NCERT Solution Class 8th Science Chapter – 8 कोशिका- संरचना एवं प्रकार्य (Cell- Structure and Functions) Question & Answer in Hindi

NCERT Solution Class 8th Science Chapter – 8 कोशिका- संरचना एवं प्रकार्य (Cell- Structure and Functions)

TextbookNCERT
Class 8th
Subject Science
Chapter8th
Chapter Nameकोशिका- संरचना एवं प्रकार्य
CategoryClass 8th Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt

यहाँ हम आप के लिए लाये है हिंदी में एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 Science पुस्तक के Chapter – 8 कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य का पूर्ण समाधान | कक्षा 8 के लिए ये एनसीईआरटी समाधान हिंदी माध्यम में पढ़ रहे छात्रों के लिए बहुत उपयोगी हैं।

NCERT Solution Class 8th Science Chapter – 8 कोशिका- संरचना एवं प्रकार्य (Cell- Structure and Functions)

Chapter – 8

कोशिका- संरचना एवं प्रकार्य

Notes

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न अभ्यास

प्रश्न 1. निम्न कथन सत्य (T) है या असत्य (F)।

(क) एककोशिक जीव में एक ही कोशिका होती है। (T/F)
(ख) पेशी कोशिका शाखान्वित होती है। (T/F)
(ग) किसी जीव की मूल संरचना अंग है। (T/F)
(घ) अमीबा की आकृति अनियमित होती है। (T/F)
उत्तर- (क) सत्य (T) (ख) असत्य (F) (ग) असत्य (F) (घ) सत्य (T)

प्रश्न 2. मानव तंत्रिका कोशिका का रेखाचित्र बनाइए। तंत्रिका कोशिकाओं द्वारा क्या कार्य किया जाता है ?

उत्तर-

Science

तंत्रिका कोशिका का कार्य-तंत्रिका कोशिका संदेश प्राप्त करके उनका स्थानांतरण करती है जिसके द्वारा यह शरीर में नियंत्रण एवं समन्वय का कार्य करती है।

प्रश्न 3. निम्न पर संक्षिप्त नोट लिखिए; (क) कोशिका द्रव्य (ख) कोशिका का केंद्रक।

उत्तर- (क) कोशिका द्रव्य- यह जैली जैसा गाढ़ा द्रव्य कोशिका झिल्ली के भीतर पाया जाता है। कई अंगक अथवा कोशिकांगरस में पाए जाते हैं। इसमें जल, चीनी, खनिज, लिपिड प्रोटीन आदि होते हैं।

(ख) कोशिका का केंद्रक-सभी यूकेरियोटिक कोशिकाओं में केंद्रक स्पष्ट रूप में पाया जाता है। इसके चार संघटक हैं

(क) केंद्रक झिल्ली-यह दो परत वाला आवरण केंद्रक द्रव्य जो परिबद्ध करता है। यह सरंध्र और परागम्य होती है। बाह्य परत पर राइबोसोम जुड़े होते हैं और जो RSR में निरंतर हो सकते हैं। यह कोशिका द्रव्य एवं केंद्रक द्रव्य के बीच पदार्थों के आवागमन को नियंत्रित करती है।

(ख) केंद्रक द्रव्य- यह अर्ध ठोस कोलाइडल पदार्थ है जिसमें केंद्रिका और क्रोमैटिन धागे होते हैं। यह केंद्रक पिंजर की भांति कार्य करता है और कोशिका विभाजन में Spindle बनाता है।

(ग) केंद्रिका अथवा न्यूक्लिओलस- यह सघन, गोल, नग्न और गहरे रंग की संरचना है। यह RNA के संश्लेषण और भंडारण का कार्य करती है।

(घ) क्रोमेटिन धागे-

Science

यह लंबे, महीन और गहरे रंग वाले धागे हैं जो मिलकर, केंद्रक रेटीकुलम बनाते हैं। विभाजन के प्रोफेज (Prosphase) में यह संघनन होकर विशेष संख्या में छड़ रूपी संरचना बनाते हैं जिसे क्रोमोसोम कहते हैं। इन पर जीन लगी होती हैं, जो आनुवंशिक गुणों अथवा लक्षणों को अगली पीढ़ी में स्थानांतरित करते हैं। यह संरचनात्मक और एंजाइम प्रोटीन का संश्लेषण भी करते हैं।

4. कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाए जाते हैं ?

