NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 6 हमारा देश: भारत (Our Country India)
Textbook | NCERT |
Class | 6th |
Subject | भूगोल (Geography) Social Science |
Chapter | 6th |
Chapter Name | हमारा देश: भारत (Our Country India) |
Geography | Class 6th भूगोल |
Medium | Hindi |
Source | Last Doubt |
Class 6th Social Science भूगोल Chapter 6 हमारा देश: भारत (Our Country- India) Notes in Hindi जिसमे हम पढ़ेंगे भारत एक नजर में?, भारत की भौगोलिक स्थिति?, भारतीय मानक समय?, भारत के पड़ोसी?, राजनैतिक और प्रशासनिक विभाजन?, भौगोलिक विभाजन?, हिमालय पर्वत?, वृहत हिमालय?, उत्तर का मैदान?, भारत का महामरुस्थल?, दक्कन का पठार?, पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट?, तटीय मैदान?, द्वीप समूह, भूगोल के दो प्रकार कौन से हैं?, भारत में कितने देशांतर हैं?, भूगोल के गुरु कौन है?, भारत में भूगोल का जनक कौन है?, 6 सबसे प्रसिद्ध भूगोलवेत्ता कौन हैं?, मानव भूगोल की स्थापना किसने की थी?, भूगोल में किसने योगदान दिया?, विश्व का मानचित्र बनाने वाला पहला भूगोलवेत्ता कौन था? आदि के बारे में पढ़ेंगे। |
NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 6 हमारा देश: भारत (Our Country India)
Chapter – 6
हमारा देश: भारत
Notes
हमारा देश भारत – भारत एक विशाल देश है। क्षेत्रफल के मामले में यह दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। आबादी के मामले में यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की जनसंख्या 120 करोड़ है।
(i) क्षेत्रफल: 3.28 मिलियन वर्ग कि.मी.
(ii) उत्तर से दक्षिण का प्रसार: 3,200 कि.मी.
(iii) पूरब से पश्चिम का प्रसार: 2,900 कि.मी.
भारत की भौगोलिक स्थिति – भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। कर्क रेखा (23°30 ‘ उ.) देश के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है दक्षिण से उत्तर की ओर भारत की मुख्य भूमि का विस्तार 8°4′ उ. तथा 37°6′ उ. अक्षांशों के बीच है। पश्चिम से लेकर पूर्व तक भारत का विस्तार 68°7′ पू. तथा 97°25’ पू. देशांतरों के बीच स्थित है।
भारत के पड़ोसी देश – भारत के साथ 7 देशों की सीमाएँ लगती हैं। भारत के पश्चिम में अफगानिस्तान और पाकिस्तान है। उत्तर में चीन, नेपाल और भूटान है। पूर्व में बंगलादेश और म्यानमार है। भारत के दक्षिण में श्रीलंका और मालदीव है।
राजनीतिक और प्रशासनिक का विभाजन – भारत को 28 राज्यों और 9 केंद्र शासित क्षेत्रों में बाँटा गया है। राजस्थान सबसे बड़ा तथा गोवा सबसे छोटा राज्य है। हर राज्य को कई जिलों में विभाजित किया गया है। भारत की राजधानी दिल्ली है।
जलोढ़ निक्षेप – ये नदियों के द्वारा लाई गई बहुत महीन मिट्टी होती है। तथा नदी बेसिन में निक्षेपित कर दी जाती है।
सहायक नदी – एक नदी या सरिता जो कि मुख्य नदी में किसी भी तरफ से आकर मिलती है तथा अपने जल को मुख्य नदी में विसर्जित करती है।
भौगोलिक विभाजन – भौगोलिक आकृतियों के मामले में भारत एक विविधतापूर्ण देश है। इसे निम्नलिखित भौगोलिक क्षेत्रों में बाँटा गया है
(i) हिमालय पर्वत
(ii) उत्तर का मैदान
(iii) भारत का महामरुस्थल
(iv) दक्कन का पठार
(v) पूर्वी तथा पश्चिमी घाट
हिमालय पर्वत – हिमालय पर्वत को तीन मुख्य समानांतर श्रृंखलाओं में बाँटा जाता है। सबसे उत्तर में स्थित श्रृंखला को वृहत हिमालय या हिमाद्रि कहते हैं। इसी श्रृंखला में विश्व की सबसे ऊँची शिखर हैं। मध्य हिमालय या हिमाचल, हिमाद्रि के दक्षिण में स्थित है। बहुत से लोकप्रिय पहाड़ी स्थान यहाँ स्थित हैं। पाँच पहाड़ी स्थानों के नाम का पता लगाइए। शिवालिक सबसे दक्षिण में स्थित श्रृंखला है।
