NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 4 मानचित्र (Map) Question & Answer in Hindi

NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 4 मानचित्र (Map)

TextbookNCERT
Class 6th
Subject भूगोल (Geography) Social Science
Chapter4th
Chapter Name मानचित्र (Map)
 GeographyClass 6th भूगोल (Geography) 
Medium  Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 4 मानचित्र (Map) Question & Answer in Hindi जिसमे हम पड़ेंगे अपने गांव की जमीन का नक्शा कैसे देखें?, मानचित्र के कितने अंग होते हैं?, 5 विभिन्न प्रकार के मानचित्र क्या हैं?, मोबाइल से नक्शा कैसे देखें?, नक्शा कैसे निकले?, मकान का नक्शा कैसे पास होता है?, जमीन मालिक का नाम कैसे चेक करें, मानचित्र का उद्देश्य क्या है?, मानचित्र का उपयोग क्या है?, मानचित्र कौन बनाता है?, नक्शा किसने बनाया था?, विश्व का पहला नक्शा कब बना था?, भारत का पहला नक्शा क्या है?, विश्व का पहला नक्शा कहां है?, कार्टोग्राफी के जनक कौन है?, मानचित्र की उत्पत्ति कैसे हुई?, इत्यादि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solution Class 6th Social Science भूगोल Chapter – 4 मानचित्र (Map)

Chapter – 4

मानचित्र

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) मानचित्र के तीन घटक कौन-कौन से है?
उत्तर –
मानचित्र के तीन घटक दूरी, दिशा और प्रतीक हैं।

(ii) प्रधान दिग्बिंदु कौन-कौन से है?
उत्तर –
उत्तर – दक्षिण, पूरब और पश्चिम प्रधान दिग्बिंदु है।

(iii) मानचित्र के पैमाने से आप क्या समझते हैं?
उत्तर –
पैमाना, स्थल पर वास्तविक दूरी तथा मानचित्र पर दिखाई गई दूरी के बीच का अनुपात होता है। उदाहरण के लिए – अगर रेखाचित्र का पैमाना 1 से.मी. = 5 कि.मी. दिखाता है तो वास्तविक में मानचित्र पर दर्शाया गया 5 से.मी. 50 कि.मी. के बराबर होगा।

(iv) ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं, क्यों?
उत्तर –
ग्लोब की अपेक्षा मानचित्रों से अधिक विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है। मानचित्र को आसानी से कहीं भी ढोया या रखा जा सकता है। इसे मोड़ कर छोटा भी किया जा सकता है। ऐसा ग्लोब के साथ नहीं किया जा सकता है। इन्हीं कारणों से ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक उपयोगी होते हैं।

(v) मानचित्र एवं खाका के बीच अंतर बताएँ?
उत्तर –
मानचित्र छोटे पैमाने पर खींचा जाता है। जबकि खाका बड़े पैमाने पर खींचा जाता है। मानचित्र में बड़े क्षेत्रो जैसे – गाँवो, शहरो, राज्यों और देशों आदि को दर्शाते हैं। लेकिन खाका में छोटे जगहों जैसे – घर और छोटे छोटे इमारतों का रेखाचित्र खींच सकते हैं।

(vi) कौन सा मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है?
उत्तर –
बड़े पैमाने वाला मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।

(vii) प्रतीक किस प्रकार मानचित्रों के अध्ययन में सहायक होते हैं?
उत्तर –
प्रतीकों के इस्तेमाल से मानचित्र खींचना और उनका अध्ययन करना आसान हो जाता है। अगर आप किसी क्षेत्र की स्थानीय भाषा को नहीं जानते हैं तो आपको किसी से दिशाओं के बारे में पूछने में कठिनाई होती है। ऐसी स्थिति में आप इन प्रतीकों के द्वारा मानचित्र से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिन्हित करें।

(i) वृक्षों के वितरण को दिखाने वाला मानचित्र हैं-

(क) भौतिक मानचित्र
(ख) थिमैटिक मानचित्र
(ग) राजनीतिक मानचित्र

उत्तर – (ख) थिमैटिक मानचित्र

(ii) नीले रंग का इस्तेमाल किसे दिखाने के लिए किया जाता है-

(क) जलाशयों
(ख) पर्वतों
(ग) मैदानों

उत्तर – (क) जलाशयों

(iii) दिक्सूचक का उपयोग किया जाता है-

(क) प्रतीकों को दिखाने के लिए
(ख) मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए
(ग) दूरी मापने के लिए

उत्तर – (ख) मुख्य दिशा का पता लगने के लिए

(iv) पैमाना आवश्यक है-

(क) मानचित्र के लिए
(ख) रेखाचित्र के लिए
(ग) प्रतीकों के लिए

उत्तर – (क) मानचित्र के लिए

NCERT Solution Class 6 भूगोल Question Answer in Hindi
Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ
Chapter – 4 मानचित्र
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter – 6 हमारा देश: भारत
NCERT Solution Class 6th Geography All Chapters MCQ in Hindi
Chapter 1 सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter 3 पृथ्वी की गतियां
Chapter 4 मानचित्र
Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter 6 हमारा देश: भारत
NCERT Solution Class 6th Geography All Chapters Notes In Hindi
Chapter – 1 सौरमंडल में पृथ्वी
Chapter – 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर
Chapter – 3 पृथ्वी की गतियाँ
Chapter – 4 मानचित्र
Chapter – 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
Chapter – 6 हमारा देश: भारत

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here