NCERT Solutions Class 12th History (Part – 1) Chapter – 1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ (Bricks, Beads and Bones) Question & Answer in hindi

NCERT Solutions Class 12th History (Part – 1) Chapter – 1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ (Bricks, Beads and Bones)

TextbookNCERT
Class 12th
Subject History (Part – 1)
Chapter1st
Chapter Nameईंटें, मनके तथा अस्थियाँ (Bricks, Beads and Bones)
CategoryClass 12th History
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 12th History (Part – 1) Chapter – 1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ (Bricks, Beads and Bones) Question & Answer in hindi इस अध्याय मे हम हड़प्पा सभ्यता / सिंधु घाटी सभ्यता के बारे में पड़ेगे तथा हड़प्पा बासी लोगो के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन पर चर्चा करेंगे।

NCERT Solutions Class 12th History (Part – 1) Chapter – 1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ (Bricks, Beads and Bones)

Chapter – 1

ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ

प्रश्न – उत्तर

अभ्यास प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. हड़प्पा सभ्यता के शहरों में लोगों को उपलब्ध भोजन सामग्री की सूची बनाइए। इन वस्तुओं को उपलब्ध कराने वाले समूहों की पहचान कीजिए।
उत्तर – अधिकांश हड़प्पा कृषि स्थल अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में स्थित थे जहाँ प्रायः कृषि के लिए सिंचाई की आवश्यकता पड़ती थी। कृषि के अतिरिक्त वन उत्पादों से भी हड़प्पा निवासी अपने लिए भोजन सामग्री जुटाते थे। हड़प्पा स्थलों की खुदाई से यह निष्कर्ष प्राप्त होता है कि इस सभ्यता के लोग अपने भोजन में निम्न सामग्री को शामिल करते थे –

  1. अनाज – इस खाद्य पदार्थ के अंतर्गत गेहूँ, जौ, मटर, ज्वार, तिल, चावल, राई, बाजरा, सरसों आदि शामिल थे।
  2. वन उत्पाद – इनमें फुल, खजूर, तरबूज, बेर आदि खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाता है।
  3. माँस उत्पाद – इस प्रकार की खाद्य सामग्री में अनेक पशुओं का माँस शामिल था जैसे- पालतू पशुओं और जंगली जानवरों का।
  4. दुग्ध उत्पाद – इस प्रकार के खाद्य पदार्थों में भी अनेक पशु शामिल थे। जैसे- भैंस, बकरी इत्यादि।
  • उपरोक्त भोजन सामग्री को हड़प्पा सभ्यता के लोगों तक निम्न लोग पहुँचाते थे, जिनका वर्णन इस प्रकार है।-
  1. किसान – शहरी व कामगार वर्ग को किसान द्वारा अनाज उपलब्ध करवाया जाता था।
  2. व्यापारी- यह वर्ग अनाज का भण्डारण करके उसे शहरी तथा कामगार वर्ग तक पहुँचाने का काम करता था।
  3. खानाबदोशी समूह – इस समूह के लोग मुख्य रूप से दूध तथा माँस जैसे उत्पादों को उपभोक्ता तक पहुँचाने का काम करते थे।
  4. शिकारी तथा मछुवारे समूह – इस समूह में वे लोग थे जो शहरों से दूर-दराज क्षेत्र से विभिन्न प्रकार की भोजन सामग्री उपलब्ध कराते थे। इस प्रकार के खाद्य पदार्थों में जंगली जानवर, जड़ी-बूटियाँ, शहद इत्यादि शामिल थे। मछुवारे मछली पहुँचाने का कार्य करते थे।

प्रश्न 2. पुरातत्वविद हड़प्पाई समाज में सामाजिक-आर्थिक भिन्नताओं का पता किस प्रकार लगाते हैं? वे कौन-सी भिन्नताओं पर ध्यान देते हैं?
उत्तर –पुरातत्त्वविद् यह जानने के लिए कि क्या किसी संस्कृति विशेष में रहने वाले लोगों के बीच सामाजिक और आर्थिक भिन्नताएं थीं, सामान्यतः कई विधियों का प्रयोग करते हैं, जिनमें शवाधान तथा विलासिता के अध्ययन को मुख्य रूप से शामिल किया जाता है। इनका विस्तृत वर्णन निम्नलिखित प्रकार से है

1. शवाधान – सामाजिक-आर्थिक भिन्नताओं को ज्ञात करने के लिए शवाधान विधि का प्रयोग काफी महत्त्वपूर्ण माना जाता है मिस्र के विशाल पिरामिडों का अध्ययन, इस विधि का पुख्ता प्रमाण है। मिस्र के
विशाल पिरामिडों में से कुछ हड़प्पा सभ्यता के समकालीन थे। इनमें से कई पिरामिड राजकीय शवाधान थे, जहाँ बहुत बड़ी मात्रा में धन-सम्पत्ति दफनाई गई थी। हड़प्पा स्थलों से मिले शवाधानों में आमतौर पर मृतकों को गतों में दफनाया गया था। कई बार इन गर्तों की बनावट भी अलग-अलग होती थी। गतों की विविधताएं सामाजिक व आर्थिक भिन्नताओं की ओर स्पष्ट संकेत करती हैं।