उत्तर- कोशिका द्रव्य में कोशिकांग पाए जाते हैं।

प्रश्न 5. पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका के रेखाचित्र बनाकर उनमें तीन अंतर लिखिए।

उत्तर- पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका में अंतर

पादप कोशिका (Plant Cell)जंतु कोशिका (Animal Cell)
(1) कोशिका भित्ति सैलूलोज़ की बनी होती है।(2) हरित वर्णक, क्लोरोप्लास्ट उपस्थित होते हैं।

(3) कोशिका द्रव्य पतला और रितिका बड़ी होती है।

Science

(1) कोशिका भित्ति नहीं होती।(2) हरित वर्णक नहीं होते।

(3) कोशिका द्रव्य सघन और रितिका अनुपस्थित होती है।

Science

प्रश्न 6. यूकैरियोट्स तथा प्रोकैरियोट्स में अंतर लिखिए।

उत्तर- यूकैरियोट्स- इन जीवों की कोशिकाओं में केंद्रक स्पष्ट होते हैं और केंद्रक झिल्ली उपस्थित होती है। उदाहरण प्याज के छिलके एवं गाल की कोशिका।

प्रोकैरियोट्स- इन जीवों की कोशिकाओं में केंद्रक नहीं होता अर्थात् केंद्रक झिल्ली उपस्थित नहीं होती। उदाहरण जीवाणु, नीले, हरित शैवाल।

प्रश्न 7. कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहाँ पाए जाते हैं ? उनका कार्य बताइए।

उत्तर- कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र केंद्रक द्रव्य में पाए जाते हैं। यह धागे जैसी संरचनाएँ होती हैं।

क्रोमोसोम के कार्य- (I) जीव के धारक।
(Ii) आनुवंशिक गुणों अथवा लक्षणों को जनक से अगली पीढ़ी में स्थानांतरित करना।
(Iii) विभाजन में सहायक।

प्रश्न 8. ‘सजीवों में कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई है।’ समझाइए।

उत्तर- भवन अथवा इमारत बनाने की मूल इकाई ईंट है। इसी तरह सजीवों के शरीर में कोशिका मूलभूत इकाई है। जिस प्रकार भवन निर्माण में एक समान ईंटों का प्रकार होता है, परंतु भवनों की आकृति, डिज़ाइन एवं साइज़ अलगअलग होते हैं। इसी तरह सजीव एक-दूसरे से भिन्न होते हैं, परंतु केवल कोशिकाओं से ही बने होते हैं। सजीव कोशिकाओं की संरचना बहुत जटिल होती है।

प्रश्न 9. बताइए कि क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक केवल पादप कोशिकाओं में ही क्यों पाए जाते हैं ?

उत्तर- क्लोरोप्लास्ट हरे रंग के वर्णक होते हैं। ये पौधों को हरा रंग प्रदान करते हैं। केवल पौधे ही इस हरे वर्णक को भोजन बनाने में प्रयोग में ला सकते हैं।

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. रिक्त स्थान भरिए
(I) कोशिका सजीवों में ……. और कार्यात्मक इकाई है।
(Ii) कोशिका भित्ति ……. कोशिका में पाई जाती है।
(Iii) कोशिका का शक्ति घर ……. है।
(Iv) अमीबा और पैरामीशियम में एक ……………. होती है।
(V) लवक (प्लैस्टिड) केवल ……. कोशिका में पाए जाते हैं।
उत्तर- (I) संरचनात्मक (Ii) पादप (Iii) माइटोकांड्रिया (Iv) कोशिका (V) पादप।
प्रश्न 2. सही उत्तर चुनिए :
(I) कोशिका के आत्मघाती थैले हैं
(क) लाइसोसोम (ख) क्लोरोप्लास्ट (ग) माइटोकांड्रिया (घ) राइबोसोम।
(Ii) पौधों की कोशिका में नहीं होती
(क) कोशिका भित्ति (ख) सैंट्रोसोम (ग) प्लैस्टिड (घ) माइटोकांड्रिया।
उत्तर- (I) (क) (Ii) (ख)
प्रश्न 3. जीवन की संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई क्या है ?

उत्तर- कोशिका (Cell) 

प्रश्न 4. कोशिका जीव अध्ययन में रॉबर्ट ब्राउन ने क्या योगदान दिया ?

उत्तर- आरकिड की कोशिका में केंद्रक की खोज।

प्रश्न 5. कोशिका सिद्धांत किसने सुझाया?

