NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) विशेषण

NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) विशेषण

TextbookNCERT
Class  6th
Subject Hindi Grammar (व्याकरण)
Grammar Nameविशेषण
CategoryClass 6th  हिन्दी व्याकरण
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) विशेषण जिस में हम विशेषण, विशेषण के भेद, गुणवाचक विशेषण, कुछ प्रमुख गुणवाचक विशेषण शब्द हैं, संख्यावाचक विशेषण, संख्यावाचक विशेषण के दो भेद हैं, निश्चित संख्यावाचक विशेषण, अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण, परिमाणवाचक विशेषण, निश्चित परिमाणवाचक विशेषण, अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण, सार्वनामिक या संकेतवाचक विशेषण, विशेषणों की तुलना, भेद, प्रकार, सुंदर, दूध, 5 किलो,बच्चे, पेड़, जंगल, पिता, गुलाब, आदि इसके बारे में हम बिस्तार से पढ़ेगे।

NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) विशेषण

हिन्दी व्याकरण

विशेषण

विशेषण किसे कहते है – जो शब्द जिस संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, वे विशेष्य कहलाते हैं; जैसे यह रंग-बिरंगी तितली है। नेहा ने सुंदर फ्रॉक पहनी है। पिता जी चार दर्जन केले लाए हैं। लाल सेब मीठे होते हैं।

उपर्युक्त वाक्यों में रेखांकित शब्दों पर यदि आप ध्यान दें तो आपको पता चलेगा कि वे सभी शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम के विषय में बता रहे हैं। ऊपर लिखे वाक्यों में रंग-बिरंगी, सुंदर, चार दर्जन, लाल, मीठे शब्द क्रमशः तितली, फ्रॉक, केले, सेब, शब्दों की विशेषता बता रहे हैं। अतः ये शब्द विशेषण हैं।

वे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, विशेषण कहलाते हैं। विशेषण प्रायः विशेष्य से पहले लगाया जाता है, लेकिन कभी-कभी विशेष्य के बाद भी इसका प्रयोग होता है। जो विशेष्य के पहले लगाए जाते हैं उन्हें विशेष्य-विशेषण तथा जो बाद में लगाए जाते हैं, उन्हें विधेय विशेषण कहते हैं; जैसे- बच्चे शरारती हैं।

विशेषण के भेद लिखिय – विशेषण के मुख्यतः चार भेद होते हैं-

1. गुणवाचक विशेषण
2. संख्यावाचक विशेषण
3. परिमाणवाचक विशेषण
4. सार्वनामिक या संकेतवाचक विशेषण

1. गुणवाचक विशेषण क्या है – जो विशेषण शब्द संज्ञा या सर्वनाम के गुण दोष, रंग-रूप आदि के बारे में बताते हैं, वे गुणवाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे-

लाल गुलाब बहुत सुंदर है।
आयुष आलसी लड़का है।

इन वाक्यों में ‘लाल’ व ‘सुंदर’ शब्द फूल का गुण बता रहे हैं, तो ‘आलसी’ शब्द आयुष का दोष बता रहा है। अतः वे शब्द गुणवाचक विशेषण के अंतर्गत आएँगे।

कुछ प्रमुख गुणवाचक विशेषण शब्द क्या है –

गुण-दोष – भला, बुरा, अच्छा, झूठा, उदार, सुंदर।
रंग – लाल, काला, पीला, चमकीला।
दशा, अवस्था – अमीर, गरीब, पतला, भारी, हलका।
आकार – बड़ा, छोटा, चौड़ा, तिकोना, मोटा।

2. संख्यावाचक विशेषण क्या है – जो विशेषण शब्द संज्ञा या सर्वनाम की संख्या की जानकारी दे, वे संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे-इस कतार में पाँच छात्र खड़े हैं। मेज़ पर चार केले रखे हैं। इन वाक्यों में पाँच तथा चार क्रमशः छात्र तथा केले की संख्या के बारे में बता रहे हैं, अतः ये संख्यावाचक विशेषण हैं।

