NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल (Major Domains of The Earth)
Textbook | NCERT |
Class | 6th |
Subject | भूगोल (Geography) Social Science |
Chapter | 5th |
Chapter Name | पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल (Major Domains of The Earth) |
Geography | Class 6th भूगोल (Geography) |
Medium | Hindi |
Source | Last Doubt |
NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल (Major Domains of The Earth) Notes in hindi पृथ्वी कितने डिग्री घूमती है, पृथ्वी के 5 तत्व क्या है, पृथ्वी का भाई कौन है, एलिमेंट कितने प्रकार के होते हैं, पृथ्वी का वजन कितना होता है, पृथ्वी की चाल क्या है, सूर्य के अंदर क्या होता है, पृथ्वी दिवस कब तक है?, हम पृथ्वी से क्यों नहीं उड़ते, एक दिन 24 घंटे का क्यों होता है, सबसे बड़ा तत्व कौन सा है आदि इसके बारे में हम विस्तार से पढ़ेंगे। |
NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल (Major Domains of The Earth)
Chapter – 5
पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Notes
पृथ्वी की सतह के भाग – पृथ्वी की सतह को मुख्यतः तीन भागों में बाँटा गया है-
• भूमंडल
• वायुमंडल
• जलमंडल
भूमंडल – पृथ्वी की सतह के ठोस भाग को भूमंडल कहते हैं। यह भूपर्पटी के शैलों से बना हुआ है। इसके ऊपर मिट्टी की एक पतली परत है। मिट्टी में खनिज पोषक होते हैं जो विभिन्न जीवों का पालन करते हैं।
वायुमंडल – वायुमंडल विभिन्न गैसों से बना है। हमारी पृथ्वी चारों ओर से गैस की एक परत से घिरा हुई हैं जिसे वायुमंडल कहा जाता हैं। वायुमंडल की मोटाई लगभग 1600 कि.मी. है। वायु की यह पतली परत इस गृह का महत्वपूर्ण एवं अटूट भाग हैं। यह हमें ऐसी वायु प्रदान करता हैं जिससे हम लोग साँस लेते हैं यह वायुमंडल हम लोगों को सूर्य की कुछ हानिकारक किरणों से भी बचता हैं।
जलमंडल – यह जल से बना हुआ है। पृथ्वी पर जल तीनों अवस्थाओं में मौजूद है, ठोस, द्रव और गैस। पृथ्वी की सतह का लगभग तीन चौथाई हिस्सा जल से ढ़का हुआ है। जिस कारन पृथ्वी को नीला गृह कहा जाता है।
महाद्वीप – पृथ्वी की सतह को दो मुख्य भागों में बाँटा जा सकता है। बड़े स्थलीय भूभागों को महाद्वीपों के नाम से जाना जाता है, तथा बड़े जलाशयों को महासागरीय बेसिन के नाम से जाना जाता है। पृथ्वी पर सात प्रमुख महाद्वीप है। ये विस्तृत जलराशि के द्वारा एक दूसरे से अलग है ये महाद्वीप के नाम है – एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तर, अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका।
एशिया – यह सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसमें पृथ्वी के कुल सतह क्षेत्र का 29.8% हिस्सा है यह महाद्वीप पूर्वी गोलार्ध में स्थित है। एशिया से होकर कर्क रेखा गुजरती है। पश्चिम में यूराल पर्वतीय एशिया और यूरोप को अलग करता है। एशिया और यूरोप को सम्मिलित रूप से यूरेशिया कहा जाता है।
यूरोप – एशिया की तुलना में यूरोप बहुत छोटा है और एशिया के पश्चिम में स्थित है। यह तीन तरफ से जलाशयों से घिरा है। यूरोप से होकर आर्कटिक वृत्त गुजरता है।
अफ्रिका – यह दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। अफ्रिका का अधिकांश हिस्सा उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। यह इकलौता महाद्वीप है जिससे होकर तीन मुख्य समांतर रेखाएँ गुजरती हैं। अफ्रिका से होकर विषुवत रेखा, कर्क रेखा और मकर रेखा तीनों गुजरती हैं। विषुवत रेखा अफ्रिका के लगभग बीचोबीच से गुजरती है। दुनिया का सबसे बड़ा गर्म मरुस्थल (सहारा मरुस्थल) अफ्रिका महाद्वीप में है। दुनिया की सबसे लंबी नदी (नील) अफ्रिका में है। यह महाद्वीप चारों ओर से जलाशयों से घिरा है।
