NCERT Solution Class 7th Hindi Vyakaran भाषा और व्याकरण

NCERT Solution Class 7th Hindi Vyakaran भाषा और व्याकरण

TextbookNCERT
Class 7th
Subject Hindi
Chapterहिन्दी व्याकरण (Grammar)
Grammar Nameभाषा और व्याकरण
CategoryClass 7th  Hindi हिन्दी व्याकरण
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solution Class 7th Hindi Vyakaran भाषा और व्याकरण भाषा और व्याकरण के बीच क्या संबंध है?, व्याकरण का दूसरा नाम क्या है?, भाषा के भेद कितने होते हैं?, व्याकरण का जनक कौन है?, व्याकरण का फुल फॉर्म क्या है?, व्याकरण के तीन अंग कौन कौन से हैं?, भाषा में कितने अंग होते हैं?, भाषा के कुल कितने अंग होते हैं?, भाषा के तीन रूप होते हैं क्या?, 9 व्याकरण कौन कौन से हैं?, व्याकरण को भाषा में क्या कहते हैं?, सरल शब्दों में व्याकरण क्या है?, व्याकरण के कितने अर्थ होते हैं?, व्याकरण किसे कहते हैं कितने प्रकार के होते हैं?, व्याकरण के नियम क्या है?

NCERT Solution Class 7th Hindi Vyakaran भाषा और व्याकरण

हिन्दी व्याकरण

भाषा और व्याकरण

भाषामनुष्य बोलकर अपने भावों को व्यक्त करता है तथा आवश्यकता पढ़ने पर वह लिखकर भी मन की बात को स्पष्ट करता है। इन दोनों का मूल आधार ‘भाषा’ ही है। भाषा शब्द भाषा धातु से बना है। इसका अर्थ है-बोलना। मनुष्य जिन ध्वनियों को बोलकर अपनी बात कहता है, उसे भाषा कहते हैं।

भाषा के रूपभाषा के दो रूप होते हैं

(i) मौखिक
(ii) लिखित

मौखिक भाषाभाषा का वह रूप जिसमें एक व्यक्ति बोलकर विचार प्रकट करता है और दूसरा व्यक्ति सुनकर उसे समझता है, उसे मौखिक भाषा कहते हैं। उदाहरण– टेलीफ़ोन, दूरदर्शन, भाषण, वार्तालाप, नाटक, रेडियो आदि।

लिखित भाषा

(i) भाषा का वह रूप जिसमें एक व्यक्ति अपने विचार या मन के भाव लिखकर प्रकट करता है और दूसरा व्यक्ति पढ़कर उसकी बात समझता है, लिखित भाषा कहलाती है। उदाहरण पत्र, लेख, समाचार-पत्र कहानी, जीवनी आदि।

(ii) भारतीय संविधान में 22 भाषाओं को मान्यता प्रदान की गई है। जैसे- हिंदी, असमिया, बंगाली, डोगरी, बोडो, उर्दू, नेपाली, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मराठी, मणिपुरी, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, तमिल, सिंधी और तेलुगू। 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार की गई और केंद्रीय सरकार के काम-काज के लिए अनिवार्य घोषित कर दी गई।

मातृभाषावह भाषा जिसे बालक अपने परिवार में अपनाता व सीखता है, वह मातृभाषा कहलाती है।

बोलीभाषा का मौखिक रूप बोली कहलाता है। यह सीमित अथवा बहुत कम क्षेत्रों में बोली जाती है। इसमें साहित्य की रचना नहीं की जाती है। मैथिली, राजस्थानी, बुंदेलखंडी आदि कई बोलियाँ है जिनका प्रयोग भारत के विभिन्न भागों में किया जाता है।

लिपिमुख से निकली ध्वनियों को लिखने की विधि या चिह्न को लिपि कहते हैं। संसार की विभिन्न भाषाओं को लिखने के लिए अनेक लिपियाँ प्रचलित हैं। संस्कृत, हिंदी, मराठी, भाषाएँ देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी है।