उत्तर का मैदान – हिमालय के दक्षिण में भारत का उत्तरी मैदान स्थित हैं। ये मैदान समतल तथा सपाट हैं। ये मैदान सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र तथा इनकी सहायक नदियों के द्वारा लाए गए जलोढ़ निक्षेपों से बने हैं। नदियों के ये मैदान कृषि के लिए उपजाऊ भूमि प्रदान करते हैं। यही कारण है कि इन मैदानों में जनसंख्या अधिक है।
भारत के महामरुस्थल – भारत के पश्चिमी भाग में भारतीय महामरुस्थल स्थित है। यह शुष्क, गर्म तथा तीला स्थल है। यहाँ वनस्पति की मात्रा बहुत कम है।
दक्कन का पठार – यह पठार उत्तर के मैदान के दक्षिण में स्थित है। इसका आकार त्रिभुज जैसा है। इस क्षेत्र में कई पहाड़ियाँ और घाटियाँ हैं; जैसे कि अरावली, विंध्य और सतपुरा की पहाड़ियाँ। दक्कन में खनिज प्रचुर मात्रा में हैं। दक्कन के पठार से होकर नर्मदा और ताप्ती जैसी महत्वपूर्ण नदियाँ बहती हैं। ये नदियाँ पश्चिम की ओर बहती हैं और अरब सागर में गिरती हैं।
पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट – ये दोनों घाट क्रमश: दक्कन के पठार की पूर्वी और पश्चिमी सीमा बनाते हैं। पश्चिमी घाट का विस्तार एक समान रूप से है, जबकि पूर्वी घाट बीच बीच में टूटा हुआ है।
प्रायद्वीपीय पठार – उत्तरी मैदानों के दक्षिण में प्रायद्वीपीय पठार स्थित है। इसकी आकृति त्रिभुजाकर है। इसका धरातल काफी ऊँचा – नीचा है। इस क्षेत्र में बहुत-सी पहाड़ी श्रृंखला तथा घाटियाँ है। इसके उत्तर-पश्चिम में अरावली श्रंखला स्थित है, जो विश्व की सबसे पुरानी श्रृंखला है।
विंध्य एवं सतपुड़ा – विंध्य एवं सतपुड़ा एक महत्वपूर्ण श्रृंखला है। इस श्रंखला से होकर नर्मदा तथा तापी नदीयाँ बहती है। ये पश्चिम की तरफ बहने वाली नदी है जो अरब सागर में गिरती है। इस पठार के पश्चिम में पश्चिमी घाट या सह्याद्रि तथा पूर्व में पूर्वी घाट स्थित है। पश्चिमी घाट का विस्तार एकसमान रूप में है, जबकि पूर्वी घाट बीच-बीच में टूटा हुआ तथा असमान है। इन पठारों में खनिजों; जैसे— कोयला एवं लौह अयस्क की प्रचुरता है।
तटीय मैदान – ये मैदान पश्चिमी घाट के पश्चिम तथा पूर्वी घाट के पूरब में स्थित हैं। पश्चिमी तटीय मैदान काफी संकरा है, जबकि पूर्वी तटीय मैदान काफी चौड़ा है। इस क्षेत्र में महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी नामक नदियाँ बहती हैं। ये नदियाँ पूर्व की ओर बहती हैं और बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।इन नदियों मे मुहानों पर डेल्टा बने हुए हैं, जो कि बहुत उपजाऊ हैं। जिस स्थान पर एक नदी समुद्र से मिलती है उस स्थान को नदी का मुहाना कहते हैं। डेल्टा एक प्रकार का स्थलरूप है जो नदी के मुहाने पर बनता है।
द्वीपसमूह – भारत में दो द्वीप समूह हैं: लक्षद्वीप और अंदमान निकोबार। लक्षद्वीप अरब सागर में है, जबकि अंदमान बंगाल की खाड़ी में स्थित है। लक्षद्वीप मूंगा की चट्टानों (प्रवालों) से बना है।
पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ – पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ है। महानदी, गोदावरी, कृष्ण तथा कावेरी बंगाल की खाड़ी में गिरती है। ये नदियाँ अपने मुहने पर उपजाऊ डेल्टा का निर्माण करती है। बंगाल की खाड़ी में गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदीयों के मुहाने पर सुंदरबन डेल्टा स्थित है।
भारत के दो द्वीपसमूह –
(i) लक्ष्यद्वीप द्वीपसमूह – यह अरब सागर में स्थित है ये केरल के तट से कुछ दूर स्थित प्रवाल द्वीप है।
(ii) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह – भारत के दक्षिण-पूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी में स्थित है।
FAQ
1. हमारा देश भारत क्या है?
भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, अंग्रेज़ी: Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है।
2. भारत के बारे में क्या लिखें?
भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि. मी. है, जो हिमाच्छादित हिमालय की ऊंचाइयों से शुरू होकर दक्षिण के विषुवतीय वर्षा वनों तक फैला हुआ है।
3. क्या भारत एक सुंदर देश है?
भारत, परिदृश्य, इलाकों, संस्कृति, विरासत और अधिक की अपनी विविधता के साथ, दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक के रूप में टैग किया गया है।
4. भारत की महानता क्या है?
1.3 अरब की आबादी वाला भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यह चीन की 1.4 बिलियन आबादी के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश भी है।
5. देश में कुल कितने देश हैं?
193 राज्य जिन्हे अन्तराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है।
6. भारत के कुल कितने राज्य हैं?
अगर सही रूप से देखा जाए तो पहले भारत में कुल राज्य 29 और केंद्र शासित प्रदेश 9 हुआ करते थे पर जो अब घटकर 28 हैं और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।
7. पूरी धरती पर कितने देश हैं?
विश्व में मान्यता प्राप्त कुल देशो की संख्या 195 है। हांलकि पृथ्वी पर कुल 240 देश है लेकिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा केवल 195 देशों को ही मान्यता प्रदान की गई है।
8. भारत के 7 पड़ोसी देश कौन कौन से हैं?
भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं।
9. दुनिया का अंत कहाँ है?
पृथ्वी के धरातल का अंत कन्याकुमारी में होता है। कन्याकुमारी मे यह जगह लाइट हाउस से धोडी दूर पर देखी जा सकती है। वहां पृथ्वी के परत की मोटाई लगभग 30-35 फुट होगी।
10. 2060 में पृथ्वी का क्या होगा?
न्यूटन की गणना के आधार पर 800 में 1260 को जोड़ने पर साल 2060 आया और उन्होंने दुनिया के अंत का साल 2060 बताया. उनका कहना था कि अगर इस समय तक दुनिया खत्म नहीं भी हुई तो भी उसका विनाश शुरू हो जाएगा. सर आइसैक न्यूटन ने अपने कई नोट्स और चिट्ठियों में दुनिया के खत्म होने का जिक्र किया था
11. भारत का पिता कौन है?
हम भारत के पिता यानि राष्ट्रपिता के बारे में जानते है वो तो गाँधी ही हैं।
12. भारत में कुल कितने मानव है?
आपको बता दें की यह भारत देश की सोलहवीं जनगणना है। यूनाइटेड नेशन के आंकड़ों के वोर्ल्डोमीटर के अनुसार 26 जुलाई 2021 तक भारत की जनसंख्या 1,394,420,224 है।
13. संविधान किसने लिखा था?
प्रेम बिहारी नारायण रायज़ादा भारतीय संविधान के सुलेखक थे। मूल संविधान उनके द्वारा प्रवाहित इटैलिक शैली में हस्तलिखित था।
14. राजभाषा कितनी है?
भारत के संविधान के भाग XVII में अनुच्छेद 343 से 351 राजभाषा से सम्बंधित है. वर्तमान में संविधान की आठवीं सूची में 22 भाषाएँ वर्णित हैं. संविधान में क्षेत्रीय भाषाओँ को वर्णित करने की पीछे दो उद्येश्य हैं
15. भारत में कितनी भाषाएं हैं?
एथनोलॉग भी भारत को 398 भाषाओं का घर बताता है, जिसमें 387 जीवित और 11 विलुप्त भाषाएं शामिल हैं।
16. भारत की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है?
