NCERT Solution Class 6th Social Science (इतिहास) Chapter – 7 राज्य से साम्राज्य (Froma Kingdom To Anempire) Question & Answer in Hindi

NCERT Solution Class 6th Social Science (इतिहास) Chapter – 7 राज्य से साम्राज्य (Froma Kingdom To Anempire)

TextbookNCERT
Class  6th
Subject Social Science (इतिहास)
Chapter 7th
Chapter Nameराज्य से साम्राज्य (Froma Kingdom To Anempire)
CategoryClass 6th Social Science (इतिहास)
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solution Class 6th Social Science (इतिहास) Chapter – 7 राज्य से साम्राज्य (Froma Kingdom To Anempire) Question & Answer in hindi अशोक ने कलिंग के खिलाफ युद्ध क्यों छेड़ा इसके परिणाम क्या थे?, अशोक इतना क्रूर क्यों था?, कलिंग युद्ध में अशोक ने किसे हराया था?, कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने किस धर्म को अपनाया था?, अशोक ने कलिंग को कब इज्जत किया था?, अशोक ने अपने 99 भाई को क्यों मारा?, अशोक की पुनः खोज कैसे हुई?, सम्राट अशोक का धर्म क्या था?, दुनिया का सबसे बड़ा सम्राट कौन था?, सम्राट अशोक ने शस्त्र त्याग कर कौन सा धर्म अपनाया?, दुनिया का सबसे बड़ा सम्राट कौन सा है?, एक शासक के रूप में अशोक के बारे में क्या अनोखा था?, सम्राट अशोक का अंतिम युद्ध कौन सा था?, आदि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solution Class 6th Social Science (इतिहास) Chapter – 7 राज्य से साम्राज्य (Froma Kingdom To Anempire)

Chapter – 7

राज्य से साम्राज्य

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. मौर्य साम्राज्य में विभिन्न काम-धंधों में लगे हुए लोगों की सूची बनाओ।

उत्तर –
मौर्य साम्राज्य में विभिन्न काम-धंधों में लोग लगे थे। इनमें से कुछ नीचे दिये गये हैं –

किसान, पशुपालक, शिल्पकार और व्यापारी लोगों की जरूरतों को पूरा करते थे।
राजा द्वारा नियुक्त अधिकारी इनसे कर वसूलते थे।
संदेशवाहक, एक जगह से दूसरी जगह संदेश पहुँचाते थे।
जासूस अधिकारियों के कार्यकलापों पर नजर रखते थे।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों को भरो।

(क) जहाँ पर सम्राटों का सीधा शासन था वहाँ अधिकारी ______ वसूलते थे।

उत्तर – कर

(ख) राजकुमारों को अक्सर प्रांतों में ______ के रूप में भेजा जाता था।
उत्तर –
गवर्नर

(ग) मौर्य शासक आवागमन के लिए महत्वपूर्ण ______ और ______ पर नियंत्रण रखने का प्रयास करते थे।
उत्तर –
मार्गों, नदियों

(घ) प्रदेशों में रहने वाले लोग मौर्य अधिकारियों को ______ दिया करते थे।
उत्तर –
नजराना

प्रश्न 3. बताओ कि निम्नलिखित वाक्य सही हैं या गलत

(क) उज्जैन उत्तर-पश्चिम की तरफ आवागमन के मार्ग पर था।

उत्तर – गलत

(ख) आधुनिक पाकिस्तान और अफगानिस्तान के इलाके मौर्य साम्राज्य के अंदर थे।
उत्तर –
सही

