NCERT Solution Class 8th (Home Science) गृह विज्ञान Chapter – 7 उपभोक्ता संरक्षण Question Answer

NCERT Solution Class 8th (Home Science) गृह विज्ञान Chapter – 7 उपभोक्ता संरक्षण 

TextbookNCERT
Class  8th
Subject गृह विज्ञान 
Chapter 7th
Chapter Nameउपभोक्ता संरक्षण 
CategoryClass 8th गृह विज्ञान
Medium Hindi
SourceLast Doubt
Class 8th (Home Science) गृह विज्ञान Chapter – 7 उपभोक्ता संरक्षण Question Answer in Hindi उपयुक्त मंच पर शिकायत करने पर उपभोक्ता के हितो पर ध्यानपूर्वक विचार होना उपभोक्ता का अधिकार है, उपभोक्ता को यह अधिकार है कि अनुचित व्यापारिक व्यवहार के कारण हुई किसी भी प्रकार की क्षति को पूरा किया, आदि इसके बारे में हम विस्तार से पढ़ेंगे।

NCERT Solution Class 8th (Home Science) गृह विज्ञान Chapter – 7 उपभोक्ता संरक्षण

प्रश्न 1. उपभोक्ताओं को धोखा देने के लिए व्यापारियों द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न चालों की सूची बनाओ।
उत्तर –
अधिक से अधिक लाभ कमाने के लिए व्यापारी निम्नलिखित तरीके अपनाकर उपभोक्ताओं को धोखा देते हैं।

(1) व्यापारियों द्वारा वस्तुओं मे मिलावट किया जाता है।
(2) वस्तुओं पर अधूरी व भ्रामक लेबल लगा दिया जाता है।
(3) दोषयुक्त तोल व माप के साधनों का प्रयोग किया जाता है।
(4) भ्रामक व असत्य विज्ञापनों द्वारा लोगों को आकर्षित किया जाता है।
(5) नकली वस्तुओं की विक्री पर जोड़ दिया जाता है।
(6) पवित्र वस्तुओं के नाम पर धांधली किया जाता है।

प्रश्न 2. विक्रेता दोषयुक्त तोल व माप के साधनों का किस प्रकार प्रयोग करके उपभोक्ताओं को धोखा देते हैं।
उत्तर –
कुछ विक्रेता अधिक मुनाफा कमाने के लिए वस्तुओं को कम तोलते या कम मापते हैं। इसके लिए विक्रेता निम्न प्रकार से उपभोक्ता को धोखा देते हैं।

(क) विक्रेता मानक तोलने वाले बाटों का प्रयोग करने की नकली व देसी बाटों, ईंट, पत्थर आदि का उपयोग करते है।

(ख) व्यापारियों द्वारा मानक मापने वाले बर्तनों के बदले ऐसे बर्तनों का प्रयोग करते हैं, जिनके तले को ऊपर की ओर झुका होता हैं जिससे वस्तु कम मात्रा मे तोली या मापी जाती है।

(ग) अधिकतर विक्रेता खाद्य पदार्थों के साथ डिब्बे, लिफाफे आदि को भी तोलते हैं जिससे खाद्य पदार्थ कम मात्र में तौला जा सके।

प्रश्न 3. खाद्य पदार्थ मिलावटी पाए जाने पर खाद्य अपमिश्रण अधिनियम के अन्तर्गत क्या सज़ा दी जा सकती है।
उत्तर –
खाद्य पदार्थ मिलावटी पाए जाने पर मिलावटी पदार्थ बनाने वाले, बेचने वाले, रखने वाले तथा लाने ले जाने वाले व्यक्ति को 2 माह से लेकर 6 वर्ष तक की जेल तथा 500 रुपए से लेकर 2000/- रुपए तक का जुर्माना किया जाता है।

प्रश्न 4. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अनुसार उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लेख करो
उत्तर –
इस अधिनियम के अनुसार उपभोक्ता के अधिकार निम्नलिखित है

(क) सुरक्षा संबंधी अधिकार
(ख) सूचना संबंधी अधिकार
(ग) चुनाव सम्बन्धी अधिकार
(घ) सुनवायी सम्बन्धी अधिकार
(ड़) क्षतिपूर्ति सम्बन्धी अधिकार
(च) ज्ञान सम्बन्धी अधिकार