संस्कृत भाषा ईसा से 5,000 वर्ष पूर्व से बोली जाती रही है। संस्कृत अभी भी भारत की आधिकारिक भाषा है। हालाँकि, वर्तमान समय में, संस्कृत भाषण की भाषा के बजाय पूजा और अनुष्ठान की भाषा बन गई है।
17. हिंदी किसकी राजभाषा है?
संविधान सभा ने लम्बी चर्चा के बाद 14 सितम्बर सन् 1949 को हिन्दी को भारत की राजभाषा स्वीकारा गया।
18. हमारी मातृ भाषा कौन सी है?
हिंदी हमारी मातृभाषा, राष्ट्रभाषा और राजभाषा है
19. भाषा का जन्म कैसे हुआ है?
प्रसिद्ध विद्वान जी. रेवेज इसके जन्मदाता हैं। इस सिद्धान्त के अनुसार आदिम मानव जब समूह के सम्पर्क में आया होगा तो पहले कुछ ध्वनियाँ उसके मुंह से निकली होगी और कालांतर में शब्द और फिर भाषा का जन्म हुआ हो। इन विद्वान् के अनुसार पहले भाषा में क्रिया पद बने होंगे और बाद में अन्य शब्द।
20. भाषा किससे बनती है?
भाषाविदों ने भाषाओं में पाए जाने वाले पांच बुनियादी घटकों (स्वर विज्ञान, आकृति विज्ञान, वाक्य रचना, शब्दार्थ और व्यावहारिकता) की पहचान की है।
21. सबसे बड़ी लिपि कौन सी है?
देवनागरी, ब्राह्मी लिपि की सबसे व्यापक, विकसित और वैज्ञानिक लिपि है, जो भारतीय भाषाओं की सहोदरा लिपि होने के नाते इन सबके बीच स्वाभाविक रूप से संपर्क लिपि का कार्य कर सकती है।
22. देवनागरी भाषा क्या है?
देवनागरी लिपि, 14 स्वरों और 33 व्यंजनों सहित 47 प्राथमिक वर्णों से बनी, दुनिया में चौथी सबसे व्यापक रूप से अपनाई गई लेखन प्रणाली है, जिसका उपयोग 120 से अधिक भाषाओं के लिए किया जा रहा है। देवनागरी देवनागरी देवनागरी लिपि (स्वर ऊपर, व्यंजन नीचे) लिपि प्रकार।
23. अंग्रेजी किसकी लिपि है?
अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है।
24. हिंदी में कुल कितने अक्षर होते हैं?
हिंदी वर्णमाला के 52 अक्षरों से बनी है।
25. दुनिया में कितने अक्षर हैं?
यदि आप शुद्ध अक्षरों के बारे में बात कर रहे हैं (जिनमें व्यंजन और स्वर दोनों के अक्षर हैं), तो दुनिया में लगभग 100 शुद्ध अक्षर हैं, लेकिन अधिकांश विलुप्त हैं या व्यापक रूप से उपयोग नहीं किए जाते हैं। सबसे व्यापक रूप से ज्ञात अक्षर हैं: लैटिन। सिरिलिक।
26. किन भाषाओं में 26 अक्षर होते हैं?
प्राकृतिक भाषाओं के अक्षरों में अंग्रेजी, इन्डोनेशियाई और मलय वर्णमाला दोनों मामलों में केवल 26 अक्षरों का उपयोग करते हैं।
NCERT Solution Class 6th Geography All Chapters Notes In Hindi |
Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी |
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर |
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ |
Chapter – 4 मानचित्र |
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल |
Chapter – 6 हमारा देश: भारत |
NCERT Solution Class 6th Geography All Chapters Question & Answer In Hindi |
Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी |
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर |
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ |
Chapter – 4 मानचित्र |
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल |
Chapter – 6 हमारा देश: भारत |
NCERT Solution Class 6th Geography All Chapters MCQ in Hindi |
Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी |
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर |
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियां |
Chapter – 4 मानचित्र |
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल |
Chapter – 6 हमारा देश: भारत |
You Can Join Our Social Account
Youtube | Click here |
Click here | |
Click here | |
Click here | |
Click here | |
Telegram | Click here |
Website | Click here |