NCERT Solutions Class 7th Geography अध्याय – 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन(Natural Vegetation and Wildlife) Notes in Hindi

NCERT Solutions Class 7th Geography अध्याय – 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन(Natural Vegetation and Wildlife) Notes in Hindi

TextbookNCERT
Class 7th
Subject Geography Social Science
ChapterChapter – 6
Chapter Nameप्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन
CategoryClass 7th Social Science Geography  
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 7th Geography अध्याय – 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन(Natural Vegetation and Wildlife) Notes in Hindi प्राकृतिक वनस्पति से आप क्या जानते हैं? कृतिक वनस्पति और वन्य जीवन क्या है? प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन का संरक्षण क्यों करें? वनस्पति और वन्य जीवन हमारे लिए कैसे महत्वपूर्ण है?प्राकृतिक वनस्पति कितने प्रकार के होते हैं? प्राकृतिक वनस्पति कितने प्रकार की होती है? प्राकृतिक वनस्पति की तीन श्रेणियां कौन सी है? हम अपनी प्राकृतिक वनस्पति का संरक्षण कैसे करते हैं? प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन को कौन से कारक प्रभावित करते हैं?भारत में कौन सी प्राकृतिक वनस्पति सबसे अधिक प्रमुख है?भारत के लिए प्राकृतिक वनस्पति का क्या महत्व है? वनस्पति में कितने भाग होते हैं? भारत में कितनी वनस्पति पाई जाती है? प्राकृतिक वनस्पति कहाँ कहाँ पाई जाती है? भारतीय वनस्पति का जनक कौन है? वनस्पति विज्ञान का जनक कौन है? विश्व में कितने प्रतिशत वन है? वनस्पति का संरक्षण क्या है? भारत में सबसे ज्यादा कौन से वन पाए जाते हैं?वनस्पति से क्या लाभ है? वनस्पति की परिभाषा क्या है? वन क्या है कितने प्रकार के होते हैं?

NCERT Solutions Class 7th Geography अध्याय – 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन(Natural Vegetation and Wildlife) Notes in Hindi

Chapter – 6

प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

Notes

प्राकृतिक वनस्पति

जब पादप अपने आप (इंसान की मदद के बिना) उगते हैं तो उन्हें प्राकृतिक वनस्पति कहते हैं।

वन्य जीवन – जो जंतु अपने प्राकृतिक आवास में (अक्सर मानव आबादी से दूर) रहते हैं उन्हें वन्य जीवन कहते हैं। किसी भी स्थान का वनस्पतिजात और प्राणी जात उस स्थान की जलवायु पर निर्भर रहता है।

वनस्पति पर ऊँचाई का असर – समुद्रतल से जमीन की ऊँचाई और वनस्पति में गहरा संबंध है। अधिक ऊँचाई पर जाने पर आपको घने जंगल नहीं मिलेंगे। पहाड़ की ढ़ालों पर हमें नुकीले पत्ते वाले वृक्ष मिलते हैं जिनकी कैनोपी (वितान) शंकु या कोन के आकार की होती है। और भी अधिक ऊँचाई पर पहुँचने पर, वनस्पति के नाम पर बस छोटी घास और काई मिलती है। किसी भी स्थान पर वनस्पति का पनपना इन बातों पर निर्भर करता है: तापमान, नमी, ढ़ाल और मिट्टी की मोटाई।

प्राकृतिक वनस्पति के प्रकार

वन – वृक्षों से घने रूप से आच्छादित जगह को वन कहते हैं। जिस जगह पर तापमान अधिक होता है और प्रचुर वर्षा होती है उस स्थान पर वन पाए जाते हैं। तापमान और वर्षा के आधार पर कोई वन सघन या खुला हो सकता है।

घासस्थल – मध्यम वर्षण वाले इलाकों में घासस्थल पाए जाते हैं। घासस्थल में ऊँचे वृक्ष कम ही होते हैं।