व्याकरणभाषा को शुद्ध रूप में लिखना, पढ़ना और बोलना सिखाने वाला शास्त्र व्याकरण कहलाता है। व्याकरण में भाषा के वर्ण, शब्द, पद तथा वाक्य पर विचार किया जाता है। इस आधार पर इसके चार अंग होते हैं।

(i) वर्ण विचार
(ii) शब्द विचार
(iii) पद विचार
(iv) वाक्य विचार

1. वर्ण विचारभाषा की सबसे छोटी ध्वनि वर्ण कहलाती है।

2. शब्द विचारवर्णो के सार्थक मेल को शब्द कहते हैं।

3. पद विचारवाक्य में प्रयुक्त होने पर शब्द को ही पद कहते हैं उदारण उदाहरण – नेहा दूध पीती है। गाय घास खाती है।

4. वाक्य विचारएक ऐसा शब्द समूह जिसका अर्थ या भाव पूरा-पूरा समझ आ जाए, उसे वाक्य कहते हैं उदाहरण – ओजस्व किताब पढ़ता है।

वाक्य के भागवाक्य के दो भाग होते हैं

(i) उद्देश्य
(ii) विधेय

1. उद्देश्यजिसके विषय में कुछ कहा जाए उसे उद्देश्य कहते हैं उदाहरण – अंशु सेब खाती है। अंशु उद्देश्य है।

2. विधेयजब उद्देश्य के विषय में कुछ कहा जाए उसे विधेय कहते हैं उदाहरण – अंशु सेब खाती है। इस वाक्य में अंशु के विषय में कहा गया है कि अंशु सेब खा रही है। अतः वाक्य का यह भाग विधेय है।

बहुविकल्पी प्रश्न

1. हम बातचीत किस माध्यम से करते हैं ?

(i) लिपि
(ii) वाक्य
(iii) भाषा
(iv) वर्ण

उत्तर – (iii) भाषा

2. भाषा के कितने रूप होते हैं ?

(i) लिखित
(ii) सांकेतिक
(iii) मौखिक
(iv) सभी

उत्तर – (iv) सभी

3. भाषा के कितने रूप होते हैं ?

(i) दो
(ii) चार
(iii) तीन
(iv) पाँच

उत्तर – (i) दो

4. हिंदी की लिपि कौन-सी है ?

(i) फारसी
(ii) रोमन
(iii) गुरुमुखी
(iv) देवनागरी

उत्तर – (iv) देवनागरी

5. हमें किसके द्वारा भाषा के शुद्ध रूप का ज्ञान होता है ?

(i) शब्द
(ii) लिपि
(iii) व्याकरण
(iv) वाक्य

उत्तर – (iii) व्याकरण

6. भाषा का अर्थ है ?

(i) मन के भाव संकेत के द्वारा प्रकट करना
(ii) मन के भाव केवल बोलकर प्रकट करना
(iii) मन के भाव केवल लिखकर प्रकट करना
(iv) मन के भाव बोलकर या लिखकर प्रकट करना

उत्तर – (iv) मन के भाव बोलकर या लिखकर प्रकट करना

7. वाक्य किसे कहते है ?

(i) शब्द समूह को
(ii) वर्ण समूह को
(iii) वर्गों के मेल को
(iv) शब्दों के सार्थक मेल को

उत्तर – (iv) शब्दों के सार्थक मेल को

NCRET Solution Class 7th Hindi Grammar Vyakaran 
भाषा और व्याकरण
वर्ण विचार     
शब्द विचार
वर्तनी
संज्ञा
लिंग (संज्ञा के विकार)
वचन
कारक
सर्वनाम
विशेषण
क्रिया
काल
वाच्य
अव्यय
संधि
समास
उपसर्ग एवं प्रत्यय
वाक्य
वाक्य अशुद्धियाँ एवं संशोधन
विराम-चिह्न
मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
शब्द-भंडार
अपठित गद्यांश
संवाद-लेखन
अनुच्छेद-लेखन
निबंध-लेखन
पत्र लेखन

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here