NCERT Solutions Class 6th Social Science (Civics) Chapter – 1 विविधता की समझ (Understanding Diversity) Notes in Hindi

NCERT Solutions Class 6th Social Science (Civics) Chapter – 1 विविधता की समझ (Understanding Diversity)

TextbookNCERT
Class6th
SubjectSocial Science (Civics)
Chapter1st
Chapter Nameविविधता की समझ (Understanding Diversity)
CategoryClass 6th Social Science Civics
Medium Hindi
Source Last doubt
NCERT Solutions Class 6th Social Science (Civics) Chapter – 1 विविधता की समझ (Understanding Diversity) Notes in Hindi जिसमे हम विविधता, विविधता के लाभ, विविधता के कारण, विविधता पर भूगोल का प्रभाव, विविधता पर इतिहास का प्रभाव भारत में विविधता का मुख्य कारण क्या हैं?, भारत में कितने प्रकार की विविधता है?, विविधता क्या है कोई दो उदाहरण बताइए?, भारत एक विविधता वाला देश है कैसे?, विविधता का सबसे बड़ा लक्षण कौन है?, सरल शब्दों में विविधता क्या है?, विविधता कितने प्रकार के होते हैं?, विविधता क्यों महत्वपूर्ण है?, विविधता के कारक क्या हैं?, भारतीय समाज में विविधता के दो कारण क्या हैं?, समाज में विविधता का क्या कारण है?, विविधता की 3 मुख्य विशेषताएं क्या हैं?, विविधता की प्रमुख विशेषताएं क्या हैं?, आदि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 6th Social Science (Civics) Chapter – 1 विविधता की समझ (Understanding Diversity)

Chapter 1

विविधता की समझ

Notes

विविधता – लोगों के बीच धर्म, भाषा, खान-पान, आदि के आधार पर होने वाली भिन्नता को विविधता कहते हैं। एक आदमी किसी एक धर्म को मानता है तो दूसरा आदमी किसी अन्य धर्म को। अलग-अलग लोग अलग-अलग भाषाएँ बोलते हैं। एक ही भाषा बोलने वाले लोगों में भी अलग-अलग लोगों के उच्चारण अलग किस्म के होते हैं। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों के लोग हिंदी बोलते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के लोगों की हिंदी मध्य प्रदेश के लोगों की हिंदी से अलग होती है। लोगों के खान पान में भी विविधता देखने को मिलती है। कुछ लोग शाकाहारी भोजन करते हैं तो कुछ मांसाहारी भोजन। गुजरात के अधिकतर लोग शाकाहारी होते हैं। पश्चिम बंगाल के अधिकतर लोग मांसाहारी होते हैं।

विविधता के लाभ – विविधता से जीवन में कई लाभ हैं। विविधता से हमारे जीवन में कई रंग आ जाते हैं। हम संस्कृति के विभिन्न पहलुओं और प्रकारों का सम्मान करना सीखते हैं। विविधता के कारण हम अलग-अलग दृष्टिकोण से सोचना सीख लेते हैं। यदि विविधता नहीं होती तो जीवन उबाऊ हो जाता।

विविधता के कारण – विविधता दो मुख्य कारणों से प्रभावित होती है- 

  • ऐतिहासिक कारण
  • भौगोलिक कारण
  • भारत में विविधता – भारत विविधताओं का देश है। हम विभिन्न भाषाएँ बोलते हैं। विभिन्न प्रकार का खाना खाते हैं, अलग-अलग त्योहार मनाते हैं और भिन्न-भिन्न धर्मों का पालन करते हैं। लेकिन गहराई से सोचें तो वास्तव में हम एक ही तरह की चीज़ें करते हैं केवल हमारे करने के तरीके अलग हैं।

    लद्दाख – जम्मू और कश्मीर के पूर्व में पहाड़ियों में बसा एक रेगिस्तानी इलाका है। यहाँ पर बहुत ही कम खेती संभव है, क्योंकि इस क्षेत्र में बारिश बिल्कुल नहीं होती और यह इलाका हर वर्ष काफी लंबे समय तक बर्फ़ से ढँका रहता है। इस क्षेत्र में बहुत ही कम पेड़ उग पाते हैं। पीने के पानी के लिए लोग गर्मी के महीनों में पिघलने वाली बर्फ़ पर निर्भर रहते हैं।

    केरल – भारत के दक्षिण-पश्चिमी कोने बसा हुआ राज्य हैं। यह एक तरफ समुद्र से घिरा हुआ हैं। और दूसरा तरफ पहाड़ियो से इन पहाड़ियो पर विविध प्रकार के मसाले जैसे- कालीमिर्च, लौंग, इलायची आदि उगाए जाते हैं। इन मसाले के कारण यह क्षेत्र व्यापारियों के लिए बहुत ही अकषर्त बना।