संख्यावाचक विशेषण के दो भेद क्या है –

निश्चित संख्यावाचक विशेषण
अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण।

(i) निश्चित संख्यावाचक विशेषण क्या है –जो विशेषण शब्द निश्चित संख्या का बोध कराते हैं, वे निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे-

मेरी कक्षा में चालीस छात्र हैं।
डाल पर दो चिड़ियाँ बैठी हैं।

इन दोनों वाक्यों में विशेष्य की निश्चित संख्या का बोध हो रहा है; जैसे-
कक्षा में कितने छात्र हैं चालीस।
डाल पर कितनी चिड़ियाँ बैठी हैं दो।

(ii) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण क्या है  वे संज्ञा शब्द जो विशेष्य की निश्चित संख्या का बोध न कराते हों, वे अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे-कुछ बच्चे, कम छात्र, कई घोड़े इत्यादि।

3. परिमाणवाचक विशेषण किसे कहते है – जो विशेषण शब्द संज्ञा या सर्वनाम की परिमाण अर्थात माप-तोल संबंधी जानकारी दें, वे परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे- चार किलो चीनी। दो लीटर दूध। पाँच मीटर कपड़ा। परिमाणवाचक विशेषण को दो भागों में बाँटा गया है-

निश्चित परिमाणवाचक
अनिश्चित परिमाणवाचक

(i) निश्चित परिमाणवाचक विशेषण क्या है – जो विशेषण शब्द निश्चित माप-तोल बताते हैं, वे निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे दो मीटर कपड़ा। एक लीटर दूध।

(ii) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण क्या है – जो विशेषण शब्द निश्चित माप-तोल नहीं बताते वे अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे-थोड़ी चीनी, कुछ खिलौने आदि।

4. सार्वनामिक या संकेतवाचक विशेषण किसे कहते है – जो सर्वनाम विशेषण के रूप में प्रयुक्त होते हैं, उन्हें सार्वनामिक विशेषण कहते हैं; जैसे वह लड़की अच्छी है। वह पुस्तक मेरी है। यहाँ, ‘यह’ ‘वह’ सार्वनामिक विशेषण है।

विशेषणों की तुलना क्या है – किसी व्यक्ति, वस्तु के गुण-दोष की तुलना अन्य व्यक्ति, वस्तु के साथ करने की अवस्था को विशेषण की तुलना कहते हैं। तुलना की दृष्टि से विशेषण की तीन अवस्थाएँ होती हैं।

क. मूलावस्था
ख. उत्तरावस्था
ग. उत्तमावस्था

क. मूलावस्था क्या है – किसी व्यक्ति अथवा वस्तु के गुण दोष में जब विशेषणों का प्रयोग किया जाता है, तब वह विशेषण की मूलावस्था कहलाती है। जैसे-वह एक अच्छा व्यक्ति है। बलवान आदमी। बुद्धिमान छात्र, ऊँचा भवन आदि।

ख. उत्तरावस्था अथवा तुलनावस्था क्या है – इसमें दो व्यक्ति, वस्तु अथवा प्राणियों के गुण-दोष बताते हुए उनकी आपस में तुलना की जाती है; जैसे-

नेवला, साँप से अधिक बलशाली होता है।
ओजस्व आयुष से अच्छा है।

ग. उत्तमावस्था क्या है – इसमें दो से अधिक व्यक्तियों वस्तुओं की तुलना करके एक को सबसे अच्छा या बुरा बताया जाता है; जैसे-राम सबसे अच्छा लड़का है। हिंदी में तुलनात्मक विशेषता बताने के लिए विशेषण शब्दों में ‘तर’ तथा ‘तम’ प्रत्यय लगाए जाते हैं; जैसे-

मूलावस्थाउत्तरावस्थाउत्तमावस्था
उच्चउच्चतरउच्चतम
सुंदरसुंदरतरसुंदरतम
लघुलघुतरलघुतम
प्रियप्रियतमप्रियतर
तीव्रतीव्रतरतीव्रतम
महानमहतरमहतम
श्रेष्ठश्रेष्ठतरश्रेष्ठतम
अधिकअधिकतरअधिकतम
कोमलकोमलतरकोमलतम
न्यूनन्यूनतरन्यूनतम
योग्ययोग्यतरयोग्यतम
चतुर अधिकचतुर सबसेअधिक चतुर