उत्तरी अमेरिका – यह तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह दक्षिण अमेरिका के एक संकरे स्थल से जुड़ा है जिसे पनामा स्थल संधि कहा जाता है। यह महाद्वीप पूरी तरह से उत्तरी एवं पश्चिमी गोलार्ध में स्थित है यह महाद्वीप तीन महासागरों से घिरा है।
स्थल संधि – स्थल का एक संकरा भाग जो दो बड़े स्थलीय भागों को एक दूसरे से जोड़ता है। उत्तरी अमेरिका उत्तरी गोलार्ध और पश्चिमी गोलार्ध में स्थित है। यह महाद्वीप तीन महासागरों से घिरा है- अटलांटिक महासागर, प्रशांत महासागर और आर्कटिक महासागर।
दक्षिणी अमेरिका – दक्षिणी अमेरिका का ज्यादा तर हिस्सा दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। यह महाद्वीप दो महासागरों से घिरा है- अटलांटिक और प्रशांत महासागर। ऐन्डीज़,(ऐन्डीज़ एक पारकर का पर्वत शृंखला है) जो दुनिया की सबसे लंबी पर्वतमाला दक्षिण अमेरिका में है। दुनिया की सबसे विशाल नदी (अमेजॉन) भी इसी महाद्वीप में है।
ऑस्ट्रेलिया – यह सबसे छोटा महाद्वीप है। यह पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। चारों ओर से समुद्र से घिरा होने के कारण ऑस्ट्रेलिया को द्वीपीय महाद्वीप (जो द्वीप चारों तरफ से पानी से घिरा हो) भी कहते हैं।
अंटार्कटिका – यह एक विशाल महाद्वीप है जो दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित है। दक्षिणी ध्रुव इस महाद्वीप के केंद्र में स्थित है। इस महाद्वीप में मनुष्य का स्थाई निवास नहीं है। कई देशों ने यहाँ शोध केंद्र खोल रखे हैं। भारत के शोध केंद्रों के नाम हैं- मैत्री और दक्षिण गंगोत्री है।
महासागर – महासागर जलमंडल के मुख्य भाग हैं। ये आपस मैं एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। महासागरिय जल हमेशा गतिशील रहता हैं। तरंगें, ज्वार-भाटा तथा महासागरिय धाराएँ महासागरिय जल की तीन मुख्य गतियाँ है- प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, दक्षिणी महासागर तथा आर्कटिक महासागर।
जलमंडल – पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है। पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग जल तथा 29 प्रतिशत भाग स्थल है। जलमंडल में जल के सभी रूप उपस्थित हैं। इसमें महासागर एवं नदियाँ, झीलें, हिमनदियाँ, भूमिगत जल तथा वायुमंडल की जलवाष्प सभी सम्मिलित हैं। पृथ्वी पर पाए जाने वाले जल का 97 प्रतिशत से अधिक भाग महासागरों में पाया जाता है एवं वह इतना अधिक खारा होता है
वायुमंडल – हमारी पृथ्वी चारों ओर से गैस की एक परत से घिरी हुई है, जिसे वायुमंडल कहा जाता है। वायु की यह पतली परत इस ग्रह का महत्त्वपूर्ण एवं अटूट भाग है। यह हमें ऐसी वायु प्रदान करती है जिससे हम लोग साँस लेते हैं। यह वायुमंडल हम लोगों को सूर्य की कुछ हानिकारक किरणों से बचाता है।
वायुमंडल 1,600 किमी. की ऊँचाई तक फैला है। वायुमंडल को उसके घटकों, तापमान तथा अन्य के आधार पर पाँच परतों में बाँटा जाता है। इन परतों को पृथ्वी की सतह से शुरू करते हुए क्षोभमंडल, समतापमंडल, मध्यमंडल, आयनमंडल तथा बहिर्मंडल कहा जाता है।
जीवमंडल – जीवमंडल स्थल, जल तथा हवा के बीच का एक सीमित भाग हैं। यह वह भाग हैं जहाँ जीवन मौजूद हैं यहाँ जीवों की बहुत सी प्रजातियाँ हैं, जो कि सूक्ष्म जीवों तथा बैक्टीरिया से लेकर बड़े स्तनधारियों के आकर में पाई जाती हैं। मनुष्य सहित सभी प्राणी, जीवित रहने के लिए एक-दूसरे से तथा जीवमंडल से जुड़े हुआ हैं।
FAQ
प्रश्न 1. पृथ्वी को कितने सतह में बाँटा गया है ?
