NCERT Solution Class 6th Social Science (इतिहास) Chapter – 6 नये प्रश्न नये विचार (New Questions and Ideas) Question & Answer in Hindi

NCERT Solution Class 6th Social Science (इतिहास) Chapter – 6 नये प्रश्न नये विचार (New Questions and Ideas)

TextbookNCERT
Class  6th
Subject Social Science (इतिहास)
Chapter6th
Chapter Nameनये प्रश्न नये विचार (New Questions and Ideas)
CategoryClass 6th Social Science (इतिहास) 
MediumHindi
SourceLast Doubt
NCERT Solution Class 6th Social Science (इतिहास) Chapter – 6 नये प्रश्न नये विचार (New Questions and Ideas) Question & Answer in Hindi जिसमे हम बौद्ध धर्म के लोग क्या खाते हैं?, बुद्ध ने दुख निरोध की कितने मार्ग बताए हैं?, क्या बौद्ध हिंदू है?, बौद्ध धर्म से क्यों डरते हैं ब्राह्मण?, दुनिया में कितने बौद्ध हैं?, सबसे पुराना धर्म क्या है?, दुनिया का सबसे अच्छा धर्म कौन सा है?, पहला धर्म कौन सा था?, क्या ब्राह्मणों ने मांस खाया?, क्या ब्राह्मण शाकाहारी होते हैं?, हिंदू धर्म से पहले कौन सा धर्म था?, ब्राह्मण गाय क्यों काटते हैं?, कौन सा भगवान मांस खाता है?, ब्राह्मणों का देवता कौन है? आदि के बारे पढ़ेंगे।

NCERT Solution Class 6th Social Science (इतिहास) Chapter – 6 नये प्रश्न नये विचार (New Questions and Ideas)

Chapter – 6

नये प्रश्न नये विचार

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. बुद्ध ने लोगों तक अपने विचारों का प्रसार करने के लिए किन-किन बातों पर ज़ोर दिया?
उत्तर – बुद्ध ने लोगों तक अपने विचारों का प्रसार करने के लिए दो प्रमुख बातों पर जोर दिया। बुद्ध ने अपने संदेश प्राकृत भाषा में दिये। उस समय सामान्य लोग प्राकृत भाषा में ही बात चीत करते थे। इससे साधारण लोग भी उनके विचारों पर अमल करने लगे। बुद्ध ने इन बातों पर भी जोर दिया कि लोग किसी भी विचार को आँख मूंद कर न मानें बल्कि उसे अपनी समझ और विवेक से जाँच परख कर माने।

प्रश्न 2. ‘सही’ व ‘गलत’ वाक्य बताओ।

(क) बुद्ध ने पशुबलि को बढावा दिया।
उत्तर –
गलत

(ख) बुद्ध द्वारा प्रथम उपदेश सारनाथ में देने के कारण इस जगह का बहुत महत्त्व है।
उत्तर –
सही

(ग) बुद्ध ने शिक्षा दी कि कर्म का हमारे जीवन पर कोई प्रभाव नही पड़ता।
उत्तर –
गलत

(घ) बुद्ध ने बोध गया में ज्ञान प्राप्त किया।
उत्तर –
सही

(ङ) उपनिषदों के विचारकों का मानना था कि आत्मा और ब्रह्म वास्तव में एक ही है।
उत्तर –
सही

प्रश्न 3. उपनिषदों के विचारक किन प्रश्नों का उत्तर देना चाहते थे?
उत्तर – उपनिषद विचारक विभिन्न कठिन प्रश्नों का उत्तर ढ़ूँढने का प्रयास कर रहे थे। कुछ विचारक मृत्यु के बाद के जीवन के बारे में जानना चाह रहे थे, तो कुछ ज़िंदगी की सच्चाई जानना चाह रहे थे। कुछ यज्ञों की उपयोगिता के बारे में जानने की कोशिश कर रहे थे।

प्रश्न 4. महावीर की प्रमुख शिक्षाएँ क्या थी?
उत्तर – महावीर की प्रमुख शिक्षाऐं बहुत ही सरल थी। उन्होंने कहा कि सत्य की खोज करने वाले प्रत्येक स्त्री और पुरूष को अपना घर छोड़ देना चाहिए। उन्होंने अहिंसा के नियमों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया। इसके अंतर्गत किसी भी जीव को को न तो कष्ट देना चाहिए, न ही उसकी हत्या करनी चाहिए।

आओ चर्चा करें

प्रश्न 5. अनघा की माँ क्यों चाहती थी कि उनकी बेटी बुद्ध की कहानी से परिचित हो? तुम्हारा इसके बारे में क्या कहना है।
उत्तर – बुद्ध अपने समय के महान विचारक थे। उन्होंने लोगों को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। उन्होंने लोगों से कहा कि वे लालसा से दूर रहें और आत्म संयम द्वारा उनसे मुक्ति पाएं। उन्होंने लोगों को अच्छे कर्म करने तथा मनुष्यों एवं जानवरों के प्रति आदर दिखाने की शिक्षा भी दी।