    विविधता में एकता – भारत की विविधता या अनेकता को उसकी ताकत का स्रोत माना गया है। जब अंग्रजो का भारत पर राज था तो विभिन्न  धर्म, भाषा और क्षेत्र महिलाओ और पुरुषों ने अंग्रजो के खिलाफ़ मिलकर लड़ाई लड़ी थी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अलग-अलग परिवेशों के लोग शामिल थे उन्होने एकजुट होकर आंदोलन किया, इकठी जेल गए और अंग्रजो का अलग-अलग तरीकों से विरोध किया अंग्रजो ने सोचा था की वे भारत के लोगो में फ़ूट डाल सकते हैं क्योकि उनमे राज चलता रहेगा मगर लोगो ने दिखला दिया की वे एक-दूसरे से चाहे कितने ही भिन्न हों, अंग्रजो के खिलाफ लड़ी जाने वाली लड़ाई में वे सब एक थे।

    विविधता पर भूगोल का प्रभाव –

    भूगोल हमारे जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित करता है। भूगोल से यह तय होता है कि हमारी शक्ल कैसी है, हम क्या खाते हैं और हम क्या पहनते हैं। भारत में भौगोलिक विविधता प्रचुर मात्रा में है। भौगोलिक लक्षणों के कारण होने वाली विविधताओं के कुछ उदाहरण नीचे दिये गये हैं।

    जम्मू और कश्मीर हिमालय के निकट होने के कारण एक ठंडी जगह है। इसलिए यहाँ के लोग अक्सर गोरे और लंबे होते हैं। ठंडी जलवायु के कारण लोग गर्म कपड़े पहनते हैं।

    दक्षिण भारत की जलवायु गर्म और नम होती है। इसलिये दक्षिण भारत के लोग अक्सर गहरे रंग के और मध्यम लंबाई के होते हैं। यहाँ के लोग अक्सर वेस्ती (लुंगी) पहनते हैं। यहाँ के लोग चावल खाते हैं और उनके अधिकतर व्यंजनों में नारियल का इस्तेमाल होता है।

    पश्चिम बंगाल में भी गर्म और नम जलवायु होती है। इसलिए पूर्वी भारत के अधिकतर लोगों की त्वचा भूरी या गहरी होती है। यहाँ के लोग मुख्य रूप से चावल और मछली खाते हैं।

    विविधता पर इतिहास का प्रभाव – विविधता पर इतिहास का भी गहरा प्रभाव पड़ता है। हमारे भोजन में इस्तेमाल होने वाली अधिकतर चीजें अलग-अलग देशों से आई हैं। आज आप लोग नूडल बहुत चाव से खाते हैं। नूडल चीन से आया है। लेकिन नूडल के लोकप्रिय होने से सैंकड़ों वर्षों पहले से यहाँ सेवियाँ खाई जाती हैं। ये भी नूडल का ही एक रूहम प है। आलू, टमाटर, लाल मिर्च और कई अन्य सब्जियाँ अलग-अलग देशों से आई हैं। आदि काल से ही लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करते आये हैं। अधिकतर लोग व्यापार के लिए यात्रा करते थे। लेकिन कुछ लोग तीर्थ करने के लिए भी यात्रा करते थे। ऐसे लोग अपने साथ अपना खानपान, पोशाक, संस्कृति और धर्म को भी ले जाते थे।

    विविधता हमारे जीवन को कैसे समृद्ध करती है – हम संस्कृति के विभिन्न पहलुओं और प्रकारों का सम्मान करना सीखते हैं। विविधता के कारण हम अलग-अलग दृष्टिकोण से सोचना सीख लेते हैं। यदि विविधता नहीं होती तो जीवन उबाऊ हो जाता।

    हम विविधता को कैसे समझें – ये भिन्नता हमारे जीवन को कई तरह से रोचक एवं समृद्ध बनाती हैं। इन भिन्नताओं के कारण ही भारत में विविधता है। 

    लद्दाख से क्या अभिप्राय है – जम्मू और कश्मीर  के पूर्व में पहाड़ियो में बसा एक रेगिस्तान इलाका है यहाँ पर बहुत ही कम खेती संभव है, क्योंकि इस क्षेत्र में बारिश बिल्कुल नहीं होती और यह इलाका हर वर्ष काफी लम्बे समय तक बर्फ से ढँका रहता है। इस पानी के लिए लोग गर्मी के महीनों में पिघलने वाली बर्फ पर निर्भर रहते हैं।

    जवाहरलाल नेहरू कि किताब भारत की खोज – भारतीय एकता कोई बाहर से थोपी हुई चीज़ नहीं है, बल्कि “यह बहुत ही गहरी है जिसके अंदर अलग-अलग तरह के विश्वास और प्रथाओं को स्वीकार करने की भावना है। इसमें विविधता को पहचाना और प्रोत्साहित किया जाता है।” यह नेहरू ही थे जिन्होंने भारत की विविधता का वर्णन करते हुए ‘अनेकता में एकता’ का विचार हमें दिया।

    प्रश्न 1. समीर एक किस धर्म को मानता है ?