प्रश्न 5. भारत मे फल व सब्ज़ियों से बने तैयार खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए कौन से आदेश का पालन करना अनिवार्य है तथा इसका चिन्ह कैसा होता है
उत्तर –
भारत सरकार ने फल व सब्जियों से बने तैयार खाद्य पदार्थों की बिक्री से सम्बन्धित मान्य नियम”फ्रूट प्रोडक्ट आर्डर Fruit Products Order – आदेश के अन्तर्गत फल व सब्जियों के संरक्षित खाद्य पदार्थ बनाने वाले कारखानों को एफ.पी.ओ का लाइसेन्स लेना तथा एफ.पी.ओ का मार्क अपने तैयार संरक्षित वाय पदार्थों के लेबल पर लगाना अनिवार्य है।

प्रश्न 6. FPO mark (एफपीओ चिह्न) किन – किन खाद्य पदार्थों के लिए दिए जाते हैं ?
उत्तर –
FPO mark (एफपीओ चिह्न) निम्नलिखित खाद्य पदार्थों के लिए दिया जाता है।

(1) संरक्षित फल व सब्जियाँ
(2) फलों का रस व गूदा
(3) फलों के पेय पदार्थ
(4) जैम, जैली, मार्मलेड तथा स्क्वैश आदि
(5) आचार, चटनी
(6) सूखे हुए फल व सब्जियां
(7) जमे हुए फल, सब्जियां, फलों का रस व गूदा
(8) शर्बत

प्रश्न 7. वस्तुओं को उनके स्तर के अनुरूप श्रेणीकरण करने वाली कौन सी संस्थाएं हैं?
उत्तर –
भारत सरकार का बिक्री एवं निरीक्षण विभाग कृषि से सम्बन्धित खाद्य पदार्थों को उनके स्तर के आधार पर श्रेणीकरण करता है।

प्रश्न 8. आई.एस.आई ISI mark वाले कोई दस खाद्य पदार्थों की सूची बनाओ।
उत्तर –

(1) साधारण नमक
(2) अरारोट
(3) बेकिंग पाउडर
(4) कन्डेन्स्ड दूध
(5) शिशु दूध आधार
(6) वनस्पतिक
(7) कॉफी पाउडर
(8) आइसक्रीम
(9) पाउडर दूध
(10) कस्टर्ड पाउर

प्रश्न 9. आई. एस. आई मार्क प्राप्त किन्ही पांच घरेलु उपकरणों की सूची बनाओ
उत्तर-

(1) विद्युत इस्त्री 
(2) पंखा
(3) मिक्सी
(4) प्रेशर कूकर
(5) गैसीय चूल्धा

प्रश्न 10. एगमार्क (AGMARK) किन खाद्य पदार्थों के लिए दिया जाता है?
उत्तर –
एगमार्क (AGMARK) खाद्य पदार्थों की सूची 
(1) शुद्ध घी, मक्खन
(2) खाद्य तेल
(3) दालें, बेसन
(4) आटा
(5) पिसे हुए मसाले
(6) शहद

NCERT Solution Class 8th Home Science All Chapters Questio & Answer
Chapter – 1 साधारण रोग
Chapter – 2 रोगी का आहार
Chapter – 3 सन्तुलित भोजन
Chapter – 4 वस्त्रों की देखरेख
Chapter – 5 बच्चों के वस्त्र
Chapter – 6 हमारा घर 
Chapter – 7 उपभोक्ता संरक्षण 
Chapter – 8 पारिवारिक आय तथा बचत 
NCERT Solution Class 8th Home Science All Chapters Notes
Chapter – 1 साधारण रोग
Chapter – 2 रोगी का आहार
Chapter – 3 सन्तुलित भोजन
Chapter – 4 वस्त्रों की देखरेख
Chapter – 5 बच्चों के वस्त्र
Chapter – 6 हमारा घर
Chapter – 7 उपभोक्ता संरक्षण
Chapter – 8 पारिवारिक आय तथा बचत
NCERT Solution Class 8th Home Science All Chapters MCQ
Chapter – 1 साधारण रोग
Chapter – 2 रोगी का आहार
Chapter – 3 सन्तुलित भोजन
Chapter – 4 वस्त्रों की देखरेख
Chapter – 5 बच्चों के वस्त्र
Chapter – 6 हमारा घर
Chapter – 7 उपभोक्ता संरक्षण
Chapter – 8 पारिवारिक आय तथा बचत

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here