NCERT Solutions Class 7th Hindi Vyakaran क्रिया

NCERT Solutions Class 7th Hindi Vyakaran क्रिया

TextbookNCERT
Class7th
SubjectHindi
Chapterहिन्दी व्याकरण  (Grammar)
Grammar Nameक्रिया
CategoryClass 7th Hindi हिन्दी व्याकरण
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 8th Hindi Vyakaran (व्याकरण) क्रिया हम इस अध्याय में क्रिया, भेद, क्रिया की परिभाषा, क्रिया हिंदी में, क्रिया की पहचान, नहाना कौन सी क्रिया, क्रिया के दो प्रकार, लिखना कौन सी क्रिया, हंसने में कौन सी क्रिया, सोना कौन सी क्रिया, पेड़ से पत्ते गिरते हैं कौन सी क्रिया है आदि के बारे में पढ़ेंगे और जानने के साथ हम (व्याकरण) क्रिया व्याकरण NCERT Solutions Class 7th Hindi Grammar (व्याकरण) क्रिया व्याकरण करेंगे।

NCERT Solutions Class 7th Hindi Vyakaran क्रिया

हिन्दी व्याकरण

क्रिया

क्रिया जिन शब्दों से किसी काम को करना या होना पाया जाए, उन्हें क्रिया कहते हैं
जैसे- लिखना, नाचना, खाना, गाना, पढ़ना, रोना, हँसना इत्यादि क्रिया है।

कर्ता काम करने वाला कर्ता कहलाता है।
जैसे – अंशु नाचने लगी।इस वाक्य में नाचने का कार्य अंशु द्वारा किया जा रहा है। अतः यहाँ अंशु कर्ता है।

धातु क्रियाओं का मूल रूप धातु’ कहलाता है। क्रिया शब्दों का निर्माण धातुओं से होता है। लिखना क्रिया की धातु की ‘लिख’ है। जो क्रिया शब्दों के मूल में होता है, वह अंश धातु कहलाता है जैसे खा, जा, पढ़, चल आदि।

क्रिया के भेद – कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद होते हैं
1. अकर्मक क्रिया।
2. सकर्मक क्रिया।

अकर्मक क्रिया –जिस क्रिया के व्यापार का फल कर्ता पर ही रहे तथा जिसके साथ कर्म की आवश्यकता न हो, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे- ओजस्व हँस रहा है। शेर दहाड़ता है।

सकर्मक क्रिया – जिस क्रिया में कर्म पाया जाता है, वह सकर्मक क्रिया कहलाती है। जैसे- नेहा दूध पी रही है। अंशु पुस्तक पढ़ रही है।

प्रयोग की दृष्टि से क्रिया के पाँच भेद-

1. सामान्य क्रिया 
2. संयुक्त क्रिया  
3. नामधातु क्रिया 
4. प्रेरणार्थक क्रिया
5. पूर्वकालिक क्रिया 

सामान्य क्रिया – जहाँ एक ही क्रिया का प्रयोग होता है, उसे सामान्य क्रिया कहते हैं। जैसे- मोहित सोया। आकाश रोया।

संयुक्त क्रिया – दो या दो से अधिक धातुओं के योग से बनी क्रिया संयुक्त क्रिया कहलाती है। जैसे- मैं यह काम कर चुका हूँ। रमन घर जा रहा है। यहाँ पहले वाक्य में कर चुका, और दूसरे वाक्य में जा रहा, दो-दो क्रियाओं का संयोग है। इनमें दो क्रियाओं के मेल से पूर्ण क्रियाएँ बनी होती हैं।

नामधातु क्रिया – संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि शब्दों में “ना” प्रत्यय जोड़कर बनने वाली क्रियाएँ, नामधातु क्रियाएँ कहलाती हैं। जैसे-

नामधातुनामधातु क्रियाएँ
झनझनझनझनाना
तोतलातुतलाना
बातबतियाना
शर्मशरमाना
रंगरँगना
अपनाअपनाना

प्रेरणार्थक क्रिया –  जब स्वयं कार्य न करके किसी अन्य को कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं, वहाँ प्रेरणार्थक क्रिया होती है। जैसे- करना से करवाना, देना से दिलवाना।

प्रेरणार्थक क्रिया में दो कर्ता होते हैं-

(क) एक प्रेरक कर्ता।
(ख) दूसरा प्रेरित कर्ता जैसे- पिता पुत्र से पत्र लिखवाता है। यहाँ प्रेरक कर्ता – पिता, प्रेरित कर्ता – पुत्र।

प्रेरणार्थक क्रिया के दो रूप 

मूलधातुप्रथम प्रेरणार्थकद्वितीय प्रेरणार्थक
सुननासुनानासुनवाना
पढ़नापढ़ानापढ़वाना
करनाकरानाकरवाना
पीनापिलानापिलवाना
सीनासिलानासिलवाना
लिखनालिखानालिखावाना

पूर्वकालिक क्रिया– किसी क्रिया से पूर्व यदि कोई अन्य क्रिया प्रयुक्त होती है, तो वह पूर्वकालिक क्रिया कहलाती है। जैसे- अमन अभी सोकर उठा है। शुरेश खाना खाकर स्कूल गया।

बहुविकल्पी प्रश्न

1. जिस शब्द से काम करना या होना पाता चले।

(i) कर्म
(ii) शब्द
(iii) क्रिया
(iv) कर्ता

उत्तर – (iii) क्रिया।

2. एककर्मक क्रिया व विकर्मक क्रिया के भेद हैं?  

(i) सकर्मक क्रिया।
(ii) अकर्मक क्रिया।
(iii) प्रेरणार्थक क्रिया।
(iv) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर – (i) सकर्मक क्रिया।

3. जिस क्रिया के व्यापार का फल कर्ता पर पड़े।

(i) सकर्मक क्रिया।
(ii) अकर्मक क्रिया।
(iii) एककर्मक क्रिया।
(iv) विकर्मक क्रिया।

उत्तर –
(ii) अकर्मक क्रिया।

4. ‘कर्ता’…………….कहलाता है।

(i) काम करना।
(ii) क्रिया का मूल रूप।
(iii) काम करने वाला।

उत्तर – 
(iii) काम करने वाला।

5. कर्म के आधार पर क्रिया के भेद हैं?  

(i) कर्म क्रिया।
(ii) सकर्मक क्रिया।
(iii) सकर्मक, अकर्मक।
(iv) शब्द क्रिया।

उत्तर – 
(iii) सकर्मक, अकर्मक।

6. एककर्मक क्रिया कहते हैं ?  

(i) एक क्रिया हो।
(ii) जिस क्रिया का एक कर्म हो।
(iii) एक शब्द की क्रिया हो।
(iv) एक कर्ता हो।

उत्तर –
 (ii) जिस क्रिया का एक कर्म हो।

NCRET Solution Class 7th Hindi Grammar Vyakaran 
भाषा और व्याकरण
वर्ण विचार     
शब्द विचार
वर्तनी
संज्ञा
लिंग (संज्ञा के विकार)
वचन
कारक
सर्वनाम
विशेषण
क्रिया
काल
वाच्य
अव्यय
संधि
समास
उपसर्ग एवं प्रत्यय
वाक्य
वाक्य अशुद्धियाँ एवं संशोधन
विराम-चिह्न
मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
शब्द-भंडार
अपठित गद्यांश
संवाद-लेखन
अनुच्छेद-लेखन
निबंध-लेखन
पत्र लेखन

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here