कुछ कब्रों की खुदाई से मृदभाण्ड तथा आभूषण मिले हैं जो मृत्योपरांत उपयोग के लिए रखे जाते थे। इस प्रकार के शवाधान सम्भवतः एक ऐसी मान्यता की ओर संकेत करते हैं जिसमें वर्ग के अनुसार कब्रों में सामग्री रखी जाती थी। पुरुषों और महिलाओं दोनों के शवाधानों से आभूषण मिले हैं। 1980 के दशक के मध्य में हड़प्पा के कब्रिस्तान में हुए उत्खननों में एक पुरुष की खोपड़ी के समीप शंख के तीन छल्ले, जैस्पर के मनके तथा सैकड़ों की संख्या में सूक्ष्म मनकों से बना एक आभूषण मिला था। कहीं-कहीं पर मृतकों को तांबे के दर्पणों के साथ दफनाया जाता था। शव सामान्य रूप से उत्तर-दक्षिण दिशा में रखकर दफनाए जाते थे। हड़प्पा में मृतकों के अन्तिम संस्कार की सबसे ज्यादा प्रचलित विधि शवों को दफनाना ही था। कुल मिलाकर ऐसा लगता है कि हड़प्पा सभ्यता के निवासियों का मृतकों के साथ बहुमूल्य वस्तुएँ दफनाने में विश्वास नहीं था।

2. विलासिता – सामाजिक व आर्थिक भिन्नता को ज्ञात करने की एक अन्य विधि उस समय के विलासिता साधनों का अध्ययन करना है। इसके अध्ययन के पहले वर्ग में रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएँ शामिल हैं, जिन्हें पत्थर अथवा मिट्टी जैसे सामान्य पदार्थों से आसानी से बनाया जा सकता है। इनमें चक्कियाँ, मृदभाण्ड, सुइयाँ, झावां आदि शामिल हैं। उपरोक्त वस्तुएं सामान्य रूप से सम्पूर्ण हड़प्पा बस्तियों में पाई जाती हैं। दुर्लभ और महंगी वस्तुओं को कीमती वस्तुओं में शामिल किया जाता था। इस प्रकार की वस्तुओं को दूर-दराज के क्षेत्रों से मँगवाया जाता था तथा उनका निर्माण उच्च तकनीक से किया जाता था। फयॉन्स इसी प्रकार की वस्तु थी क्योंकि उसको बनाना एक जटिल प्रक्रिया थी।

यदि हम पुरावस्तुओं की जानकारी का अध्ययन करें तो हम पाते हैं कि महंगे पदार्थों से बनी दुर्लभ वस्तुएं सामान्यतः मोहनजोदड़ो और हड़प्पा जैसी बड़ी बस्तियों में केन्द्रित थी और छोटी बस्तियों में ये विरले ही मिलती थीं। फयॉन्स से बने लघुपात्र जो सम्भवतः सुगंधित द्रव्यों के पात्रों के रूप में प्रयुक्त होते थे, अधिकांशतः मोहनजोदड़ो और हड़प्पा से मिले हैं और कालीबंगन जैसी छोटी बस्तियों से बिलकुल नहीं। सोने को भी कीमती और विलासिता वाली वस्तुओं में शामिल किया जाता था। हड़प्पा स्थलों से मिले सभी स्वर्णाभूषण संचयों से प्राप्त हुए थे। विलासिता का सामान मुख्य रूप से मोहनजोदड़ो से मिला है, जिससे यह प्रमाणित होता है कि हड़प्पाकालीन यह बस्ती अन्य हड़प्पा शहरों से ज्यादा विकसित थी। इसके विपरीत साधारण वस्तुएँ हड़प्पा नगर से अधिक मिली हैं।

प्रश्न 3.  क्या आप इस तथ्य से सहमत हैं कि हड़प्पा सभ्यता के शहरों की जल-निकास प्रणाली, नगर-योजना की ओर संकेत करती है? अपने उत्तर के कारण बताइए। अथवा हड़प्पा सभ्यता की जल-निकासी प्रणाली नगर-नियोजन की ओर संकेत करती है।” इस कथन की उदाहरण सहित पुष्टि कीजिए।
उत्तर – इस बात में कोई संदेह नहीं है कि हड़प्पा सभ्यता के शहरों की जल निकास प्रणाली, नगर-योजना की ओर स्पष्ट संकेत करती है। हड़प्पा शहरों की सबसे अनूठी विशिष्टताओं में से एक नियोजित जल निकास प्रणाली थी। उपरोक्त तथ्य को निम्नलिखित कारणों से समझा जा सकता है1. हड़प्पा के निचले शहर के नक्शे को देखने से पता चलता है कि सड़कों तथा गलियों को लगभग एक ‘ग्रिड’ पद्धति से बनाया गया था और ये एक-दूसरे को समकोण पर काटती थीं।2. ऐसा संकेत मिलता है कि पहले नालियों के साथ गलियों को बनाया गया था और फिर उनके अगल-बगल आवासों का निर्माण किया गया था।3. घरों के गंदे पानी को गलियों की नालियों से जोड़ना था तो प्रत्येक घर की कम से कम एक दीवार का गली से सटा होना आवश्यक था।4. बस्ती के गंदे पानी को बाहर निकालने के लिए एक बड़े नाले का निर्माण किया गया था, जो शहर के बाहर जाकर समाप्त होता था। उपरोक्त जल-निकासी प्रणाली उस समय की उत्तम कोटि की व्यवस्था थी, इसमें कोई संदेह नहीं है। आज भी इस स्तर की जल-निकासी मिलना सरल नहीं है।

