Class 6th Social Science (भूगोल) Chapter – 8 भारत: जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी (India Climate, Vegetation and Wildlife) MCQ Question & Answer In Hindi

Class 6th Social Science (भूगोल) Chapter – 8 भारत: जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी (India: Climate, Vegetation and Wildlife)

TextbookNCERT
Class 6th
Subject (भूगोल) Social Science
Chapter8th
Chapter Nameभारत: जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी (India Climate, Vegetation and Wildlife)
CategoryClass 6th (भूगोल) Social Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt
Class 6th Social Science (भूगोल) Chapter – 8 भारत: जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी (India Climate, Vegetation and Wildlife) MCQ Question & Answer In Hindi इस पाठ में हम MCQ प्रश्न करेंगे जैसे – घास और पेड़ जो बिना किसी हस्तक्षेप के अपने आप उगते हैं, कहलाते हैं।, विश्व की सर्वाधिक वर्षा कहां होती है। भारत में जलवायु और वनस्पति क्या है, भारत में वनस्पति जात और प्राणी जात क्या है, भारत में कौन सी वनस्पति पाई जाती है, भारत की जलवायु कितने प्रकार की है, जलवायु के 4 प्रकार कौन से हैं, जलवायु वनस्पति से क्या अभिप्राय है, भारत में वन कितने प्रकार के होते हैं, भारत में कितने प्रकार के वन हैं, भारत में कितने वनस्पति क्षेत्र हैं। आदि इसके बारे में हम विस्तार से पढ़ेंगे।

Class 6th Social Science (भूगोल) Chapter – 8 भारत: जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी (India: Climate, Vegetation and Wildlife)

Chapter – 8

भारत: जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी

MCQ

(1) घास और पेड़ जो बिना किसी हस्तक्षेप के अपने आप उगते हैं, कहलाते हैं।

A. जलवायु
B. पौधों
C. मौसम
D. प्राकृतिक वनस्पति।

उत्तर – (D) प्राकृतिक वनस्पति।

जो बिना किसी हस्तक्षेप या मानव की मदद के बिना अपने आप उगते हैं, प्राकृतिक वनस्पति कहलाते हैं। प्राकृतिक वनस्पति के प्रकार में परिवर्तन मुख्य रूप से जलवायु परिस्थितियों के परिवर्तन के कारण होते हैं।
(2) विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम निम्न में से किस राज्य में स्थित है।

A.असम
B. मेघालय
C. अरुणाचल प्रदेश
D. मिजोरम

उत्तर – (B) मेघालय

दुनिया में सबसे ज़्यादा नमी वाले जगह के तौर पर गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भारत के मेघालय में मासिनराम का नाम दर्ज है. यहां बंगाल की खाड़ी की वजह से काफी ज़्यादा नमी है और 1491 मीटर की ऊंचाई वाले खासी पहाड़ियों की बदौलत यह नमी संघनित भी हो जाती है यहां औसतन सालाना बारिश 11,871 मिलीमीटर होती है।
(3) हर साल वन्यजीव सप्ताह किस महीने के पहले सप्ताह में मनाया जाता है?

A. मई
B. अक्टूबर
C. जून
D. सितंबर

उत्तर – (B) अक्टूबर

वन्यजीव के महत्व और इसके उत्थान के लिए हर साल 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है। इस सप्ताह देशभर में वन्य जीव एवं प्राणियों के संरक्षण के लिए सैकड़ों जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं।
(4) निम्नलिखित में से हमारा राष्ट्रीय पशु कौन सा है?

A. सिंह
B. बाघ
C. बिल्ली
D. हाथी

उत्तर – (B) बाघ

लावण्‍यता, ताकत, फुर्तीलापन और अपार शक्ति के कारण बाघ को भारत के राष्‍ट्रीय जानवर के रूप में गौरवान्वित किया है।
(5) भारत में गर्म और शुष्क हवा को किस नाम से जाना जाता है?

A. गरम
B. लू
C. चौमासा
D. तापमान

उत्तर – (B) लू

भारत में गर्मियों में उत्तर – पूर्व तथा पश्चिम से पूरब दिशा में चलने वाली धुलभरी, प्रचण्ड उष्ण तथा शुष्क हवाओं को लू कहतें हैं। इस तरह की हवा मई तथा जून में चलती हैं। लू के समय तापमान 45° सेंटिग्रेड तक जा सकता है। गर्मियों के इस मौसम में लू चलना आम बात है।
(6) कई वर्षों में औसत मौसम की स्थिति को कहा जाता है।

A. तापमान
B. मौसम
C. जलवायु
D. लू

उत्तर – (C) जलवायु

किसी स्थान पर 30 साल या उससे अधिक समय तक मौसम की औसत स्थिति जलवायु कहलाती है। पृथ्वी पर विभिन्न प्रकार की जलवायु है। उदाहरण के लिये गर्म क्षेत्र आमतौर पर भूमध्य रेखा के सबसे करीब होते हैं। वहाँ पर अधिक गर्म जलवायु होती है क्योंकि सूर्य की किरणें भूमध्य रेखा के ऊपर सीधी पड़ती है।
(7) दिसम्बर से फरवरी तक किस प्रकार का मौसम होता है?

