Class 12th History (Part – 1) Chapter – 1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ (Bricks, Beads and Bones) MCQ Question & Answer in Hindi

Class 12th History (Part – 1) Chapter – 1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ (Bricks, Beads and Bones)

TextbookNCERT
Class 12th
Subject History (Part -1)
Chapter1st
Chapter Nameईंटें, मनके तथा अस्थियाँ (Bricks, Beads and Bones)
CategoryClass 12th History
Medium Hindi
SourceLast Doubt

Class 12th History (Part – 1) Chapter – 1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ (Bricks, Beads and Bones) MCQ Question & Answer in Hindi बनावली किस राज्य में स्थित है? लोथल किस नदी के किनारे स्थित है? हहड़प्पा सभ्यता की मोहरे किस चीज की बनी है? हड़प्पा संस्कृति आधारित थी? हड़प्पा सभ्यता के लोग उपासना करते थे? हड़प्पा सभ्यता किस युग की सभ्यता है? सिंधु घाटी के निवासियों को किस धातु का ज्ञान नहीं था? हड़प्पा सभ्यता का स्वरूप क्या है?

Class 12th History (Part – 1) Chapter – 1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ (Bricks, Beads and Bones)

Chapter – 1

ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ

MCQ

(1) बनावली किस राज्य में स्थित है ?

A. हरियाणा
B. पंजाब
C. गुजरात
D. महाराष्ट्र

उत्तर – (A) हरियाणा

(2) लोथल किस नदी के किनारे स्थित है ?

A. सिंधु
B. व्यास
C. भोगवा
D. रवि

उत्तर – (C) भोगवा

(3) हड़प्पा सभ्यता की मोहरे किस चीज की बनी है ?

A. लोहे
B. तांबे
C. कासे
D. सेलखड़ी

उत्तर – (D) सेलखड़ी

(4) हड़प्पा संस्कृति आधारित थी ?

A. व्यापार पर
B. कृषि पर
C. पशु पालन पर
D. शिकार पर

उत्तर – (A) व्यापार पर

(5) हड़प्पा सभ्यता के लोग उपासना करते थे ?

A. विष्णु की
B. वरुण की
C. मात्र देवी की
D. इंद्र की

उत्तर – (C) मात्र देवी की

(6) हड़प्पा सभ्यता किस युग की सभ्यता है ?

A. पूर्व पाषाण युग
B. नवपाषाण युग
C. कास्य युग
D. लौह युग

उत्तर – (C) कांस्य युग

(7) सिंधु घाटी के निवासियों को किस धातु का ज्ञान नहीं था ?

A. सोना
B. चांदी
C. लोहा
D. तांबा

उत्तर – (C) लोहा

(8) हड़प्पा सभ्यता का स्वरूप क्या है ?

A. ग्रामीण सभ्यता
B. शहरी सभ्यता
C. भोजन संग्राहक सभ्यता
D. कबीलाई सभ्यता

उत्तर – (B) शहरी सभ्यता

(9) हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा नगर कौन है ?

A. हड़प्पा
B. मोहनजोदड़ो
C. कालीबंगा
D. लोथल

उत्तर – (B) मोहनजोदड़ो

(10) हड़प्पा सभ्यता की सर्वप्रथम खोज की थी ?

A. अलेक्जेंडर
B. दयाराम साहनी
C. कर्नर वन्स्र
D. मैक्समुलर

उत्तर – (B) दयाराम साहनी

(11) हड़प्पा किस नदी के किनारे स्थित है ?

A. सिंधु
B. व्यास
C. सतलज
D. रावी

उत्तर – (D) रावी

(12) हड़प्पा सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता थी ?

A. नगर योजना व वास्तुकला
B. व्यापार
C. कला
D. पशुपालन

उत्तर – (A) नगर योजना व वास्तुकला

(13) किस सिंधु स्थल से सूती कपड़े के साक्ष्य मिले हैं ?

A. कालीबंगा
B. रंगपुर
C. सुतकांजीडोर
D. मोहनजोदड़ो

उत्तर – (D) मोहनजोदड़ो

(14) हड़प्पा सभ्यता का प्रशासन था ?

A. राजतंत्रात्मक
B. लोकतंत्रात्मक
C. नगरपालिका
D. गणतंत्रात्मक

उत्तर – (C) नगरपालिका

(15) हड़प्पा सभ्यता के पतन के क्या कारण थे ?

A. विदेशी आक्रमण
B. प्राकृतिक कारण
C. मानवीय कारण
D. उपयुक्त सभी

उत्तर – (D) उपयुक्त सभी

(16) सिंधु घाटी सभ्यता के स्थलों में सर्वप्रथम किस स्थल का उत्खनन हुआ था ?