प्रश्न 4. हड़प्पा सभ्यता में मनके बनाने के लिए प्रयुक्त पदार्थों की सूची बनाइए। कोई भी एक प्रकार का मनका बनाने की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
उत्तर – मनके बनाने के लिए कई प्रकार के पदार्थ प्रयोग में लाए जाते थे  कार्नेलियन, जैस्पर, स्फटिक, क्वार्ट्ज तथा सेलखड़ी जैसे पत्थर, ताँबा, काँसा तथा सोने जैसी धातुएँ तथा फयॉन्स और पकी मिट्टी आदि। कुछ मनके दो या दो से अधिक पत्थरों को मिलाकर भी बनाए जाते थे। कुछ मनकों पर सोने का टोप होता था। ज्यामितीय आकारों को लिए, भिन्न-भिन्न रंग-रूप देकर उन मनकों को तैयार किया जाता था। मनकों पर अलग-अलग तरह के कृतियाँ और रंगों का इस्तेमाल होता था।तकनीकी दृष्टि से मनकों पर अलग-अलग तरीकों से कार्य किया जाता था। सेलखड़ी जैसे मुलायम पत्थर से मनके बनाने का काम आसानी से ही हो जाता था। सेलखड़ी के चूर्ण से लेप तैयार करके साँचे में डालकर विभिन्न प्रकार के मनके तैयार किए जाते थे। कठोर या ठोस पत्थरों से मनके बनाने की प्रक्रिया जटिल थी। ऐसे पत्थरों से मात्र ज्यामितीय आकारों के मनके ही बनाए जाते थे। पुरातत्वविदों के अनुसार अकीक का लाल रंग एक जटिल प्रक्रिया द्वारा अर्थात् पीले रंग के कच्चे माल और उत्पादन के विभिन्न चरणों में मनकों को आग में पकाकर प्राप्त किया जाता था। सर्वप्रथम बड़े पत्थर को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ा जाता था। उनमें से बारीकी से शल्क निकाले जाते थे फिर मनके बनाए जाते थे। मनकों को अंतिम रूप देने के लिए घिसाई फिर पॉलिश फिर उनमें छेद किए जाते थे।

प्रश्न 5. दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए और उसका वर्णन कीजिए। शव किस प्रकार रखा गया है? उसके समीप कौन-सी वस्तुएँ रखी गई हैं? क्या शरीर पर कोई पुरावस्तुएँ हैं? क्या इनसे कंकाल के लिंग का पता चलता है?
उत्तर –

  1. चित्र में दिखाया गया व उत्तर-दक्षिण दिशा में रखा हुआ है।
  2. एक गर्त में रखा हुआ है। यह धावाधान की विधि से मेल खाती है।
  3. कुछ स्थानों पर गड्ढे में ईंट की चिनाई करके सतह बनाई जाती थी।
  4. मटका, जार आदि जैसे बर्तन शव के समीप सिर की तरफ दिखाई देते हैं।
  5. शव के साथ कंगन जैसे आभूषण दिखाई देते हैं, जिनसे यह आभास होता है कि यह शव किसी महिला का है।
  6. शव के साथ रखी वस्तुओं को देखकर ऐसा लगता है कि ये वस्तुएँ मृतक द्वारा अपने जीवन काल में प्रयोग की गई थीं। इस सभ्यता के लोगों का मानना था कि उन्हें इन वस्तुओं की जरूरत अगले जन्म में भी होगी। इसलिए इन वस्तुओं को उनके शव के साथ रखा जाता था।

प्रश्न 6. मोहनजोदड़ो की कुछ विशिष्टताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर – मोहनजोदड़ो, सिंधु के लरकाना जिले में स्थापित था। सिंधी भाषा के अनुसार मोहनजोदड़ो का अर्थ है-“मृतकों अथवा प्रेतों का टीला”। यह नाम मोहनजोदड़ो के पतन के बाद इसे दिया गया। 5000 वर्ष पहले यह एक विकसित शहर था। यह सात बार स्थापित होकर पुनः नष्ट हुआ। इस पुरास्थल की खोज हड़प्पा के बाद ही हुई थी। संभवतः हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक अनोखा पक्ष शहरी केंद्रों का विकास था। ऐसे ही केंद्रों में एक महत्त्वपूर्ण केंद्र मोहनजोदड़ो था। इसकी खुदाई से निम्नलिखित विशिष्टताएँ प्रकट हुई हैं

सुनियोजित नगर

  1. मोहनजोदड़ो एक विशाल शहर था जो 125 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ था। यह शहर दो भागों में विभक्त था। शहर के पश्चिम में एक दुर्ग या किला था और पूर्व में नीचे एक नगर बसा हुआ था।
  2. दुर्ग की संरचनाएँ कच्ची ईंटों के ऊँचे चबूतरे पर बनाई गई थी। इसमें बड़े-बड़े भवन थे, जो संभवतः प्रशासनिक अथवा धार्मिक केंद्रों के रूप में कार्य करते थे।
  3. दुर्ग के चारों ओर ईंटों की दीवार थी, जो दुर्ग को निचले शहर से अलग करती थी। दुर्ग में शासक और शासक वर्ग से संबंधित लोग रहते थे।
  4. निचले शहर का क्षेत्र दुर्ग की अपेक्षा कहीं अधिक बड़ा था। इसमें रिहायशी क्षेत्र होते थे, जिनमें सामान्य जन अर्थात् शिल्पी आदि रहते थे। निचले शहर के चारों ओर भी दीवार बनाई गई थी। निचले शहर में अनेक भवनों को ऊँचे चबूतरों पर बनाया गया था।
  5. नगर में प्रवेश करने के लिए परकोटे अर्थात् बाहरी चारदीवारी में कई बड़े-बड़े प्रवेशद्वार थे।
  6. नगर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में प्रवेश करने के लिए आंतरिक चारदीवारी में प्रवेशद्वार थे।
  7. नगर में अलग-अलग दिशाओं में ऊँची दीवार से घिरे हुए कई सेक्टर थे।
  8. प्रायः सभी बड़े मकानों में रसोईघर, स्नानागार, शौचालय और कुएँ होते थे। सभी बड़े मकानों का नक्शा लगभग एक जैसा था-एक चौरा आँगन और चारों तरफ कई कमरे।
  9. घरों के दरवाजे और खिड़कियाँ प्रायः सड़क की ओर नहीं खुलते थे। बड़े घरों में सामने के दरवाजे के चारों ओर एक कमरा अर्थात् पोल बना दिया जाता था ताकि सामने के मुख्यद्वार से घर के अंदर ताक-झाँक न की जा सके।

