NCERT Solutions Class 7th Geography Chapter – 1 पर्यावरण (Environment) Notes in Hindi

NCERT Solutions Class 7th Geography Chapter – 1 पर्यावरण (Environment)

TextbookNCERT
Class 7th
Subject Geography Social Science
Chapter1st
Chapter Name पर्यावरण (Environment)
CategoryClass 7th Social Science Geography 
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 7th Geography Chapter – 1 पर्यावरण (Environment) Notes in Hindi इस अध्याय में हम, पर्यावरण भूगोल क्या है सरल शब्दों में?, पर्यावरण भूगोल उदाहरण क्या है?, पर्यावरण का क्या अर्थ है?, पर्यावरण कितने प्रकार के होते हैं?, पर्यावरण के 4 प्रकार कौन से हैं?, पर्यावरण भूगोल का महत्व क्या है?, पर्यावरण के दो कार्य क्या हैं?, पर्यावरण के 5 घटक कौन से हैं?, पर्यावरण के 3 प्रकार कौन से हैं?, पर्यावरण की सबसे अच्छी परिभाषा क्या है?, पर्यावरण के कितने तत्व होते हैं?, पर्यावरण के मुख्य क्षेत्र कौन-कौन से हैं?, प्रथम विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?, पर्यावरण के पांच प्रकार कौन से हैं?, पर्यावरण के तीन प्रमुख पहलू क्या हैं?, पर्यावरण के तत्व क्या हैं?, जैविक और अजैविक क्या है?, पर्यावरण के दो मूलभूत तत्त्व कौन सी है?, पर्यावरण का सबसे महत्वपूर्ण तत्व क्या है?, पर्यावरण का सबसे बड़ा घटक कौन सा है?, प्रकृति के दो तत्व कौन से हैं?, 4 प्रकार के तत्व कौन से हैं?, जीवन के 5 मुख्य तत्व कौन से हैं?, इत्यादि के बारें में पढेंगें।

NCERT Solutions Class 7th Geography Chapter – 1 पर्यावरण (Environment)

Chapter – 1

पर्यावरण

Notes

पर्यावरण क्या है? – जीवों के चारों ओर पाए जाने वाली चीजें, लोग और प्रकृति मिलकर पर्यावरण बनाते हैं। पर्यावरण के तीन मुख्य घटक होते हैं: प्राकृतिक पर्यावरण, मानव निर्मित पर्यावरण और मानव पर्यावरण।

प्राकृतिक पर्यावरण – जैसा कि नाम से स्पष्ट है, प्राकृतिक पर्यावरण में मौजूद हर चीज प्राकृतिक होती है। यानि उन चीजों में मानव द्वारा कोई बदलाव नहीं किया गया है। नदियाँ, पर्वत, हवा, रेगिस्तान, आदि प्राकृतिक पर्यावरण के अंग हैं। प्राकृतिक पर्यावरण में दो प्रकार की स्थितियाँ पाई जाती हैं: जीवीय और अजीवीय।

जीवीय स्थिति – सजीव प्राणियों के संसार को जीविय स्थिति कहते हैं।
अजीविय स्थिति – अजीव पदार्थों के संसार को अजीविय स्थिति कहते हैं।

प्राकृतिक पर्यावरण के मुख्य घटक – प्राकृतिक पर्यावरण के मुख्य घटक हैं: स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल।

स्थलमंडल किसे कहते हैं? – पृथ्वी की सतह की सबसे ऊपरी परत को स्थलमंडल कहते हैं। पर्वत, पहाड़, मैदान, पठार और समुद्र तल स्थलमंडल के भाग होते हैं। स्थलमंडल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेतीबारी, मकान और दैनिक कामों के लिए हम स्थलमंडल का ही इस्तेमाल करते हैं।

जलमंडल किसे कहते हैं? – स्थलमंडल वह क्षेत्र है, जो हमें वन, कृषि एवं मानव बस्तियों के लिए भूमि, पशुओं को चरने के लिए घासस्थल प्रदान करता है। यह खनिज संपदा का भी एक स्रोत है। जल के क्षेत्र को जलमंडल कहते हैं।