विशेषण शब्दों की रचना कीजिए हिंदी भाषा में विशेषण शब्दों की रचना संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, अव्यय आदि शब्दों के साथ उपसर्ग, प्रत्यय आदि लगाकर की जाती है।

संज्ञा से विशेषण शब्दों की रचना कीजिए –

संज्ञाविशेषणसंज्ञाविशेषण
भारतभारतीयनीतिनैतिक
स्वर्गस्वर्गीयनाटकनाटकीय
प्रांतप्रांतीयज्ञानज्ञानी
नमकनमकीनइच्छाइच्छुक
धनधनीयशयशस्वी
शिवशैवपीछेपिछला
दयादयालुरंगरंगीला
आदरआदरणीयबलबलवान
पृथ्वीपार्थिवईश्वरईश्वरीय
ईष्र्याईष्र्यालुचरित्रचरित्रवान
चलनाचालूदुखदुखी
आगेअगलाकर्मकर्मठ
ईष्र्याउत्साहीबाहरबाहरी

सर्वनाम से विशेषण शब्दों की रचना कीजिए –

संज्ञाविशेषणसंज्ञाविशेषण
कोईकोई-सामैंमेरा/मुझ-सा
जोजैसाहमहमारा
कौनकैसातुमतुम्हारा
वहवैसायहऐसा

क्रिया से विशेषण शब्दों की रचना कीजिए –

संज्ञाविशेषणसंज्ञाविशेषण
भूलनाभुलक्कड़लड़नालड़ाकू
लूटनालुटेरापीनीपियक्कड़
भागनाभगौड़ा————–————–

विशेषण का क्या अर्थ हैं ?

विशेषण संज्ञा या सर्वनाम के रूप गुण, संख्या, मात्रा, परिमाण, आदि के विशेषता बताते हैं।

जो संज्ञा या सर्वनाम के गुण-दोष, रंग-रूप के बारे में बताता हैं, वो क्या कहलाता हैं ?

जो संज्ञा या सर्वनाम के गुण-दोष, रंग-रूप के बारे में बताता हैं वो गुणवाचक कहलाता है।

विशेषण शब्द जिन शब्दों की विशेषता बताता हैं उन्हें क्या कहते हैं ?

विशेषण शब्द जिन शब्दों की विशेषता बताता हैं उन्हें विशेष्य कहते है।

विशेषण के कितने भेद होता हैं ?

विशेषण के चार भेद होते है।

गुणवाचक विशेषण शब्द का उदाहरण है ?

राम एक गोरा व्यक्ति है।

इस कक्षा में चालीस छात्र हैं। रेखांकित शब्द का भेद क्या होगा है ?

संख्यावाचक।

संकेतवाचक विशेषण है ?

वह मकान।

परिमाणवाचक विशेषण शब्द का उदाहरण है ?

दस लीटर दूध।

सार्वनामिक विशेषण का दूसरा नाम क्या है ?

संकेतवाचक विशेषण।

इस गिलास में थोड़ा दूध है। रेखांकित का विशेषण भेद बताइए ?

अनिश्चित संख्यावाचक।
NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar Vyaakaran
भाषा, लिपि और व्याकरण
वर्ण-विचार
शब्द-विचार
संज्ञा
संज्ञा के विकार
वचन
कारक
सर्वनाम
विशेषण
क्रिया
काल
वाच्य
अव्यय या अविकारी शब्द
संधि
समास
उपसर्ग
प्रत्यय
वाक्य-विचार
विराम-चिह्न
अशुद्ध वाक्यों का संशोधन
मुहावरे और लोकोक्तियाँ
शब्द-भंडार
निबंध-लेखन
अपठित गद्यांश
अपठित पद्यांश
पत्र-लेखन
अनुच्छेद-लेखन

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here