सुव्यवस्थित सड़कें एवं नालियाँ – मोहनजोदड़ो की महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ इसकी सुव्यवस्थित सड़कें एवं नालियाँ थीं।

  1. सड़कें पूर्व से पश्चिम तथा उत्तर से दक्षिण की तरफ बिछी होती थीं और नगर को अनेक खंडों में विभक्त करती थीं।
  2. सड़कों का निर्माण इस प्रकार किया जाता था कि स्वयं हवा से ही उनकी सफाई होती रहती थी।
  3. मोहनजोदड़ो की सड़कों की चौड़ाई 13.5 फुट से 33 फुट तक थी। नालियाँ प्रायः 9 फुट से 12 फुट तक चौड़ी होती थीं।
  4. नालियाँ पकी ईंटों से बनी तथा ढकी हुई होती थीं। उनमें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर हटाने वाले पत्थर लगे होते थे ताकि आवश्यकतानुसार नालियों की सफाई की जा सके।
  5. मल-जल की निकासी के लिए मुख्य कनालों पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर आयताकार हौदियाँ बनी होती थीं।
  6. एक टोडा-मेहराबदार नाला संपूर्ण नगर के गंदे पानी को बाहर ले जाता था।

विशाल स्नानागार, अन्नागार एवं भवन

  1. मोहनजोदड़ो का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण सार्वजनिक भवन स्नानागार है। इसका जलाशय दुर्ग के टीले में है। उत्तम कोटि की पकी ईंटों से बना स्नानागार स्थापत्यकला का सुंदर उदाहरण है। इस संरचना के अनोखेपन तथा दुर्ग क्षेत्र में कई विशिष्ट संरचनाओं के साथ, इसके मिलने से ऐसा लगता है कि इसका प्रयोग धर्मानुष्ठान संबंधी स्नान के लिए किया जाता होगा, जो आज भी भारतीय जनजीवन का आवश्यक अंग है।
  2. मोहनजोदड़ो की एक अन्य महत्त्वपूर्ण विशेषता दुर्ग में मिलने वाला विशाल अन्नागार है। इसमें ईंटों से बने सत्ताईस खंड (Blocks) थे, जिनमें प्रकाश के लिए आड़े-तिरछे रोशनदान बने हुए थे। अन्न भंडार के दक्षिण में ईंटों के चबूतरों की कई कतारें थीं। इन चबूतरों में से एक चबूतरे के मध्य भाग में एक बड़ी ओखली का बना निशान मिला है।
  3. मोहनजोदड़ो के दुर्ग क्षेत्र में विशाल स्नानागार की एक तरफ एक लंबा भवन (280 x 78 फुट) मिला है। इतिहासकारों के मतानुसार यह भवन किसी बड़े उच्चाधिकारी का निवास स्थान रहा होगा। महत्त्वपूर्ण भवनों में एक सभाकक्ष भी था, जिसमें पाँच-पाँच ईंटों की ऊँचाई की चार चबूतरों की पंक्तियाँ थीं। ये ऊँचे चबूतरे ईंटों के बने थे और उन पर लकड़ी के खंभे खड़े किए गए थे। इसके पश्चिम की ओर कमरों की एक कतार में एक पुरुष की प्रतिमा बैठी हुई मुद्रा में पाई गई है।

कुशल एवं व्यवस्थित नागरिक प्रबंध – मोहनजोदड़ो का नागरिक प्रबंध अत्यधिक कुशल एवं व्यवस्थित था। यद्यपि यह कहना कठिन है कि हड़प्पा सभ्यता के शासक कौन थे; संभव है वे राजा रहे हों या पुरोहित अथवा व्यापारी। कांस्यकालीन सभ्यताओं में आर्थिक, धार्मिक एवं प्रशासनिक इकाइयों में कोई स्पष्ट भेद नहीं था। एक ही व्यक्ति प्रधान पुरोहित भी हो सकता था, राजा भी हो सकता था और धनी व्यापारी भी किंतु इतना अवश्य कि मोहनजोदड़ो का नागरिक प्रबंध कुशल हाथों में था। प्रशासन अत्यधिक कुशल एवं उत्तरदायी था। सुनियोजित नगर, सफाई और जल-निकास की उत्तम व्यवस्था, अच्छी सड़कें, रात्रि के समय प्रकाश की व्यवस्था, यात्रियों की सुविधा के लिए सराय की व्यवस्था, उन्नत व्यापार, माप-तौल के एकरूप मानक, सांस्कृतिक विकास, विकसित उद्योग-धंधे, संपन्नता आदि सभी इसके प्रबल प्रमाण हैं।