वायुमंडल किसे कहते हैं? – पृथ्वी के चारों ओर फैली वायु की पतली परत को वायुमंडल कहते हैं। पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के कारण वायुमंडल हमारी पृथ्वी से चिपका रहता है।

जैवमंडल किसे कहते हैं? – स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल का वह संधिस्थल जहाँ पर सजीव रहते हैं, जलमंडल जैवमंडल कहलाता है। स्थलमंडल, और वायुमंडल के कुल क्षेत्र का एक बहुत ही छोटे हिस्से में जैवमंडल होता है।

पारितंत्र किसे कहते हैं? – वह तंत्र जिसमें समस्त जीवधारी आपस में एक-दूसरे के साथ तथा पर्यावरण के उन भौतिक एवं रासायनिक कारकों के साथ परस्पर क्रिया करते हैं जिसमें वे निवास करते हैं यह सब ऊर्जा और पदार्थ के स्थानांतरण द्वारा संबंध है।

मानव निर्मित पर्यावरण क्या है? – मनुष्य ने अपनी जरूरत के अनुसार अपने पर्यावरण में कई बदलाव किए हैं। मानव निर्मित पर्यावरण में हर वह वस्तु शामिल होती है जिसका निर्माण इंसानों ने किया है। हमारे शहर के मकान, भवन, हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा, अस्पताल, आदि मानव निर्मित पर्यावरण के अंग हैं।

मानवीय पर्यावरण – मानव अपने पर्यावरण के साथ पारस्परिक क्रिया करता है और उसमें अपनी आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन करता है। प्रारंभिक मानव ने स्वयं को प्रकृति के अनुरूप बना लिया था । उनका जीवन सरल था एवं आस-पास की प्रकृति से उनकी आवश्यकताएँ पूरी हो जाती थी। समय के साथ कई प्रकार की आवश्यकताएँ बढ़ीं। मानव ने पर्यावरण के उपयोग और उसमें परिवर्तन करने के कई तरीके सीख लिए।

उसने फ़सल उगाना, पशु पालना एवं स्थायी जीवन जीना सीख लिया। पहिए का आविष्कार हुआ, आवश्यकता से अधिक अन्न उपजाया गया, वस्तु-विनिमय पद्धति का विकास हुआ, व्यापार आरंभ हुआ एवं वाणिज्य का विकास हुआ। औद्योगिक क्रांति से बड़े पैमाने पर उत्पादन प्रारंभ हो गया। परिवहन तेज़ गति से प्रारंभ हुआ। सूचना क्रांति से पूरे विश्व में संचार, सहज और द्रुत हो गया।

NCERT Solution Class 7th भूगोल Notes in Hindi
अध्याय – 1 पर्यावरण
अध्याय – 2 हमारी पृथ्वी के अंदर
अध्याय – 3 हमारी बदलती पृथ्वी
अध्याय – 4 वायु
अध्याय – 5 जल
अध्याय – 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश
अध्याय – 7 रेगिस्तान में जीवन
NCERT Solution Class 7th भूगोल Question Answer in Hindi
अध्याय – 1 पर्यावरण
अध्याय – 2 हमारी पृथ्वी के अंदर
अध्याय – 3 हमारी बदलती पृथ्वी
अध्याय – 4 वायु
अध्याय – 5 जल
अध्याय – 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश
अध्याय – 7 रेगिस्तान में जीवन
NCERT Solution Class 7th भूगोल MCQ in Hindi
अध्याय – 1 पर्यावरण
अध्याय – 2 हमारी पृथ्वी के अंदर
अध्याय – 3 हमारी बदलती पृथ्वी
अध्याय – 4 वायु
अध्याय – 5 जल
अध्याय – 6 मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश
अध्याय – 7 रेगिस्तान में जीवन

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here