NCERT Solution Class 8th Science Chapter – 6 जंतुओं में जनन (Reproduction in Animals) Question & Answer in Hindi

NCERT Solution Class 8th Science Chapter – 6 जंतुओं में जनन (Reproduction in Animals)

TextbookNCERT
Class 8th
Subject Science
Chapter6th
Chapter Nameजंतुओं में जनन
CategoryClass 8th Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solution Class 8th Science Chapter – 6 जंतुओं में जनन (Reproduction in Animals) Question & Answer in Hindi इस अध्याय में हम सजीवों के लिए जनन क्यों महत्त्वपूर्ण है?, मनुष्य में निषेचन प्रक्रम को समझाइए?, आंतरिक निषेचन होता है, एक टैडपोल जिस प्रक्रम द्वारा वयस्क में विकसित होता है, वे हैं, एक युग्मनज में पाए जाने वाले केंद्रकों की संख्या होती है, युग्मनज और गर्भ में दो भिन्नताएँ दीजिए, मादा के किस जनन अंग में भ्रूण का रोपण होता है?, आंतरिक निषेचन एवं बाह्य निषेचन में भेद कीजिए आदि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solution Class 8th Science Chapter – 6 जंतुओं में जनन (Reproduction in Animals)

Chapter – 6

जंतुओं में जनन

Question & Answer

अभ्यास

प्रश्न 1. सजीवों के लिए जनन क्यों महत्त्वपूर्ण है? समझाइए।
उत्तर –
यह प्रक्रम प्रत्येक जीव की उत्तरजीविता के लिए आवश्यक हैl अर्थात, यह एक जैसे जीवों में पीढ़ी दर पीढ़ी निरंतरता बनाए रखना सुनिश्चित करता हैl

प्रश्न 2. मनुष्य में निषेचन प्रक्रम को समझाइए।
उत्तर –
निषेचन-वृषण, नर युग्मक, शुक्राणु पैदा करते हैं। वृषण द्वारा लाखों शुक्राणु उत्पन्न होते हैं। शुक्राणु चाहे बहुत सूक्ष्म होते हैं, परंतु प्रत्येक में एक सिर, मध्यभाग और एक पूंछ होती है।

जनन प्रक्रम का पहला चरण शुक्राणु और अंडाणु का संलयन हैl निषेचन के प्रक्रम में स्त्री के अंडाणु और नर के शुक्राणु का संयोजन होता है, इसलिए नई संतति में माता और पिता दोनों के लक्षण होते हैं और यह निषेचन शरीर के अंदर होता है, इसलिए इसे आंतरिक निषेचन कहते हैंl निषेचन के परिणामस्वरुप युग्मनज का निर्माण होता है l

प्रश्न 3. सर्वोचित उत्तर चुनिए

(क) आंतरिक निषेचन होता है

(i) मादा के शरीर में
(ii) मादा के शरीर से बाहर
(iii) नर के शरीर में
(iv) नर के शरीर से बाहर

उत्तर – (i) मादा के शरीर मे

(ख) एक टैडपोल जिस प्रक्रम द्वारा वयस्क में विकसित होता है, वे हैं

(i) निषेचन
(ii) कायांतरण
(iii) रोपण
(iv) मुकुलन

उत्तर – (ii) कायांतरण

(ग) एक युग्मनज में पाए जाने वाले केंद्रकों की संख्या होती है

(i) कोई नहीं
(ii) एक
(iii) दो
(iv) चार

उत्तर – (iii) एक

प्रश्न 4. निम्न कथन सत्य (T) है अथवा असत्य (F) संकेतित कीजिए

(क) अंडप्रजनक जंतु विकसित शिशु को जन्म देता है। ( )
(ख) प्रत्येक शुक्राणु एक एकल कोशिका है। ( )
(ग) मेंढक में बाह्य निषेचन होता है। ( )
(घ) वह कोशिका, जो मनुष्य में नए जीवन का प्रारंभ है, युग्मक कहलाती है। ( )
(ङ) निषेचन के पश्चात् दिया गया अंडा एक एकल कोशिका है। ( )
च) अमीबा मुकुलन द्वारा जनन करता है। ( )
(छ) अलैंगिक जनन में भी निषेचन आवश्यक है। ( )
(ज) विखंडन अलैंगिक जनन की एक विधि है। ( )
(झ) निषेचन के परिणामस्वरूप युग्मनज बनता है। ( )
(ब) भ्रूण एक एकल कोशिका का बना होता है। ( )

उत्तर – (क) असत्य (F)
(ख) सत्य (T)
(ग) सत्य (T)
(घ) असत्य (F)
(ङ) सत्य (T)
(च) असत्य (F)
(छ) असत्य (F)
(ज) सत्य (T)
(झ) सत्य (T)
(ब) असत्य (F)

