NCERT Solution Class 6th Maths Chapter – 10 क्षेत्रमिति (Mensuration) प्रश्नावली – 10.3 in Hindi

NCERT Solution Class 6th Maths Chapter – 10 क्षेत्रमिति (Mensuration)

TextbookNCERT
Class 6th
Subject (गणित) Mathematics
Chapter10th
Chapter Nameक्षेत्रमिति (Mensuration)
CategoryClass 6th गणित 
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solution Class 6th Maths क्षेत्रमिति (Mensuration) Chapter – 10 हम इस अध्याय में भूमिका, आयत, सम आकृतियों जैसे वर्ग, समबाहु त्रिभुज, बंद सम आकृतियों के परिमाप व क्षेत्रफल आदि के बारे में पढ़ेंगे और जानने के साथ-साथ NCERT Solution Class 6th Maths क्षेत्रमिति (Mensuration) Chapter – 10 प्रश्नावली – 10.3 के सभी प्रश्न उत्तर को हल करेंगे।

NCERT Solution Class 6th Maths Chapter – 10 क्षेत्रमिति (Mensuration)

Chapter – 10

क्षेत्रमिति

प्रश्नावली – 10.3

प्रश्न 1. उन आयातों का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिनकी भुजाएँ नीचे दी गई है:

(a) 3 cm और 4 cm

हल: क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
= 3 × 4 = 12 cm2 

(b) 12 m और 21 m

हल: क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
= 12 × 21 = 252 m2

(c) 2 किमी और 3 किमी

हल: क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
= 2 × 3 = 6 cm2

(d) 2 m और 70 cm

हल: क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
= 2 × 0.7 = 1.40 m2

प्रश्न 2. उन वर्गों का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिनकी भुजाएँ निम्नलिखित हैं:

(a) 10 cm

हल: वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
= 10 × 10 = 100 cm2

(b) 14 cm

हल: वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा = 14 × 14 = 196 cm2

(c) 5 m

हल: वर्ग का क्षेत्राल = भुजा × भुजा
= 5 × 5 = 25 m2

प्रश्न 3. तीन आयतों की विमाए निम्नलिखित हैं:

(a) 9 m और 6 m,  (b) 3 m और 17 m,  (c) 4 m और 14 m
इनमें से किसका क्षेत्रफल सबसे अधिक है और किसका सबसे कम?

हल:
(a) पहले आयत का क्षेत्रफल
= 9 × 6 =54 m2
(b) दूसरे आयत का क्षेत्रफल
= 3 × 17 = 51 m2
(c) तीसरे आयत का क्षेत्रफल
= 4 ×14 = 56 m2

अतः दूसरे (b) आयत का क्षेत्रफल सबसे कम और तीसरे (c) आयत का क्षेत्रफल सबसे अधिक है।

प्रश्न 4. 50 m लंबाई वाले एक आयताकार बगीचे का क्षेत्रफल 300 वर्ग मीटर है। बगीचे की चौड़ाई ज्ञात कीजिए।

हल: हम जानते हैं की क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
इसलिए चौड़ाई = क्षेत्रफल ÷ लंबाई
= 300 ÷ 50 = 6 m

प्रश्न 5. 500 m लंबाई तथा 200 m चौड़ाई वाले एक आयताकार भूखंड पर रु 8 प्रति 100 वर्ग मीटर की दर से टाइल लगाने का व्यय ज्ञात कीजिए।

हल: आयत का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
= 500 × 200 =100000m2
प्रश्न के अनुसार, 100m2 का खर्च = 8 रु
इसलिए, 1m2 का खर्च = 8/100 = 0.08 रु
इसलिए, पूरे भूखंड पर टाइल लगाने का खर्च = 100000 × 0.08 = 8000 रु

प्रश्न 6. एक मेज़ की ऊपरी पृष्ठ की माप 2m × 1m 50cm है। मेज़ का क्षेत्रफल वर्ग मीटर में ज्ञात कीजिए।

हल: मेज का आकार आयात के जैसे है।
इसलिए, आयत का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
क्षेत्रफल = 2 × 1.5 = 3 m2

प्रश्न 7. एक कमरे की लंबाई 4 m तथा चौड़ाई 3m 50cm है। कमरे के फर्श को ढकने के लिए कितने वर्ग मीटर गलीचे की आवश्यकता होगी?