काँटेदार झाड़ियाँ – शुष्क क्षेत्रों में काँटेदार झाड़ियाँ उगती हैं।

वनों के प्रकार – उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन, उष्णकटिबंधीय पतझड़ वन, शीतोष्ण सदाबहार वन, शीतोष्ण पतझड़ वन, भूमध्यसागरीय वनस्पति, शंकुधारी वन

उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन

इस प्रकार के वन भूमध्य रेखा और उष्णकटिबंध के पास पाए जाते हैं। इन क्षेत्रों में अधिक तापमान और प्रचुर वर्षण होता है इसलिए यहाँ के वनों को वर्षावन भी कहते हैं। इस वन के पेड़ों की पत्तियाँ एक साथ नहीं झड़ती हैं इसलिए ये हमेशा हरे भरे रहते हैं और सदाबहार वन कहलाते हैं। वर्षावन के पेड़ इतने पास पास उगते हैं दिन के समय भी सूर्य की रोशनी इस वन की जमीन पर नहीं पहुँच पाती है। यहाँ पर कठोर लकड़ी वाले वृक्ष पाए जाते हैं, जैसे रोजवुड, एबोनी, महोगनी, आदि।

उष्णकटिबंधीय पतझड़ वन

 इन्हें पर्णपाती वन भी कहते हैं। मानसून पर निर्भर होने के कारण इन्हें मानसून वन भी कहते हैं। इस तरह के वन भारत, उत्तरी अमेरिका और सेंट्रल अमेरिका के बड़े भूभाग में पाए जाते हैं। इस वन के पेड़ साल में एक बार शुष्क मौसम में अपने पत्ते गिराते हैं ताकि जल का संरक्षण हो पाए। इसलिए इन्हें पर्णपाती वन या पतझड़ वन कहते हैं। इस वन के कुछ वृक्ष हैं: साल, टीक, नीम और शीशम। इस वन के कुछ आम जंतु हैं: बाघ, शेर, हाथी, आदि।

शीतोष्ण सदाबहार वन

इस प्रकार के वन मध्य-अक्षांश के तटीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं। ऐसे वन अक्सर महाद्वीपों के पूर्वी तट पर पाए जाते हैं, जैसे दक्षिण-पूर्वी यूएसए, दक्षिणी चीन और दक्षिण-पूर्वी ब्राजील। इन वनों में कठोर और मुलायम लकड़ी वाले वृक्ष मिलते हैं, जैसे ओक, पाइन, यूकेलिप्टस, आदि।

शीतोष्ण पतझड़ वन

 इस प्रकार के वन ऊँचे अक्षांश पर पाए जाते हैं, जैसे पूर्वोत्तर यूएसए, चीन, न्यूजीलैंड, चिली और यूरोप के तटीय इलाके। इस वन के मुख्य वृक्ष हैं, ओक और बर्च। हिरण, लोमड़ी और भेड़िया इस वन के आम जंतु हैं।

भूमध्यसागरीय वनस्पति

महाद्वीपों के पूर्व एवं उत्तर-पूर्वी किनारों के अधिकांश भाग शीतोष्ण सदाबहार एवं पर्णपाती पेड़ों से ढ़के हैं। महाद्वीपों के पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी किनारे भिन्न हैं। यहाँ भूमध्यसागरीय वनस्पतियाँ पाई जाती हैं यह अधिकतर यूरोप,अफ्रीका एवं एशिया के भूमध्यसागर के समीप वाले प्रदेशों में पाई जाती हैं। इसलिए इसका यह नाम पड़ा। ये वनस्पतियाँ भूमध्यसागर के बाहरी प्रदेशों जैसे- संयुक्त राज्य अमेरिका के केलिफोर्निया,दक्षिण-पश्चिमी अफ्रीका,दक्षिण-पश्चिमी दक्षिण अमेरिका एवं दक्षिण-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में भी पाई जाती हैं।