A. गर्मी
B. सर्दी
C. शरद
D. वर्षा

उत्तर – (B) सर्दी

भारत में शीतकालीन मौसम भारत के उत्तरी भाग में नवंबर के मध्य से शुरू होता है और फरवरी तक रहता है। दिसंबर और जनवरी सबसे ठंडे महीने हैं। शीतकालीन मौसम में दिन गर्म होते हैं और रात ठंडी होती है।
(8) वायुमंडल में दिन-प्रतिदिन होने वाले परिवर्तन को क्या कहते हैं ?

A. मौसम
B. वर्षा
C. तापमान
D. विकिरण

उत्तर – (A) मौसम

वायुमंडल में दिन-प्रतिदिन होने वाले परिवर्तन को मौसम कहते हैं। मौसम 6 प्रकार के होते है-

वर्षा ऋतु
ग्रीष्म ऋतु
शरद ऋतु
हेमंत ऋतु
शिशिर ऋतु
वसंत ऋतु
(9) विश्व की सर्वाधिक वर्षा कहां होती है।

A. मुंबई
B. आसनसोल
C. मौसिनराम
D. लद्दाख।

उत्तर – (C) मौसिनराम

दुनिया में सबसे ज़्यादा नमी वाले जगह के तौर पर गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भारत के मेघालय में मौसिनराम का नाम दर्ज है. यहां बंगाल की खाड़ी की वजह से काफी ज़्यादा नमी है और 1491 मीटर की ऊंचाई वाले खासी पहाड़ियों की बदौलत यह नमी संघनित भी हो जाती है. यहां औसतन सालाना बारिश 11,871 मिलीमीटर होती है.
(10) भारत में कृषि किस पर निर्भर करती है।

A. बारिश
B. सूखा
C. हवाई
D. उपरोक्त सभी

उत्तर – (A) बारिश

भारत जैसे देश में, 64% खेती करने की भूमि, बारिश पर निर्भर होती है।
(11) जंगली बकरी और हिम तेंदुए कहाँ पाए जाते हैं ?

A. हिमालयी क्षेत्र
B. प्रायद्वीपीय क्षेत्र
C. गिर के जंगल
D. कांटेदार बसें

उत्तर – (A) हिमालयी क्षेत्र

हिमालयन आईबेक्स एक जंगली बकरी है जो भारत के हिमालयी क्षेत्र में पाई जाने वाली साइबेरियन आइबेक्स की उप – प्रजाति है। हिमालयी आइबेक्स ज्यादातर काराकोरम हिंदुकुश और हिमालय के चट्टानी पर्वत में पाया जाता है।
(12) दक्षिण-पश्चिम मानसून की अवधि के दौरान, नमी से भरी हवाएँ चलती हैं:

A. भूमि से स्थल
B. समुद्र से स्थल
C. पठार से मैदानों तक
D. मैदानों से पठारों तक

उत्तर – (B) समुद्र से स्थल

दक्षिण – पश्चिम मानसून की अवधि के दौरान, नमी से लदी पवनें समुद्र से स्थल की ओर चलती हैं। ग्रीष्म ऋतु के दौरान तीव्र ताप के कारण तिब्बती पठार के ऊपर तीव्र निम्न दाब का निर्माण; हिंद महासागर के दक्षिण में स्थायी उच्च दबाव कक्ष (गर्मियों में मेडागास्कर के पूर्व से पूर्वोत्तर) दक्षिण पश्चिम मानसून का मुख्य कारण है।
(13) देश के शुष्क क्षेत्रों में किस प्रकार की वनस्पति पाई जाती है ?

A. वर्षा वन
B. पर्णपाती वन
C. कंटीली झाड़ियाँ
D. सदाबहार वन

उत्तर – (C) कंटीली झाड़ियाँ

शुष्क भागों में झाड़ियाँ और कंटीले पादप पाए जाते हैं। इन जंगलों में प्रायः चूहे, खरगोश, लोमड़ी, भेड़िए, शेर, सिंह, जंगली गधा, घोड़े तथा ऊँट पाए जाते हैं। है। 1,000 मी० से 2,000 मी० तक की ऊँचाई वाले क्षेत्रों में आर्द्र शीतोष्ण कटिबंधीय वन पाए जाते हैं।
(14) भारत के किस भाग में लौटते हुए मानसून के कारण वर्षा होती है।

A. असम
B. केरल एवं कर्नाटक
C. बंगाल एवं ओडिशा
D. तमिलनाडु

उत्तर – (D) तमिलनाडु

उत्तर भारत के मैदानी भागों में शीत ऋतु में वर्षा पश्चिम विक्षोभ या जेट स्ट्रीम के कारण होती है. – जाड़े के दिनों में (जनवरी-फरवरी) तमिलनाडु के तटों पर वर्षा लौटते हुए मानसून या उत्तरी पूर्वी मानसून के कारण होती है
(15) निम्नलिखित में से हमारा राष्ट्रीय पक्षी कौन सा है ?