A. हड़प्पा
B. मोहनजोदड़ो
C. धोलावीरा
D. लोथल

उत्तर – (A) हड़प्पा

(17) किस सभ्यता के स्थल से स्त्री के गर्भ से पौधा निकलता दिखता है ?

A. बलूचिस्तान
B. मोहनजोदड़ो
C. हड़प्पा
D. अलमगीरपुर

उत्तर – (C) हड़प्पा

(18) सिंधु सभ्यता में गोदीवाड़ा का प्रमाण कहां से मिला है ?

A. लोथल
B. कालीबंगा
C. राखीगढ़ी
D. वणमाली

उत्तर –  (A) लोथल

(19) मोहनजोदड़ो का उत्खनन किया था ?

A. दयाराम साहनी
B. जॉन मार्शल
C. आर डी बनर्जी
D. आर एस बिष्ट

उत्तर – (C) राखलदास बनर्जी

(20) मोहनजोदड़ो किस नदी के किनारे बसा हुआ था ?

A. सिंधु नदी
B. रावी नदी
C. झेलम नदी
D. चिनाब नदी

उत्तर – (A) सिंधु नदी

(21) मोहनजोदड़ो किस भाषा का शब्द है ?

A. हिंदी
B. सिंधी
C. उर्दू
D. फारसी

उत्तर – (B) सिंधी

(22) हड़प्पा सभ्यता में अग्नि कुंड कहां पाई गई है ?

A. कालीबंगा
B. लोथल
C. रोपड़
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (A) कालीबंगा

(23) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के पहले डायरेक्टर जनरल कौन थे ?

A. अलेक्जेंडर कनिंघम
B. जॉन मार्शल
C. आर एम व्हीलर
D. राखल दास बनर्जी

उत्तर – (A) अलेक्जेंडर कनिंघम

(24) सिंधु सभ्यता में नृत्य की मूर्ति कहां से मिली है ? 

A. मोहनजोदड़ो
B. हड़प्पा
C. कोटदीजी
D. राखीगढ़ी

उत्तर – (A) मोहनजोदड़ो

(25) गंदे पानी को निकासी की समुचित व्यवस्था सर्वप्रथम किस सभ्यता में देखने को मिलती है ?

A. सिन्धु घाटी सभ्यता
B. मिश्रित सभ्यता
C. रोमन सभ्यता
D. चीनी सभ्यता

उत्तर – (A) सिन्धु घाटी सभ्यता

(26) सिंधु घाटी सभ्यता का कौन-सा स्थल सिंधु का बाग कहा जाता है ?

A. मोहनजोदड़ो
B. हड़प्पा
C. लोथल
D. कालीबंगा

उत्तर – (A) मोहनजोदड़ो

(27) लोथल कहां स्थित है ?

A. गुजरात
B. पश्चिम बंगाल
C. राजस्थान
D. पंजाब

उत्तर – (A) गुजरात

(28) प्राचीन इतिहास का निर्माण किया गया ?

A. साहित्यिक स्रोतों के आधार पर
B. विदेशियों यात्रियों के विवरण के आधार पर
C. नए पुरातत्त्व उत्खननों से मिले अवशेषों
D. उपरोक्त सभी के आधार पर

उत्तर – (D) उपरोक्त सभी के आधार पर

(29) कालीबंगा भारत के किस राज्य में स्थित है ?

A. हरियाणा
B. पंजाब
C. राजस्थान
D. गुजरात

उत्तर – (C) राजस्थान

(30) कालीबंगा किस नदी के किनारे स्थित था ?

A. रावी
B. सिंधु
C. सतलज
D. सरस्वती / घग्घर नदी

उत्तर – (D) सरस्वती / घग्घर नदी

(31) सिंधु सभ्यता का बंदरगाह नगर कौन-सा था ?

A. हड़प्पा
B. मोहनजोदड़ो
C. कालीबंगा
D. लोथल

उत्तर – (D) लोथल

(32) सिंधु सभ्यता का किस देश के साथ व्यापारिक संबंध नहीं था ?

A. मेसोपोटामिया
B. ईरान
C. अफ़ग़ानिस्तान
D. चीन

उत्तर – (D) चीन

(33) सिंधु वासियों के प्रमुख देवता कौन थे ?

A. इंद्र
B. विष्णु
C. पशुपति महादेव
D. गणेश

उत्तर –  (C) पशुपति महादेव

(34) सिंधु घाटी सभ्यता का कौन-सा स्थल मृतकों का टीला के रूप में जाना जाता है ?