शंकुधारी वन

उत्तरी गोलार्द्ध के उच्च अक्षांशों (50°-70°) में भव्य शंकुधारी वन पाए जाते हैं इन्हें ‘टैगा’ भी कहते हैं। ये वन अधिक ऊँचाइयों पर भी पाए जाते हैं। इन्हीं वृक्षों को सलीमा ने हिमालय में प्रचुर मात्रा में देखा था। ये लंबे,नरम काष्ठ वाले सदाबहार वृक्ष होते हैं। इन वृक्षों के काष्ठ का उपयोग लुगदी बनाने के लिए किया जाता है, जो सामान्य तथा अखबारी कागज़ बनाने के काम आती है। नरम काष्ठ का उपयोग माचिस एवं पैकिंग के लिए बक्से बनाने के लिए भी किया जाता है। चीड़,देवदार आदि इन वनों के मुख्य पेड़ हैं। यहाँ सामान्यतः रजत लोमड़ी,मिंक,ध्रुवीय भालू जैसे जानवर पाए जाते हैं।

प्रश्न 1. प्राकृतिक वनस्पति कितने प्रकार के होते हैं?

पांच प्रकार की होती है- उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन, उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन, उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन, पर्वतीय वन और मैंग्रोव वन

प्रश्न 2. वन का दूसरा नाम क्या है?

भू क्षेत्र जहाँ वृक्षों का घनत्व सामान्य से अधिक है उसे वन (जंगल) कहते है

प्रश्न 3. भारत में कौन सा वन अधिक है?

पर्णपाती वन भारत में सबसे बड़े वन क्षेत्र है

प्रश्न 4. सबसे कम वन कहाँ पाया जाता है?

सबसे कम वन हरियाणा पाया जाता है?

प्रश्न 5. भारत का सबसे बड़ा जंगल कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा जंगल मध्य प्रदेश है।

प्रश्न 6. वन संरक्षण के उपाय क्या है?

(i) वन संरक्षण के लिए सख्त कानूनों बनाए जा सकते हैं (ii) वृक्षारोपण ( (iii) पेड़ों के काटने पर रोक लगाना। (iv) वनों को आग से बचाना।

प्रश्न 7. काँटेदार झाड़ियाँ मिलती हैं

गर्म एवं शुष्क, रेगिस्तानी जलवायु में

प्रश्न 8. विश्व के किन भागों में मौसमी घासस्थल पाए जाते है ?

मौसमी घासस्थल महाद्वीपों के मध्य अक्षांशीय क्षेत्रो के भीतरी भागो में पाए जाते हैं| ये उष्णकटिबंधीय क्षेत्रो में भी देखने को मिलते हैं।

प्रश्न 9. नीबूं – वंश फल किस जलवायु में उगाए जाते हैं?

नीबू –वंश फल भूमध्यसागरीय जलवायु में उगाए जाते हैं जहाँ गर्म शुष्क ग्रीष्म एवं वर्षा वाली
मृदु शीत ऋतुएँ होती हैं|

प्रश्न 10. प्राकृतिक वनस्पति की तीन मुख्य श्रेणियाँ क्या हैं?

(i) वन, (ii) घासस्थल, और (iii) कांटेदार झाड़ियाँ |

प्रश्न 11. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के दो दृढ़ काष्ठ वाले पेड़ो के नाम बताएँ?

(i) रोज़वुड और (ii) आबनूस

प्रश्न 12. विश्व के किस भाग में उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन पाए जाते हैं?

उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन भारत, उत्तरी आस्ट्रेलिया एवं मध्य अमेरिका के बड़े हिस्सों में
पाए जाते हैं।
NCERT Solutions Class 7th Geography (भूगोल) Social Science All Chapter
अध्याय – 1 पर्यावरण
अध्याय – 2 हमारी पृथ्वी के अंदर
अध्याय – 3 हमारी बदलती पृथ्वी
अध्याय – 4 वायु
अध्याय – 5 जल
अध्याय – 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन
अध्याय 7 मानवीय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार 
अध्याय – 8 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश
अध्याय – 9 रेगिस्तान में जीवन

You Can Join Our Social Account
YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here