प्रश्न 7. हड़प्पा सभ्यता में शिल्प उत्पादन के लिए आवश्यक कच्चे माल की सूची बनाइए और चर्चा कीजिए कि ये किस प्रकार प्राप्त किए जाते होंगे?
उत्तर – हड़प्पा सभ्यता के लोगों की शिल्प तथा उद्योग संबंधी प्रतिभा उच्चकोटि की थी। मिट्टी और धातु के बर्तन बनाना, मूर्तियाँ, औजार एवं हथियार बनाना, सूत एवं ऊन की कताई, बुनाई एवं रंगाई, आभूषण बनाना, मनके बनाना, लकड़ी का सामान विशेष रूप से कृषि संबंधी उपकरण, बैलगाड़ी तथा नौकाएँ बनाना आदि उनके महत्त्वपूर्ण व्यवसाय थे। हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, चन्हुदड़ो, लोथल, धौलावीरा, नागेश्वर बालाकोट आदि शिल्प उत्पादन के महत्त्वपूर्ण केंद्र थे। चन्हुदड़ो की छोटी-सी बस्ती (7 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तृत) लगभग पूरी तरह शिल्प उत्पादन में लगी हुई थी।

शिल्प उत्पादन के लिए आवश्यक कच्चा माल – विभिन्न प्रकार के शिल्प उत्पादनों के लिए अनेक प्रकार के कच्चे माल की आवश्यकता थी। उदाहरण के लिए, चिकनी मिट्टी, पकी मिट्टी, ताँबा, टिन, काँसा, सोना, चाँदी, शंख, सीपियाँ, कौड़ियाँ, विभिन्न प्रकार के पत्थर; जैसे-अकीक, नीलम, स्फटिक, क्वार्ज, सेलखड़ी आदि, मिट्टी के बर्तन, सुइयाँ, फयान्स, तकलियाँ मनके, सुगंधित पदार्थ, कपास, सूत, ऊन, विभिन्न प्रकार की लकड़ियाँ, हड्डियाँ, घिसाई, पालिश और छेद करने के औजार आदि विभिन्न शिल्प उत्पादनों के लिए आवश्यक थे।

कच्चा माल प्राप्त करने के स्रोत – विभिन्न शिल्प उत्पादों के लिए आवश्यक कच्चा माल अनेक उपायों द्वारा प्राप्त किया जाता था। कुछ कच्चा माल स्थानीय स्तर पर उपलब्ध था, किंतु कुछ जलोढ़क मैदान के बाहर से मँगवाना पड़ता था। इस प्रकार हड़प्पा सभ्यता के लोग शिल्प उत्पादनों के लिए उपमहाद्वीप और बाहर से कच्चा माल अनेक उपायों द्वारा प्राप्त करते थे।

  1. वस्त्र निर्माण के लिए सूत कपास से प्राप्त किया जाता था। कपास की खेती की जाती थी। ऊनी कपड़ों के निर्माण के लिए ऊन भेड़ों से प्राप्त किया जाता था।
  2. ईंटों, मिट्टी के बर्तनों, मूर्तियों एवं खिलौनों के लिए चिकनी मिट्टी स्थानीय रूप से उपलब्ध हो जाती थी। चोलीस्तान (पाकिस्तान) और बनावली (हरियाणा) से मिलने वाले मिट्टी के हल साक्षी हैं कि वहाँ उत्तम कोटि की चिकनी मिट्टी मिलती थी।
  3. हड्डियां विभिन्न पशुओं से प्राप्त की जाती थीं। मछलियों की हड्डियाँ मछुआरों से, पक्षियों की हड्डियाँ तथा जंगली पशुओं  की हड्डियों शिकारियों से अथवा स्वयं शिकार करके प्राप्त की जाती थीं।
  4. लकड़ी के हलों, विभिन्न वस्तुओं, औज़ारों एवं उपकरणों के निर्माण के लिए लकड़ी आस-पास के जंगलों से प्राप्त की  जाती थी। बढ़िया किस्म की लकड़ी मेसोपोटामिया से मँगवाई जाती थी।
  5. सुगंधित द्रव्यों को बनाने के लिए फयान्स जैसे मूल्यवान पदार्थ मोहनजोदड़ो और हड़प्पा से प्राप्त किए जाते थे।
  6. हड़प्पा सभ्यता के लोगों ने उन-उन स्थानों में अपनी बस्तियाँ स्थापित कर ली थीं जिन-जिन स्थानों से आवश्यक कच्चा माल सरलतापूर्वक उपलब्ध हो सकता था। उदाहरण के लिए, इन्होंने नागेश्वर और बालाकोट में, जहाँ से शंख सरलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता था, अपनी बस्तियाँ स्थापित की थीं।
  7. वे कार्नीलियन मनके गुजरात से, सीसा दक्षिण भारत से और लाजवर्द मणियाँ कश्मीर और अफगानिस्तान से लेते थे।
  8. उन्होंने सुदूर अफगानिस्तान में शोर्तुघई में अपनी बस्ती स्थापित की क्योंकि यह स्थान नीले रंग के पत्थर यानी लाजवर्द मणि के सबसे अच्छे स्रोत के निकट था। इसी प्रकार लोथल जो कार्नीलियन (गुजरात में भडौंच), सेलखड़ी (दक्षिणी राजस्थान और उत्तरी गुजरात से) एवं धातु (राजस्थान से) के स्रोतों के निकट स्थित था।
  9. सिंधु सभ्यता के लोग कच्चे माल वाले क्षेत्रों में अभियान भेजकर भी वहाँ से कच्चा माल प्राप्त करते थे। इन अभियानों का प्रमुख उद्देश्य स्थानीय लोगों के साथ संपर्क स्थापित करना होता था। वे अभियान भेजकर राजस्थान के खेतड़ी क्षेत्र से ताँबा और दक्षिण भारत से सोना प्राप्त करते थे।
  10. हड़प्पाई लोग संभवतः अरब प्रायद्वीप के दक्षिण-पश्चिमी छोर पर स्थित ओमान से भी ताँबा मँगवाते थे। हड़प्पाई पुरावस्तुओं और ओमानी ताँबे दोनों में निकल के अंशों का मिलना दोनों के साझा उद्भव का परिचायक है। व्यापार संभवतः वस्तु विनिमय के आधार पर किया जाता था। वे बड़ी-बड़ी नावों एवं बैलगाड़ियों पर अपने तैयार माल को पड़ोस के इलाकों में ले जाते थे तथा उनके बदले धातुएँ तथा अन्य आवश्यक सामान ले आते थे। इन क्षेत्रों से जब-तब मिलने वाली हड़प्पाई पुरावस्तुओं से ऐसे संपर्को का संकेत मिलता है।

