NCERT Solutions Class 6th (Home Science) गृह विज्ञान Chapter – 1 गृह विज्ञान का अर्थ एवं महत्व Notes in Hindi

NCERT Solution Class 6th Home Science Chapter – 1 गृह विज्ञान का अर्थ एवं महत्व

TextbookNCERT
Class 6th
Subject गृह विज्ञान (Home science)
Chapter1st
Chapter Nameगृह विज्ञान का अर्थ एवं महत्व
CategoryClass 6th  गृह विज्ञान
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solution Class 6th Home science Chapter – 1 गृह विज्ञान का अर्थ एवं महत्व Notes in Hindi जिसमे हम गृह विज्ञान का महत्व क्या है?, गृह विज्ञान कितने प्रकार के होते हैं?, गृह विज्ञान के कितने क्षेत्र हैं?, गृह विज्ञान का दूसरा नाम क्या है?, गृह विज्ञान का क्या अर्थ है?, गृह विज्ञान का जनक कौन है?, गृह विज्ञान की 5 शाखाएं कौन सी हैं?, गृह विज्ञान का प्रथम नाम क्या है?, गृह विज्ञान का प्राचीन नाम क्या है?, भारत में गृह विज्ञान शिक्षा कब शुरू हुई?, गृह विज्ञान के उद्देश्य क्या हैं?, गृह का मतलब क्या होता है?, गृह विज्ञान शिक्षा का उद्देश्य क्या है?, भारत में गृह विज्ञान की शुरुआत किसने की?, भारत में प्रथम गृह विज्ञान संस्थान का नाम क्या है?, सर्वप्रथम कौन से देश में गृह विज्ञान का जन्म हुआ?, गृह विज्ञान के तीन रूप कौन कौन से हैं?, सबसे दूर ग्रह कौन सा है?, इतियादी के बारे में विस्तार से पढ़ेंगे।

NCERT Solution Class 6th Home science Chapter – 1 गृह विज्ञान का अर्थ एवं महत्व

Chapter – 1

गृह विज्ञान का अर्थ एवं महत्व

Notes

गृह विज्ञान का अर्थ एवं महत्वगृह विज्ञान का आधार है घर तथा घर में रहने वाले सदस्य। यह एक ऐसा विषय है जिसका ज्ञान पारिवारिक जीवन को सुखी बनाने में सहायक होता है। गृह विज्ञान का अर्थ है जीवन की व्यवस्था एवं उपलब्ध साधनों का उचित उपयोग भी होता है।

गृह विज्ञान का कार्य एवं क्षेत्रगृह विज्ञान के अन्तर्गत आहार तथा पोषण विज्ञान का भी अध्ययन किया जाता है। इसके अन्तर्गत मुख्य रूप से आहार के कार्यों, आहार के तत्त्वों, सन्तुलित आहार, आहार-आयोजन, खाना पकाने की प्रणालियों, खाद्य पदार्थों के संरक्षण, पोषण-प्रक्रिया तथा आहार द्वारा रोगों के उपचार का अध्ययन किया जाता है।

स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छताइस विषय के अन्तर्गत हम मनुष्य के शरीर की रचना, शरीर के विभिन्न अंगों की देखभाल व स्वच्छता के नियमों का अध्ययन करते है।

भोजन एवं पोषणभोजन की आवश्यकता, भोजन के तत्व, भोज्य पदार्थों के शरीर पर प्रभाव तथा परिवार के लिए भोजन व्यवस्था के नियमों का ज्ञान हम इसके अध्ययन से प्राप्त करते हैं। यही नहीं हम देश में पोषण की समस्या के कारणों तथा इसकी रोकथाम का ज्ञान भी प्राप्त करते हैं। खाद्य पदार्थों को व्यर्थ जाने से रोकने के लिए हम खाद्य पदार्थों का संग्रह करना, परिरक्षण करना तथा बचे हुए खाद्य पदार्थों का उपयोग करना भी सीखते हैं।

वस्त्रों की संरचना एवं देख रेखवस्त्रों का चुनाव किस प्रकार किया जाये। उनकी सुन्दर संरचना कैसे हो तथा उनकी देखरेख किस प्रकार की जाये आदि प्रश्नों का उत्तर हम इसी विषय से प्राप्त करते हैं।

गृह-व्यवस्था एवं सुसज्जाइसके अंतर्गत हम घर का प्रबन्ध करना, धन की व्यवस्था व घर को सजाने की कला का ज्ञान भी प्राप्त करते है।

शिशु-पालन – इसमें हम बच्चों की शारीरिक व मानसिक आवश्यकताओं का ज्ञान प्राप्त करते है।

उपभोक्ता शिक्षणहम प्रतिदिन उपयोग की वस्तुएं कहां से खरीदें, खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें, व्यापारियों की कुचालों से कैसे बचें आदि प्रश्नों का उत्तर हम इस क्षेत्र के अध्ययन से प्राप्त करते है।

गृह विज्ञान शिक्षा के क्या लाभ है – गृह विज्ञान का संबंध गृह यानी कि घर से है। आम तौर पर लोग समझते हैं कि गृह विज्ञान घर की देखभाल और घरेलू सामान की साज-संभाल का विषय है। लेकिन उनका ऐसा समझना केवल आंशिक रूप से सत्य है। गृह विज्ञान का क्षेत्र काफी विस्तृत और विविधता से भरा हुआ है। इसका दायरा घर की सीमा से कहीं आगे तक निकल जाता है।

