Class 9th History Chapter – 8 पहनावे का सामाजिक इतिहास (Clothing A Social History) MCQ With Answers in Hindi

Class 9th History Chapter – 8 पहनावे का सामाजिक इतिहास (Clothing A Social History) MCQ

Text BookNCERT
Class 9th
Subjectइतिहास (History)
Chapter8th
Chapter Nameपहनावे का सामाजिक इतिहास (Clothing A Social History)
CategoryClass 9th History
Medium Hindi
SourceLast Doubt

Class 9th History Chapter – 8 पहनावे का सामाजिक इतिहास (Clothing A Social History) MCQ With Answers in Hindi जिसमे हम पहनावे का सामाजिक इतिहास, भारतीयों, प्रगति, दो-तिहाई,  लार्ड कर्जन, प्रथम विश्व युद्ध, रूसी क्रांति, फ्रांसीसी क्रांति, अमेरिकी क्रांति,  कस्तूरबा गाँधी, आदि इसके बारे मैं हम MCQ विस्तार से  पढ़ेंगे।

Class 9th History Chapter – 8 पहनावे का सामाजिक इतिहास (Clothing A Social History) MCQ

Chapter – 8

पहनावे का सामाजिक इतिहास

MCQ

(1) कुछ भारतीयों के लिए पश्चिमी कपड़े एक संकेत थे?

A. प्रगति
B. आधुनिकता
C. गरीबी से मुक्ति
D. (a) और (b) दोनों

उत्तर – (D) (a) और (b) दोनों

(2) सत्रहवीं सदी में पूरे विश्व के उत्पाद का निम्न में से कितना भाग भारत में बनता था?

A. दो-तिहाई
B. एक-चौथाई
C. तीन-चौथाई
D. एक का पाँचवा भाग

उत्तर – (B) एक-चौथाई

(3) निम्न में से किस प्रकार की साड़ी को ब्रह्म समाजी महिलाओं ने अपनाया?

A. बनारसी साड़ी
B. दक्षिण भारतीय साड़ी
C. रेशमी गारा
D. ब्रह्मिका साड़ी

उत्तर – (D) ब्रह्मिका साड़ी

(4) लार्ड कर्जन ने बंगाल को विभाजित करने का फैसला क्यों किया?

A. ब्रिटिश राज के खिलाफ बढ़ते विरोध को नियन्त्रित करने के लिए।
B. कपास तथा नील के निर्यात को बढ़ाना।
C. स्वदेशी आंदोलन को रोकने के लिए।
D. कपास तथा नील जैसे कच्चे माल को बढ़ाने के लिए।

उत्तर – (A) ब्रिटिश राज के खिलाफ बढ़ते विरोध को नियन्त्रित करने के लिए।

(5) निम्न में से कौन आई. सी. एस (ICS) के पहले भारतीय सदस्य बने?

A. सरला
B. बच्चुभाई
C. सत्येन्द्र नाथ टैगोर
D. कस्तूरबा गांधी

उत्तर – (C) सत्येन्द्रनाथ टैगोर

(6) निम्न में से किस नियम को लार्ड डलहौजी ने भारतीयों के लिए सख्त कर दिया था?

A. समाज के वरिष्ठ लोगों के सामने पगड़ी उतारना
B. दफ्तर में भारतीय पोशाक ग्रहण करे।
C. सभी जगहों पर भारतीय पोशाक संहिता का पालन करें
D. सरकारी संस्थाओं में जूते उतार कर प्रवेश करना।

उत्तर – (D) सरकारी संस्थाओं में जूते उतार कर प्रवेश करना।

(7) निम्न में से किसने सत्र न्यायाधीश की, अदालत में जूते उतारने से इन्कार कर दिया?

A. मनोकजी कवासजी एन्टी
B. लेडी बच्चुभाई
C. लार्ड डलहौजी
D. सर एम. विश्वेश्वरैया

उत्तर – (A) मनोकजी कोवासजी एन्टी

(8) सन् 1600 के बाद भारत के साथ व्यापार में निम्न में से कौन-सी वस्तु इंग्लैड ले जाई गई?

A. भारतीय सूती वस्त्र
B. भारतीय ऊन
C. भारतीय छींट
D. भारतीय सिल्क

उत्तर – (C) भारतीय छींट

(9) महिलाओं के वस्त्रों में मूलभूत परिवर्तन निम्न में से किस कारणवश हुआ?

A. जातीय आंदोलन
B. प्रथम विश्व युद्ध
C. द्वितीय विश्व युद्ध
D. मताधिकार आंदोलन

उत्तर – (B) प्रथम विश्व युद्ध

(10) बीसवीं सदी की शुरूआत में, निम्न में से किस रेशे के बने कपड़े सस्ते तथा साफ करने आसान हो

A. कृत्रिम रेशा
B. सिल्क
C. पशमीना ऊन
D. कपास

उत्तर – (A) कृत्रिम रेशा

(11) निम्न में से किसने इंग्लैंड में पोशाक सुधार के लिए मुहिम चलाई ?

A. राष्ट्रीय महिला मताधिकार सभा तथा अमेरिकन महिला मताधिकार सभा
B. अन्तर्राष्ट्रीय मताधिकार सभा
C. मताधिकार आंदोलन
D. विक्टोरियन मताधिकार आंदोलन

उत्तर – (A) राष्ट्रीय महिला मताधिकार सभा तथा अमेरिकन महिला मताधिकार सभा

(12) सफ्रेज (Suffrage) आंदोलन से अभिप्राय है।

A. समानता का अधिकार
B. गाने का अधिकार
C. बोलने का अधिकार
D. मताधिकार (वोट डालने का अधिकार)

उत्तर – (D) मताधिकार (वोट डालने का अधिकार)

(13) विक्टोरियन समाज में निम्न में से किस प्रकार की नारी को आदर्श माना जाता था?

A. जो बहुत सुन्दर होती थी।
B. जो दुख-दर्द सह सके।
C. जो मधुर बोलती थी।
D. जो गंभीर और बलवान होती थी।

उत्तर – (B) जो दुख-दर्द सह सके।

(14) पहनावे की सादगी से निम्न में से कौन-सा भाव प्रकट होता है?

A. समानता का भाव
B. श्रेष्ठता का भाव
C. पृथक्कता का भाव
D. धार्मिक समानता का भाव विक्टोरियन समाज में

उत्तर – (A) समानता का भाव

NCERT Solutions Class 9th History MCQ All Chapter