Class 9th History Chapter – 6 किसान और काश्तकार (Peasant and Farmers) MCQ With Answers in Hindi

Class 9th History Chapter – 6 किसान और काश्तकार (Peasant and Farmers) MCQ

Text BookNCERT
Class 9th
Subjectइतिहास (History)
Chapter6th
Chapter Nameकिसान और काश्तकार (Peasant and Farmers)
CategoryClass 9th History
Medium Hindi
SourceLast Doubt

Class 9th History Chapter – 6 किसान और काश्तकार (Peasant and Farmers) MCQ With Answers in Hindi जिसमे हम किसान, किसान और काश्तकार, उपजाऊ, सुविधाओं, मृदा, प्लासी का युद्ध, केरल, उड़ीसानील तथा अफीमउपयुक्त सिंचाई सुविधाएँभू-राजस्व आदि इसके बारे मैं हम MCQ विस्तार से  पढ़ेंगे।

Class 9th History Chapter – 6 किसान और काश्तकार (Peasant and Farmers) MCQ

Chapter – 6

किसान और काश्तकार

MCQ

(1) भारतीय कृषक अपने खेतों में अफीम उगाने के लिए तैयार क्यों नहीं थे ?

A. उपजाऊ मृदा की कमी के कारण।
B. सिंचाई सुविधाओं की कमी के कारण
C. सरकार अफीम बोने के बदले किसान को बहुत कम दाम देती थी।
D. किसानों के पास आधुनिक उपकरणों तथा तकनीकों की कमी थी।

उत्तर – (C) सरकार अफीम बोने के बदले किसान को बहुत कम दाम देती थी।

(2) सोलहवीं शताब्दी के प्रारंभ में, निम्न में से किसने चीन में अफीम के व्यापार की शुरुआत की थी?

A. भारतीयों ने
B. पुर्तगालियों ने
C. ब्रिटिश लोगों ने
D. अफ्रीकी लोगों ने

उत्तर – (B) पुर्तगालियों ने

(3) भारत में निम्न में से किस स्थान पर अफीम का उत्पादन किया जाता है?

A. मद्रास
B. बंगाल
C. उड़ीसा
D. केरल

उत्तर – (B) बंगाल

(4) निम्न में से किस युद्ध के पश्चात्, भारत में धीरे-धीरे अंग्रेजी राज स्थापित हो गया ?

A. भारत-चीन युद्ध
B. प्लासी का युद्ध
C. पानीपत का युद्ध
D. सिंध का युद्ध

उत्तर – (B) प्लासी का युद्ध

(5) उन्नीसवीं शताब्दी के आरंभिक वर्षों में निम्न में से कौन-सी व्यावसायिक फसल भारत में उगाई जाती थी?

A. नील तथा अफीम
B. कपास तथा जूट
C. चाय तथा कॉफी
D. गन्ना तथा चाय

उत्तर – (A) नील तथा अफीम

(6) निम्न में से कौन अंग्रेजी सत्ता के लिए सरकारी आय का एक बड़ा स्रोत था?

A. कच्चे माल का निर्यात
B. चाय तथा कॉफी का उत्पादन
C. भू-राजस्व
D. कर संग्रह

उत्तर – (C) भू-राजस्व

(7) किसानों ने गेहूं की कृषि के लिए विशाल मैदानी क्षेत्रों को किस प्रकार साफ किया?

A. पेड़ों को जला कर।
B. लम्बी घास को जला कर।
C. सख्त जमीन को ट्रैक्टर और डिस्क हलों की मदद से कृषि योग्य बना कर।
D. पेड़ों को काटकर भूमि के एक बड़े भाग को साफ करके।

उत्तर – (C) सख्त जमीन को ट्रैक्टर और डिस्क हलों की मदद से कृषि योग्य बना कर।

(8) निम्न में से किसकी सहायता से खाद्यान्नों के गेहूं उत्पादक क्षेत्रों से निर्यात के लिए पूर्वी तट पर | ले जाना आसान हो गया?

A. रेलवे का प्रसार
B. मृदा का उपजाऊपन
C. उपयुक्त सिंचाई सुविधाएँ
D. सम जलवायु

उत्तर – (A) रेलवे का प्रसार

(9) निम्न में से किस कारणवश सन् 1910 से 1919 के मध्य गेहूँ उत्पादक क्षेत्रों में वृद्धि हुई थी?

