NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी (The Earth in the Solar System) Question & Answer in Hindi

NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी (The Earth in the Solar System)

TextbookNCERT
Class 6th
Subject Social Science (भूगोल)
Chapter1st
Chapter Nameसौरमंडल में पृथ्वी (The Earth in the Solar System)
CategoryClass 6th Social Science (भूगोल)
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी (The Earth in the Solar System) Question & Answer in Hindi पृथ्वी का भाई कौन है?, पृथ्वी का दूसरा नाम क्या है?, 24 घंटे में पृथ्वी कितनी बार घूमती है?, पृथ्वी की बहन कौन सी ग्रह है?, सन 2022 का राजा कौन है?, 2022 वर्ष का राजा कौन है?, मनुष्य को किसने बनाया?, भगवान से पहले कौन था?, दुनिया का सबसे बड़ा तारा कौन सा है?, कौन सा ग्रह उल्टा घूमता है?, हरा ग्रह कौन सा है?, सबसे छोटा ग्रह कौन सा है?, ब्रह्मांड में कितने सूर्य हैं?, गूगल कितने तारे होते हैं?, टूटता तारा कब दिखाई देता है? इत्यादि के बारे में पढ़ने के साथ-साथ इस अध्याय के प्रश्न उत्तर करेंगे।

NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी (The Earth in the Solar System)

Chapter – 1

सौरमंडल में पृथ्वी

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) ग्रह और तारे में क्या अंतर है?
उत्तर –

ग्रहतारे
ग्रह टिमटिमाते नहीं है।तारे टिमटिमाते है।
ग्रह के पास अपना प्रकाश नहीं होता है।तारों के पास अपना प्रकाश होता है।
ग्रह तारों का चक्कर लगाते है।तारे किसी खगोलिय पिंड का चक्कर लगाते है।
ग्रह का आकार तारों से छोटा होता है।इसका आकार बहुत बड़ा होता है।

(ii) सौरमंडल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर –
सौरमंडल’ का शाब्दिक अर्थ ‘सूर्य का परिवार’ होता है। सूर्य इस परिवार का मुखिया होता है। सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह तथा अन्य खगोलिय पिंड, जैसे क्षुद्र ग्रह और उल्का पिंड ये सभी मिलकर सौरमंडल का निर्माण करते हैं।

(iii) सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम लिखें।
उत्तर –
बुद्ध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेप्च्यून।

(iv) पृथ्वी को अद्भुत ग्रह क्यों कहा जाता है?
उत्तर –
पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ जीवन है। जीवन के अनुकूल यहाँ का वातावरण है। यह न तो अधिक गर्म है और न अधिक ठंढी। यहाँ हवा और पानी दोनों मौजूद है जो हमारे जीवन के लिए जरूरी है। इसलिए इसे अद्भुत ग्रह कहा जाता है।

(v) हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते हैं?
उत्तर –
चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर लगाने में लगभग 27 दिन लेता है। इतना ही समय इसे अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने में लगता है। इसी कारण हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को देख पाते है।

(vi) ब्रह्माण्ड क्या है?
उत्तर –
अंतरिक्ष में मौजूद सभी तत्व जैसे- ग्रह, तारे, उपग्रह, आकाशगंगा को सम्मिलित रूप से ब्रहमांड कहते हैं।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिन्हित (√) कीजिए।

(i) किस ग्रह को पृथ्वी के जुड़वाँ ग्रह के नाम से जाना जाता है?


(क) बृहस्पति
(ख) शनि
(ग) शुक्र

उत्तर – (ग) शुक्र

(ii) सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह कौन-सा है?

(क) शुक्र
(ख) पृथ्वी
(ग) बुद्ध

उत्तर – (ख) पृथ्वी

(iii) सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर किस प्रकार के पथ पर चक्कर लगाते हैं?

(क) वृतीय पथ पर
(ख) आयताकार पथ पर
(ग) दीर्घवृताकार

उत्तर – (ग) दीर्घवृताकार

(iv) ध्रुवतारे से किस दिशा का ज्ञान होता है?

(क) दक्षिण
(ख) उत्तर
(ग) पूर्व

उत्तर – (ख) उत्तर

(v) क्षुद्र ग्रह किन कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं?

(क) शनि और बृहस्पति
(ख) मंगल और बृहस्पति
(ग) पृथ्वी और मंगल

उत्तर – (ख) मंगल और बृहस्पति

प्रश्न 3. खाली स्थान भरें।

(i) ——– का एक समूह जो विभिन्न प्रतिरूपों का निर्माण करता है, उसे ——– कहते हैं।
उत्तर –
तारों, तारामंडल।

(ii) तारों की एक बहुत बड़ी प्रणाली को ——– कहा जाता हैं।
उत्तर –
आकाशगंगा।

(iii) ——– पृथ्वी के सबसे करीब है।
उत्तर –
चंद्रमा

(iv) ——– सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह है।
उत्तर –
पृथ्वी।

(v) ग्रहों के पास अपनी ——- तथा ——– नहीं होती है।
उत्तर –
प्रकाश, उष्मा।

FAQ

NCERT Solution Class 6 भूगोल Question Answer in Hindi
Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ
Chapter – 4 मानचित्र
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter – 6 हमारा देश: भारत
NCERT Solution Class 6th Geography All Chapters MCQ in Hindi
Chapter 1 सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter 3 पृथ्वी की गतियां
Chapter 4 मानचित्र
Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter 6 हमारा देश: भारत
NCERT Solution Class 6th Geography All Chapters Notes In Hindi
Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ
Chapter – 4 मानचित्र
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter – 6 हमारा देश: भारत

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here