NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) क्रिया

NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) क्रिया

Textbook NCERT
Class   6th
Subject Hindi Grammar (व्याकरण)
Grammar Nameक्रिया
CategoryClass 6th हिन्दी व्याकरण 
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) क्रिया जिस में हम क्रिया, भेद, शब्द, क्रिया के 3 प्रकार, सकर्मक, अकर्मक, गाय, दूध, राम, दौड़ता, सोना, रोता, हंसने, पेड़, पत्ते, लिखना, जनक, क्रिया क्या है उदाहरण दीजिए?, क्रिया कितने प्रकार के होते हैं?, क्रिया के 4 प्रकार कौन से हैं?, क्रिया के 3 प्रकार कौन से हैं?, सकर्मक और अकर्मक क्या है, क्रिया को कैसे पहचाने?, अकर्मक क्रिया कैसे पहचाने?, क्रिया कौन कौन सी है?, क्रिया के 20 रूप क्या हैं?, Verb के कितने भेद होते हैं?, हंसने में कौन सी क्रिया है?, बच्चे खेल रहे हैं कौन सी क्रिया है? कौन सी क्रिया है, आदि इसके बारे में हम बिस्तार से पढ़ेगे। 

NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar (व्याकरण) क्रिया

हिन्दी व्याकरण

 क्रिया

क्रिया किसे कहते है? – क्रिया का अर्थ होता है करना प्रत्येक भाषा के वाक्य में क्रिया का बहुत महत्त्व होता है। प्रत्येक वाक्य क्रिया से पूरा होता है। क्रिया किसी कार्य के करने या होने को दर्शाती है। क्रिया को करने वाला कर्ता कहलाता है। जिन शब्दों से किसी काम के करने या होने का पता चले, वे शब्द क्रिया कहलाते हैं जैसे की पढ़ना, खेलना, खाना, सोना आदि।

धातु किसे कहते है? – क्रिया का मूल रूप धातु कहलाता है। इनके साथ कुछ जोड़कर क्रिया के सामान्य रूप बनते हैं। जैसे की हँस, बोल, पढ़ – हँसना, बोलना, पढ़ना। मूल धातु में ‘ना’ प्रत्यय लगाने से क्रिया का सामान्य रूप बनता है।

कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद कौन-सा है?

1. सकर्मक क्रिया
2. अकर्मक क्रिया

कर्म से क्या अभिप्राय है? – वाक्य में क्रिया के होने के समय कर्ता का प्रभाव अथवा फल जिस व्यक्ति अथवा वस्तु पर पड़ता है, उसे कर्म कहते हैं जैसे की नेहा (कर्ता), दूध पी (कर्म), रही है।

1. सकर्मक क्रिया क्या है? – जिन क्रियाओं के व्यापार का फल कर्म पर पड़ता है, उन्हें सकर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे-लड़की पत्र लिख रही है।

सकर्मक क्रियाओं के दो भेद कौन-सा है?

• एककर्मक क्रिया
• विकर्मक क्रिया

एककर्मक क्रिया किसे कहते है? – जिन सकर्मक क्रियाओं में केवल एक ही कर्म होता है, वे एककर्मक सकर्मक क्रिया कहलाती है; जैसे-नेहा झाडू लगा रही है। इस उदाहरण में झाड़ कर्म है और लगा रही हे क्रिया। क्रिया का फल सीधा कर्म पर पड़ रहा है। अतः यहाँ एककर्मक क्रिया है।

1. विकर्मक क्रिया किसे कहते है? – जिन सकर्मक क्रियाओं में एक साथ दो-दो कर्म होते हैं, वे विकर्मक सकर्मक क्रिया कहलाते हैं; जैसे-ओजस्व अपने भाई के साथ क्रिकेट खेल रहा है।

2. अकर्मक क्रिया किसे कहते है? जिस क्रिया में कर्म नहीं पाया जाता है। वह अकर्मक क्रिया कहलाती है; जैसे- प्रणव इंजीनियर है।

संरचना के आधार पर क्रिया के चार भेद कौन-कौन सा होता है?

(i) संयुक्त क्रिया
(ii) नामधातु क्रिया
(iii) प्रेरणार्थक क्रिया
(iv) पूर्वकालिक क्रिया

(i) संयुक्त क्रिया क्या है? – दो या दो से अधिक क्रियाएँ मिलकर जब किसी एक पूर्ण क्रिया का बोध कराती हैं, तो उन्हें संयुक्त क्रिया कहते हैं; जैसे-बच्चे दिनभर खेलते रहते हैं।

(ii) नामधातु क्रिया क्या है? – संज्ञा, सर्वनाम तथा विशेषण आदि शब्दों से बनने वाली क्रिया को नामधातु क्रिया कहते हैं; जैसे-बात से बतियाना, अपना से अपनाना, नरम से नरमाना।

(iii) प्रेरणार्थक क्रिया क्या है? – जिस क्रिया को कर्ता स्वयं न करके दूसरों को करने की प्रेरणा देता है, उसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं।

प्रेरणार्थक क्रिया में दो कर्ता कौन-सा है?

• प्रेरक कर्ता-प्रेरणा देने वाला, जैसे–मालिक, अध्यापिका आदि।
• प्रेरित कर्ता-प्रेरित होने वाला अर्थात जिसे प्रेरणा दी जा रही है जैसे–नौकर, छात्र आदि।

प्रेरणार्थक क्रिया के दो रूप लिखिय?

• प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया – प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया प्रत्यक्ष होती है।
• वितीय प्रेरणार्थक क्रिया – द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया अप्रत्यक्ष होती है।

(iv) पूर्वकालिक क्रिया क्या है? – जिस वाक्य में मुख्य क्रिया से पहले यदि कोई क्रिया आ जाए, तो वह पूर्वकालिक क्रिया कहलाती हैं।

• पूर्वकालिक क्रिया का शब्दिक अर्थ है-पहले समय में हुई।
• पूर्वकालिक क्रिया मूल धातु में कर अथवा करके लगाकर बनाई जाती है; जैसे-चोर सामान चुराकर भाग गया। छात्र ने पुस्तक से देखकर उत्तर दिया।

NCERT Solution Class 6th Hindi Grammar Vyaakaran
भाषा, लिपि और व्याकरण
वर्ण-विचार
शब्द-विचार
संज्ञा
संज्ञा के विकार
वचन
कारक
सर्वनाम
विशेषण
क्रिया
काल
वाच्य
अव्यय या अविकारी शब्द
संधि
समास
उपसर्ग
प्रत्यय
वाक्य-विचार
विराम-चिह्न
अशुद्ध वाक्यों का संशोधन
मुहावरे और लोकोक्तियाँ
शब्द-भंडार
निबंध-लेखन
अपठित गद्यांश
अपठित पद्यांश
पत्र-लेखन
अनुच्छेद-लेखन

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here