Class 8th (Geography) Chapter – 1 संसाधन (Resources) MCQ With Answer in Hindi

Class 8th (Geography) Chapter – 1 संसाधन (Resources)

Text BookNCERT
Class  8th
Subject  Social Science (भूगोल)
Chapter1st
Chapter Nameसंसाधन (Resources)
CategoryClass 8th Social Science (Geography)
Medium Hindi
SourceLast Doubt
Class 8th (Geography) Chapter – 1 संसाधन (Resources) MCQ With Answer In Hindi इस अध्याय में हम संसाधन क्या है इसका अर्थ, संसाधन क्या है उसके प्रकार, संसाधन में क्या क्या आता है, संसाधन का क्या अर्थ है संसाधनों के नियोजन की क्या आवश्यकता है, संसाधनों का क्या महत्व है, संसाधनों का महत्व क्या है, मानव संसाधन कैसे हैं, संसाधन की विशेषता क्या है, जैव और अजैव में क्या अंतर है आदि इसके बारे में हम MCQ With Answer In Hindi विस्तार से पढ़ेंगे।

Class 8th (Geography) Chapter – 1 संसाधन (Resources)

Chapter – 1

संसाधन

MCQ

(1) किसी विचार अथवा आविष्कार पर एकमात्र अधिकार को क्या कहते हैं?

A. स्वयंभू
B. पेटेन्ट
C. प्रयोज्यता
D. विकास

उत्तर – (B) पेटेन्ट

(2) प्रत्येक वस्तु जिसका उपयोग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाता है, उसे क्या कहते हैं?

A. संसाधन
B. विकास
C. जरुरत
D. उपरोक्त सभी

उत्तर – (A) संसाधन

(3) पदार्थ की …. उसे एक संसाधन बनाती है?

A. माध्यम
B. उपयोगिता
C. इच्छा
D. उपरोक्त सभी

उत्तर – (B) उपयोगिता

(4) नवीकरणीय संसाधन क्या हैं?

A. सौर ऊर्जा
B. पवन ऊर्जा
C. जल
D. उपरोक्त सभी

उत्तर – (D) उपरोक्त सभी

(5) संसाधनों के संदर्भ में मूल्य का क्या अर्थ है?

A. महत्व
B. मात्रा
C. मांग
D. पूर्ति

उत्तर – (A) महत्व

(6) “प्रयोज्यता” शब्द का क्या अर्थ है?

A. मह्त्व
B. इच्छा
C. आवश्यकता
D. उपयोगिता

उत्तर – (D) उपयोगिता

(7) क्या सभी संसाधन मूल्यवान होते हैं?

A. हाँ
B. नहीं
C. कुछ होते हैं और कुछ नहीं
D. इनमें से कोई भी नहीं

उत्तर – (C) कुछ होते हैं और कुछ नहीं

(8) संसाधनों का कौन-सा प्रकार उचित है?

A. प्राकृतिक
B. मानव निर्मित
C. मानव
D. उपरोक्त सभी

उत्तर – (D) उपरोक्त सभी

(9) संसाधन में परिवर्तन लाने वाले कारक कौन से हैं?

A. समय
B. प्रौद्योगिकी
C. दोनों
D. कोई नहीं

उत्तर – (C) दोनों

(10) किस की खोज से खाना पकाने की पद्धति और अन्य प्रक्रियाओं का प्रचलन हुआ है?

A. आग
B. पहिया
C. मिट्टी
D. उपरोक्त सभी

उत्तर – (A) आग

(11) कौन-से दो कारक पदार्थें को संसाधनों में परिवर्तित करता है?

A. समय
B. प्रौद्योगिकी
C. समस्या
D. A. और B. दोनों

उत्तर – (D) A. और B. दोनों

(12) प्राकृतिक संसाधन कौन-सा है?

A. जल
B. मशीन
C. कार
D. फोन

उत्तर – (A) जल

(13) मानव निर्मित संसाधन कौन-सा है?

A. कार
B. जल
C. वायु
D. मृदा

उत्तर – (A) कार

(14) वे संसाधन जिनकी मात्रा ज्ञात हो?

A. संभाव्य
B. वास्तविक
C. A. और B. दोनों
D. कोई नहीं

उत्तर – (B) वास्तविक

(15) जैव संसाधन कौन-से हैं?

