NCERT Solutions Class 6th Social Science Civics Chapter – 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व (Key Elements of a Democratic Government) Question Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 6th Social Science Civics Chapter – 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व (Key Elements of a Democratic Government)

TextbookNCERT
Class6th
SubjectSocial Science (Civics)
Chapter4th
Chapter Name लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व (Key Elements of a Democratic Government)
CategoryClass 6th सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन (Civics) 
Medium Hindi
Source Last Doubt
NCERT Solutions Class 6th Social Science Civics Chapter – 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व (Key Elements of a Democratic Government) Question Answer in Hindi लोकतंत्र के तीन तत्व कौन कौन से हैं?, लोकतांत्रिक सरकार के प्रमुख तत्वों के अध्याय से आप क्या सीखते हैं?, लोकतंत्र के प्रमुख तत्व क्या हैं कक्षा 7 के बारे में विस्तार से बताएं?, लोकतंत्र के 4 बिंदु कौन से हैं?, राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?, लोकतंत्र का चौथा आधार क्या है?, 3 लोकतांत्रिक सरकार के आवश्यक लक्षण क्या हैं?, लोकतंत्र कब लागू किया गया?, लोकतंत्र भाषण क्या है?, भारत एक लोकतांत्रिक देश क्यों है?, लोकतंत्र की शुरुआत कैसे हुई?, हमें लोकतंत्र की आवश्यकता क्यों है?, लोकतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं? आदि के बारे में जानकारी पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 6th Social Science Civics Chapter – 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व (Key Elements of a Democratic Government)

Chapter – 4

लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व

प्रश्न – उत्तर

अभ्यास प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. आज दक्षिण अफ्रीका में माया का जीवन कैसा होगा?
उत्तर – आज़ दक्षिण अफ्रीका में माया का जीवन इस प्रकार का होगा
(1) उसे देश के किसी भी भाग में घूमने-फिरने की स्वतंत्रता होगी।
(2) उसे वोट देने का अधिकार होगा।
(3) उसे कोई भी भाषा सीखने का अधिकार होगा।
(4) उसे सरकार के निर्णयों के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार होगा। 
(5) उसे देश के किसी भी भाग में बसने का अधिकार होगा।
(6) उसे कोई भी व्यवसाय चुनने का अधिकार होगा।।
प्रश्न 2. किन विभिन्न तरीकों से लोग सरकार की प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं?
उत्तर – लोग निम्नलिखित तरीकों से सरकार की प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं
(1) लोग चुनावों में वोट डालकर, अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं जो एक निश्चित अवधि के लिए उन पर शासन करते हैं।
(2) लोग सरकार के गैर-हितकारी निर्णयों के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाकर सरकार को निर्णय बदलने के लिए बाध्य कर देते हैं।
(3) रचनात्मक और लोक-हितकारी निर्णयों के लागू करने में लोग सरकार को सहयोग देते हैं।
(4) यदि सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरती है, तो लोग चुनाव में उस सरकार के खिलाफ वोट डालकर उसे सत्ता से हटा देते हैं।
प्रश्न 3. विभिन्न विवादो और मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार की जरूरत क्यों होती है?
उत्तर – सरकार एक ऐसा मंच होता है जो विभिन्न मुद्दों और विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा सकता है। सरकार एक निष्पक्ष संस्था होती है और उसके पास कानून की शक्ति होती है। सर्वोच्च प्रशासनिक संस्था होने के नाते सभी लोगों को उसके  निर्णयों को मानना पड़ता है। अतः विभिन्न विवादों और मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार ही श्रेष्ठ संस्था है।
प्रश्न 4. सभी लोगों के साथ समानता का व्यवहार हो इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है?
उत्तर – लोगों के साथ समानता के व्यवहार को सुनिश्चित करने के लिए सरकार निम्नलिखित कदम उठाती है।
(1).सभी लोगों को सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार प्रदान किया गया है। .
(2) शोषण और बेगार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
(3) कानून की दृष्टि में सभी लोग समान हैं।
(4) छुआछूत पर पूर्ण प्रतिबंध है।
(5) सरकार दलित और अछूत लोगों के विकास के लिए विशेष कदम उठाती है।
प्रश्न 5. पाठ को एक बार और पढ़कर लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्वों की एक सूची बनाइए। उदाहरण के लिए सभी लोग बराबर है।
उत्तर – लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्वों का वर्णन इस प्रकार से है।
(1) लोकतांत्रिक सरकार में सभी नागरिकों को सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार प्राप्त होता है।
(2) लोकतांत्रिक सरकार का कार्यकाल निश्चित होता है।
(3) लोकतांत्रिक प्रणाली में निश्चित कार्यकाल पूर्ण कर लेने के पश्चात सरकार का पुनर्गठन चुनाव के द्वारा होता है।
(4) लोकतांत्रिक सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी होती है।
(5) लोकतांत्रिक सरकार समानता और न्याय के सिद्धांत पर टिकी होती है।
(6) लोकतांत्रिक सरकार में नागरिकों को मौलिक अधिकार प्राप्त होते हैं।
(7) लोकतांत्रिक सरकार में लोगों को सरकार की आलोचना करने का पूर्ण अधिकार होता है।
NCERT Solutions Class 6th Social Science सामाजिक एवं राजनीतिक All Chapters Question & Answer In Hindi
Chapter – 1 विविधता की समझ
Chapter – 2 विविधता एवं भेदभाव
Chapter – 3 सरकार क्या है
Chapter – 4 लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्व
Chapter – 5 पंचायती राज
Chapter – 6 गांव का प्रशासन
Chapter – 7 नगर प्रशासन
Chapter – 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter – 9 शहरी क्षेत्र में आजीविका
Class 6th Social Science सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन All Chapters MCQ Question & Answer In Hindi
Chapter – 1 विविधता की समझ
Chapter – 2 विविधता एवं भेदभाव
Chapter – 3 सरकार क्या है
Chapter – 4 लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्व
Chapter – 5 पंचायती राज
Chapter – 6 गांव का प्रशासन
Chapter – 7 नगर प्रशासन
Chapter – 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter – 9 शहरी क्षेत्र में आजीविका
NCERT Solutions Class 6th Social Science सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन All Chapters Notes In Hindi
अध्याय – 1 विविधता की समझ
अध्याय – 2 विविधता एवं भेदभाव
अध्याय – 3 सरकार क्या है
अध्याय – 4 लोकतान्त्रिक सरकार के मुख्य तत्व
अध्याय – 5 पंचायती राज
अध्याय – 6 गांव का प्रशासन
अध्याय – 7 नगर प्रशासन
अध्याय – 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
अध्याय – 9 शहरी क्षेत्र में आजीविका

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here