A. उर्वरकों का प्रयोग।
B. नई तकनीकी का प्रयोग
C. उच्च नस्ल के बीजों का प्रयोग
D. कुशल श्रमिक

उत्तर – (B) नई तकनीकी का प्रयोग

(10) 1800 वीं सदी के अंत तक इंग्लैंड में मजदूरों की दशा के संदर्भ में, निम्न में से कौन-सा वक्तव्य अन्य तीन वक्तव्यों से भिन्न है?

A. अनिश्चित काम
B. असुरक्षित रोजगार
C. अस्थिर आय
D. उच्च जीवन स्तर

उत्तर – (D) उच्च जीवन स्तर

(11) यू०एस०ए० में प्रवासी पश्चिम की ओर अग्रसर क्यों है?

A. अधिक फसल उत्पादन के लिए
B. नई भूमि की खोज तथा नई फसलें उगाने के लिए
C. अधिक लाभ प्राप्ति के लिए
D. विभिन्न फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए

उत्तर – (B) नई भूमि की खोज तथा नई फसलें उगाने के लिए

(12) इंग्लैंड में गरीब मध्यवर्ती क्षेत्रों से दक्षिणी प्रांतों की ओर अग्रसर क्यों होने लगें?

A. गरीबों ने साझा भूमि को खो दिया था।
B. इन्हें साझा भूमि से बेदखल कर दिया गया।
C. कृषक मेहनतकशों की माँग पूर्ति के लिए।
D. रोजगार की तलाश में|

उत्तर – (C) कृषक मेहनतकशों की माँग पूर्ति के लिए।

(13) 1660 के दशक में, इंग्लैंड में शलजम और तिपतिया घास (क्लोवर) की खेती क्यों की जाती थी ?

A. इन फसलों से जमीन की पैदावार बढ़ती थी।
B. इन फसलों को बोना आसान था|
C. इन्हें कम सिंचाई सुविधा की आवश्यकता होती थी।
D. इन्हें भिन्न-भिन्न उर्वरकों की आवश्यकता होती थी।

उत्तर – (A) इन फसलों से जमीन की पैदावार बढ़ती थी।

(14) अठारहवीं सदी के अंतिम वर्षों तथा उन्नीसवीं सदी के शुरुआती दौर में निम्न में से किस प्रकार की जमीन इंग्लैंड के गरीबों के लिए जिंदा रहने का बुनियादी साधन थी?

A. साझा जमीन
B. चरागाह भूमि
C. कृषि भूमि
D. उपजाऊ भूमि

उत्तर – (A) साझा जमीन

(15) इंग्लैंड के मेहनतकशों द्वारा भेजे गए धमकी भरे खेतों पर निम्न में से किसके हस्ताक्षर होते थे ?

A. कैप्टन कुक
B. कैप्टन नील
C. कैप्टन स्विंग
D. कैप्टन फ्लाईंग

उत्तर – (C) कैप्टन स्विंग

(16) अठारहवीं सदी के अंत में, भूमि की बाड़ाबंदी करने का मुख्य उद्देश्य निम्न में से क्या था ?

A. सिंचाई की सुविधाएं बढ़ाना।
B. अनाज उत्पादन को बढ़ाना।
C. दलहन उत्पादन को बढ़ाना।
D. भेड़ पालन का विकास करना

उत्तर – (B) अनाज उत्पादन को बढ़ाना।

(17) सोलहवीं सदी में, निम्न में से किस कारणवश इंग्लैंड में खुले खेतों और मुक्त और साझी जमीन की अर्थव्यवस्था बदलने लगी थी ?

A. खाद्यान्न मूल्यों में बढ़ोतरी के कारण
B. विश्व बाजार में ऊन के दाम बढ़ जाने के कारण
C. सिंचाई सुविधा की कमी के कारण
D. आवासीय भूमि की कमी के कारण

उत्तर – (B) विश्व बाजार में ऊन के दाम बढ़ जाने के कारण

NCERT Solutions Class 9th History MCQ All Chapter