A. हड़प्पा
B. चन्होदड़ो
C. मोहनजोदड़ो
D. कालीबंगा

उत्तर – (C) मोहनजोदड़ो

(35) सिंधु सभ्यता में समाज का स्वरूप था ?

A. मातृसत्तात्मक
B. पितृसत्तात्मक
C. दोनों
D. दोनों में से कोई नहीं

उत्तर – (A) मातृसत्तात्मक

(36) सिंधु घाटी सभ्यता किसके समकालीन नहीं मानी जाती है ?

A. चीन की सभ्यता
B. मिश्रित की सभ्यता
C. मेसोपोटामिया की सभ्यता
D. क्रीट की सभ्यता

उत्तर – (A) चीन की सभ्यता

(37) सिंधु सभ्यता का क्षेत्रफल किस आकार का था ?

A. आयताकार
B. वर्गाकार
C. वृत्ताकार
D. त्रिभुजाकार

उत्तर – (D) त्रिभुजाकार

(38) किस सिंधु स्थल में महिला और पुरुष को एक साथ दफनाया गया है ?

A. लोथल
B. सुतकोंताडा
C. राखीगढ़ी
D. बनवाली

उत्तर – (C) राखीगढ़ी

(39) सिंधु घाटी सभ्यता में विशाल स्नानागार के अवशेष कहां से प्राप्त हुए ?

A. हड़प्पा
B. मोहनजोदड़ो
C. कालीबंगा
D. लोथल

उत्तर – (B) मोहनजोदड़ो

(40) हड़प्पा का उत्खनन किया था ?

A. जॉन मार्शल
B. आर डी बनर्जी
C. दयाराम साहनी
D. एस आर राव

उत्तर – (C) दयाराम साहनी

(41) सिंधु घाटी सभ्यता की जुड़वा राजधानी थी ?

A. मोहनजोदड़ो-चन्हूदरो
B. हड़प्पा-लोथल
C. हड़प्पा-मोहनजोदड़ो
D. लोथल-कालीबंगा

उत्तर – (C) हड़प्पा-मोहनजोदड़ो

(42) राखालदास बनर्जी को मोहनजोदड़ो के अवशेष किस वर्ष मिले ?

A. 1920 ई० में
B. 1921 ई० में
C. 1922 ई० में
D. 1923 ई० में

उत्तर – (C) 1922 ई० में

(43) हाल से जूते खेत के साथ कहां मिले हैं ?

A. कालीबंगा
B. रंगपुर
C. लोथल
D. रोपण

उत्तर – (A) कालीबंगा

(44) पशुपति महादेव की मुहर में निम्न में से कौन सा जानवर नहीं पाया गया है ?

A. हाथी
B. बाघ
C. शेर
D. भैंस

उत्तर – (C) शेर

(45) किस स्थान से शतरंज की तरह के खेल के प्रमाण प्राप्त हुए हैं ?

A. हड़प्पा
B. कालीबंगा
C. मोहनजोदड़ो
D. लोथल

उत्तर – (D) लोथल

(46) रायबहादुर दयाराम साहनी ने कहां उत्खनन करवाया था ?

A. मोहनजोदड़ो
B. हड़प्पा
C. लोथल
D. कालीबंगा

उत्तर – (B) हड़प्पा

(47) मोहनजोदड़ो का शाब्दिक मतलब है ?

A. मृतकों का टीला
B. महान का टीला
C. जूतों का टीला
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (A) मृतकों का टीला

(48) भारतीय पुरातत्व का पिता किसे कहा जाता है ?

A. लॉर्ड कर्जन
B. अलेग्जेंडर किंघम
C. दयाराम साहनी
D. लॉर्ड डलहौजी

उत्तर – (B) अलेग्जेंडर किंघम

(49) मोहनजोदड़ो की खोज 1922 ईस्वी में किसने की ?

A. दयारामसाहनी
B. राखलदास बनर्जी
C. माधो वत्स
D. रंगनाथ राव

उत्तर – (B) राखल दास बनर्जी

(50) पुरातत्व के अंतर्गत निम्न में से कौन नहीं है ?

A. साहित्य
B. सिक्के
C. अभिलेख
D. भग्नाविशेष

उत्तर – (A) साहित्य

Class 12th इतिहास (भाग-1) पाठ-1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ (Bricks, Beads and Bones) MCQ with Answers

NCERT Solutions Class 12th History (Part-Ⅰ) Chapter – 1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ (Bricks Beads And Bones) Notes In Hindi

NCERT Solution Class 12th भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग – Ⅰ MCQ in Hindi

NCERT Solution Class 12th भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग – Ⅱ MCQ in Hindi

NCERT Solution Class 12th भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग MCQ in Hindi