A. मोर
B. गौरैया
C. गिद्ध
D. स्वैन
उत्तर – (A) मोर

भारतीय मोर, पावों क्रिस्तातुस, भारत का राष्ट्रीय पक्षी एक रंगीन, हंस के आकार का पक्षी पंखे आकृति की पंखों की कलगी, आँख के नीचे सफेद धब्बा और लंबी पतली गर्दन। इस प्रजाति का नर मादा से अधिक रंगीन होता है जिसका चमकीला नीला सीना और गर्दन होती है और अति मनमोहक कांस्य हरा 200 लम्बे पंखों का गुच्छा होता है।

(16) ‘मानसून’ शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई है ?A. अरबी भाषा
B. फारसी भाषा
C. लैटिन भाषा
D. संस्कृत भाषाउत्तर – (A) अरबी भाषा

मानसून शब्द की उत्पत्ति अरबी शब्द मौसिम से हुई है जिसका अर्थ है पवनों की दिशा का ऋतु के अनुसार परिवर्तन होना ।

(17) प्रवासी पक्षी हमारे देश में निम्न मौसम में आते हैं। A. ग्रीष्म ऋतु
B. वर्षा ऋतु
C. शीत ऋतु
D. बसंतउत्तर – (C) शीत ऋतु

शीत ऋतु में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी यहां आते हैं। यहां 60 से ज्यादा प्रजाति के पक्षियों का आवास है। इनमें से 80 प्रतिशत से ज्यादा प्रवासी पक्षी होते हैं। *पक्षियों का माइग्रेशन काफी सारे फैक्टर पर निर्भर करता है, जैसे पक्षियों की प्रजाति, माइग्रेशन की दूरी, यात्रा की गति, रास्ता, जलवायु आदि।

(18) भारत में जंगली गधे का प्राकृतिक निवास स्थान कहाँ है ? A. गिर वन,
B. सुन्दर वन,
C, कच्छ के रण,
D. पश्चिमी राजस्थान के मरूस्थलीय क्षेत्र उत्तर – (C) कच्छ के रण,

घुड़खर अभयारण्य, गुजरात के लघु कच्छ रण में स्थित है। यह 4954 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और भारत का सबसे बड़ा अभयारण्य है। यह अभयारण्य ‘खर’, ‘गधेरा’ या ‘घुड़खर’ (जंगली गधा) के लिये प्रसिद्ध है।

(19) देश के शुष्क भागों में पाई जाने वाली वनस्पतियों का प्रमुख पेड़ है –

A. कीकर
B. खैर
C. बबूल
D. उपरोक्त सभीउत्तर – (D) उपरोक्त सभी

शुष्क पर्णपाती वन उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहाँ वर्षा 70 से०मी से 100 से.मी. के बीच होती है। ये वन प्रायद्वीपीय पठार के ऐसे वर्षा वाले क्षेत्रों, उत्तर प्रदेश तथा बिहार के मैदानों में पाए जाते हैं। विस्तृत क्षेत्रों में प्रायः कीकर, खैर, बबूल, सागोन, साल, पीपल तथा नीम के वृक्ष उगते हैं।

Class 6th Social Science भूगोल All Chapters MCQ Question & Answer in Hindi

अध्याय 1 – सौरमंडल में पृथ्वी
अध्याय 2 – ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
अध्याय 3 – पृथ्वी की गतियां
अध्याय 4 – मानचित्र
अध्याय 5 – पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
अध्याय 6 – पृथ्वी के प्रमुख स्थलमंडल
अध्याय 7 – हमारा देश: भारत
अध्याय 8 – भारत: जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी
NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल All Chapters Notes in Hindi

Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ
Chapter – 4 मानचित्र
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter – 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलमंडल
Chapter – 7 हमारा देश: भारत
Chapter – 8 भारत: जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी
NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल All Chapters Question & Answer in Hindi

Chapter 1 – सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter 2 – ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter 3 – पृथ्वी की गतियां
Chapter 4 – मानचित्र
Chapter 5 – पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter 6 – पृथ्वी के प्रमुख स्थलमंडल
Chapter 7 – हमारा देश: भारत
Chapter 8 – भारत: जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here