    समीर एक हिंदू धर्म को मानता है।

    प्रश्न 2. समीर दो किस धर्म को मानता है ?

    समीर दो मुस्लिम धर्म को मानता है।

    प्रश्न 3. सामाजिक बंटवारे का मुख्य आधार क्या होता है ?

    जाति व्यवस्था।

    प्रश्न 4. क्या अनेकता में एकता पाई जा सकती है ?

    हाँ।

    प्रश्न 5. भारत में कितने राज्य और केंद्र-शासित प्रदेश हैं ?

    भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र-शासित प्रदेश हैं।

    प्रश्न 6. भारत में दो स्वर्निमित केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम लिखें।

    जम्मू कश्मीर और लद्दाख।

    प्रश्न 7. आप भारत के किस राज्य में रहते हो ?

    हरियाणा।

    प्रश्न 8. क्या दो भिन्न-भिन्न धर्मों के लोग आपस में मित्र बन सकते हैं ?

    हाँ, दो भिन्न-भिन्न धर्मों के लोग आपस में मित्र बन के रह सकते है।

    प्रश्न 9. क्रिसमस और ईस्टर किस धर्म के लोगों के त्योहार हैं ?

    ईसाई धर्म के लोगों के त्योहार है।

    प्रश्न 10. हिंदू धर्म के चार त्योहारों के नाम लिखो।

    दीपावली, दशहरा, दुर्गा पूजा और रक्षाबंधन।

    प्रश्न 11. गुरु पर्व किस धर्म का मुख्य त्योहार है ?

    सिक्ख धर्म का।

    प्रश्न 12. हमारी मातृभाषा कौन-सी है ?

    हिंदी।

    प्रश्न 13. लद्दाख में अधिकतर किस धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं ?

    बौद्ध धर्म।

    प्रश्न 14. तिब्बत का प्रसिद्ध ग्रंथ कौन-सा है ?

    ‘केसर सागा’।

    प्रश्न 15.भारत में विविधता से आप क्या समझते हैं?

    भारत विविधताओं का देश है। हम विभिन्न भाषाएँ बोलते हैं। विभिन्न प्रकार का खाना खाते हैं, अलग-अलग त्यौहार मनाते हैं और भिन्न-भिन्न धर्मों का पालन करते हैं।

    प्रश्न 16. विविधता का दूसरा शब्द क्या है?

    विविधीकरण, वर्गीकरण, असमानता, भेद, विशिष्टता, विचलन, विविधता, विषमता, मिश्रण, बहुरूपता, बहुलता, सीमा, असमानता, विचरण, विविधता, मिश्रित बैग, बहुरूपता, बहुरूपता, विविधता। आदि विविधता का दूसरा शब्द हैं।
    NCERT Solution Class 6th Civics All Chapters Notes In Hindi
    Chapter – 1 विविधता की समझ
    Chapter – 2 विविधता एवं भेदभाव
    Chapter – 3 सरकार क्या है
    Chapter – 4 पंचायती राज
    Chapter – 5 गांव का प्रशासन
    Chapter – 6 नगर प्रशासन
    Chapter – 7 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
    Chapter – 8 शहरी क्षेत्र में आजीविका
    NCERT Solution Class 6th Civics All Chapters Question Answer In Hindi
    Chapter – 1 विविधता की समझ
    Chapter – 2 विविधता एवं भेदभाव
    Chapter – 3 सरकार क्या है
    Chapter – 4 पंचायती राज
    Chapter – 5 गांव का प्रशासन
    Chapter – 6 नगर प्रशासन
    Chapter – 7 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
    Chapter – 8 शहरी क्षेत्र में आजीविका
    NCERT Solution Class 6th Civics All Chapter MCQ In Hindi
    Chapter – 1 विविधता की समझ
    Chapter – 2 विविधता एवं भेदभाव
    Chapter – 3 सरकार क्या है
    Chapter – 4 पंचायती राज
    Chapter – 5 गांव का प्रशासन
    Chapter – 6 नगर प्रशासन
    Chapter – 7 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
    Chapter – 8 शहरी क्षेत्र में आजीविका

    You Can Join Our Social Account

    YoutubeClick here
    FacebookClick here
    InstagramClick here
    TwitterClick here
    LinkedinClick here
    TelegramClick here
    WebsiteClick here