उत्तर- एम० जे० शैल्डिीन और थियोडार शुवान।

प्रश्न 6. सबसे छोटी और सबसे बड़ी कोशिका के नाम लिखो।

उत्तर- (I) सबसे छोटी कोशिका-माइकोप्लाज्म।
(II) सबसे बड़ी कोशिका-शुतुरमुर्ग का अंडा

प्रश्न 9. रुडोल्फ वरको (Rudolf Virchow) ने जीव विज्ञान के क्षेत्र में क्या योगदान दिया ?

उत्तर- उसने कहा कि पुरानी कोशिकाओं की वृद्धि और विभाजन से ही नई कोशिकाएँ उत्पन्न होती हैं अर्थात् “Omnis Cellula E Cellula”

प्रश्न 10. केंद्रक की प्रकृति के आधार पर कोशिका के कितने प्रकार हैं ?

उत्तर- प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका।

प्रश्न 11. न्यूक्लाइड (Nuclei) क्या है ?

उत्तर- न्यूक्लॉइड-यह प्रोकैरियोटिक जैसे जीवाणु और नीले-हरे शैवाल की अस्पष्ट केंद्रक है और इसमें केंद्रक झिल्ली अनुपस्थित होती है।

प्रश्न 12. कोशिका जीव विज्ञान में रॉबर्ट हुक का क्या योगदान है ?

उत्तर- रॉबर्ट हुक ने कोशिका की खोज की।

प्रश्न 13. कोशिका के तीन कार्यात्मक क्षेत्र कौन-से हैं ?

उत्तर- कोशिका झिल्ली, कोशिका द्रव्य तथा केंद्रक।

प्रश्न 14. कोशिका झिल्ली का मूल कार्य क्या है ?

उत्तर- कोशिका झिल्ली विभिन्न पदार्थों के कोशिका में आवागमन का नियमन करती है।

प्रश्न 15. सबसे छोटे आकार के कोशिकांग का नाम लिखिए।

उत्तर- राइबोसोम।

प्रश्न 16. कौन-सा कोशिकांग आत्मघाती थैला कहलाता है ?

उत्तर- लाइसोसोम।

प्रश्न 17. सबसे बड़े कोशिकांग का नाम लिखिए।

उत्तर- प्लैस्टिड (Plastid) ।

प्रश्न 18. कोशिका केंद्र किस कोशिकांग को कहते हैं ?

उत्तर- सैंट्रोसोम (Centrosome)।

प्रश्न 19. अंग क्या है ?

उत्तर- अंग-जानवरों और पौधों के शरीर के विभिन्न भागों को अंग कहते हैं।

प्रश्न 20. कोशिका ‘Cell’ शब्द किसने कहा ?

उत्तर- रॉबर्ट हुक (Robert Hooke)।

प्रश्न 21. रॉबर्ट हुक ने ‘कोशिका’ नाम क्यों दिया ?

उत्तर- रॉबर्ट ने कार्क की स्लाइस में कोष्ठयुक्त बक्से देखे जो मधुमक्खी के छत्ते के समान थे। उसने इस काष्ठ को ‘कोशिका’ का नाम दिया।

प्रश्न 22. पौधे के कुछ भागों के नाम लिखिए।

उत्तर- जड़ें, तना, पत्ते, फूल, फल।

प्रश्न 23. एक कोशिका जीवों के उदाहरण दीजिए।

उत्तर- अमीबा, पैरामीशियम, जीवाणु आदि।

प्रश्न 24. सबसे छोटी कोशिका का आकार क्या है ?

उत्तर- 0.1 माइक्रोन (Um) अर्थात् मिली मीटर का एक हजारवाँ भाग।

प्रश्न 25. मुर्गी के अंडे का पीला भाग क्या है ?

उत्तर- यह एक कोशिका है।

प्रश्न 26. सबसे बड़ी कोशिका का आकार कितना है, जिसे नंगी आँख से देखा जा सके ?

उत्तर- 170 Mm.

प्रश्न 27. कोशिकांग क्या हैं ?

उत्तर- कोशिकांग-कोशिका के घटक कोशिकांग हैं।

प्रश्न 28. कोशिका झिल्ली, कोशिका में क्या काम करती है ?

उत्तर- कोशिका झिल्ली एक द्रव्य का परिबद्ध करती है, जिसे कोशिका द्रव्य कहते हैं।

प्रश्न 29. कोशिका द्रव्य के मुख्य चार तत्वों के नाम लिखिए।

उत्तर- कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन।

NCERT Solution Class 8th विज्ञान सभी अध्याय प्रश्न उत्तर