गृह विज्ञान का अध्ययन क्षेत्र विस्तृतइस विषय के अध्ययन से हम स्वस्थ रहने के लिए अपने शरीर के विभिन्न अंगों की देखभाल और परिवार के लिए उचित भोजन का चुनाव करना सीखते हैं। परिवार के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए छोटे परिवार के महत्व को समझते हैं। परिवार को सुखी रखने के लिए घर की व्यवस्था तथा घर को सजाना सीखते हैं। परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने तथा सन्तोष प्राप्त करने के लिए धन, समय व शक्ति का उचित उपयोग करना सीखते हैं।

गृह विज्ञान का अध्ययन, क्षेत्र और शिक्षा – भोज्य पदार्थों को खराब होने से बचाने व बचे हुए खाद्य पदार्थों का उपयोग करके विभिन्न व्यंजन तैयार करने की कला सीखते हैं। बाजार से वस्तुएं खरीदना, मिलावट से बचना तथा अपने अधिकारों के विषय में ज्ञान भी हम गृह विज्ञान की शिक्षा से प्राप्त करते हैं। हम शिशुओं की आवश्यकताओं का ज्ञान तथा उनकी देख भाल करना सीखते हैं। घायलों तथा रोगियों की देख भाल करना आदि हम गृह विज्ञान शिक्षा से प्राप्त हो सकता  हैं।

FAQ

1. गृह विज्ञान का दूसरा नाम क्या है?

गृह विज्ञान का दूसरा नाम घरेलू विज्ञान, घरेलू कला, घरेलू अर्थशास्त्र तथा घरेलू प्रशासन आदि नामों से भी जाना जाता है

2. गृह विज्ञान का पिता कौन है?

गृह विज्ञान के पिता चार्ल्स फ्रेडरिक विंडसर (Charles Frederick Winters) हैं।

3. गृह विज्ञान की शुरुआत कब हुई थी?

गृह विज्ञान की शुरुआत 1920 से 1940 तक ब्रिटिश काल से शुरू हुई थी।

4. गृह विज्ञान की 5 शाखाएं कौन सी हैं?

गृह विज्ञान की 5 शाखाएं जैसे भोजन तथा पोषण, संप्रेषण तथा विस्तार, संसाधन प्रबंधन, मानव विकास, कपड़ा व परिधान विज्ञान

5. गृह विज्ञान की खोज किसने की?

गृह विज्ञान की खोज जस्टस फ़्रीहरर वॉन लीबिग ने खोज की।

6. गृह विज्ञान कितने शब्दों से मिलकर बना है?

गृह विज्ञान दो शब्दों से मिलकर बना है। गृह + विज्ञान।

7. गृह विज्ञान का मूल आधार क्या है?

गृह विज्ञान का मूल आधार परिवार के सभी सदस्यों के स्वस्थ विकास और अभिवृद्धि के लिए सहायक पर्यावरण की व्यवस्था करना गृह विज्ञान का मूल आधार है।

8. पृथ्वी पर पहला वैज्ञानिक कौन था?

पृथ्वी पर पहला वैज्ञानिक अरस्तू था।

9. विश्व का पहला विज्ञान कौन था?

विश्व का पहला विज्ञान इसाक न्यूटन था।

10. भारत में पहला विज्ञान कौन है?

भारत में पहला विज्ञान आचार्य सर जगदीश चंद्र बोस है।
NCERT Solution Class 6th Home Science All Chapters Notes in Hindi
Chapter – 1 गृह विज्ञान का अर्थ एवं महत्व
Chapter – 2 हमारे स्वस्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वछता
Chapter – 3 हमारा भोजन
Chapter – 4 हमारे वस्त्र
Chapter – 5 सिलाई कढ़ाई एवं बुनाई
Chapter – 6 प्राथमिक सहायता
Chapter – 7 उपभोक्ता ज्ञान
Chapter – 8 पारिवारिक सम्बन्ध
NCERT Solution Class 6th Home Science All Chapters Question & Answer in Hindi
Chapter – 1 गृह विज्ञान का अर्थ एवं महत्व
Chapter – 2 हमारे स्वस्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वछता
Chapter – 3 हमारा भोजन
Chapter – 4 हमारे वस्त्र
Chapter – 5 सिलाई कढ़ाई एवं बुनाई
Chapter – 6 प्राथमिक सहायता
Chapter – 7 उपभोक्ता ज्ञान
Chapter – 8 पारिवारिक सम्बन्ध
NCERT Solution Class 6th Home Science All Chapters MCQ in Hindi
Chapter – 1 गृह विज्ञान का अर्थ एवं महत्व
Chapter – 2 हमारे स्वस्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वछता
Chapter – 3 हमारा भोजन
Chapter – 4 हमारे वस्त्र
Chapter – 5 सिलाई कढ़ाई एवं बुनाई
Chapter – 6 प्राथमिक सहायता
Chapter – 7 उपभोक्ता ज्ञान
Chapter – 8 पारिवारिक सम्बन्ध

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here