प्रश्न 5. युग्मनज और गर्भ में दो भिन्नताएँ दीजिए।
उत्तर –
युग्मनज और गर्भ में दो भिन्नताएँ

युग्मनज (Zygote)गर्भ (Foetus)
(1)  निषेचन के समय शुक्राणु और अंडाणु संलयित होकर एक हो जाते हैंl इसके परिणामस्वरुप युग्मनज का निर्माण होता हैl(1) युग्मनज विकसित होकर भ्रूण बनता है और भ्रूण की वह अवस्था जिसमें सभी शारीरिक अंगों की पहचान हो सके, गर्भ कहलाता हैl
(2) यह एक एकल कोशिका है।(2) यह बहु-कोशिका है।

प्रश्न 6. अलैंगिक जनन की परिभाषा लिखिए। जंतुओं में अलैंगिक जनन की दो विधियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर – अलैंगिक जनन-जनन की वह किस्म जिसमें केवल एक ही जीव भाग लेता है, अलैंगिक जनन कहलाता है। जंतुओं में अलैंगिक जनन की विधियाँ निम्नलिखित हैं –

1. दविखंडन (Binary Fission) – दविखंडन में जीव को शरीर लंबवत् अनुप्रस्थ खांच से दो बराबर भागों में विभाजित हो जाता है। प्रत्येक भाग जनक के समान हो जाता है। जनन की यह विधि प्रोटोजोआ (अमीबा, पैरामिशियम आदि) में होती है, जिन में यही विधि आवश्यक रूप से कोशिका विभाजन की विधि है जिसके परिणामस्वरूप संतति कोशिकाओं का पृथक्करण होता है। बहु- कोशिकीय जंतुओं में भी इस विधि को देखा गया है। जैसे-सी-ऐनीमोन में लंबवत् खंडन तथा प्लेनेरिया में अनुप्रस्थ खंडन।

2. मुकुलन (Budding) – मुकुलन एक प्रकार की अलैंगिक जनन क्रिया है जिसमें नया जीव जो अपेक्षाकृत छोटे पुंज की कोशिकाओं से निकलता है, आरंभ में जनक जीव में मुकुल बनाता है। मुकुल अलग होने से पहले जनक का रूप धारण कर लेता है जैसे-बाह्य मुकुलन में या जनक से अलग होने के पश्चात् आंतरिक मुकुलन में। बाह्य मुकुलन स्पंज, सीलेंट्रेटा (जैसे हाइड्रा), चपटे कृमि और ट्यूनीकेट में मिलता है, लेकिन कुछ सीलेंट्रेट जैसे ओबलिया पोलिप की अपेक्षा मैडूयूसी पैदा करते हैं।

प्रश्न 7. मादा के किस जनन अंग में भ्रूण का रोपण होता है?
उत्तर –  गर्भाशय (Uterus)

प्रश्न 8. कायांतरण किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर
– कुछ जंतुओं में शिशु व्यस्क के समान नहीं होतेl ऐसे जंतुओं के शिशुओं का कुछ विशेष परिवर्तनों के साथ वयस्क में रूपांतरण कायांतरण कहलाता हैl

उपरोक्त चित्र में मेंढक के विकास के विभिन्न चरण हैं। तीन स्पष्ट चरण हैं-(I) अंडा (Ii) टैडपोल लारवा (Iii) वयस्क। मेंढक व टैडपोल वयस्क एक-दूसरे से बिल्कुल भिन्न होते हैं। मेंढक में एक विशेष परिवर्तन हैगलफड़ों का फेफड़ों में परिवर्तित होना। जिन जंतुओं में कायांतरण होते हैं वे हैं मेंढक, रेशमकीट।

प्रश्न 9. आंतरिक निषेचन एवं बाह्य निषेचन में भेद कीजिए।
उत्तर –
आंतरिक निषेचन एवं बाह्य निषेचन में भेद-

आंतरिक निषेचनबाह्य निषेचन
(1) नर युग्मक और मादा युग्मक का संलयन शरीर के अंदर होता है।(1) नर युग्मक (शुक्राणु) और मादा युग्मक (अंडे) का संलयन शरीर के बाहर होता है।
(2) नर मादा के शरीर में शुक्राणुओं का उत्सर्जन करता है।(2) दोनों व्यष्टि युग्मकों को शरीर के बाहर फेंकते हैं।
(3) विकास शरीर के अंदर हो सकता है।(3) विकास शरीर के बाहर ही होता है।
(4) उदाहरण-मनुष्य, पशु, शार्क, पक्षी।(4) उदाहरण-मेंढ़क।
NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters Question Answer in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश
NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters MCQ in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश
NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters Notes in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here