A. मानव
B. जीव-जंतु
C. पेड़-पौधे
D. सभी

उत्तर – (D) सभी

(16) अजैव संसाधन कौन-से हैं?

A. कार
B. चट्टानें
C. मृदा
D. सभी

उत्तर – (D) सभी

(17) प्राकृतिक संसाधनों का वितरण किस भौतिक कारक पर निर्भर करता है?

A. जमीन
B. जलवायु
C. ऊँचाई
D. सभी

उत्तर – (D) सभी

(18) सौर ऊर्जा एवं पवन ऊर्जा किस संसाधन का उदाहरण हैं?

A. मानव निर्मित
B. नवीकरणीय
C. अनवीकरणीय
D. सभी

उत्तर – (B) नवीकरणीय

(19) अनवीकरणीय संसाधन कौन-से हैं?

A. पेट्रोलियम
B. प्राकृतिक गैस
C. कोयला
D. सभी

उत्तर – (D) सभी

(20) संसाधनों को बहुमूल्य बनाने वाले कारक कौन-से हैं?

A. शिक्षा
B. स्वास्थ्य
C. जागृति
D. सभी

उत्तर – (D) सभी

(21) संसाधनों का संरक्षण कैसा होना चाहिए?

A. निरंतर उपयोग
B. पुनः चक्रण
C. अधिकतम उपयोग
D. खत्म करना

उत्तर – (B) पुनः चक्रण

(22) संसाधनों को कितने भागों में बाँटा जाता है?

A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार

उत्तर – (C) तीन

(23) मानव निर्मित संसोधन कौन-सा है?

A. कार
B. जहाज
C. रेल
D. उपरोक्त सभी

उत्तर – (D) उपरोक्त सभी

(24) प्रकृति संसाधन कौन-सा है?

A. हवा
B. पानी
C. मिट्टी
D. उपरोक्त सभी

उत्तर – (D) उपरोक्त सभी

(25) जिन संसाधनों का निर्माण मानव करता है उसे क्या कहते हैं?

A. प्राकृतिक
B. मानव निर्मित
C. मानक
D. उपरोक्त सभी

उत्तर – (B) मानव निर्मित

(26) प्राकृतिक संसाधन किसे कहते हैं?

A. जो संसाधन हमें प्राकृतिक से मिलते है
B. हवा, मिट्टी, जल ये सभी प्राकृतिक संसाधन है
C. A. और B. दोनों
D. इनमें से कोई भी नहीं

उत्तर – (C) A. और B. दोनों

(27) प्रकृतिक संसाधनों का वर्गीकरण किस आधार पर किया जाता है?

A. विकास
B. प्रयोग स्तर
C. उदगम, भंडार व वित्तरण के आधार पर
D. उपरोक्त सभी

उत्तर – (D) उपरोक्त सभी

(28) वास्तविक संसाधन किसे कहा जाता है?

A. जिनकी मात्रा ज्ञात हो
B. जिनकी मात्रा पूर्णत ज्ञात न हो
C. जिन्हें खोजा जा सके
D. जिनका उपयोग वर्तमान में किया जा रहा है

उत्तर – (A) जिनकी मात्रा ज्ञात हो

(29) निर्जीव वस्तुएँ क्या कहलाती हैं?

A. संभाव्य संसाधन
B. वास्तविक संसाधन
C. जैव संसाधन
D. अजैव संसाधन

उत्तर – (D) अजैव संसाधन

(30) लद्दाख में पाए जाने वाला यूरेनियम किस प्रकार का है?

A. वास्तविक
B. सम्भावय
C. A. और B. दोनों
D. इनमें से कोई भी नहीं

उत्तर – (B) सम्भावय

NCERT Solutions Class 8th Social Science (Geography) MCQ in Hindi
Chapter – 1 संसाधन
Chapter – 2 भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन
Chapter – 3 कृषि
Chapter – 4 उद्योग
Chapter – 5 मानव संसाधन
NCERT Solutions Class 8th Social Science (Geography) MCQ in Hindi
Chapter – 1 संसाधन
Chapter – 2 भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन
Chapter – 3 कृषि
Chapter – 4 उद्योग
Chapter – 5 मानव संसाधन
NCERT Solutions Class 8th Social Science (Geography) Question Answer in Hindi
Chapter – 1 संसाधन
Chapter – 2 भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन
Chapter – 3 कृषि
Chapter – 4 उद्योग
Chapter – 5 मानव संसाधन

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here