प्रश्न 8.  चर्चा कीजिए कि पुरातत्वविद किस प्रकार अतीत का पुनर्निर्माण करते हैं ?
उत्तर – जैसा कि हम देखते हैं कि विद्वानों को हड़प्पा में पाई गई लिपियों को पढ़ने में सफलता नहीं मिली। ऐसे में पुरातत्वविदों के लिए पुरावस्तुएँ ही हड़प्पा संस्कृति के पुनर्निर्माण में सहायक रही हैं; जैसे-मिट्टी के बर्तन, औजार, आभूषण, धातु, मिट्टी और पत्थरों की घरेलू वस्तुएँ आदि। कुछ अजलनशील कपड़ा, चमड़ा, लकड़ी और रस्सी आदि लुप्त हो चुके हैं। कुछ चीजें ही बचीं हैं; जैसे–पत्थर, चिकनी मिट्टी, धातु और टेराकोटा आदि। यह बहुत महत्त्वपूर्ण है कि शिल्पियों द्वारा कार्य करते हुए कुछ प्रस्तर पिंड और अपूर्ण वस्तुओं को उत्पादन के स्थान पर काटते या बनाते समय फेंक दिया जाता था, जिन्हें पुन: निर्मित नहीं किया जा सकता था। यही पुरावस्तुएँ हमारे लिए उपयोगी साबित हुई हैं। नहीं तो हमें संस्कृति के महत्त्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी अधूरी ही प्राप्त होती। पुरातत्वविदों ने उन्हीं पुरावस्तुओं के आधार पर मानव जाति के क्रमिक विकास को चिहनित किया है। उनका वर्गीकरण धातु, मिट्टी, पत्थर, हड्डियों आदि में किया गया है।

पुरातत्वविदों ने दूसरा महत्त्वपूर्ण प्रभाव मौसम और उन तत्कालीन कारणों को माना जो उन्हें आभूषणों और औज़ारों आदि पर दिखाई दिए। पुरातत्वविद पुरा वस्तुओं की पहचान एक विशेष प्रकार की प्रक्रिया द्वारा करते हैं। जैसे किसी संस्कृति विशेष में रहने वाले लोगों के बीच क्या सामाजिक और आर्थिक भिन्नताएँ थीं। जैसे हड़प्पा सभ्यता कालीन मिस्र के पिरामिडों में कुछ राजकीय शवाधान प्राप्त हुए, जहाँ बहुत बड़ी मात्रा में धन-संपत्ति दफनाई गई थी। पुरातत्वविदों ने कुछ घटनाओं को अनुमानित भी किया है। उदाहरणस्वरूप पुरातत्वविदों ने हड़प्पाई धर्म को अनुमान के आधार पर आँका है। अर्थात् कुछ विद्वान वर्तमान से अतीत की ओर बढ़ते हैं। कुछ नीतियाँ पात्रों के संबंध में और पत्थर की चक्कियों के बारे में युक्तिसंगत रही हैं तो कुछ धार्मिक प्रतीकों के संबंध में शंकाग्रस्त रहीं; जैसे-कई मुहरों पर रुद्र के चित्र अंकित हैं। पुरावस्तुओं की उपयोगिता की समझ हम आधुनिक समय में प्रयुक्त वस्तुओं से उनकी समानता के आधार पर ही लगाते हैं।