हल: कमरे का आकार आयात जैसा है।
इसलिए, आयत का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
क्षेत्रफल = 4 × 3.5 = 14 m2
अतः कमरे के फर्श को ढकने के लिए 14 m2 गलीचे आवश्यकता होगी।

प्रश्न 8. एक फर्श की लंबाई 5 m और चौड़ाई 4 m है। 3 m भुजा वाले एक वर्गाकार गलीचे को फर्श पर बिछाया गया है। फर्श के उस भाग का क्षेत्रफल ज्ञात किजिए जिस पर गलीचा नहीं बिछा है।

हल: फर्श का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
5 × 4 = 20 m2
गलीचे का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
3 × 3 = 9 m2
शेष भाग का क्षेत्रफल = फर्श का क्षेत्रफल – गलीचे का क्षेत्रफल
20 – 9 = 11 m2

प्रश्न 9. 5 m लंबाई तथा 4 m चौड़ाई वाले एक आयताकार भूखंड पर 1 m भुजा वाली वर्गाकार फूलों की 5 क्यारियाँ बनाई जाती हैं। भूखंड के शेष भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

हल: भूखंड का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
भूखंड का क्षेत्रफल = 5 × 4 = 20 वर्ग मी
वर्गाकार क्यारी का क्षेत्रफल = 1 × 1 = 1 वर्ग मी
5 क्यारियों का क्षेत्रफल = 5 × 1 = 5 वर्ग मी
शेष भूखंड का क्षेत्रफल = 20 – 5 =15 वर्ग मी

प्रश्न 10. निम्नलिखित आकृतियों को आयतों में तोड़िए। इनका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए (भुजाओं की माप सेमी में दी गई है)।

निम्नलिखित आकृतियों को आयतों में तोड़िए। इनका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए (भुजाओं की माप सेमी में दी गई है)

हल: क्षेत्रफल = 4 × 3 + 2 × 3 + 2 × 4 + 2 × 1
= 12 + 6 + 8 + 2 = 28 m2

निम्नलिखित आकृतियों को आयतों में तोड़िए। इनका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए (भुजाओं की माप सेमी में दी गई है)

हल: भूरे क्षेत्र का क्षेत्रफल = 3 × 1 = 3 सेमी2
नारंगी क्षेत्र का क्षेत्रफल = 3 × 1 = 3 सेमी2
ग्रे क्षेत्र का क्षेत्रफल = 3 × 1 = 3 सेमी2
कुल क्षेत्रफल = 3 + 3 + 3 = 9 सेमी2
कुल क्षेत्रफल 9 सेमी2 है।

प्रश्न 11. निम्नलिखित आकृतियों को आयतों में तोड़िए और प्रत्येक का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (भुजाओं की माप सेमी में दी गई है) 

हल:
(a) क्षेत्रफल = 2 × 12 + 2 × 8
= 24 + 16 = 40 m2

(b) क्षेत्रफल = 7 × 7 + 7 × 7 + 7 × 21
= 49 + 49 × 147 = 245 m2

(c) क्षेत्रफल = 5 × 1 + 4 × 1
= 5 + 4 = 9 m2

प्रश्न 12. एक टाइल की माप 5 cm × 12 cm है। एक क्षेत्र को पूर्णतया  ढकने के लिए, ऐसी कितनी टाइलों की आवश्यकता होगी, जिसकी लंबाई और चौड़ाई क्रमश:

(a) 144 और 100 cm है।

हल: क्षेत्रफल = 144 × 100 = 14400 cm2
टाइल का क्षेत्रफल = 5 × 12 = 60 cm2
टाइल की संख्या = 14400 ÷ 60 = 240

(b) 70 cm और A 36 cm है।

हल: क्षेत्रफल = 70 × 36 = 2520 cm2
टाइल की संख्या = 2520 ÷ 60 = 42

Chapter – 1 अपनी संख्याओं की जानकारी
Chapter – 2 पूर्ण संख्याएँ
Chapter – 3 संख्याओं के साथ खेलना
Chapter – 4 आधरभूत ज्यामितीय अवधरणाएँ
Chapter – 5 प्रारंभिक आकारों को समझना
Chapter – 6 पूर्णांक
Chapter – 7 भिन्न
Chapter – 8 दशमलव
Chapter – 9 आँकड़ों का प्रबंधन
Chapter – 10 क्षेत्रमिति
Chapter – 11 बीजगणित
Chapter – 12 अनुपात और समानुपात

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here