सूती कपड़े पहनने चाहिए क्योंकि यह पसीने का अच्छा अवशोषक होता है। सूती कपड़े में पसीना अवशोषित होकर वायुमंडल में आसानी से वाष्पीकृत हो जाता है। वाष्पीकरण की प्रसुप्त ऊष्मा के बराबर ऊष्मीय ऊर्जा हमारे शरीर से अवशोषित हो जाती है, जिससे शरीर शीतल हो जाता है।

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्नलिखित तापमान को सेल्सियस इकाई में परिवर्तित करें:

(a) 293K
उत्तर –
 293K
सेल्सियस ताप = केल्विन ताप – 273
= 293 – 273
= 20°C

(b) 470K
उत्तर –
 470K
सेल्सियस ताप = केल्विन ताप – 273
= 470 – 273
= 197°C

प्रश्न 2. निम्नलिखित तापमानों को केल्विन इकाई में परिवर्तित करें:

(a) 25°C
उत्तर –
25°C
केल्विन ताप = सेल्सियस ताप + 273
= 25 + 273 = 298K

(b) 373°C
उत्तर –
 373°C
केल्विन ताप = सेल्सियस ताप + 273
= 373 + 273
= 646K

प्रश्न 3. निम्नलिखित अवलोकनों हेतु कारण लिखें:

(a) नैफ्थलीन को रखा रहने देने पर यह समय के साथ कुछ भी ठोस पदार्थ छोड़े बिना अदृश्य हो जाती।
उत्तर –
 नैफ्थलीन को रखा रहने देने पर यह समय के साथ कुछ भी ठोस पदार्थ छोड़े बिना अदृश्य हो जाती, क्योंकि नैफ्थलीन एक ऊर्ध्वपातन सील पदार्थ है जिसका समय के साथ ऊर्ध्वपतन हो जाता है और यह सीधे ठोस अवस्था से गैसीय अवस्था में परिवर्तित हो जाता है।

(b) हमें इत्र की गंध बहुत दूर बैठे हुए भी पहुंच जाती है।
उत्तर –
 हमें इत्र की गंध बहुत दूर बैठे भी पहुंच जाती है क्योंकि इत्र का क्वथनांक बहुत कम होता है और इसमें वाष्पीकरण की दर बहुत अधिक होती है और यह आसानी से वायु में विसरित हो जाती है। अतः इसकी गन्ध बहुत दूर बैठे रहने पर भी हमारे पास पहुंच जाती है।

प्रश्न 4. निम्नलिखित पदार्थों को उनके कणों के बीच बढ़ते हुए आकर्षण के अनुसार व्यवस्थित करें-
(a) जल (b) चीनी (c) ऑक्सीजन
उत्तर – कणों के बीच बढ़ते हुए आकर्षण के अनुसार व्यवस्था-
ऑक्सीजन < जल < चीनी

प्रश्न 5. निम्नलिखित तापमानों पर जल की भौतिक अवस्था क्या है?

(a) 25°C
उत्तर –
 25°C पर जल की भौतिक अवस्था: द्रव

(b) 0°C
उत्तर –
 0°C पर जल की भौतिक अवस्था: ठोस

(c) 100°C
उत्तर –
 100°C पर जल की भौतिक अवस्था: गैस

प्रश्न 6. पुष्टि हेतु कारण दें-

(a) जल कमरे के ताप पर द्रव है।
उत्तर –
 जल कमरे के ताप पर द्रव है क्योंकि कणों के बीच आकर्षण बल कम होता है जिसके कारण इसमें बहने का गुण होता है और यह जिस बर्तन में डाला जाए उसी का आकर ग्रहण कर लेता है।

(b) लोहे की अलमारी कमरे के ताप पर ठोस है।
उत्तर –
 लोहे की अलमारी कमरे के ताप पर ठोस है क्योंकि इसके कणों के बीच आकर्षण बल अधिक होता है जिसके कारण इसमें दृढंता का गुण है तथा इसका आकर निश्चित होता है।

प्रश्न 7. 273K पर बर्फ को ठंडा करने पर तथा जल को इसी तापमान पर ठंडा करने पर शीतलता का प्रभाव अधिक क्यों होता है?
उत्तर –
 बर्फ की गुप्त ऊष्मा अधिक होने के कारण उसी तापमान पर जल की अपेक्षा अधिक शीतलता का प्रभाव देती है।

प्रश्न 8. उबलते हुए जल अथवा भाप में से जलने की तीव्रता किसमें अधिक महसूस होती है?
उत्तर –
 भाप में वाष्पन की गुप्त ऊष्मा अधिक होने के कारण उबलते जल की अपेक्षा जलने की तीव्रता अधिक महसूस होती है।

प्रश्न 9. निम्नलिखित चित्र के लिए A, B, C, D, E तथा F की अवस्था परिवर्तन को नामांकित करे

उत्तर –
A – पिघलना, यहाँ ठोस द्रव में परिवर्तित हो रहा है।
B – वाष्पीकरण, यहाँ द्रव गैस में परिवर्तित हो रहा है।
C – संघनन, द्रव गैस में परिवर्तित हो रहा है।
D – जमना, द्रव ठोस अवस्था में परिवर्तित हो रहा है।
E – ऊर्ध्वपातन, यहाँ ठोस द्रव में परिवर्तित हुए बिना ही सीधे गैसीय अवस्था में परिवर्तित हो रहा है।
F – ऊर्ध्वपातन, यहाँ गैस द्रव में परिवर्तित हुए बिना ही सीधे ठोस अवस्था में परिवर्तित हो रहा है।