उदाहरणस्वरूप कुछ हड़प्पा स्थलों पर मिले कपास के टुकड़ों के विषय में जानने के लिए हमें अप्रत्यक्ष साक्ष्यों जैसे मूर्तियों के चित्रण पर निर्भर रहना पड़ता है तथा कुछ वस्तुएँ पुरातत्वविदों को अपरिचित लगीं तो उन्होंने उन्हें धार्मिक महत्त्व की समझ ली। कुछ मुहरों पर भी अनुष्ठान के दृश्य, पेड़-पौधे अर्थात् प्रकृति की पूजा के संकेत मिलते हैं तथा पत्थर की शंक्वाकार वस्तुओं को लिंग के रूप में दर्शाया गया है। पुरातत्त्वविदों ने कोटदीजी सिंधु नदी के तट पर 39 फीट नीचे मानव जीवनवृत्ति के अवशेष प्राप्त किए हैं। कौशांबी के निकट चावल और हड़प्पाकालीन मिट्टी के बर्तन मिले हैं। लोथल से बाँट, चूड़ियाँ और पत्थर के आभूषण भी प्राप्त हुए हैं। काले और लाल रंग की मिट्टी के बर्तन, आकृतियाँ और अवशेष मिले हैं। पुरातत्वविदों ने विभिन्न वैज्ञानिकों की मदद से मोहनजोदड़ो और हड़प्पा पर कार्य किए हैं। कई अन्वेषण, व्याख्या और विश्लेषण से निष्कर्ष निकाले हैं, जिनमें कुछ असफल भी रहे।

प्रश्न 9. हड़प्पाई समाज में शासकों द्वारा किए जाने वाले संभावित कार्यों की चर्चा कीजिए।
उत्तर – हड़प्पा सभ्यता के राजनैतिक संगठन के विषय में निश्चयपूर्वक कुछ भी कहना कठिन है। हमें ज्ञात नहीं है कि हड़प्पा के शासक कौन थे; संभव है वे राजा रहे हों या पुरोहित अथवा व्यापारी। कांस्यकालीन सभ्यताओं में आर्थिक, धार्मिक एवं प्रशासनिक इकाइयों में कोई स्पष्ट भेद नहीं था। एक ही व्यक्ति प्रधान पुरोहित भी हो सकता था, राजा भी हो सकता था और धनी व्यापरी भी। हंटर महोदय यहाँ के शासन को जनतंत्रात्मक शासन मानते हैं किंतु, पिग्गाट और व्हीलर के मतानुसार सुमेर एवं अक्कड़ के समान हड़प्पा में भी पुरोहित राजा शासन करते थे।

कुछ विद्वानों के अनुसार हड़प्पा साम्राज्य पर दो राजधानियों-हड़प्पा और मोहनजोदड़ो से शासन किया जाता था।कुछ अन्य विद्वानों के अनुसार संभवत: संपूर्ण क्षेत्र अनेक राज्यों, रजवाड़ों में विभक्त था और उनमें से प्रत्येक की एक अलग राजधानी थी; जैसे-सिंधु में मोहनजोदड़ो, पंजाब में हड़प्पा, राजस्थान में कालीबंगन और गुजरात में लोथल। कुछ अन्य विद्वानों के मतानुसार हड़प्पा सभ्यता में अनेक राज्यों का अस्तित्व नहीं था अपितु यह एक राजा के नेतृत्व में एक ही राज्य था। हड़प्पा सभ्यता के शासन का स्वरूप चाहे जो भी हो, इतना तो निश्चित है कि प्रशासन अत्यधिक कुशल एवं उत्तरदायी था।

हड़प्पाई समाज में शासकों द्वारा अनेक महत्त्वपूर्ण कार्यों को किया जाता होगा। ऐसा प्रतीत होता है कि शासक राज्य में शांति व्यवस्था को बनाए रखने तथा आक्रमणकारियों से अपने राज्य की सुरक्षा के लिए उत्तरदायी होता था। हड़प्पा सभ्यता के सुनियोजित नगर, सफाई तथा जल निकास की उत्तम व्यवस्था, अच्छी सड़कें, उन्नत व्यापार, माप-तौल के एकरूप मानक, सांस्कृतिक विकास, विकसित उद्योग-धंधे, संपन्नता आदि सभी इस तथ्य के प्रबल प्रमाण हैं कि हड़प्पा के शासक प्रशासनिक कार्यों में विशेष रुचि लेते थे। संभवतः हड़प्पा के शहरों की योजना में भी राज्य का महत्त्वपूर्ण भाग रहा होगा।

इतिहासकारों का विचार है कि प्राचीन विश्व में जहाँ-जहाँ नियोजित वस्तुओं के प्रमाण मिलते हैं वहाँ-वहाँ इस बात का पता चलती है कि सड़कों की योजना का विकास धीरे-धीरे नहीं हुआ अपितु एक विशेष ऐतिहासिक समय में इसका निर्माण हुआ और अनेक विषयों में बस्ती को फिर से बसाने के कारण ऐसा किया गया। इतिहासकारों का विचार है कि हड़प्पा के शहरों की ईंटों का एक जैसा आकार या तो ‘कड़े प्रशासनिक नियंत्रण के कारण था या इसलिए कि लोगों को व्यापक पैमाने पर ईंट बनाने । के लिए नियुक्त किया गया होगा। इसी प्रकार, हड़प्पा के विभिन्न स्थानों पर एक ही प्रकार के ताँबे, काँसे और मिट्टी के बर्तन मिलने से भी यही निष्कर्ष निकाला जा सकता है।

इसी प्रकार यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि विभिन्न नगरों की योजना भी राज्य द्वारा बनाई गई होगी और विभिन्न स्थलों पर सड़कों और नालियों के निर्माण का कार्य भी राज्य ने किया होगा। उल्लेखनीय है कि हड़प्पा के शहरी केंद्रों की योजना का अध्ययन करने पर वहाँ की नागरिक व्यवस्थाओं की देख-रेख और एक विशाल जल और निकास व्यवस्था का पता चलता है। निकास के लिए प्रत्येक गली में नाली बनी होती थी।

