NCERT Solutions Class 6th Social Science (Civics) Chapter – 1 विविधता की समझ (Understanding Diversity) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 6th Social Science (Civics) Chapter – 1 विविधता की समझ (Understanding Diversity)

TextbookNCERT
Class6th
SubjectSocial Science (Civics)
Chapter1st
Chapter Nameविविधता की समझ (Understanding Diversity)
CategoryClass 6th Social Science (Civics)
Medium Hindi
Source Last Doubt
NCERT Solutions Class 6th Social Science (Civics) Chapter – 1 विविधता की समझ (Understanding Diversity) Question & Answer in Hindi जिसमे हम विविधता किसे कहते हैं?, विविधता क्या क्या अर्थ है?, विविधता क्या है कोई दो उदाहरण बताइए?, विविधता का दूसरा शब्द क्या है?, विविधता का महत्व क्या है?, समाज में विविधता के कितने रूप हैं?, विविधता हमें क्या सिखाती है?, भारत में विविधता का क्या अर्थ है?, विविधता की विशेषता क्या है?, भारत की सामाजिक विविधता क्या है?, सामाजिक विविधता से आप क्या समझते हैं?, विविधता के 3 प्रकार कौन से हैं?, भारत में कितने प्रकार की विविधता है?, सामाजिक विविधता के दो प्रमुख कारण कौन से हैं?, विविधता समाज को कैसे लाभ पहुंचाती है?, भारत में विविधता का सबसे बड़ा लक्षण क्या है?, विविधता हमारे जीवन को कैसे करती है?, आदि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 6th Social Science (Civics) Chapter – 1 विविधता की समझ (Understanding Diversity)

Chapter – 1

विविधता की समझ

प्रश्न – उत्तर

अभ्यास प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. अपने इलाके में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों की सूची बनाइए। इनमें से कौन-से त्योहार सभी समुदायों द्वारा मनाए जाते हैं ?

उत्तर – हमारे इलाके में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों की सूची इस प्रकार से है-
1. होली
2. दीवाली
3. दशहरा
4. ईद
5. बैसाखी
6. जन्माष्टमी
7. रामनवमी
8. गुरुपर्व
9. तीज
10. रक्षाबंधन
11. क्रिसमस
12. दुर्गा-पूजा
13. लोहड़ी

इन त्योहारों में से होली और दीवाली त्योहारों को सभी समुदायों के लोग मिलकर मनाते हैं। इनके अतिरिक्त हमारे राष्ट्रीय नों; जैसे स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, बाल दिवस, गांधी जयंती जैसे पर्वो को सभी समुदायों के लोग मिलकर मनाते हैं।

प्रश्न 2. आपके विचार में भारत की समृद्ध एवं विविध विरासत आपके जीवन को कैसे बेहतर बनाती है ?

उत्तर – भारत विविधताओं का देश है। हम विभिन्न भाषाएं बोलते हैं। हमारा खान-पान अलग-अलग है। हम अलग-अलग त्योंहार मनाते हैं और भिन्न-भिन्न धर्मों का पालन करते हैं। जब हम सभी लोग आपस में मिल जुलकर रहते हैं, तो इससे हमारा जीवन नए रंगों से सराबोर हो जाता है तथा जीवन में रोचकता और समृद्धि आती है।

प्रश्न 3. आपके अनुसार ‘अनेकता में एकता’ का विचार भारत के लिए कैसे उपयुक्त है ? ‘भारत की खोज’ किताब लिए गए इस वाक्यांश में नेहरू भारत की एकता के बारे में क्या कहना चाह रहे हैं ?

उत्तर – जवाहरलाल नेहरू ने अपनी किताब ‘भारत की खोज’ में लिखा कि भारतीय एकता कोई बाहर से थोपी हुई चीज़ नही, बल्कि “यह बहुत ही गहरी है जिसके अंदर अलग-अलग तरह के विश्वास और प्रथाओं को स्वीकार करने की भावना है। इसमें चविधता को पहचाना और प्रोत्साहित किया जाता है।” यह नेहरू ही थे जिन्होंने भारत की विविधता का वर्णन करते हुए ‘अनेकता एकता’ का विचार हमें दिया। नेहरू जी ने भारत में अनेकता का वर्णन अग्रलिखित रूपों में किया है।

  1. रंग-रूप की विविधता
  2. खान-पान की विविधता
  3. भाषा की विविधता
  4. त्योहारों और रीति-रिवाज़ों की विविधता
  5. व्यवसायों की विविधता
  6. धर्म की विविधता
लेकिन नेहरू जी कहते हैं कि इन सभी विविधताओं के बावजूद भी हम सभी भारतीय हैं। यह हमारी अनेकता में एकता का दर्शन कराता है।

प्रश्न 4. जलियांवाला बाग हत्याकांड के ऊपर लिखे गए गाने की उस पंक्ति को चुनिए जो आपके अनुसार भारत की एकता को निश्चित रूप से झलकाती है।

उत्तर – जलियांवाला बाग हत्याकांड के ऊपर लिखे गए गाने की यह पंक्ति भारत की एकता की झलक प्रस्तुत करती है
“हिंदू औ, मुस्लिमों की, होती है आज होली
बहते हैं एक रंग में, दामन भीगों के जाना।”

प्रश्न 5. लद्दाख एवं  केरल की तरह भारत का कोई एक क्षेत्र चुनिए और अध्ययन कीजिए कि कैसे उस क्षेत्र की विविधता को ऐतिहासिक और भौगोलिक कारकों ने प्रभावित किया है। क्या ये ऐतिहासिक एवं भौगोलिक कारक आपस में जुड़े हुए हैं ? कैसे ?

उत्तर – हम राजस्थान राज्य का उदाहरण लेते हैं। यह राज्य उत्तर-पश्चिमी भारत में पाकिस्तान की सीमा के साथ लगता है। यह एक रेगिस्तानी इलाका है। यहां चारों ओर रेत-ही-रेत है। इस राज्य का पश्चिमी क्षेत्र बहुत ही शुष्क है। वर्षा कम होने के कारण पानी की बहुत कमी है। लोग भेड़-बकरियां और ऊंट पालते हैं। ज्वार और बाजरा यहां की प्रमुख फसलें हैं। यहां की जलवायु बहुत विषम है। दिन बहुत अधिक गर्म होते हैं और रातें अधिक ठंडी होती हैं।

NCERT Solution Class 6th Civics All Chapters Question Answer In Hindi
Chapter – 1 विविधता की समझ
Chapter – 2 विविधता एवं भेदभाव
Chapter – 3 सरकार क्या है
Chapter – 4 पंचायती राज
Chapter – 5 गांव का प्रशासन
Chapter – 6 नगर प्रशासन
Chapter – 7 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter – 8 शहरी क्षेत्र में आजीविका
NCERT Solution Class 6th Civics All Chapter MCQ In Hindi
Chapter – 1 विविधता की समझ
Chapter – 2 विविधता एवं भेदभाव
Chapter – 3 सरकार क्या है
Chapter – 4 पंचायती राज
Chapter – 5 गांव का प्रशासन
Chapter – 6 नगर प्रशासन
Chapter – 7 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter – 8 शहरी क्षेत्र में आजीविका
NCERT Solution Class 6th Civics All Chapters Notes In Hindi
Chapter – 1 विविधता की समझ
Chapter – 2 विविधता एवं भेदभाव
Chapter – 3 सरकार क्या है
Chapter – 4 पंचायती राज
Chapter – 5 गांव का प्रशासन
Chapter – 6 नगर प्रशासन
Chapter – 7 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
Chapter – 8 शहरी क्षेत्र में आजीविका

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here