NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ (Motions of the Earth) Notes in Hindi

NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ (Motions of the Earth)

TextbookNCERT
Class 6th
Subject भूगोल Social Science
Chapter3rd
Chapter Name पृथ्वी की गतियाँ (Motions of the Earth)
CategoryClass 6th (भूगोल) Social Science
Medium  Hindi
SourceLast Doubt
Class 6th Social Science भूगोल Chapter 3 पृथ्वी की गतियां Notes In Hindi जिसमे हम घूर्णन, अक्ष, कक्ष या कक्षा, अक्ष का झुकाव, परिक्रमण, वर्ष, क्या होगा यदि पृथ्वी का घूर्णन नहीं होगा, प्रदीप्ति वृत्त, पेरीहेलियन (उपसौर), पृथ्वी की 4 मुख्य गतियां क्या हैं, पृथ्वी के घूमने की स्पीड कितनी है, पृथ्वी की 3 गतियां क्या हैं, घूमती हुई पृथ्वी की दो गतियाँ कौन कौन सी हैं, पृथ्वी कक्षा 6 की दो गतियाँ क्या हैं, पृथ्वी घूमती है क्या, अगर पृथ्वी नहीं घूमती तो क्या होता, दिन और रात होने का कारण क्या है, पृथ्वी एक सेकंड में कितना घूमती है, पृथ्वी के दो भाग कौन कौन से हैं, रात में सन क्यों नहीं दिखाई देता, किस देश में रात नहीं होती है, कक्षा 6 भूगोल अध्याय 3 नोट्स, कक्षा 6 भूगोल अध्याय 3 pdf, पृथ्वी की गतियां कक्षा 6 पाठ 4, भूगोल कक्षा 6 अध्याय 3 question and answer, (1) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण क्या है?, Ncert class 6 geography chapter 3 solutions in hindi, पृथ्वी की गतियाँ Class 6, पृथ्वी की गतियाँ NCERT, एक दिन 24 घंटे का क्यों होता है आदि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ (Motions of the Earth)

Chapter – 3

पृथ्वी की गतियाँ

Notes

घूर्णन (Rotation) – पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है। पृथ्वी की इस गति को घूर्णन कहते हैं। पृथ्वी अपने अक्ष पर 24 घंटे में एक चक्कर लगाती है। घूर्णन में लगे इस समय को पृथ्वी की दैनिक गति की वजह से ही दिन और रात होते हैं।

अक्ष (Axis)जिस तरह ग्लोब पिवट के चारों ओर घूमता है, उसी तरह धरती एक काल्पनिक रेखा के चारों ओर घूमती है। इस काल्पनिक रेखा को पृथ्वी का अक्ष कहते हैं।

कक्ष या कक्षापृथ्वी जिस काल्पनिक रेखा पर सूर्य का चक्कर लगाती है उसे कक्ष या कक्षा कहते हैं। पृथ्वी से होकर इसकी कक्षा से जाने वाले समतल को कक्षीय समतल कहते हैं।

अक्ष का झुकावपृथ्वी का अक्ष इसके कक्षीय समतल से 66.5° का कोण बनाता है। पृथ्वी के कक्षीय समतल से समकोण बनाने वाली रेखा इसके अक्ष से 23.5° का कोण बनाती है।

परिक्रमण (Rotation) सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्ष में पृथ्वी की गति को परिक्रमण कहते हैं। परिक्रमण की गति लगभग 107,000 किमी. प्रति घंटा की गति से दीर्घ वृत्ताकार कक्षा में चक्कर लगाती है।

पृथ्वी का घूर्णनयदि पृथ्वी का घूर्णन नहीं होगा तो इसका आधा हिस्सा हमेशा सूर्य की रोशनी में रहेगा और बाकी आधे हिस्से में हमेशा रात रहेगी। जिस भाग में हमेशा दिन रहेगा वहाँ का तापमान बहुत ज्यादा हो जायेगा। जिस भाग में हमेशा रात रहेगी वहाँ का तापमान बहुत कम हो जायेगा। ऐसे में पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं हो पायेगा।

प्रदीप्ति वृत्त (luminous Circle)पृथ्वी पर दिन और रात वाले हिस्सों को विभाजित करने वाली रेखा को प्रदीप्ति वृत्त (सर्कल ऑफ इल्युमिनेशन) कहते हैं। प्रदीप्ति वृत्त और कक्षीय समतल के बीच समकोण बनता है। इस तरह से प्रदीप्ति वृत्त और अक्ष के बीच 23.5° का कोण बनता है।

• प्रदीप्ति वृत्त और पृथ्वी के अक्ष के बीच बनने वाले कोण के कारण साल के अधिकतर दिनों को पृथ्वी के दोनों गोलार्धों पर सूर्य की किरणें समान रूप से नहीं पड़ती हैं। इसी कारण से ऋतु में परिवर्तन होता है। नीचे दिये गये चित्र में इसे दिखाया गया है।

कक्षीय समतलपृथ्वी का अक्ष कल्पनिक रेखा है जो इसके कक्षीय सतह से 66 1⁄2 का कोण बनाती है। वह समतल जो कक्ष के द्वारा बनाया  जाता है, उसे कक्षीय समतल कहते हैं।

पेरिहेलियन (उपसौर)जिस बिंदु पर पृथ्वी सूर्य के सबसे नजदीक होती है, उसे पेरीहेलियन कहते हैं।