गली में बनी यह नाली पूरे शहर नियोजन का एक भाग थी। घर अपने-अपने ढंग से अलग-अलग इस कार्य को नहीं कर सकते थे। इसका स्पष्ट तात्पर्य है कि प्रशासन द्वारा स्वयं सभी कार्यों को नियंत्रित किया जाता था तथा इनकी देख-रेख का कार्य किया जाता था। ऐसा लगता है कि शिल्प उत्पादन और वितरण का कार्य भी शासकों द्वारा नियंत्रित होता था; यही कारण था कि कुछ उद्योग विशेष रूप से कम वजन वाले कच्चे माल अथवा ईंधन के स्रोत के निकट स्थित होते थे और कुछ वहाँ स्थित थे जहाँ उनकी खपत सबसे अधिक थी। हड़प्पा और मोहनजोदड़ो जैसे नगरों में विशाल अन्नागारों का मिलना इसका प्रबल प्रमाण है कि हड़प्पाई शासकों को सदैव प्रजाहित की चिंता रहती थी, इसीलिए अनाजे को विशाल अन्नागारों में सुरक्षित रख लिया जाता था ताकि किसी भावी आपात स्थिति में उसका प्रयोग किया जा सके।

मानचित्र कार्य

प्रश्न 10. मानचित्र 1 में उन स्थलों पर पेंसिल से घेरा बनाइए जहाँ से कृषि के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। उन स्थलों के आगे क्रास का निशान बनाइए जहाँ उत्पादन के साक्ष्य मिले हैं। उन स्थलों पर ‘क’ लिखिए जहाँ कच्चा माल मिलता था।
उत्तर –

परियोजना कार्य 

प्रश्न 11. पता कीजिए कि क्या आपके शहर में कोई संग्रहालय है? उनमें से एक को देखने जाइए, और किन्हीं दस वस्तुओं पर रिपोर्ट लिखिए और बताइए कि वे कितनी पुरानी हैं? वे कहाँ मिली थीं, और आपके अनुसार उन्हें क्यों प्रदर्शित किया गया है?
उत्तर – हाँ, हमारे शहर में इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय संग्रहालय है, वहाँ हमने जिन वस्तुओं को देखी उनमें से दस वस्तुओं के बारे में रिपोर्ट निम्नलिखित है –

वस्तुऍसमय/कालस्थानप्रदर्शन का कारण
1. खंडित काँटे पहने नारी मूर्ति2600 ई० पू०मोहनजोदड़ो (आमरी)नारी जीवन में आभूषणों के महत्त्व को बताने हेतु।
2. ताँबे की अंगूठियाँ और चुड़ियाँ2600 ई० पू०चन्हुदड़ोआभूषणों के क्रमिक विकास को समझने हेतु।
3. पशु आकृति2400 ई० पू०कोटदीजीपशु-प्रेम दर्शाने हेतु।
4. काजल की बोतल2000 ई०पू०गुमलाशृंगार का ज्ञान।
5. लिपियुक्त मुहरें6000 ई०पू०बनावलीव्यापार और वाणिज्य की जानकारी देने हेतु।
6. ताँबे की वस्तुएँ2700 ई०पू०दैमाबादव्यवसाय की समझ विकसित करने हेतु।
7. मिट्टी के बर्तन2600 ई०पू०सुरकोतदाघरेलू उपकरण का ज्ञान करने के लिए।
8. बाट और पत्थर के आभूषण2300 ई० पू०लोथलमाप-तौल और आभूषण का प्रदर्शन हेतु ।

प्रश्न 12. वर्तमान समय में निर्मित और प्रयुक्त पत्थर, धातु और मिट्टी की दस वस्तुओं के रेखाचित्र एकत्रित कीजिए और उनकी तुलना अध्याय में दिए गए हड़प्पा सभ्यता के चित्रों से कीजिए, तथा आपके द्वारा उनमें पाई गई समानताओं और भिन्नताओं पर चर्चा कीजिए।
उत्तर – सिंधु सभ्यता, जिसे हम सिंधु घाटी सभ्यता अथवा हड़प्पा सभ्यता भी कहा जाता है, भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे प्राचीन ज्ञात शहरी संस्कृति है। सभ्यता की तिथियां लगभग 2500-1700 ईसा पूर्व ज्ञात होती हैं, हालांकि दक्षिणी स्थल बाद में दूसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व तक चले गए होंगे। दुनिया की तीन सबसे शुरुआती सभ्यताओं में- अन्य दो मेसोपोटामिया और मिस्र की हैं- सिंधु सभ्यता सबसे व्यापक थी।

सभ्यता की पहचान पहली बार 1921 में पंजाब क्षेत्र के हड़प्पा में और फिर 1922 में सिंध  क्षेत्र में सिंधु नदी के पास मोहनजोदड़ो में हुई थी। दोनों सीटें वर्तमान पाकिस्तान में क्रमशः पंजाब और सिंध प्रांतों में हैं। मोहनजोदड़ो के खंडहरों को 1980 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया था।

NCERT Solutions Class 12th History (Part-Ⅰ) Chapter – 1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ (Bricks Beads And Bones) Notes In Hindi

Class 12th इतिहास (भाग-1) पाठ-1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ (Bricks, Beads and Bones) MCQ with Answers

NCERT Solution Class 12th भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग – Ⅰ Question & Answer in Hindi

NCERT Solution Class 12th भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग – Ⅱ Question & Answer In Hindi