(ग) चंद्रगुप्त के विचार अर्थशास्त्र में लिखे गए हैं।
उत्तर –
गलत

(घ) कलिंग बंगाल का प्राचीन नाम था।
उत्तर –
गलत

(ङ) अशोक के ज्यादातर अभिलेख ब्राह्मी लिपी में हैं।
उत्तर –
सही

प्रश्न 4. उन समस्याओं की सूची बनाओ जिनका समाधान अशोक धम्म द्वारा करना चाहता था।
उत्तर – अशोक के साम्राज्य में अलग अलग धर्मों को मानने वाले लोग रहते थे। इससे कई बार मतभिन्नता के कारण टकराव की स्थिति पैदा हो जाती थी। उस समय जानवरों की बलि चढ़ाई जाती थी। दासों और नौकरों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। साथ ही पड़ोसियों और परिवारों में भी झगड़ा चलता रहता था। जिसका निवारण वे धम्म द्वारा करना चाहते थे।

प्रश्न 5. धम्म के प्रचार के लिए अशोक ने किन किन साधनों का प्रयोग किया?
उत्तर – अशोक ने अपने संदेश अभिलेखों द्वारा जनता तक पहुंचाने की कोशिश की। उसके ज्यादातर संदेश प्राकृत भाषा और ब्राह्मी लिपि में अभिलेखों पर उत्कीर्ण (उत्कृत) मिले हैं। धम्म महामात्र नाम के अधिकारियों की नियुक्ति की थी, जो जगह जगह जाकर धम्म की शिक्षा देते थे। उसने अपने संदेशों को शिलाओं और स्तंभों पर खुदवाया। जो लोग खुद पढ़ नहीं सकते थे अधिकारी उन्हें संदेश पढ़कर सुनाते थे।

प्रश्न 6. तुम्हारे अनुसार दासों और नौकरों के साथ बुरा व्यवहार क्यों किया जाता होगा? क्या तुम्हें ऐसा लगता है कि सम्राट के आदेशों से उनकी स्थिति मे कोई सुधार हुआ होगा? अपने जवाब के लिए कारण बताओ।
उत्तर – दासों और नौकरों का जीवन सदा से ही मालिकों की दया पर चलता है। इसलिए उसकी स्थिति दयनीय और कमजोर होती है। जिसका फायदा उठाकर मालिक उसके साथ बुरा व्यवहार करते होंगे। उस समय राजा के अधिकारी सभी कामों को कार्यांवित करते थे। काम सही तरीके से हो, इसके लिए जासूस रखे जाते थे। इन सबके उपर राजा होता था। सबसे ऊपर सम्राट था जो अशोक खुद था। इन सारी व्यवस्थाओं से ये संभावना लगती है कि दासों की स्थिति में सुधार हुआ होगा।

NCERT Solution Class 6th History All Chapter Question & Answer In Hindi
Chapter – 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे
Chapter – 2 आखेट – खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक
Chapter – 3 आरंभिक नगर
Chapter – 4 क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्र
Chapter – 5 राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य
Chapter – 6 नए प्रश्न नए विचार
Chapter – 7 राज्य से साम्राज्य
Chapter – 8 गाँव, शहर और व्यापार
Chapter – 9 नए सम्राज्य और राज्य
Chapter – 10 इमारतें, चित्र तथा किताब
NCERT Solution Class 6th History All Chapter MCQ In Hindi
Chapter – 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे
Chapter – 2 आखेट – खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक
Chapter – 3 आरंभिक नगर
Chapter – 4 क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्र
Chapter – 5 राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य
Chapter – 6 नए प्रश्न नए विचार
Chapter – 7 राज्य से साम्राज्य
Chapter – 8 गाँव, शहर और व्यापार
Chapter – 9 नए सम्राज्य और राज्य
Chapter – 10 इमारतें, चित्र तथा किताब
NCERT Solution Class 6th History All Chapter Notes In Hindi
Chapter – 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे
Chapter – 2 आखेट – खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक
Chapter – 3 आरंभिक नगर
Chapter – 4 क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्र
Chapter – 5 राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य
Chapter – 6 नए प्रश्न नए विचार
Chapter – 7 राज्य से साम्राज्य
Chapter – 8 गाँव, शहर और व्यापार
Chapter – 9 नए सम्राज्य और राज्य
Chapter – 10 इमारतें, चित्र तथा किताब

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here