दक्षिण अयनांत – 22 दिसंबर को दक्षिणी ध्रुव के सूर्य की ओर झुके होने के कारण मकर रेखा पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं। चूँकि सूर्य की किरणें मकर रेखा पर लंबवत् पड़ती हैं इसलिए दक्षिणी गोलार्ध के बहुत बड़े भाग में प्रकाश प्राप्त होता है। इसलिए दक्षिणी गोलार्ध में लंबे दिन तथा छोटी रातों वाली ग्रीष्म ऋतु होती है। इसके ठीक विपरीत स्थिति उत्तरी गोलार्ध में होती है। पृथ्वी की इस अवस्था को दक्षिण अयनांत कहा जाता हैं।

एपहेलियन (अपसौर) – जिस बिंदु पर पृथ्वी सूर्य से सबसे दूर होती है, उसे एपहेलियन कहते हैं। यह सूर्य से लगभग 14.7 करोड़ कि॰मी॰ दूर होती है।

विषुव (इक्वीनॉक्स) – 21 मार्च एवं 23 सितंबर को सूर्य की किरणें विषुवत् वृत्त पर सीधी पड़ती हैं। इस अवस्था में कोई भी ध्रुव सूर्य की ओर नहीं झुका होता है, इसलिए पूरी पृथ्वी पर रात एवं दिन बराबर होते हैं। इसे विषुव कहा जाता है।

उत्तर अयनांत (सोलस्टिस) – 21 जून को उत्तरी गोलार्ध सूर्य की तरफ झुका है। सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती हैं। इसके परिणामस्वरूप इन क्षेत्रों में ऊष्मा अधिक प्राप्त होती है। ध्रुवों के पास वाले क्षेत्रों में कम ऊष्मा प्राप्त होती है, क्योंकि वहाँ सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं। उत्तर ध्रुव सूर्य की तरफ झुका होता है तथा उत्तरी रेखा के बाद वाले भागों पर लगभग 6 महीने तक लगातार दिन रहता है। चूँकि, उत्तरी गोलार्ध के बहुत बड़े भाग में सूर्य की रोशनी प्राप्त होती है, इसलिए विषुवत् वृत्त के उत्तरी भाग में गर्मी का मौसम होता है। 21 जून को इन क्षेत्रों में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है। पृथ्वी की इस अवस्था को उत्तर अयनांत कहते हैं।

प्रश्न 1. पूरे विश्व में दिन और रात बराबर कब होते हैं?

पूरे विश्व में 23 सितंबर और 21 मार्च को दिन और रात बराबर होते हैं।

प्रश्न 2. पृथ्वी एक घूर्णन कितने समय में पूरा करती है?

पृथ्वी एक घूर्णन लगभग 24 घंटे में पूरा करती है।

प्रश्न 3. किस समय सूर्य की किरणें लंबवत पड़ती हैं?

दोपहर के समय सूर्य की किरणें लंबवत पड़ती हैं।

प्रश्न 4. अक्ष किसे कहते हैं?

एक ध्रुव से दूसरे ध्रुव तक एक काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी के केंद्र से गुजरती है, अक्ष कहलाती है।

प्रश्न 5. पृथ्वी की घूर्णन गति का प्रभाव बताइए।

पृथ्वी के घूर्णन से दिन और रात का निर्माण होता है।

प्रश्न 6. सामान्य वर्ष कितने दिनों का होता है?

सामान्य वर्ष 365 दिन का होता है और लीप वर्ष 366 दिन होते हैं।

प्रश्न 7. उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन कब होता है?

उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन 22 दिसंबर को होता है।

प्रश्न 8. विषुव क्या है?

विषुव के दौरान पूरी पृथ्वी पर दिन और रात बराबर होते हैं। इस अवस्था में कोई भी ध्रुव सूर्य की तरफ नहीं झुका होता है। 21 मार्च और 23 सितम्बर को सूर्य की किरणें विषुवत वृत पर सीधी पड़ती है।

प्रश्न 9. पृथ्वी की परिक्रमण गति का प्रभाव बताइए।

पृथ्वी की परिक्रमण गति के ऋतुओं में परिवर्तन होता है।

प्रश्न 10. पृथ्वी की दो गतियाँ कौन-कौन सी हैं?

पृथ्वी की दो गतियाँ – घूर्णन और परिक्रमण हैं।

प्रश्न 11. पृथ्वी के घूमने की गति कितनी है?

पृथ्वी हर 23 घंटे, 56 मिनट और 4 सेकेंड अपना एक चक्कर पूरा करती है। और पृथ्वी के घूमने की गति 1674 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

प्रश्न 12. दिन और रात बराबर कब होता है?

दिन और रात 21 मार्च को बराबर होता है।

प्रश्न 13. सबसे छोटा दिन कौन सा है?

22 दिसंबर को सबसे छोटा दिन माना है।

प्रश्न 14. सबसे बड़ी रात कौन सी है?

22 दिसंबर को साल की सबसे लम्बी रात होती है।

प्रश्न 15. जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कौन सा है?

जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन है। जिसका जनसँख्या लगभग 144 करोड़ है।

प्रश्न 16. पृथ्वी का दूसरा नाम क्या है?

पृथ्वी का दूसरा नाम धरा, भूमि, धरित्री, रत्नगर्भा आदि सामिल हैं।
NCERT Solution Class 6th Geography All Chapters Notes In Hindi
Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ
Chapter – 4 मानचित्र
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter – 6 हमारा देश: भारत
Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ
Chapter – 4 मानचित्र
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter – 6 हमारा देश: भारत
NCERT Solution Class 6th Geography All Chapters MCQ in Hindi
Chapter 1 सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter 3 पृथ्वी की गतियां
Chapter 4 मानचित्र
Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter 6 हमारा देश: भारत

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here