पृथ्वी के सतह को तीन भागों में बाँटा गया है।
प्रश्न 2. महासागर किस का मुख्य भाग है ?
महासागर जलमंडल के मुख्य भाग है।
प्रश्न 3. ऑस्ट्रेलिया एक द्वीपीय महाद्वीप कैसे है ?
चारों ओर से समुद्र से घिरा होने के कारण ऑस्ट्रेलिया को द्वीपीय महाद्वीप कहा जाता हैं।
प्रश्न 4. दुनिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है ?
दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी है। जो अफ्रिका में स्थित है।
प्रश्न 5. पृथ्वी के चार प्रमुख क्षेत्र कौन से हैं ?
पृथ्वी के चार प्रमुख हैं- स्थलमंडल, वायुमंडल, जलमंडल और जीवमंडल।
प्रश्न 6. महाद्वीप किसे कहते हैं ?
पृथ्वी के स्थलीय बड़े भूभाग को महाद्वीप कहते हैं।
प्रश्न 7. सबसे छोटा महाद्वीप कौन है ?
सबसे छोटा महाद्वीप आस्ट्रेलिया है।
प्रश्न 8. उन महाद्वीपों के नाम लिखो, जिससे होकर कर्क, मकर और विषुवत तीनों रेखाएँ गुजरती है ?
अफ्रीका।
प्रश्न 9. विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन और कहाँ है ?
विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान सहारा है, जो अफ्रीका में है।
प्रश्न 10. उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका को जोड़ने वाली स्थल संधि को क्या कहते हैं ?
पनामा स्थल संधि।
प्रश्न 11. विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला कौन और कहाँ है ?
विश्व का सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला एंडीज है, जो दक्षिण अमेरिका में उत्तर से दक्षिण की ओर फैली है।
प्रश्न 12. विश्व की सबसे बड़ी नदी कौन है ?
विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेज़न नदी है।
प्रश्न 13. द्विपीय महाद्वीप किसे कहा जाता और क्यों कहा जाता है ?
आस्ट्रेलिया को द्विपीय महाद्वीप कहा जाता है। यह चारों तरफ से महासागरों और समुद्रों से घिरा है। इसलिए इसे द्विपीय महाद्वीप कहा जाता है।
प्रश्न 14. सबसे बड़ा महासागर कौन है ?
प्रशांत महासागर।
प्रश्न 15. अटलांटिक महासागर के बारे में संक्षेप में बताएँ ?
अटलांटिक महासागर का आकार अंग्रेजी के S अक्ष र के समान है। इसकी तट रेखाएँ बहुत अधिक दंतुरित है। जिसकी वजह से प्राकृतिक पोताश्रयो और पत्तनों के लिए यहाँ आदर्श स्थिति है। व्यापार की दृष्टि से यह सबसे व्यस्त महासागर है।
प्रश्न 16. पृथ्वी द्वारा छोड़ी गई उष्मा कौन सी गैस अवशोषित करती है ?
पृथ्वी द्वारा छोड़ी गई उष्मा कार्बन डाइआक्साइड गैस अवशोषित करती है, जिससे पृथ्वी गर्म रहती है।
NCERT Solution Class 6th Geography All Chapters Notes In Hindi |
Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी |
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर |
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ |
Chapter – 4 मानचित्र |
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल |
Chapter – 6 हमारा देश: भारत |
NCERT Solution Class 6th Geography All Chapters Question & Answer In Hindi |
Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी |
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर |
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ |
Chapter – 4 मानचित्र |
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल |
Chapter – 6 हमारा देश: भारत |
NCERT Solution Class 6th Geography All Chapters MCQ in Hindi |
Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी |
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर |
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियां |
Chapter – 4 मानचित्र |
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल |
Chapter – 6 हमारा देश: भारत |
You Can Join Our Social Account
Youtube | Click here |
Click here | |
Click here | |
Click here | |
Click here | |
Telegram | Click here |
Website | Click here |