प्रश्न 6. क्या तुम सोचते हो कि दासों के लिए संघ में प्रवेश करना आसान रहा होगा, तर्क सहित उत्तर दो।
उत्तर – दासों के लिए संघ में प्रवेश के द्वार तो खुले थे, लेकिन नियम के अनुसार उन्हें प्रवेश पाने के लिए अपने मालिकों से आज्ञा लेनी पड़ती थी। ये उतना आसान नहीं था, दासो कों मालिकों की दया पर निर्भर रहना पड़ता था। मालिक सदा से ही दासो कों अपनी जायदाद समझते हैं।

आओ करके देखें

प्रश्न 8. इस अध्याय में उल्लिखित कम से कम पाँच विचारों तथा प्रश्नों की सूची बनाओ। उनमें से किन्हीं तीन का चुनाव कर चर्चा करो कि वे आज भी क्यों महत्वपूर्ण हैं?

उत्तर –
विचार

आत्मसंयम
दयालुता
अहिंसा
अच्छे कर्म

• मृत्यु जीवन का अटल सत्य है।
• जीवन कष्टों व दुःखों से भरा हुआ क्यों है?
• क्या मृत्यु के बाद जीवन है?
• यज्ञों की क्या उपयोगिता है?
• विश्व में ऐसा क्या है? जो कि स्थायी है और मृत्यु के बाद भी बचता है।
• आत्मा और ब्रह्म में क्या संबंध है?
• आज की उपयोगिता के कारण

तीन विचार जो आज भी महत्वपूर्ण हैं

(i) आत्मसंयम- आज मनुष्य की इच्छाएँ और लालसाएँ बढ़ती ही जा रही हैं जो उसके बढ़ते दुःखों का कारण है अतः आज भी मनुष्य आत्मसंयम अपनाकर दुःखों से छुटकारा पा सकता है।

(ii) अहिंसा – आज चारों तरफ अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाया जा रहा है, लेकिन समस्याओं का हल हिंसा से नहीं, बल्कि बातचीत और अहिंसा के रास्ते पर चलकर ही निकाला जा सकता है।

(iii) अच्छे कर्म – आज व्यक्ति जल्दी से जल्दी से अमीर बनने के चक्कर में बुरे कर्म करने लगा हुआ है, जिस कारण चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। अच्छे कर्म करके भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

प्रश्न 9. आज दुनिया का त्याग करने वाले स्त्रियों और पुरुषों के बारे में और अधिक जानने का प्रयास करो। वे लोग कहाँ रहते हैं, किस तरीके के कपड़े पहनते हैं तथा क्या खाते हैं? ये दुनिया का त्याग क्यों करते हैं?

उत्तर –

आज भी अनेक लोग अपने घरों और परिवारों को त्यागकर साधु, महात्मा, मुनि तथा विचारक बन जाते हैं।
ये लोग मंदिरों, आश्रमों, संघों तथा एकांत स्थानों पर रहते हैं।
ये प्रायः पीले, भगवा, सफेद कपड़े पहनते हैं या निर्वस्त्र रहते हैं।
ये शाकाहारी भोजन करते हैं।
ये ज्ञान की प्राप्ति के घर-परिवार का त्याग करते हैं।

NCERT Solution Class 6th History All Chapter Question & Answer In Hindi
Chapter – 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे
Chapter – 2 आखेट – खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक
Chapter – 3 आरंभिक नगर
Chapter – 4 क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्र
Chapter – 5 राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य
Chapter – 6 नए प्रश्न नए विचार
Chapter – 7 राज्य से साम्राज्य
Chapter – 8 गाँव, शहर और व्यापार
Chapter – 9 नए सम्राज्य और राज्य
Chapter – 10 इमारतें, चित्र तथा किताब
NCERT Solution Class 6th History All Chapter MCQ In Hindi
Chapter – 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे
Chapter – 2 आखेट – खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक
Chapter – 3 आरंभिक नगर
Chapter – 4 क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्र
Chapter – 5 राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य
Chapter – 6 नए प्रश्न नए विचार
Chapter – 7 राज्य से साम्राज्य
Chapter – 8 गाँव, शहर और व्यापार
Chapter – 9 नए सम्राज्य और राज्य
Chapter – 10 इमारतें, चित्र तथा किताब
NCERT Solution Class 6th History All Chapter Notes In Hindi
Chapter – 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे
Chapter – 2 आखेट – खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक
Chapter – 3 आरंभिक नगर
Chapter – 4 क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्र
Chapter – 5 राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य
Chapter – 6 नए प्रश्न नए विचार
Chapter – 7 राज्य से साम्राज्य
Chapter – 8 गाँव, शहर और व्यापार
Chapter – 9 नए सम्राज्य और राज्य
Chapter – 10 इमारतें, चित्र तथा किताब

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here